संदेश

जीवन में संस्कार का महत्व

इस संसार में मनुष्य ने अभी तक बहुत प्रगति की है , बहुत ही विकास कर लिया है | इस विकास के पीछे घर - परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है | व्यक्ति के विकास में सबसे महत्वपूर्ण होता है उसके घर का वातावरण | क्योंकि व्यक्तित्व विकास की पहली पाठशाला है उसका घर परिवार | बच्चों का सही लालन-पालन माता पिता की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है , और इसके लिए बहुत समझदारी की आवश्यकता होती है | बाल मन को समझना आसान नहीं होता और उसे समझते हुए उनके प्रति किया गया व्यवहार ही कालांतर में उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है |  जिस जगह उनका पालन पोषण किया जाता है वह घर परिवार ही होता है , और वहीं से इनका जीवन सुसंस्कारित होता है और विकास के नए आयामों को स्पर्श करता है | बच्चे का अपने जीवन में अगर सबसे पहले किसी जगह से परिचय होता है तो वह घर और परिवार ही है | यहीं पर उसे घर परिवार के मायने समझ में आते हैं और इसे वह एहसास होने लगता है कि वह एक सुरक्षित जगह पर है , जहां उसे भरपूर पोषण, प्यार, अपनापन, कई तरह का शिक्षण, उचित मार्गदर्शन मिला | हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों की स्वप्निल दुनिया घर से ही प्रारंभ होती है | ...

सुख एवं दुख

*इस संसार को दु:खालय की संज्ञा दी गई है , जिसका अर्थ हुआ दु:ख का घर | इस संसार में कोई भी ऐसा नहीं हुआ जिसे कभी किसी दुख ने न घेरा हो क्योंकि सुख और दु:ख ब्रह्मा जी की सृष्टि है | बड़े - बड़े महापुरुष , अवतारियों को भी इस दु:ख का सामना करना पड़ा है | दु:ख एवं सुख मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार ही प्राप्त होते हैं | कभी - कभी मनुष्य को लगता है कि अमुक व्यक्ति के कारण हमें यह दु:ख प्राप्त हुआ परंतु परमपूज्यपाद गोस्वामी जी मानस में इस तथ्य को नकारते हुए लिखते हैं --- "काहु न कोउ सुख - दु:ख कर दाता ! निज कृत कर्म भोग सब ताता !! अर्थात यहाँ न तो कोई किसी को सुख देता है और न ही दु:ख वरन् सभी अपने कर्मों के अनुसार ही सुख एवं दु:ख का भोग भोगते हैं | मनुष्य के दु:ख का कारण मात्र उसकी मन:स्थिति ही होती है | यदि मनुष्य के अनुकूल कार्य हो गया तो वह सुख का अनुभव करता हुआ प्रसन्न हो जाता है और यदि परिणाम उसकी सोंच के विपरीत होता है तो वह दु:खी हो जाता है | मनुष्य अपने कर्मों के फल का निर्धारण स्व अनुमान से करने लगता है , जबकि मनुष्य का कर्तव्य है कि वह सत्कर्म करता रहे उसका यथोचित फल यथासमय प...

मनुष्य के बन्धन

*हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार चौरासी लाख योनियों में भ्रमण करने के बाद यह सुंदर मानव का जीवन हमें प्राप्त होता है | इस संसार में आने के बाद मनुष्य मोह - माया में लिप्त हो जाता है | यह माया का विस्तार इतना विस्तृत है कि इसका सुंदर सा उदाहरण परमपूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी श्रीरामचरितमानस में प्रस्तुत करते हैं ---- "गो गोचर जहँ लगि मन जाई ! सो सब माया जानेहुँ भाई !! अर्थात सम्पूर्ण सृष्टि माया के वशीभूत है | इस संसार में आकर मनुष्य एक बंधन में बंध जाता है | इस संसार में बंधन क्या है ?? हमारी कोई भी कामना , आसक्ति हमारे लिए बंधन ही है | ये बंधन चाहे पाप के हों या पुण्य के , सुख के हों या दु:ख के , नकारात्मक या सकारात्मक चाहे जैसे भी हर स्थिति में हमें बाँधने वाले ही हैं | यह सत्य है कि जंदीर चाहे सोने की हो या लोहे की है तो जंजीर ही ? अर्थात हम सोने (पुण्य) की जंजीर में बंधे हों या लोहे (पाप) की जंजीर में ! प्रत्येक स्थिति में यह बंधन हमारे लिए पीड़ादायक ही है | क्या सोने की जंजीर में बंधा व्यक्ति लोहे की जंजीर में बंधे व्यक्ति से अधिक स्वतंत्र एवं आनंदित है ? ऐसा कदापि नहीं हो सकत...

भय एवं प्रेम

*इस सकल सृष्टि में सर्वोच्च मानव योनि पाकर हम कृतकृत्य हो रहे हैं | इस मानव जीवन के लिए लिखा गया है कि यह देवताओं के लिए भी दुर्लभ है | यह जीवन पाकरके भी हम कभी कभी इस जीवम को समाप्त कर लेने का प्रयास करते हैं , कुछ लोग तो यह कृत्य कर भी डालते हैं | कुछ लोगों को यह मानव जीवन बहुत ही कठिनाईयों भरा लगता है | यदि विचार किया जाय तो यह जीवन बहुत ही साधारण है , परंतु हम ही उसे तरह - तरह के भ्रम में उलझाकर जटिल बनाते चले जाते हैं | हम स्वयं ही अपने लिए परेशानियों का जाल बुनते हैं और उसी में उलझकर रह जाते हैं | यदि इस भ्रमजाल से हम स्वयं को उबार लें तो यह जीवन हमारे लिए आसान हो सकता है और हमें शांति भी मिल सकती है | इसके लिए हमें परेशानियों से जूझते मन को सही राह पर लाना होगा और अपना ध्यान खींचने वाले अनेक आकर्षणों को बदलना होगा , जो हमें भ्रमित करते हैं | यह सत्य है कि दुनिया की चराचौंध से स्वयं को बचा पाना आसान काम नहीं है | परंतु उन आकर्षणों से मोहित होकर जिस प्रकार संघर्ष करना पड़ता है उससे तो आसान है ही | इन सबके चक्कर में हमारे मन में एक अज्ञात भय बैठ जाता है | इस भय से छुटकारा पाने के ...

अपनी संस्कृति को न भूलें

*भारतीय संस्कृति के आदर्श सदैव से हमारे साहित्य एवं महापुरुष रहे हैं | भारत के सभी धर्मों में साहित्यों व आदर्श प्रस्तुत करने वाले महापुरुषों की कमी नहीं रही है | इन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर अनेक पुरुषों ने स्वयं महापुरुष होने का गौरव प्राप्त किया है | प्रचीनकाल के साहित्यों व जीवन दर्शन में वह सब कुछ उपलब्ध है जो एक मानव को जीवन में मिलना चाहिए | इतना सब कुछ हमारे पास होते हुए भी हम आज यदि उस मार्गदर्शन को नहीं लेना चाहते हैं तो यह हमारा दुर्भाग्य है | यदि आज हम उन साहित्यों / आदर्शों से विमुख हो रहे हैं तो उसका कारण यह है कि हम आधुनिक हो गये हैं | आज सम्पूर्ण भारतवर्ष में पाश्चात्य संस्कृति अपनी जड़े मजबूत कर रही हैं | शहर से लेकर गाँव की गलियों तक इसका व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है | जिस तेज गति से पाश्चात्य संस्कृति का रंग भारतीयों पर चढ रहा है यह देखकर आभास होता है कि वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं जब हम अपनी परम पावन भारतीय संस्कृति को पूर्ण रूप से भूल जायेंगे | आधुनिकता के चक्कर में हमारी भारतीय संस्कृति गुमनामी के अंधेरों में खो जायेगी | पहले हर घर में देवी - देवताओं की एक क...

आध्यात्मिकता

*सनातन धर्म के ऋषि महर्षियों ने प्रत्येक सनातनी को आध्यात्मिक बनाने का प्रयास किया | अनेक लोग अध्यात्म पथ पर अग्रसर होते हुए अपने जीवन में सफल हुए | आज के युग में लोग आध्यात्म से आकर्षित होकर आध्यात्मिक होना चाह रहे हैं | आज के लोग आध्यात्मिक होने से ज्यादा आध्यात्मिक कहलाना पसंद करते हैं | और इस आध्यात्मिकता को अपने जीवन में उतारना चाहते हैं | हमारे देश भारत में ही नहीं वरन् संपूर्ण विश्व में लोग धर्म की तुलना में अध्यात्म की और अधिक रुचि ले रहे हैं | अब यह अलग बात है की लोगों के लिए आध्यात्मिक और धार्मिक के बीच का अंतर निकाल पाना बहुत कठिन है | कुछ लोग समझते हैं किस सिर्फ धार्मिक होना ही आध्यात्मिक हो जाना है | उदाहरण के लिए यदि कोई नियमित रूप से अपने धार्मिक स्थल जाता है रोज प्रार्थना करता है तो वह धार्मिक हो सकता है , लेकिन आवश्यक नहीं कि वह आध्यात्मिक भी हो | इसी तरह यदि कोई नियमित रूप से योगाभ्यास करता है , ध्यान करता है तो क्या उसे आध्यात्मिक कहा जा सकता है ??? शायद नहीं !  यहां तक कि यदि कोई व्यक्ति किसी आध्यात्मिक संगठन से जुड़ा हो , उस की शिक्षाओं का अनुसरण करता हो ...

आवागमन

*जब से सृष्टि का सृजन हुआ तब से ही इस सृष्टि में संयोग - वियोग , सुख - दुख , पाप - पुण्य समय समय पर अपना प्रभाव दिखाते रहे हैं | यहाँ राह चलते लोगों से मिलन भी हुआ है और यात्रा पूरी होने पर वियोग भी सहना पड़ता है | सुख-दुख जीवन में लगे रहते हैं | अपनों से बिछड़ने का दुख भी सहना पड़ता है | हमें जीवन में इन्हें कमजोरी नहीं ताकत समझनी चाहिए | कई बार कठोर निर्णय लेने पड़ते हैं | इसी का नाम जीवन है | मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के वियोग में महाराज दशरथ के प्राण तो चले गये परंतु उस वियोग में संसार की भलाई का संयोग छुपा हुआ था | कुछ अच्छा हो जाय इसके लिए इतिहास में अपनों से विछड़ने का दुख लोगों ने उठाया है | कंस के कारागार में जब योगेश्वर श्री कृष्ण का जन्म हुआ तो देवकी को उस बालक को दुग्धपान कराने का संयोग तक नहीं प्राप्त हुआ और ओक लम्बा वियोग सहना पड़ा | परंतु वह वियोग लोक कल्याणकारी सिद्ध हुआ | पन्ना धाय के उस त्याग को कौन भूल सकता है , जहाँ एक राजवंश के कुलदीपक की रक्षा के लिए इपने स्वयं के पुत्र को बलिदान कर दिया | यदि हमारे किसी प्रिय के विछड़ने से किसी समाज , या राष्ट्र का कल्याण ह...

कर्मशीलता

*इस सृष्टि में सर्वोच्च पद पर आसीन मनुष्य का जीवन एक संग्राम की तरह लगता है | कभी - कभी तो मनुष्य कठिनाईयों से जूझता हुआ निराश एवं हताश हो जाता है | जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए | क्योंकि जब जब रात्रि का गहन अंधकार आता है उसके कुछ घंटों के पश्चात एक दिव्य , अलौकिक प्रकाश लिए एक सुनहरे दिन का भी आगमन होता है | कर्मशील मनुष्य को गहरी रात्रि देखकर निराश न होकर नई सुबह की प्रतीक्षा करनी चाहिए | जीवन एक संघर्ष है परंतु मेरा "आचार्य अर्जुन तिवारी" का कहना है कि जीवन को एक प्रकार का खेल समझिए | खिलाड़ी की तरह अपना कर्म करिए और पल्ला झाड़ कर अलग हो जाइए | वैराग्य, निष्काम कर्म अनासक्ति, की योग शास्त्र में बार-बार शिक्षा दी गई है, यह कोई अव्यावहारिक या काल्पनिक विषय नहीं है वरन् कर्मशील मनुष्यों का जीवन मंत्र है | जिन लोगों पर अत्यन्त कठोर उत्तरदायित्व रहते हैं, जिनके ऊपर असंख्य जनता के भाग्य-निर्माण का भार है, उनके सामने पग-पग पर बड़े-बड़े कठिन, पेचीदा, इतने अधिक और भारी काम सम्मुख उपस्थित रहते हैं जिन्हें देखते ही साधारण मनुष्यों के छक्के छूटते हैं, कठिनाई ऐसी-ऐसी भयंकर आती हैं जिनकी प...

वर्तमान को संवारो

*मानव जीवन सदैव से भविष्य की योजनायें बनाते हुए बीतता है | हमारे पास जो बीत गया वह भूतकाल , जो चल रहा है वह वर्तमानकाल और जो आने वाला है वह भविष्यकाल कहा जाता है | अक्सर मनुष्य अपने बीते हुए स्वर्णिमकाल की याद या आने वाले भविष्य की योजनाओं में हीं स्वयं को उलझाये रखता है | वर्तमान में मनुष्य का मन बहुत कम ही ठहरता है | यह लत्य है कि न तो हम बीते हुए कल में वापस जा सकते हैं और न ही आने वाले भविष्य को तुरंत पा सकते हैं | परंतु आने वाले समय से हम लंबे समय तक बच भी नहीं पाते हैं | एक न एक दिन वह भविष्य हमारे वर्तमान का चौखट पर आ ही जाता है और मनुष्य उस भविष्यकाल के लिए बनाई गयी योजनाओं को वर्तमान में धरातल पर न उतारकर उससे विमुख हो जाता है , और पुन: आने वाले कल की ओर ही देखने लगता है , या फिर अपने बीते हुए कल की यादों में भ्रमण करने लगते हैं | कहने का तात्पर्य यह है कि मनुष्य वर्तमान पर कम ही ध्यान देता है , जबकि वर्तमान को अनदेखा करना उचित नहीं है क्योंकि यही वर्तमान के कार्यों से ही भविष्य की नींव पड़ती है | वर्तमान ही वह धरातल है जिस पर खड़ा होकर मनुष्य भविष्य की राहें बनाता हुआ मार्ग ...

आधुनिकता

*भारतीय संस्कृति के आदर्श सदैव से हमारे साहित्य एवं महापुरुष रहे हैं | भारत के सभी धर्मों में साहित्यों व आदर्श प्रस्तुत करने वाले महापुरुषों की कमी नहीं रही है | इन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर अनेक पुरुषों ने स्वयं महापुरुष होने का गौरव प्राप्त किया है | प्रचीनकाल के साहित्यों व जीवन दर्शन में वह सब कुछ उपलब्ध है जो एक मानव को जीवन में मिलना चाहिए | इतना सब कुछ हमारे पास होते हुए भी हम आज यदि उस मार्गदर्शन को नहीं लेना चाहते हैं तो यह हमारा दुर्भाग्य है | यदि आज हम उन साहित्यों / आदर्शों से विमुख हो रहे हैं तो उसका कारण यह है कि हम आधुनिक हो गये हैं | आज सम्पूर्ण भारतवर्ष में पाश्चात्य संस्कृति अपनी जड़े मजबूत कर रही हैं | शहर से लेकर गाँव की गलियों तक इसका व्यापक प्रभाव देखा जा सकता है | जिस तेज गति से पाश्चात्य संस्कृति का रंग भारतीयों पर चढ रहा है यह देखकर आभास होता है कि वह दिन अब ज्यादा दूर नहीं जब हम अपनी परम पावन भारतीय संस्कृति को पूर्ण रूप से भूल जायेंगे | आधुनिकता के चक्कर में हमारी भारतीय संस्कृति गुमनामी के अंधेरों में खो जायेगी | पहले हर घर में देवी - देवताओं की एक क...

वसुधैव कुटुम्बकम्

*इस संसार में आदिकाल में जब पृथ्वी पर एकमात्र "सनातन धर्म" ही था तब हमारे महापुरुषों ने सम्पूर्ण धरती को अपना घर एवं सभी प्राणियों को अपना परिवार मानते हुए "वसुधैव - कुटुम्बकम्" का संदेश प्रसारित किया था | चूंकि समय परिवर्तनशील है तो धीरे - धीरे पृथ्वी पर अनेकों धर्मों की आधारशिला रखकर उनके प्रणेताओं ने अपने - अपने धर्मों के नियम बनाये | इन सभी धर्मों में आज भी प्रमुख है मानव धर्म | जिस मनुष्य में मनुष्यता / मानवता का लोप होता है वह किसी भी धर्म का अनुयायी हो ही नहीं सकता | आज प्रत्येक मनुष्य कोई भी कार्य स्वार्थवश ही करता है | जबकि मानवता में स्वार्थ का कोई स्थान नहीं है | संसार में सदैव से मानव धर्म ही प्रमुख रहा है | यही सनातन धर्म का उद्घोष रहा है | "वसुधैव कुटुम्बकम्" का सर्वोच्च उदाहरण यदि देखना है तो वह सनातन धर्म में ही मिलेगा | भगवान भूतभावन भोलेनाथ का परिवार इसका अभूतपूर्व उदाहरण है | जहाँ परस्पर एक दूसरे के शत्रु भी प्रेमपूर्वक रहते हैं | सम्पूर्ण मानवता की रक्षा के लिए ही समय समय अवतार लेकर परमशक्तियों ने मानवता का ही पाठ पढाया है | जहाँ मानवत...

क्षणभंगुर जीवन

इस संसार में मानवयोनि पाकर आज मनुष्य इस जीवन को अपने - अपने ढंग से जीना चाह रहा है और जी भी रहा है | जब परिवार में बालक का जन्म होता है तो बड़े उत्साह के साथ तरह - तरह के आयोजन होते हैं | छठवें दिन छठी फिर आने वाले दिनों अनेकानेक उत्सव बालक के एक वर्ष , दो वर्ष आदि होने पर उत्साहपूर्वक मनाये जाते हैं | यहाँ मनुष्य यह भूल जाना है कि इस संसार में जीव एक निश्चित आयु लेकर आता है ! और दिनों दिन उसकी आयु कम होती जा रही है | तरह - तरह के भोगविलासों में लिप्त मनुष्य इस संसार में आने का प्रयोजन भूल जाता है | सद्गुरुओं द्वारा सद्मार्ग बताये जाने पर वह कल कर लेने का वादा करता रहता है | जबकि हमारे शास्त्र कहते हैं कि... यह मनुष्य जीवन केवल अपने सुख भोगने के लिए नहीं है अपितु अपने जीवन निर्वाह के साथ साथ इसका कुछ अंश परमार्थ सेवा के लिए भी जरूरी है | गोस्वामी तुलसीदास जी मानस में कहते हैं---- "एहि तनु कर फल विषय न भाई !" अर्थात इस मनुष्य देह का उद्देश्य केवल विषय भोग नहीं है, संसार का भौतिक सुख लेना नहीं है बल्कि दूसरों की सेवा करना है | श्रीमदभागवत में कहा गया है कि---- "दुर्लभो मा...

स्व की पहचान

*इस संसार में जन्म लेकर मनुष्य जीवन भर यही प्रयास करता रहता है कि किस प्रकार उद्धार होगा ? किस प्रकार मैं दूसरों का सम्मान करूँ ?? अपने उद्धारपरक सूत्रों को जानने के लिए वह जीवन भर इधर से उधर भटकता रहता है | दूसरों को पहचानने/जानने में ही यारा जीवन व्यतीत कर देता है | जबकि मनुष्य को सर्वप्रथम स्वयं को पहचानते हुए स्वयं का सम्मान करना सीखना चाहिए |गीता में योगेश्वर श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं------उद्धरेदात्मनात्मानं नात्मानमवसादयेत् | आत्मैव ह्यत्मनो बन्धुरात्मैव रिपुरात्मन: || अर्थात् आप स्वयं अपना उद्धारक हैं | आप स्वयं विनाश व विकास के कारण हैं | आप ही अपना मित्र हैं और आप ही अपना शत्रु हैं |  गीता के इस दिव्य श्लोक में आत्म सम्मान, स्व सम्मान का मंत्र एवं सूत्र छुपा पड़ा है | स्वयं का सम्मान अपने अन्तर्निहित गुणों का सम्मान है | स्व अर्थात् आत्मा अस्तित्व का केन्द्र है | यही मनुष्य की मनुष्यता तथा चेतना का दिव्य स्वरूप है। स्व ही जीवन का परम स्रोत है | स्व के सम्मान से जीवन निखरता एवं विकसित होता है | और इसके विपरीत आत्म अवमानना समस्त आधि-व्याधियों का मूल कारण है | स्व पर आस...

सनातन धर्म की दिव्यता पर आघात

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                          इस संसार में मनुष्य आज तक समस्त प्रणियों को हराकर सब पर शासन करता आया है | जितने भी जीव इस सृष्टि में सभी को येन केन प्रकारेण अपने वश में करके मनुष्य ने अपने अधीन किया है | मनुष्य की विजय यात्रा अनवरत् जारी है | वह किसी से भी नहीं हारा | परंतु एक ऐसा समय मनुष्य के जीवन में उपस्थित हुआ कि मनुष्य सिर्फ और सिर्फ मनुष्य से ही हार गया | अपनी ही योनि के प्राणियों अर्थात अपने ही भाईयों से यह मनुष्य हार गया | इतिहास गवाह है कि जब भी किसी देश पर किसी शत्रु ने आक्रमण किया है तो वहाँ की सेना एवं देशवासियों ने शत्रुसेना का डटकर मुकाबला करते हुए उसके दाँत खट्टे कर दिये हैं | परंतु इतनी वीरता दिखाने के बाद भी यदि वह देश गुलाम हुआ है तो उसी देश के कुछ नकारात्मक विचारों से परिपूर्ण गद्दारों के कारण ही दासता की बेड़ियों में जकड़ा है | यदि ये चंद गद्दार न होते तो शायद इतिहास में गुलामी की कथायें न पढने को मिलतीं | कहने का तात्पर्य यह है कि सर्वविजयी मन...

सनातन धर्म की दिव्यता

          ‼  भगवत्कृपा हि केवलम्  ‼   सृष्टि का सबसे प्राचीन एवं एकमात्र धर्म है सनातन धर्म | सनातन धर्म एवं इसके धर्मशास्त्रों में कहीं - कहीं पर घोर विरोधाभास मिलता है | जिसके कारण सनातन के अनुयायी कभी - कभी दिग्भ्रमित होकर निराश हो जाते हैं और उनका विश्वास सनातन धर्म से हटने लगता है | सनातन धर्म की गुत्थियों को देखते हुए इसे समझ पाना बहुत कठिन है | सबसे बड़ा कारण इसका यह कि सनातन धर्म किसी एक दार्शनिक, मनीषी या ऋषि के विचारों की उपज नहीं है | न ही यह किसी विशेष समय प्रकट हुआ | यह तो अनादिकाल से   प्रवहमान और विकसमान रहा है |  साथ ही यह केवल  एक द्रष्टा, सिद्धांत या तर्क को भी वरीयता नहीं देता | कोई एक विचार सर्वश्रेष्ठ है इसी कारण से अनेक पूरक सिद्धांत भी बने | यही कारण है कि इसके खुलेपन की वजह से ही कई अलग नियम इस धर्म में हैं | अर्थात इसकी नरमाई ही इसके पतन का कारण रही है | यही विशेषता इसे अधिक ग्राह्य और सूक्ष्म बनाती है | इसका अर्थ यह है कि अधिक सरल दिमाग वाले इसे समझने में भूल कर सकते हैं | अधिक सूक्ष्म होने के साथ ...

जहाँ प्रेम वहीं स्वर्ग

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                            सतातन धर्म एक बहुआयामी धर्म है | इस धर्म में विस्तृत जीवन दर्शन देखने को मिलता है | सनातन धर्म एकमात्र ऐसा धर्म है जहाँ आपको ग्रंथों के माध्यम से जीवन के पहले , जीवन में एवं जीवन के बाद क्या हो रहा था ? क्या हो रहा है ? और क्या होगा ? प्रयत्न करने पर सब कुछ प्राप्त हो सकता है | सनातन धर्म में स्वर्ग एवं नर्क का वर्णन भी मिलता है | स्वर्ग के विषय में बताया भी गया है कि जो जीवन में प्रेम , सद्भाव व सदाचार का पालन करता है वह स्वर्ग को प्राप्त होता है , वहीं अनाचार , कदाचार एवं व्यभिचार करने वाले नरक के वासी होते हैं | स्वर्गीय आनन्द प्राप्त करने का आधार है -- प्रेम | इस संसार में मनुष्य के द्वारा प्रत्येक जीव के साथ - साथ ईश्वर से भी प्रेम का नाता जोड़ने का संदेश हर जगह मिलता है | मनुष्य तरह - तरह से ईश्वर की उपासना करता रहता है |  उपासना में प्रेम का अभ्यास एक प्रमुख आधार है | प्रेम के विकास का आधार भी यही है | सच्चे और ईमा...

सृजन एवं प्रलय

!! भगवत्कृपा हि केवलम् !!                                       सनातन धर्म में सृष्टि की रचना एवं प्रलय का वृहद वर्णन पढ़ने को मिलता है | मानव मन सदैव यह जानने को उत्सुक रहता है कि आखिर प्रलय क्या है ?? कैसी होगी प्रलय ?? इस विषय में अनेकानेक प्रश्न मनुष्य के मस्तिष्क में गूंजा करते हैं | प्रलय के पहले सृष्टि के विषय में जानना परम आवश्यक है | सृष्टि विषयक जिज्ञासा को शांत करते हुए हमारे विभिन्न ग्रंथों में बताया है कि सृष्टि के पहले यहाँ कुछ भी नहीं था सियाय जल के | संसार के सबसे प्राचीन ग्रंथ - ऋग्वेद में तो स्पष्ट लिखा है -"न सदासीन्नो ,सदासीत्त दानी । न सीद्र्जो नो व्योमपरोयत ॥ एवं;"आनंदी सूत स्वधया तदेकं । तस्माद्वायान्न परःकिन्चनासि ॥ " (ऋग्वेद , नासदीय सूक्त १०/१२९) अर्थात प्रारंभ में सिर्फ़ वह एक अकेला ही स्वयं की शक्ति से (स्वयाम्भाव ) गति शून्य होकर स्थित था ,इसके अतिरिक्त कुछ नहीं था | अब बात करते हैं प्रलय की | कभी-कभी कुछ विद्वानों के मन में यह विचार उत्पन्न होता है कि शायद प्र...

ज्ञानगंगा

जैसा बीज बोओगे,        वैसा ही फल मिलेगा ➖➖➖➖➖➖➖ 🔷  प्रतिध्वनि ध्वनि का ही अनुसरण करती है । हमें दुसरों से वही मिलता है, जो हम उन्हें देते हैं । यदि हम सुख चाहते हैं तो दुसरों को सुख दें, मान चाहते हैं तो मान प्रदान करें, भला चाहते हैं तो भलाई करो और बुरा चाहते हैं तो बुराई करो । जैसा बीज बोओगे, वैसा ही फल मिलेगा । 🔷  हिंसा परायण लोग अपनी हिंसा के फल से स्वयं ही नष्ट हो जाते हैं और साधु अपनी साधुता के परिणाम स्वरुप समस्त पापों से बच जाते हैं । हिंसक लोग समाज में बैरभाव, निर्दयता, क्रोध और अनात्मियता का प्रसार करते हैं । वैसे ही साधु स्वभाव के लोग स्वाभाविक आचरणों से जगत में प्रेम, करुणा, शान्ति, क्षमा और एकात्मता का विस्तार करते हैं । 🔷  हिंसक इस संसार में दुःख बढ़ाते हैं और अपना परलोक बिगाड़ लेते हैं । वैसे ही साधुता से संसार में सुख - शान्ति फैलती है और साधु लोग अपना परलोक सवार लेते हैं । हिंसा जहर है और साधुता अमृत है । साधुता का फल भले ही देर से मिले, लेकिन होता अमृतमय है !

जीवन की दिशा तय करते हैं मनुष्य के विचार

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                                 मानव जीवन में उसका जीवन किस दिशा में जाता है यह उसकी सोच पर निर्भर करता है | मनुष्य में दो प्रकार की सोच होती है पहली सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक | मनुष्य जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है | इस तरह से मनुष्य की सोच ही उसके व्यक्तित्व के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है , क्योंकि किसी के विचारों को जानकर सहज ही उसके व्यक्तित्व के स्तर का पता चल जाता है | अच्छे या बुरे व्यक्ति की पहचान उसके विचारों से होती है ! किसी भी व्यक्ति की सुव्यवस्थित सोच उसे महान वैज्ञानिक बना देती है तो वही उसकी उत्कृष्ट सोच उसे महामानव बना देती है | निकृष्ट सोच उसे मनोरोगी व सामान्य सोच उसे सामान्य इंसान बना देती है | दिन भर में हम जितना कुछ करते हैं उससे कहीं अधिक सोचते हैं , लेकिन जितना भी हम सोचते हैं उतना कर नहीं पाते |  क्योंकि सोच को व्यवहारिक धरातल पर उतरने में कुछ समय लगता है | हम जो भी सोचते हैं वह एक प्र...

सृष्टि के पालक - नारायण

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                                          सनातन धर्म में अनेक देवी - देवताओं के मध्य मुख्यरूप से त्रिदेवों की प्रधानता मानी गयी है | पितामह ब्रह्मा - सृष्टिकर्ता ! जिनके द्वारा समस्त सृष्टि रची गयी | श्रीहरि नारायण - जो सकल सृष्टि का पालन करते हैं | और भूतभावन भोलेनाथ ! जिन्हें संहारक कहा गया है | अब विचार किया जाय कि इन तीनों में प्रमुख कौन है ?? वह जिसने जन्म दिया या वह जो पालन करता है या फिर वह जो कि संहार करे | विद्वानों के मत एवं पुराणों के अध्ययन से यह तथ्य देखने को मिलता है कि जन्म देने वाले से पालन करने वाले का महत्व ज्यादा होता है | तो सकल सृष्टि के पालक श्री हरि विष्णु की जिम्मेदारियां सृष्टि के प्रति ज्यादा हो जाती हैं | जिस प्रकार एक पिता अपने बच्चे के सुंदर भविष्य के लिए बच्चे को प्रेम तो करता ही परंतु अवसर आने पर डाँटता एवं मारता भी है , उसी प्रकार श्री हरि नारायण भी सांसारिक जीवों के प्रेम व डाँट दोनों प...