भातृप्रेम
*इस धराधाम पर जन्म लेने के बाद मनुष्य रिश्तों के जाल में फंस जाता है , या यूँ कहिए कि इन्हीं रिश्तों के सहारे मनुष्य का जीवन व्यतीत होता है | वैसे तो जीवन में सभी रिश्ते महत्त्वपूर्ण होते हैं परंतु भाई - भाई का रिश्ता सबसे अनमोल कहा गया है | भाई तो संसार में किसी को भी बनाया जा सकता है परंतु एक माँ के उदर से पैदा हुए सहोदर भाई सबकी किस्मत में नहीं होते हैं | भाई को भाई की भुजा कहा गया है | भातृप्रेम का अनुपम उदाहरण हमारे पुराणों में देखने को मिलता है | रम्भ - करम्भ नाम के दो दैत्य जो कि भाई थे ! देवताओं को परास्त करने के लिए तपस्यारत थे ! इसी मध्य करम्भ को जब इन्द्र ने छल से मार दिया तब रम्भ उसके विरह में व्याकुल होकर प्राण त्यागने को तैयार हो जाता है ! इसके अतिरिक्त रामायण का भातृप्रेम भला कौन भूल सकता है | जब मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम के वनवास की घोषणा हुई तो नि:स्वार्थ भा़व से उनकी सेवा करने को एक भाई (लक्ष्मण जी) चल देते हैं तो दूसरे भाई भरत उनको मनाने चित्रकूट तक न्गे पांव पैदल यात्रा करते हैं ! प्रभु के न लौटने पर भरत जी , श्री राम की ही तरह राज्य का सुख त्याग वल्कल वसन धारण कर...