मनुष्य को समाज में स्थापित करने का कार्य मुख्य रूप से माता - पिता , सम्बन्धी एवं सद्गुरु द्वारा किया जाता है | आपके भीतर का दुर्गुण निकालकर आपको एक जगमग ज्योति की भांति प्रकाशमान करके समाज में एक उचित स्थान दिलाने का कार्य इन्हीं महान आत्माओं के द्वारा किया है ! समाज आपकी क्षमता का आंकलन करते समय आपके माता - पिता द्वारा दिया गया संस्कार एवं सद्गुरु द्वारा दिये गये ज्ञान को तौलता है |जब आप यह जानते हैं कि आपका जो अस्तित्व आज है उस अस्तित्व को बनाने के लिए आपके माता - पिता एवं गुरु ने दिन रात मेहनत किया है | ऐसे में आपका यह कर्तव्य बनता है कि उनके उपकारों को जीवन भर नहीं भूलना चाहिए | जहाँ माता - पिता एवं गुरु का विरोध करने वाले हों वहाँ कदापि नहीं जाना चाहिए | कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करते रहेंगे परंतु वहाँ आपको अपने विवेक का सहारा लेकर ऐसे लोगों एवं स्थान का निर्भयता से त्याग कर देना चाहिए जहाँ इन महान आत्माओं का विरोध हो |ऐसा न करके हम अपने माता - पिता एवं गुरु के प्रति कृतघ्न हो जाते हैं | कुछ लोग (जो कि आपके माता - पिता एवं गुरु के विरोधी होते हैं ) अवसर ढूंढा करते हैं कि...