संदेश

नवंबर 12, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भीष्म पंचक व्रत - आचार्य अर्जुन तिवारी

 🌸🌞                   *सनातन धर्म में प्रत्येक दिन एवं प्रत्येक तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण है उसमें से भी कार्तिक मास इतना दिव्य है कि इसका प्रत्येक दिन किसी ने किसी पर्व एवं व्रत के रूप में मना करके मनुष्य भोग एवं मोक्ष दोनों प्राप्त कर सकता है ! इस पावन कार्तिक मास में जब शुक्ल पक्ष की हरि प्रबोधिनी एकादशी के दिन भगवान श्री हरि विष्णु निद्रा से जागृत होते हैं तो सारे संसार का कल्याण होता है ! शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर पूर्णिमा तक विशेष व्रत करने का विधान है जिसे भीष्म पंचक व्रत के नाम से जाना जाता है ! शरशैय्या पर पड़े पितामह भीष्म को पाँच दिन तक भगवान श्री हरि विष्णु के दिव्य अवतार योगेश्वर कृष्ण ने उपदेश दिया था ! यही पांच दिन भीष्म पंचक व्रत के नाम से जाना जाता है जिसका व्रत करके मनुष्य श्री हरि विष्णु का पूजन करते हुए मनवांछित फल तो पा ही जाता है साथ ही यदि श्रद्धा विश्वास अटूट है तो उसको साक्षात भगवान का धाम मिल जाता है ,  वह आवागमन से मुक्त हो जाता है ! हमारे शास्त्रों ने मानव मात्र के कल्याण के लिए अनेको विधान बताएं हैं आ...

हरि प्रबोधिनी एकादशी - आचार्य अर्जुन तिवारी

                    *सनातन धर्म में एकादशी व्रत का बहुत बड़ा महत्व है , एकादशी के समान कोई दूसरा व्रत नहीं कहा गया है और उसमें भी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी का महत्व सर्वश्रेष्ठ है क्योंकि यह हरिप्रबोधिनी एकादशी , देवोत्थानी एकादशी एवं देवउठनी एकादशी आदि के नाम से यह जानी जाती है !  आज के दिन चार माह की निद्रा का त्याग करके भगवान श्री हरि विष्णु जागृत होते हैं !  समुद्र से लेकर सरोवर तक जितने भी तीर्थ हैं वह सभी अपने माहात्म्य की तभी तक गर्जना करते हैं जब तक की कार्तिक मास में भगवान विष्णु की प्रबोधिनी तिथि नहीं आ जाती ! प्रबोधिनी एकादशी का इतना महत्व है कि इस एकादशी का एक ही उपवास कर लेने से मनुष्य हज़ारों अश्वमेध यज्ञ तथा सैकडों राजसूय यज्ञ का फल का लेता है ! जो भी कामना मन में हो वह सब कुछ श्रद्धा भक्ति के साथ यदि देवउठनी एकादशी का व्रत कर लिया जाता है तो प्राप्त हो जाता है !  प्रबोधिनी एकादशी का इतना बड़ा महत्व है कि मेरुपर्वत के सामान जो बड़े-बड़े पाप हैं उन सबको यह पापनाशिनी एकादशी एक ही उपवास से भस्म कर देत...