संदेश

नवंबर 15, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

विश्वास

                                         *इस सकल सृष्टि में चौरासी लाख योनियों का विवरण मिलता है | जिसमें सर्वश्रेष्ठ मानव योनि कही गई है | परमपिता परमात्मा ने  मनुष्य शरीर देकरके हमारे ऊपर जो उपकार किया है इसकी तुलना नहीं की जा सकती है | मानव जीवन पाकर के यदि मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास न हो तो यह जीवन व्यर्थ ही समझना चाहिए |  क्योंकि मानव जीवन तभी सार्थक माना जा सकता है जब जीवन के प्रत्येक क्षण को आत्मविश्वास के साथ निश्चिंतता , निर्द्वंदता एवं निर्भीकता के साथ व्यतीत किया जाय | जहां पर मनुष्य डरते हुए आशंकाओं से ग्रस्त रहते हुए जीवन व्यतीत करता है उसे दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है |  क्योंकि मानवयोनि वह योनि है जिसे प्राप्त करने के लिए देव , दानव , यक्ष , गंधर्व तक लालायित रहते हुए परमपिता परमात्मा से एक बार मनुष्य योनि में भेजने की प्रार्थना किया करते हैं | ऐसे दुर्लभ मानव जीवन को पा करके यदि मात्र चिंता करते हुए या आशंकित रहते हुए यह जीवन व्यतीत किया जाए तो यह दुर...

पूजा करने का अर्थ

                                        *सनातन हिन्दू धर्म में पूजा - पाठ का विशेष महत्व है | पूजा कोई साधारण कृत्य नहीं है | यदि आध्यात्मिकता की दृष्टि से देखा जाय तो पूजा करने का अर्थ है स्वयं को परिमार्जित करना | पूजा में सहयोग करने वाली सामग्रियों पर यदि ध्यान दिया जाय तो उनकी अलौकिकता परिलक्षित हो जाती है | किसी भी पूजन में आसन का विशेष महत्व है , यह मात्र चटाई का टुकड़ा नहीं अपितु यह मानना चाहिए कि साधक इस समय कर्तव्य की कठोर प्रतिज्ञा के ऊपर आरूढ होकर इसी स्थान पर अविचल भाव से बैठकर सत्य को प्राप्त करने के लिए सतत् प्रयासरत होता है | साधक को यह ध्यान में रखना चाहिए कि मैं एक तरफ से प्रलोभनों का ताना तो दूसरी ओर से कठिनाईयों का बाना डालकर बने हुए इस सांसारिक घटनाक्रम रूपी यह आसन मेरे पैरों के नीचे रहेगा ,  और मैं इसे दबाये रखने में सक्षम हूँ | ऐसा विचार एवं प्रतिज्ञा करके जब साधक कोई पूजा करने बैठता है तो उसका आसन कभी विचलित नहीं हो सकता | किसी भी पूजा में दूसरा विशेष पदार्थ...

भक्ति एवं मोक्ष

                                         *सनातन धर्म मानव शरीर को मोक्ष प्राप्ति का साधन बताते हुए परम पूज्य बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी लिखते हैं :---- "साधन धाम मोक्ष कर द्वारा ! पाई न जे परलोक संवारा !!" अर्थात :-  यह मानव शरीर साधना करने का धाम और मोक्ष प्राप्ति का द्वार है ,  इस मानव शरीर में आकर के जीव यह द्वार खोल सकता है , और इसी मानव शरीर के माध्यम से जीव को मोक्ष प्राप्ति हो सकती है | सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि मोक्ष प्राप्त कैसे किया जाय ?  मोक्ष प्राप्त करने के साधन क्या है ? अब तक अनेक महापुरुषों , ऋषियों / महर्षियों के विचारों को पढ़ने के बाद यही समझ में आता है कि मोक्ष प्राप्त करने का सबसे बड़ा साधन है भगवद्भक्ति | प्रायः सभी धर्म ग्रंथों में मोक्ष प्राप्त करने का साधन भक्ति को ही माना गया है | कभी कभी मस्तिष्क में यह प्रश्न कौंधने लगता है कि यदि मानव जीवन का लक्ष्य मोक्ष प्राप्त करना है और मोक्ष प्राप्त करने का साधन भक्ति है तो इन दोनों में श्रेष्ठ किसे...

अवतार का कारण

                                       *सनातन धर्म में ब्रह्मा , विष्णु , महेश के अतिरिक्त तैंतीस करोड़ देवी देवताओं की मान्यता है ,  इनके साथ ही समय-समय पर भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन मिलता है | प्रश्न यह है कि जब परमात्मा के द्वारा बनाई हुई सृष्टि उन्हीं के अनुसार चल रही है तो भगवान को अवतार लेने की आवश्यकता क्यों पड़ी | भगवान के अवतार लेने के कारण स्पष्ट करते हुए हमारे धर्मग्रंथों ने लिखा है कि जब धरती पर पाप बढ़ जाता है और अधर्म का विस्तार होने लगता है , दीनों की आर्त्तपुकार गूंजने लगती है तब भगवान का अवतार होता है | गीता में भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं :-- "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत !  अभ्युत्थानम् अधर्मस्य तदात्मानम् सृजाम्यहम् !!  परित्राणाय साधुनाम् विनाशाय च दुष्कृताम् ! धर्म संस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे !!" यदि इस का हिंदी भावार्थ किया जाए भगवान कहते हैं :-  "पाप बढ़ता धर्म घटता विश्व में अर्जुन जभी ! धर्म रक्षा के लिए ...

अहोई अष्टमी

                                         *कार्तिक मास त्यौहारों एवं पर्वों का महीना है | पूरे महीने नये नये व्रत एवं पर्व इसकी पहचान हैं | अभी चार दिन पहले महिलाओं ने अपने पतियों के दीर्घायु होने के लिए दिन भर निर्जल रहकर "करवा चौथ" का कठिन व्रत किया था | आज फिर अपने परिवार की कुशलता के लिए , विशेषकर अपनी संतान की कुशलता एवं लम्बी आयु के लिए पुन: निर्जल रहकर व्रत करेंगी , आज महिलाओं द्वारा "अहोई अष्टमी" का व्रत किया जायेगा | अहोई अर्थात अनहोनी से बचाने वाला | अपने बच्चों को किसी भी अनिष्ट से बचाने एवं संतान प्राप्ति के लिए भी महिलाओं द्वारा दिन भर निर्जल रहकर यह व्रत करके सायंकाल को पूजन करके तारों के उदय होने पर यह व्रत समाप्त करती हैं | विधान तो चन्द्रोदय पर व्रत समाप्त करने का है परंतु चन्द्रोदय देर रात में होने के कारण कुछ एक महिलाओं को छोड़कर अधिकतर महिलायें तारों को ही अर्घ्य देकर यह व्रत समाप्त कर देती हैं | अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की कुशलता की कामना घर की महिलाओं के ...

मायारूपी नारि

                                       *इस विशाल एवं अलोकिक सृष्टि की रचना करते समय ब्रह्मा जी ने नारी जाति की महत्ता को समझते हुए नर - नारी का युगल जोड़ा उत्पन्न करके सृष्टि को गतिमान किया | आदिकाल से सृष्टि के सृजन एवं संयोजन में नारी के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है | हमारे धर्मग्रंथों में नारियों की महानता, उनके त्याग एवं तपस्या की कथायें देखने को मिलती हैं ! नारियों के ऋण को पुरुष समाज कभी भी नहीं उतार सकता | यदि धार्मिक ग्रंथों की बात की जाय तो समाज में सबसे लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा पढा जाने वाला ग्रंथ "श्री रामचरित मानस" ही कहा जा सकता है | मानस में गोस्वामी बाबा जी ने नारियों के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया है | कुछ विद्वानों ने गोस्वामी जी को नारी विरोधी तक की संज्ञा दे डाली | मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम एवं नारद जी का सम्वाद सबसे ज्यादा प्रचलित हुआ , जहाँ नारद जीसे स्वयं भगवान कहते हैं :---"काम क्रोध लोभादि मद प्रबल मोह कै धारि ! तिन्ह महँ अति दारुन दुखद मायारू...

सत्य

                                         *मानव जीवन में तप या तपस्या का बहुत महत्व है | प्राचीनकाल में ऋषियों-महर्षियों-राजाओं आदि ने कठिन से कठिनतम तपस्या करके लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है | गोस्वामी तुलसीदास जी ने तो तपस्या के महत्व को दर्शाते हुए कहा है कि :- तप के ही बल पर ब्रह्मा जी सृष्टि, विष्णु जी पालन एवं शंकर जी संहार करते हैं | आगे लिखते हैं कि -  "तप अधार सब सृष्टि भवानी" | अर्थात बिना तपस्या का अवलम्ब लिए सृष्टि की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती | परंतु आधुनिक जीवन में तपस्या करना ही दुष्कर है तो मनुष्य क्या करे ?? गृहस्थी में रहकर तपस्या कैसे की जाय ?? ऐसी परिस्थितियों में कबीर जी का दोहा याद आता है कि:- "सांच बराबर तप नहीं" | यदि इस सूक्ति का वास्तविक अर्थ समझ लिया जाए तो हमारे जीवन के कई संताप एवं दु:ख काफी सीमा तक कम हो सकते हैं | सत्य का स्वरूप अत्यंत विस्तृत एवं महान है | यह अटल होता है | इसका प्रारूप भूत वर्तमान तथा भविष्य तीनों ही कालों में एक समान रह...

पूजा का रहस्य

                                       *संसार के सभी धर्मों का मूल सनातन धर्म को कहा जाता है |  सनातन धर्म की दिव्यता का कारण यह है कि इस विशाल एवं महान धर्म समस्त मान्यतायें एवं पूजा पद्धतियाँ स्वयं में वैज्ञानिकता को समेटे हैं | सनातन धर्म के किसी भी शुभकार्य में पूजा करना शुभ माना जाता है | किसी भी पूजन में ॐ का उच्चारण , स्वास्तिक का निर्माण एवं कलश का स्थापन प्रमुखता से किया जाता है | बिना इनका प्रयोग किये कोई भी पूजा / अनुष्ठान सफल नहीं कहा जाता है | किसी भी पूजा के प्रारम्भ में ब्राह्मण चौक बनाता है ! जिसे आज के आधुनिक रंगोली भी कहते हैं | चौक बनाना मंगलसूचक माना गया है | यजमान सर्वप्रथम आचमन करके तिलक धारण करता है जिसका अर्थ स्वयं को ध्यानस्थ करते हुए ब्रह्माण्ड में स्थापित करना | यजमान द्वारा शिखाबन्धन करके अपनी ऊर्जा को एकत्रित किया जाता है | तब ब्राह्मण स्वस्तिवाचन करता है | नाम से ही प्रतीत होता है कि ब्राह्मण द्वारा किया गया स्वस्तिवाचन यजमान के कल्याण एवं ग्रहों की श...

वचन , विचार एवं व्यवहार

                                         *इस सकल सृष्टि में अनेकों प्राणियों के मध्य मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जिसमें कुछ विशेष विशेषतायें हैं जो कि अन्य प्राणियों में नहीं मिलती हैं | मनुष्य की तीन विशेष मौलिक विशेषतायें हैं :- विचार , वचन एवं व्यवहार | किसी अन्य प्राणी की अपेक्षा किसी भी विषय पर विचार करने की जो क्षमता है वह अन्य में नहीं पायी जाती | वचन की जो शक्ति मनुष्य में है वह किसी और में नहीं है | तीसरी सबसे प्रमुख विशेषता है मनुष्य का व्यवहार | ये तीन मुख्य विशेषतायें मनुष्य के अतिरिक्त और किसी भी प्राणी में नहीं पाई जाती हैं | यही तीनों विशेषताएं मनुष्य को विशिष्ट प्राणी बनाती हैं | विचार अर्थात अपने चिंतन करने की क्षमता के कारण मनुष्य ने आज तक बहुत विकास किये | आज जो संसार का बदला हुआ स्वरूप दिख रहा है वह मनुष्य के चिंतन का ही परिणाम है | विचार शक्ति ने साहित्य को जन्म देकर उसे अनेकानेक विभागों में विभक्त करके पूरी संस्कृति को कहाँ से कहाँ पहुँचा दिया | यह कहा जा सकता है...

परिवार

                                       *इस पृथ्वी पर मनुष्य की उत्पत्ति के साथ ही उत्पन्न हुआ परिवार | विभिन्न परिवारों से मिलकर बना समाज और समाज ने राष्ट्रों का सृजन किया | समाज की पहली इकाई परिवार को ही कहा जाता है | परिवार किसे माना जाय ??;इस पर यदि विचार करते हैं तो यही मिलता है कि :- जहां आपसी प्रेम हो , अपनत्व हो , एक दूसरे के प्रति सम्मान हो तथा एक दूसरे के विकास का भाव वही परिवार कहा जा सकता है |  परिवार के सदस्य आपस में एक दूसरे से जुड़े होते हैं , उनके बीच रिश्तो की कोई ना कोई डोर होती है जो उन्हें आपस में बांधे रखती है | इन रिश्तो के केंद्र में होती हैं भावनाएं | इन्हीं भावनाओं के कारण पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं | यदि आपसी भावनाओं में खटास हो जाती है तो रिश्तो में दरार आने लगती है और परिवार बिखरने लगता है | संपन्न और विकासशील परिवार वही होता है जहां आपसी सामंजस्य और समझ होती है क्योंकि परिवार के प्रत्येक सदस्य की परिस्थितियां एवं उनकी समस्याएं अलग होती हैं | परिवार...

प्रायश्चित

                                         *इस संपूर्ण सृष्टि में यदि मनुष्य सर्वश्रेष्ठ बनकर उभरा है तो मनुष्य को गलतियों का पुतला भी कहा गया है | भूल हो जाना मनुष्य का स्वभाव है | कोई भी ऐसा मनुष्य ना हुआ होगा जिससे कि अपने जीवन में कभी कोई भूल ना हुई है | कभी - कभी मनुष्य की एक भूल उसके जीवन की दिशा और दशा परिवर्तित कर देती है | प्राचीन काल में जब मनुष्य के ऊपर सामाजिक दबाव होता था तब मनुष्य कुछ भी करने या कुछ भी बोलने से पहले सोचता था कहीं ऐसा ना हो जाए कि हमसे कुछ गलत हो जाए और हमको सामाजिक दंड का भागी बनना पड़े | मनुष्य के अंदर व्याप्त है भय उसे गलतियां करने से रोकता था और यदि मनुष्य से कोई भूल हो भी जाती थी तो वह समाज के सामने अपनी गलती मान कर के उसका प्रायश्चित करने के लिए भी तैयार हो जाता था | जब मनुष्य प्रायश्चित करने के लिए तैयार हो जाता है तो वह अपने सबसे बड़े वैरी अपने अहं को मारता है , क्योंकि जब तक मनुष्य में अहंभाव रहेगा तब तक वह अपनी भूल कदापि स्वीकार नहीं कर सकता ह...

जीवन यात्रा

                                       *जीवन एक यात्रा है | इस संसार में मानव - पशु यहाँ तक कि सभी जड़ चेतन इस जीवन यात्रा के यात्री भर हैं | जिसने अपने कर्मों के अनुसार जितनी पूंजी इकट्ठा की है उसको उसी पूंजी के अनुरूप ही दूरी तय करने भर को टिकट प्राप्त होता है | इस जीवन यात्रा में हम खूब आनंद लेते हैं | हमें इस यात्रा में कहीं नदियां घाटियां सुरम्य स्थान देखने को मिलते हैं तो कहीं रेगिस्तान भयावह जंगल आदि | यह सब देखता हुआ मनुष्य एक यात्री की भांति चलता रहता है | यात्रा रुकती नहीं है | इस यात्रा में आपके पहले से कुछ यात्री उपस्थित रहते हैं | जैसे - माता पिता चाचा ताऊ , आदि , तो कुछ यात्री आपको बीच में मिलते हैं जैसे :- पत्नी , पुत्र या अन्य नये रिश्तेदार या मित्र आदि | जब जिसका स्टेशन आता वह इस यात्रा में सम्मिलित हो जाता है | और जिसका गंतव्य आ गया उसकी यात्रा पूरी हो गयी उसे उतर कर जाना ही होता है | और मनुष्य इन आने - जाने वालों को देखता भर रह जाता है | न भगा सकता है और न ही रोकने क...

गोवत्स द्वादशी

                                         *सनातन धर्म को अलौकिक एवं विशाल धर्म इसलिए कहा जाता है क्योंकि सनातन धर्म में मात्र देव पूजा ही नहीं बल्कि पशु - पक्षी ,  वृक्षों , पर्वतों  एवं नदियों की भी पूजा की गई है | सनातन धर्म ने प्रकृति पूजा को महत्वपूर्ण मानते हुए इसकी परंपरा बनाई | इसी कड़ी में पशुओं में सर्वश्रेष्ठ गौ माता को मानकरके गो पूजन की व्यवस्था सनातन धर्म में बनाई गई | गाय में तैंतीस करोड़ देवताओं का वास माना गया है | वैज्ञानिक दृष्टि से भी गाय इस धरती पर एकमात्र ऐसी प्राणी है जो मनुष्य के लिए सबसे अधिक लाभकारी है , क्योंकि जहां सभी जीव कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करके ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं वहीं गाय ऑक्सीजन को ग्रहण करके ऑक्सीजन का ही उत्सर्जन करती है | गाय के शरीर से  निकलने वाले दूध एवं गोमूत्र से  मनुष्य के लिए लाभकारी अनेक औषधियों का निर्माण होता है | आज "गोवत्स द्वादशी" के पावन अवसर पर सभी मनुष्यों को गाय का पूजन करना चाहिए | कार्तिक मास के ...

गाय का महत्व

                                       *इस धरा धाम पर गो वंश का इतिहास मनुष्य एवं सृष्टि के प्रारंभ से शुरू होता है | मनुष्य के संरक्षण , कृषि और अन्य कई उत्पादन में गोवंश का अटूट सहयोग प्राचीन काल से मिलता रहा है | यही कारण है कि हमारे विभिन्न धर्मशास्त्र गोमहिमा से भरे पड़े हैं | जहां गाय हमारे लिए एक उचित साधन है वहीं उसके द्वारा उत्सर्जित गोबर एवं गोमूत्र पर्यावरण के रक्षक के रूप में माना जाता था | किसी भी धार्मिक कृत्य में गोदान करना एक विशेष कार्य था , क्योंकि सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ गोदान कहा गया है | इस सृष्टि में भगवान शिव को कल्याण कारक देवता कहा जाता है और भगवान शिव का वाहन यह गोवंश अर्थात बैल ही है | प्राचीन काल में गाय के साथ साथ बैल हमारे भारत की कृषि एवं ग्रामीण परिवहन के उपयुक्त साधन के रूप में मानव का सहयोग करता रहा है | हमारे वेदों में गाय को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था | प्राचीन काल में मानव सभ्यता , समृद्धि , आजीविका और जैविक पारिवारिक पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ , कम ...

धनतेरस

                                         *सनातन धर्म वैसे तो समय-समय पर पर्व एवं त्यौहार मनाए जाते रहते हैं , परंतु कार्तिक मास में पांच त्योहार एक साथ उपस्थित होकर के पंच पर्व या पांच दिवसीय महोत्सव मनाने का दिव्य अवसर प्रदान करते हैै | आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन से प्रारंभ होकर के शुक्ल पक्ष की द्वितीया का पर्वों का मेला लगता है | इसी क्रम में आज आयुर्वेद के आदि आचार्य भगवान धन्वंतरि की जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है | आज के दिन को धनतेरस के नाम से भी माना जाता है | जब देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन प्रारंभ किया तो उसमें चौदह दिव्य रत्न प्रकट हुए | इन्हीं चौदह रत्नों के अंतर्गत स्वयं भगवान नारायण अपने अंश के साथ धनवंतरी के रूप में हाथ में अमृत का दिव्य कलश लेकर के प्रकट हुये | आज के ही दिन भगवान धन्वंतरि की प्रकट होने के कारण ही "धन्वंतरि जयंती" मनाई जाती है | धन्वन्तरि देवताओं के चिकित्सक हैं और चिकित्सा के दे...

धन

                                       *मानव जीवन में धन का होना बहुत आवश्यक है | धन के अभाव में मनुष्य दीन - हीन सा दिखने लगता है | प्राचीनकाल के मनुष्यों को भी धन की आवश्यकता रहा करती थी | परंतु आज की तरह धनलोलुपता नहीं देखने को मिलती थी | पहले मनुष्यों का सबसे बड़ा धन उनका आचरण हुआ करता था , जिसका आचार - विचार सही होता था , जो सदाचारी थे वही धनी माने जाते थे | गरीबी एवं अमीरी का आंकलन विद्वता एवं नम्रता से होता था | यदि ज्ञान एवं विद्वता का महत्व न होता तो बड़े - बड़े राजाओं - महाराजाओं को कोई कार्य पड़ जाने पर ऋषियों के आश्रम पर न जाना पड़ता बल्कि वे ऋषियों को अपने दरबार में बुलवा सकते थे परंतु यहाँ विद्यालक्ष्मी के समक्ष धनलक्ष्मी गौड़ हो जाती थीं | इतिहास गवाह है कि जिसने भी धनलक्ष्मी में वृद्धि करने के लिए अनीति , अनाचार का आश्रय लिया उसका पतन ही हुआ है | आज धनतेरस के पावन पर्व पर प्रत्येक मनुष्य को यह सोंचना चाहिए कि हमारे द्वारा अर्जित किया जा रहा धन किस मार्ग से आ रहा है | धन...

नरक चतुर्दशी

                                         *कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष में मनाए जाने वाली पंच पर्व का दूसरा दिन अर्थात कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को "नरक चतुर्दशी" के नाम से जाना जाता है | आज के दिन भगवान श्याम सुंदर कन्हैया ने नरकासुर दैत्य का वध करके उसके कारागार से  सोलह हजार कन्या , युवती एवं नारियों को मुक्त कराकर एक नया जीवन प्रदान किया | प्राचीनकाल में नर्क से मुक्ति पाने के लिए महाराज रंतिदेव ने नरक चतुर्दशी का व्रत करके नर्क जाने से मुक्ति पाई , तभी से इस पृथ्वी लोक में नरक चतुर्दशी का व्रत किया जाने लगा | नरक चतुर्दशी को छोटी दीपावली भी कहते हैं | इसे छोटी दीपावली इसलिए कहा जाता है क्योंकि दीपावली से एक दिन पहले, रात के समय उसी प्रकार दीए के प्रकाश पुंज से रात के तिमिर को दूर भगा दिया जाता है जैसे दीपावली की रात को | यह दीपमालिकायें नरकासुर के वध की प्रसन्नता एवं आततायी के आतंक से छुटकारा मिलने की प्रसन्नता के उपलक्ष्य में सजाई जाती हैं | ऐसी मान्यता है कि कार्ति...

वैराग्य

                                       *इस संसार में सब का अंत निश्चित है ! चाहे वह जीवन हो  या जीवन में होने वाली अनुभूतियां ! मानव जीवन भर एक हिरण की तरह कुछ ढूंढा करता है | हर जगह मानव को आनंद की ही खोज रहती है चाहे वह भोजन करता हो, या भजन करता , हो कथा श्रवण करता हो सब का एक ही उद्देश्य होता है आनंद की प्राप्ति करना | आनंद भी कई प्रकार का होता है | ब्रम्हानंद, परमानंद, आत्मानंद आदि आदि | आनंद की खोज में कभी-कभी मानव अपनों से बहुत दूर होता चला जाता है | कहते हैं अधिकता हर चीज की घातक होती है यदि किसी चीज का प्रारंभ हुआ है तो उसका अंत निश्चित है | ठीक उसी प्रकार आनंद का भी अंत है | आनंद जब अपनी पराकाष्ठा पर पहुंचता है , मनुष्य आनंद के चरमोत्कर्ष को प्राप्त कर लेता है सब उसको यह लगता है यह संसार व्यर्थ है और उसमें वैराग्य उत्पन्न हो जाता है | प्राय: वैराग्य का अर्थ लिया जाता है कि घर बार छोड़ कर उदास हो कर गंगा किनारे बैठ जाना | इसीलिए कुछ लोग कहते हैं कि हम तो गृहस्थ वाले हैं अत...

दीपावली

                                        *दीपावली ज्योतिपर्व होने के साथ-साथ लक्ष्मी पूजन का दिन भी है | कौन नहीं चाहता अपने जीवन में सुख और समृद्धि | चिंता का विषय यह है कि आज संबंध की परिभाषा बदल चुकी है इसका पैमाना धन ही रह गया है | इसलिए हमारे जीवन से सुख और संतोष का लोप हो रहा है | कभी यह स्वीकार करते थे कि विद्या ही अक्षय धन है इसमें भी किसी को संदेह नहीं था कि यह भी कंचन की तरह अर्जित किया जाता है | रस को सिद्ध करने वाले कभी कलाकार की तुलना ईश्वर से की जाती थी | पारंपरिक ज्ञान यही सिखलाता था कि संकट के समय पूर्व अर्जित पुण्य ही हमारी रक्षा करते हैं अर्थात धन दौलत संपत्ति के कई स्वरूप थे | किसी को एक दूसरे से कम नहीं आंका जा सकता | सबसे महत्वपूर्ण यह समझ लेना है कि विद्या जैसा धन बांटने से घटता नहीं ना ही कोई उसको चुरा सकता है | यश काया को तो अजर अमर कहा जाता रहा है | इसका प्रभामंडल निर्माण करने में कई चीजों का योगदान रहता है | किसी निर्धन की पूंजी उसका चरित्र होती है तो किसी की अ...

हमारे त्यौहार

                                       *भारत त्यौहारों  का देश है यहां समय-समय पर भांति भांति के त्यौहार मनाए जाने की परंपरा रही है |  सनातन हिंदू धर्म में वैसे तो नित्य त्योहार मनाए जाते हैं परंतु होली ,  विजयदशमी एवं दीपावली मुख्य पर्व के रूप में आदिकाल से मनाए जाते रहे हैं | दीपावली संपूर्ण विश्व में अनेक नामों से मनाया जाने वाला त्यौहार है | यह "असतो मा सद्गमय , तमसो मा ज्योतिर्गमय" अर्थात असत्य से सत्य की ओर एवं अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का पर्व है | दीपावली जहां मानवीय सभ्यता एवं संस्कृति का उदाहरण है वहीं इस पर्व से अनेकों कथाएं जुड़ी हुई हैं , जिनके अनुसार यह पर्व मानव जीवन में प्रकाश फैला कर के बुराइयों एवं अंधकार का विनाश करने वाला माना जाता है | जहां दीपावली का सांस्कृतिक एवं धार्मिक महत्व है वही इसका एक प्राकृतिक पहलू भी है | दीपावली आने तक ऋतु के प्रभाव से वर्षा ऋतु प्राय: समाप्त हो चुकी होती है | मौसम में गुलाबी ठंडक घुलने लगती है आकाश पर खजन पक्षियों ...

अन्नकूट

                                 *भारतीय पर्वों की एक प्रधानता रही है कि उसमें प्रकृति का समावेश अवश्य रहता है | प्रकृति के वातावरण को स्वयं में समेटे सनातन धर्म के त्यौहार अपना अमिट प्रभाव डालते हैं | फसल के घर आने की खुशी में जहाँ दीपावली मनाई जाती है ! वहीं दूसरे दिन मनाया जाता है "अन्नकूट" | जैसा कि नाम से ही परिभाषित हो रहा है कि नवान्न घर पहुंचने के बाद ही उसे कूटकर तैयार किया जा सकता है | अन्नकूट के दिन नये - नये व्यंजनों को बनाकर नये अन्न का भक्षण करने की परम्परा रही है | द्वापर से इसी दिन प्रारम्भ हुई गोवर्धन - पूजा | गोवर्धन पूजा क्या है ?? जब गोकुलवासी इन्द्र की पूजा करने की तैयारी करते हैं उसी समय बालकृष्ण ने गोवर्धनपूजा का प्रस्ताव रखा | गोवर्धन पूजा अर्थात "प्रकृति पूजा" | परमात्मा ने जब जब इस धरती पर अवतार लिया है तब तब प्रकृति से अपना प्रेम दर्शाया है | गंगा - यमुना के रूप में नदियों की पूजा , तो गोवर्धन के रूप में पहाड़ों की | परमात्मा ने सदैव ही प्रकृति के संरक्षण को महत्व दिया है ...

हमारी संस्कृति

                                       *हमारे देश भारत की संस्कृति सनातन से आध्यात्मिक रही है | यहाँ के लोगों में जन्म से ही अध्यात्म भरा होता है | भारत अपने अध्यात्म और ऋषियों की वैज्ञानिकता के कारण ही विश्वगुरू बना है | आज जैसे किसी नये प्रयोग के लिए सारा विश्व अमेरिका एवं चीन की ओर देखता है | वैसे ही पूर्व में भारत की स्थिति थी | हम भारतीय पिछड़ क्यों रहे हैं इसका एक ही कारण है कि  विदेशियों ने हमारे वेद - वेदान्तों के आविष्कारों का अध्ययन किया और हम उन्हें भूलते जा रहे हैं | कोई ऐसा आविष्कार नहीं है जो कि हमारे धर्मग्रंथों में न हो | परंतु हम अपनी आध्यात्मिक शक्ति को तिलांजलि देकर आज दूसरों की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं | हमारी शक्ति हमारा अध्यात्म ही रहा है | यही वह शक्ति थी जिसके बल पर हमारे आदर्श "स्वामी विवेकानंद जी" ने आधुनिक भारत में भी सम्पूर्ण विश्व से अपना लोहा मनवाया था | परंतु आज का परिवेश ऐसा बनता चला जा रहा है कि हम सब अपने भीतर छुपी अनंत आधायात्मिक शक्तियो...

भईया दूज

                                 *कार्तिक माह में मनाए जाने वाले पंचपर्वों में पांचवा दिन होता है यम द्वितीया का , जिसे भैया दूज के नाम से जाना जाता है | धन्वंतरि जयंती से प्रारंभ होकर की भैया दूज तक ५ दिन तक लगातार मनाया जाने वाला पंच पर्व भैया दूज के साथ ही संपन्न हो जाएगा | भाई बहन के प्यार , स्नेह का अप्रतिम उदाहरण प्रस्तुत करने वाले इस पर्व पर बहन अपने भाई को तिलक करके आरती उतारती हैं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है | सनातन धर्म में प्रत्येक पर्व एवं त्यौहार के पीछे कोई न कोई ऐतिहासिक / पौराणिक कथा जुड़ी होती है | आज के दिन के विषय में हमारे धर्म ग्रंथों में यह व्याख्यान मिलता है की यमराज अपने कार्य की व्यस्तताओं के कारण कभी भी अपनी बहन के यहां नहीं जा पाते थे , इससे उनकी बहन मन ही मन दुखी रहती थी | कई वर्ष बीत जाने के बाद कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया को यमराज जी ने अपने सारे कार्य को विराम देते हुए अपने बहन के उस निश्चल प्रेम का मान रखने के लिए उसके घर पहुंच गए | अपने भैया को आ...

आत्मज्ञान

                                 *यह संसार इतनी विचित्रताओं से भरा है , इसमें इतना रहस्य व्याप्त है कि इसे जानने - समझने को प्रत्येक व्यक्ति उत्सुक एवं लालायित रहता है | संसार की बात यदि छोड़ दिया तो हमारा सनातन धर्म एवं मानव जीवन अनेकानेक रहस्यों का पर्याय है | जिसे जानने की इच्छा प्रत्येक व्यक्ति को होती है और होनी भी चाहिए | व्यक्ति की यही इच्छा जिज्ञासा को जन्म देती है | और यह जिज्ञासा व्यक्ति किसी सद्गुरु से या विद्वतसमाज में समय आने पर व्यक्त करता है | जिसका यथोचित उत्तर पाकर व्यक्ति संतुष्ट हो जाता है या तो संतुष्ट होने का प्रयास करता है | कभी - कभी तो कुछ जिज्ञासायें इस प्रकार होती हैं जिसका विद्वानों की नजर में कोई महत्व नहीं होता परंतु वह जिज्ञासु के लिए बहुत महत्व रखती है | इस संसार में जानने योग्य अनेक बातें हैं | विद्या के अनेक क्षेत्र हैं | खोज के लिए, जानकारी प्राप्त करने के लिए अनेक मार्ग हैं | कई विज्ञान ऐसे हैं जिनकी बहुत कुछ जानकारी प्राप्त करना मनुष्य की स्वाभाविक वृत्ति है | क्यो...

भक्ति

                                       *सनातन धर्म में प्रत्येक मनुष्य को ईश्वर की भक्ति करने का निर्देश दिया गया है , और लोग अपने अपने सामर्थ्यानुसार भक्ति करते भी हैं | किसी भी देवी - देवता की भक्ति करने के पहले यह जान लेना आवश्यक है कि भक्ति किसे कहते हैं ?? अर्थात भक्ति कैसे की जाती है ?? भक्ति का प्रथम चरण होता है उपासना |  उपासना का अर्थ हुआ ऐसी महान सत्ता जो परम शक्तिशाली है , सर्वशक्तिमान है  महाराजाओं से भी श्रेष्ठ है  जिसके एक इशारे मात्र से संसार में सृजन एवं प्रलय हो जाती है , ऐसी सत्ता को अपने पास बिठा लेना ही उपासना कहा गया है | जब मनुष्य उपासना करने लगता है तब वह भक्ति के प्रथम चरण में प्रवेश करता है |  भक्ति करने का अर्थ यह नहीं है अपने लिए कुछ मांगा जाय | भक्ति का सीधा अर्थ है समर्पण |  यहां मांगने से नहीं बल्कि अपना सब कुछ उस परम सत्ता को सौंप देना ही वास्तविक भक्ति है | यदि हम मांगने के अतिरिक्त देना नहीं जानते हैं , सौंपना नहीं जानते हैं...

भोजन

                                 *परमपिता परमात्मा ने मनुष्य को अनमोल उपहार के रूप में यह शरीर प्रदान किया है | इस शरीर के विषय में यह भी कहा जाता है कि यह शरीर चौरासी लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ है | जिस प्रकार कहीं की यात्रा करने के लिए वाहन का ठीक होना आवश्यक होता है उसी प्रकार जीवन रूपी यात्रा पूरी करने के लिए इस शरीर रूपी वाहन को स्वस्थ एवं ठीक रखना परम आवश्यक है | शरीर को ठीक रखने का एक ही माध्यम है सुपाच्य भोजन एवं समय-समय पर व्यायाम | यदि शरीर स्वस्थ नहीं है तो मनुष्य कोई भी कार्य सुचारु ढंग से नहीं कर सकता है |  इसी को ध्यान में रखते हुए प्राचीन काल से ही हमारे महापुरुषों / पूर्वजों जगह-जगह मनुष्य के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए तरह - तरह के खेल एवं व्यायाम की व्यवस्था बनायी थी |  इसके साथ ही मनुष्य सुंदर आहार , सुपाच्य भोजन लेकरके अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखता था | सामाजिक कार्य ,  धार्मिक कार्य या संसार का कोई भी कार्य हो उसे संपन्न करने के लिए शरीर का स्वस्थ होना बहुत आवश्यक है...

मन

                                                                        *मानव योनि समस्त योनियों से श्रेष्ठ है। आहार, निद्रा, भय, मैथुन, इत्यादि वृत्तियाँ तो पशु पक्षियों में भी पाई जाती हैं। परन्तु जिस बुद्धि और विवेक रूपी धन का अथाह कोष मानव जीवन को प्राप्त है वह अन्य किसी जीवन को नहीं। वास्तव में मानव योनि प्राप्त करना ही दुष्कर है अतएव इसी जीवन में आत्मा को प्राप्त करने की भरपूर चेष्टा करना मानव जीवन का ध्येय एवं परम उद्देश्य है, यही अन्तिम लक्ष्य है जिसके अनेक नाम यथा-निर्वाण, परमगति, परमधाम और ब्राह्मी स्थिति इत्यादि हैं। अतः शरीर की, मन की, बुद्धि की और इन सब के द्वारा आत्मा की शक्तियों का अनुभव और उनका अपने तथा जगत् के कल्याण के लिये विनियोग ही वास्तविक जीवन है।शरीर को लें तो स्वास्थ्य तथा खान-पान सम्बन्धी नियमों पर ध्यान रखकर उसे जीवन के अन्तिम काल तक शक्तिमान और समर्थ बनाये रखें, श्रेष्ठ कार्यों म...

ज्ञान

                           *सनातन काल से हमारा देश भारत ज्ञान का भंडार एवं ज्ञानियों की उदयस्थली रहा है | संपूर्ण विश्व में कुछ ना कुछ शिक्षा हमारे देश भारत से अवश्य ग्रहण की , क्योंकि संपूर्ण विश्व सबसे प्राचीन सभ्यता हमारी ही रही है | दुर्लभ से दुर्लभ ज्ञान सनातन परंपरा में ही देखने को मिलते हैं , इन्हीं का अनुसरण करके विश्व ने प्रगति की | मानव जीवन एवं सांसारिकता से संबंधित संपूर्ण क्रियाकलाप एवं संस्कार जहां मिलते हैं उस देश का नाम भारत है , क्योंकि यहीं पर चारों वेद प्रकट हुए , और इन्हीं वेदो से संपूर्ण विश्व को मार्गदर्शन मिला | संसार का कोई भी ऐसा विषय नहीं है जो हमारे इन वेदों में वर्णित ना हो | ज्ञान का इतना भंडार होने के बाद भी कभी कभी हम अज्ञानी बन करके नवीन ज्ञान प्राप्त करने हेतु दूसरों की और आशा भरी दृष्टि से देखते हैं | इसका कारण यह है कि हम शायद स्वयं को एवं स्वयं की वैज्ञानिकता को भूलते जा रहे हैं |  ऐसा नहीं है कि आज भारत में ज्ञानी नहीं बचे हैं | आज भी अनेक ज्ञानी / विद्वान संपूर्ण विश्व का म...

जिज्ञासा एवं प्रश्न में अंतर

                                 *इस धरा धाम पर मनुष्य के जन्म के साथ ही प्रकट हुई मनुष्य में जिज्ञासा | मैं कौन हूं ? कहां से आया हूं ? प्राणी दुखी क्यों होता है ? सुख कैसे मिलता है ? आदि आदि जिज्ञासायें मनुष्य में जन्म काल से ही प्रकट हुई | जन्म लेकर मनुष्य जैसे - जैसे विकास करता है उसके मन में तरह-तरह की जिज्ञासा प्रकट होती रहती है ,  और यह जिज्ञासा मानव के विकास में बहुत सहायक सिद्ध हुई | कहते हैं जिस मनुष्य में जिज्ञासा ना हो वह मनुष्य नहीं कहा जा सकता | हमारे ऋषि -  महर्षियों ने मनुष्य की जिज्ञासाओं को पहचाना एवं उनके समाधान करके मानव के विकास में सहायता की |इसी से मिलता-जुलता दूसरा शब्द है प्रश्न | जिज्ञासा और प्रश्न में अंतर कर लेना बहुत आवश्यक है | जिज्ञासा वह होती है जो अंतर्मन से उठती है जिसका समाधान हमें नहीं पता होता है , और प्रश्न उसे कहते हैं जिसका उत्तर हम पहले से जानते हैं और सामने वाली की परीक्षा लेने के लिए प्रश्न करते हैं | जिस प्रकार एक विद्यार्थी कुछ भी ना जान करके अपन...

स्वाध्याय

                                       *मानव जीवन में सामाजिकता , भौतिकता एवं वैज्ञानिकता के विषय में अध्ययन करना जितना महत्वपूर्ण है , उससे कहीं महत्वपूर्ण है स्वाध्याय करना | नियमित स्वाध्याय जीवन की दिशा एवं दशा निर्धारित करते हुए मनुष्य को सद्मार्ग पर अग्रसारित करता है | स्वाध्याय का अर्थ है :- स्वयं के द्वारा स्वयं का अध्ययन | प्राय: मनुष्य अपना अधिकांश समय दूसरों के विषय या अन्य वस्तुओं के विषय में अध्ययन करके व्यतीत कर देता है | जिसका परिणाम यह होता है कि मनुष्य स्वयं का अध्ययन करने के लिए समय ही नहीं  निकाल पाता | जिसका परिणाम यह होता है कि मनुष्य के आस - पास का जैसा वातावरण होता है उसी में वह भी रंगने लगता है | जिस प्रकार घर को साफ करने के लिए नित्य झाड़ू लगाना आवश्यक है , जिस प्रकार गंदे कपड़ों की सफाई करना आवश्यक है उसी प्रकार मनुष्य को अपने मन पर नियंत्रण करने एवं विचारों को प्रदूषित करने वाले काम , क्रोध , लोभ , मोह , ईर्ष्या , द्वेष , कपट  हिंसा , असत्य , अहंकार...

बाल दिवस

                                 *मनुष्य अपने संपूर्ण जीवन काल में चार अवस्थाओं से गुजरता है |  बाल्यावस्था , युवावस्था ,  प्रौढ़ावस्था एवं वृद्धावस्था | यह चारों अवस्थाएं अपने आप में महत्वपूर्ण हैं , परंतु सबसे महत्वपूर्ण है बाल्यावस्था क्योंकि बाल्यावस्था पर मनुष्य का संपूर्ण जीवन आधारित होता है | जीवन रूपी मकान की नींव होता है बचपन | नींव जितनी मजबूत होती है मकान उतना ही मजबूत होता है | बचपन की नींव को मजबूत करने का कार्यभार माता पिता के ऊपर होता है जिसमें मुख्य जिम्मेदारी मां की होती है | कहा जाता है कि मां जैसा चाहे वैसी संतान बना सकती है | इसी को ध्यान में रखते हुए हमारे पूर्वजों ने इसकी व्यवस्था गर्भावस्था से ही प्रारंभ कर दी थी | क्योंकि हमारे ऋषि - महर्षि यह जानते थे की गर्भ काल में मां का जैसा आचरण होता है वैसे ही संतान पैदा होती है ,  इसीलिए गर्भवती माताओं को रामायण गीता का पाठ सुनने एवं पढ़ने का निर्देश दिया जाता था |  गर्भ काल में कोई भी अनुचित कार्य न करने की सलाह मा...

अहंकार

                               *भारत देश को एक महान देश कहा जाता रहा है इसका कारण था भारत देश में चारों ओर फैला हुआ ज्ञान का भंडार , यहां के विद्वान एवं विद्वता | हमारे देश के विद्वानों ने आर्ष ग्रंथों का सहारा लेकर की अपनी विद्वता के बल पर संपूर्ण विश्व में भारत देश को विश्वगुरु कहलवाया था |  अनेकानेक विद्वान हमारे देश में हुये जिनका नाम आज भी हम गर्व से लेते हैं , परंतु कहते हैं ईश्वर धारा द्वारा  सृजित षड विकार मनुष्य को ऐसी स्थिति में लाकर खड़ा कर देता है जहां वह स्वयं को भूलने लगता है | इन्हीं षड विकारों में एक है अहंकार | यदि किसी को भी यह समाज विद्वान कह कर के सम्मान करने लगता है तो उसमें अहंकार स्वयं उपस्थित हो जाता है | जैसा कि मानस में बाबा जी ने लिखा भी है :-- "प्रभुता पाइ काह मद नाही" यह सत्य है यदि किसी को भी समाज के कुछ गणमान्य लोग सम्मान की दृष्टि से देखने लगते हैं तो उसमें अहंकार पैदा होने लगता है | अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है चाहे वह विद्वान हो या कोई राजा | पूर्व काल में...

परिक्रमा

                                 *कार्तिक मास में अनेकों त्यौहार मनाए जाते हैं | इसी क्रम में कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी को वर्ष भर का सर्वोत्तम दिन माना जाता है , और इसे "अक्षय नवमी" का नाम दिया गया है | वर्ष पर्यन्त जो धर्मकार्य/व्रत किये जाते हैं उसकी अपेक्षा "अक्षय नवमी" को किया गया व्रत / पूजन अक्षय फल प्रदान करता है | आज के दिन विशेषरूप से आँवले के वृक्ष पर नारायण का वास मानकर आँवला वृक्ष की पूजा एवं इसके नीचे बैठकर भोजन करने की प्राचीन मान्यता है | मथुरा एवं अयोध्या नगरी की परिक्रमा भी आज के दिन भक्तों के द्वारा की जाती है | पावनधाम अयोध्या में मुख्यरूप से तीन प्रकार की परिक्रमा होती है | चौरासी कोसी , चौदहकोसी एवं पंचकोसी | चौरासीकोसी परिक्रमा में पूरा अवधक्षेत्र आता है | समाज के कल्याण एवं चौरासी लाख योनियों से मुक्ति पाने के लिए यह परिक्रमा संतजन करते हैं | चौदहकोसी परिक्रमा में अयोध्या नगर एवं पंचकोसी परिक्रमा में अयोध्या का मुख्य क्षेत्र आता है | यह दोनों परिक्रमा आम जनमानस प्रभु भ...

मर्यादा

इस संसार में प्रत्येक समाज में दुर्जन एवं सज्जन साथ - साथ निवास करते हैं | साथ - साथ रहते हुए भी सज्जनों ने अपनी मर्यादा का कभी त्याग नहीं किया , और इन्हीं साधु पुरुषों के कारण हमारा समाज निरंतर उत्तरोत्तर विकासशील रहा है | इस सकलसृष्टि में समस्त जड़ चेतन की भिन्न-भिन्न मर्यादायें स्थापित की गई हैं ,और सबको ही अपनी अपनी मर्यादा के अंदर ही रहने का दिशानिर्देश प्रकृति या उस परमपिता परमेश्वर के द्वारा प्राप्त हुआ है | विशेषकर समाज को प्रगतिशील बनाने वाले साधु पुरुषों के जीवन में मर्यादा का बहुत बड़ा महत्व होता है | क्योंकि एक बार प्रकृति में उपस्थित सभी जड़ चेतन अपनी मर्यादा का त्याग कर सकते हैं परंतु जो साधु पुरुष होते हैं वे अपनी मर्यादा का कभी त्याग नहीं करते हैं | इस उक्ति को स्थापित करते हुए आचार्य चाणक्य लिखते हैं:----- "प्रलये भिन्नमर्यादा भवन्ति किल सागराः ! सागरा भेदमिच्छन्ति प्रलयेऽपि न साधवः !! अर्थात :- जिस सागर को हम इतना गम्भीर समझते हैं, प्रलय आने पर वह भी अपनी मर्यादा भूल जाता है और किनारों को तोड़कर जल-थल एक कर देता है ; परन्तु साधु अथवा श्रेठ व्यक्ति संकटों का पहाड़ ...