मंगला गौरी व्रत
*पवित्र श्रावण मास में प्रत्येक दिन कल्याणकारी है क्योंकि श्रवण को भगवान शिव का महीना कहा जाता है ! भगवान शिव स्वयं कल्याणकारी हैं क्योंकि शिव का अर्थ ही कल्याण होता हैं ! वैसे तो प्रत्येक दिन कल्याणकारी है परंतु फिर भी श्रवण के सोमवार का विशेष महत्व है ! सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करके भक्तजन स्वयं के कल्याण की कामना करती हैं ! जिस प्रकार सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय होने के कारण विशेष महत्व रखता है उसी प्रकार श्रावणमास में मंगलवार का भी विशेष महत्व है ! इस दिन "मंगलागौरी" का व्रत किया जाता है ! मंगला गौरी का व्रत करके स्त्रियां भगवती पार्वती की कृपा प्राप्त करती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए माता पार्वती की पूजा करती हैं ! श्रावण मास के प्रथम मंगलवार से यह व्रत प्रारंभ किया जाता है ! मंगला गौरी का व्रत बहुत ही लाभकारी है , इसके विषय में हमारे शास्त्र बताते हैं कि मंगलवार के दिन गौरी का पूजन करने के कारण यह मंगला गौरी व्रत कहलाता है ! यह व्रत विवाह के बाद प्रत्येक स्त्री को पाँच वर्षों तक करना चाहिए ! इसे प्रत्येक श्रावण मास के प्रत्येक म...