वर्तमान को संवारो
*मानव जीवन सदैव से भविष्य की योजनायें बनाते हुए बीतता है | हमारे पास जो बीत गया वह भूतकाल , जो चल रहा है वह वर्तमानकाल और जो आने वाला है वह भविष्यकाल कहा जाता है | अक्सर मनुष्य अपने बीते हुए स्वर्णिमकाल की याद या आने वाले भविष्य की योजनाओं में हीं स्वयं को उलझाये रखता है | वर्तमान में मनुष्य का मन बहुत कम ही ठहरता है | यह लत्य है कि न तो हम बीते हुए कल में वापस जा सकते हैं और न ही आने वाले भविष्य को तुरंत पा सकते हैं | परंतु आने वाले समय से हम लंबे समय तक बच भी नहीं पाते हैं | एक न एक दिन वह भविष्य हमारे वर्तमान का चौखट पर आ ही जाता है और मनुष्य उस भविष्यकाल के लिए बनाई गयी योजनाओं को वर्तमान में धरातल पर न उतारकर उससे विमुख हो जाता है , और पुन: आने वाले कल की ओर ही देखने लगता है , या फिर अपने बीते हुए कल की यादों में भ्रमण करने लगते हैं | कहने का तात्पर्य यह है कि मनुष्य वर्तमान पर कम ही ध्यान देता है , जबकि वर्तमान को अनदेखा करना उचित नहीं है क्योंकि यही वर्तमान के कार्यों से ही भविष्य की नींव पड़ती है | वर्तमान ही वह धरातल है जिस पर खड़ा होकर मनुष्य भविष्य की राहें बनाता हुआ मार्ग तय करता है | कहा भी गया है कि ---- " गतं शोको न कर्तव्यो , भविष्यं नैव चिंतयेत् ! वर्तमानेषु कार्येषु वर्तयन्ति विचक्षण: !!" अर्थात बीते हुए के लिए शोक करना कर्तव्य नहीं है , भविष्य की बहुत चिंता न करते हुए बुद्धिमान लोग वर्तमान को संवारने का कार्य ही करते हैं |*
*भूतकाल की यादों में खोते हुए भविष्य की योजनायें बनाना बहुत ही अच्छी बात है लेकिन इन दोनों के बाच में जो वर्तमान है उसे अनदेखा करना अपने भविष्य के साथ खिलवाड़ करना है | भविष्य को सुंदर बनाने के लिए प्रत्येक मनुष्य को एक सुंदर रणनीति और योजनायें बनानी पड़ती हैं | भविष्य से मानव की अनेक संभावनायें जुड़ी होती हैं परंतु ऐसा करने के लिए वर्मान के साथ संतुलन एवं सामंजस्य बनाना ही पड़ता है | वर्तमान के कार्यों को समुचित ढंग से सम्पन्न करते हुए भविष्य की योजनायें बनाने वाला कभी असफल नहीं है | असफल वही होता है जो भविष्य के विषय में सोंचते हुए वर्तमान की अनदेखी करता है | यहाँ मनूष्य को वर्तमान एवं आने वाले भविष्य में सामंजस्य बनाने का प्रयास करना चाहिए जिससे कि न तो हमारा वर्तमान और न ही आने वाला भविष्य प्रभावित हो सके | मनुष्य को भूतकाल में स्वयं के साथ घटी घटनाओं से सकारात्मकता को चुनकर शेष को भूलते हुए वर्तमान में उसकी पुनरावृत्ति न हो , ऐसा प्रयास करते हुए भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए | यदि मन में यह कामना है कि हमारा भविष्य सुंदर एवं सुखद हो तो हमें अपने वर्तमान को मेहनत की कसौटी पर कसते हुए एक उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला रखनी होगी | क्योंकि वर्तमान में डाली गयी नींव ही आगे चलकर एक विशाल एवं आकर्षक भवन का रूप लेती है | अत: मनुष्य को भविष्य के सपने देखने के बजाय उसके मार्ग को सुगम बनाने के लिए वर्तमान का सदुपयोग करना चाहिए |*
*भविष्य के लिए वर्तमान को खोना नहीं चाहिए परंतु वर्तमान में भी इतना नहीं डूबना चाहिए कि भविष्य प्रभावित हो जाय | दोनों में तारतम्य बैठाते हुए ही योजनायें बनायें |*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें