स्वयं को बदलो
मानव जीवन विचित्रताओं से परिपूर्ण है | आज अक्सर लोगों को यह कहते सुना जाता है कि --- यह संसार बहुत ही बुरा हो गया है , लोग बहुत ही बुरे हो गये हैं | कभी कभी तो लोग यह भी कह देते हैं कि -- अब यह दुनिया भले लोगों के लायक बची ही नहीं हैं | क्योंकि यहाँ अच्छे लोगों के लिए जगह ही नहीं बची है आदि | जबसे सृष्टि चली तबसे ही इस धरा पर अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के लोग साथ साथ ही रहते आये हैं | इन विचारों के बीच एक महान आश्चर्य की बात यह है कि आज मनुष्य ने यह तो विचार कर लिया कि दुनिया एवं दुनिया के लोग बुरे हैं | अन्य लोगों के विषय में अपने विचार स्थापित कर लेने वाले मनुष्य ने आज तक यह विचार करना उचित नहीं समझा कि मैं कौन हूँ ???? या मैं कैसा हूँ ???? विचार कीजिए कि यदि आप किसी कुएँ में लटककर जोर की आवाज दें कि ---- " तुम बुरे हो" तो वह कुआँ भी तुरन्त चिल्लाने लगता है कि -- तुम बुरे हो | अब आप कहें कि -- तुम सज्जन हो तो वह कुआँ भी आपको कहेगा कि -- तुम सज्जन हो | कहने का तात्पर्य यह है कि जैसा हम कहते हैं या सोंचते हैं वैसी ही प्रतिध्वनि या विचार हमें वापस मिलते हैं | इस प्रकार व्यक्त...