संदेश

नवंबर 22, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन की नींव - बुजुर्ग

*इस सकल सृष्टि में परमात्मा ने बड़े - बड़े पहाड़ , विशाल वृक्ष की रचना तो की ही साथ ही इस सृष्टि के सर्वोत्तम प्राणी (मनुष्य) को सृजित किया | मनुष्य ने अपना विकास करके तरह - तरह के निर्माण किये | विशाल अट्टालिकायें आज नगरों की शोभा बढा रही हैं | इन सब निर्माणों का अस्तित्व टिका है उसकी नींव पर ! यदि पृथ्वी पर विशाल से विशालतम वृक्ष शोभायमान हो रहे हैं तो उनके संरक्षण का भार उनकी जड़ों पर पर ही है | जिस प्रकार वृक्षों का अस्तित्व जड़ों से , पहाड़ो का अस्तित्व उनके मूल से एवं विशाल अट्टालिकाओं (भवनों) का अस्तित्व उनकी नींव के बल पर टिका है | उसी प्रकार मानवमात्र की नींव के रूप में होते हैं परिवार के बुजुर्ग | घर के बुजुर्ग ही संरक्षक की भूमिका में परिवार का मार्गदर्शन करते हैं | आज यदि मनुष्य तरह तरह के आविष्कार कर रहा है , विद्वान बनकर सभाओं में कथा - प्रवचन या भाषण दे रहा है तो उसमें बुजुर्गों का बहुत बड़ा योगदान है | इन्हीं बुजुर्गों के कारण ही मनुष्य संसार में आता है , मनुष्य का अस्तित्व इन्हीं बुजुर्गों से है | पैदा होते ही मनुष्य किसी योग्य नहीं हो जाता है बल्कि मनुष्य को किसी योग...