उत्पन्ना एकादशी
*सनातन धर्म में अनेकों व्रत उपवास बताए गए है जो मनुष्य को भौतिकता से कुछ क्षण के लिए उबार कर सात्त्विकता की ओर अग्रसर करते हैं | अपनी संस्कृति एवं संस्कार को.जानने का सशक्त साधन हैं समय समय पर पड़ने वाले हमारे व्रत एवं उपवास | वैसे तो सनातन धर्म में व्रत उपवासों की वृहद श्रृंखला है परंतु कुछ व्पत विशेष होते हैं | इन्हीं विशेष व्रतों में से एक है एकादशी का व्रत | सभी प्रकार के व्रतों का मुकुट एकादशी को कहा जाता है | सनातन धर्म में जन्म लेने के बाद यदि एकादशी का व्रत न किया जाय तो अनेक प्रकार व्रत उपवास सब व्यर्थ हैं | वर्ष भर में चौबीस एकादशियाँ होती हैं जिस वर्ष अधिकमास लगता है उस वर्ष इनकी संख्या छब्बीस हो जाती है | प्राय: एक प्रश्न आम जनमानस में उठता है कि एकादशी का व्रत करना कब से प्रारम्भ किया जाय ? इस प्रश्न का उत्तर हमारे शास्त्रों में प्राप्त होता है कि मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष की एकादशी अर्थात आज से ही वर्ष पर्यन्त एकादशी व्रत रहने का शुभारम्भ किया जाता है | आज से ही यह व्रत क्यों रहा जाय ? इसके समाधान में हमारे शास्त्र बताते हैं कि आज के ही दिन अर्थात मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष को ही भग...