मानव प्रवृत्ति
*परमपिता परमात्मा ने सुंदर सृष्टि की रचना की , जलचर , थलचर एवं नभचर प्राणियों को बनाया , इनमें चौरासी लाख योनियों का सृजन किया , इन चौरासी लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ मानव योनि बनाई , और मनुष्य को विवेकरूपी वह बल प्रदान किया जिससे कि मनुष्य पूरी सृष्टि में सर्वश्रेष्ठ हो गया ! अनेक प्राकृतिक संसाधन जो कि जीवन जीने के लिए आवश्यक हैं वह सब ईश्वर ने प्रदान किया , फिर मनुष्य की चित्तवृत्तियों का सृजन किया , काम , क्रोध , लोभ , मोह , अहंकार यह सब ईश्वर आवश्यक आवश्यकता समझकर मनुष्य के हृदय में आरोपित किया क्योंकि समय समय पर इन वृत्तियों का उचित उपयोग भी आवश्यक था ! परंतु धीरे धीरे मनुष्य की इन वृत्तियों का इतना विकास हुआ कि मनुष्य इनका दास हो गया ! जितना ईश्वर ने दिया है उससे अधिक प्राप्त कर लेने की कामना में मनुष्य ने मनुष्यता का त्याग करना प्रारम्भ कर दिया , इतिहास साक्षी है कि अपनी इसी प्रवृत्ति के कारण मनुष्य ने दूसरों के अधिकारों को भी छीनना प्रारम्भ करके विस्तारवादी नीति पर चलने लगा ! यदि मनुष्य की इस प्रवृत्ति के विषय में विचार किया जाय तो इसका मूल कारण मनुष्य का मोह ही कहा जाएगा...