"बाणलिंग" का महत्व
*सनातन धर्म में प्राकृतिक शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व है ! विशेषकर स्वयंभू (स्वयंसिद्ध) शिवलिंग पूजा से गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी है ! ऐसे ही प्राकृतिक और स्वयंभू शिवलिंगों में प्रसिद्ध है- बाणलिंग अर्थात नर्मदेश्वर शिवलिंग ! पवित्र नर्मदा नदी के किनारे पाया जाने वाला एक विशेष गुणों वाला पाषाण ही बाणलिंग कहलाता है ! बाणलिंग शिव का ही एक रूप माना जाता है ! इसकी विशेषता यह है कि यह प्राकृतिक रूप से ही बनता है , इसलिए यह स्वयंसिद्ध शिवलिंग माना जाता है ! इन स्वयमभू शिवलिंगों के दर्शनमात्र को ही भाग्य संवारने वाला बताया गया है ! नर्मदा नदी में पाए जाने से बाणलिंग को नर्मदेश्वर लिंग भी कहकर पुकारा जाता है ! सनातन धर्म के विभिन्न शास्त्रों तथा धर्मग्रंथों के अनुसार मां नर्मदा को यह वरदान प्राप्त था कि नर्मदा का हर बड़ा या छोटा पाषण (पत्थर) बिना प्राण प्रतिष्ठा किये ही शिवलिंग के रूप में सर्वत्र पूजित होगा ! अतः नर्मदा के प्रत्येक पत्थर को नर्मदेश्वर महादेव के रूप में घर में लाकर बिना प्रतिष्ठा किये ही पूजा अभिषेक किया जा सकता है ! नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा से सुख-समृद्...