संदेश

नवंबर 3, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मन को कैसे बदलें :--- आचार्य अर्जुन तिवारी

*मानव के जीवन में मन का निर्माण एक सतत प्रक्रिया है | मन को साधने की कला एक छोटे बच्चे से सीखना चाहिए जो एक ही बात को बार बार दोहराते हुए सतत सीखने का प्रयास करते हुए अन्तत: उसमें सफल भी हो जाता है | मन की चंचलता से प्राय: सभी परेशान हैं | सामान्य जीवन में मन की औसत स्थिति होती है क भी वह स्थिर हो जाता है तो कभी तनावग्रस्त , कुछ क्षण के योगी भी बन जाता है तो अगले ही पल भोगी बनकर रोगी भी बन जाता है | कभी योगी एवं अगले क्षण भोगी बनने वाली स्थिति मन को तनावग्रस्त कर देती है | तनाव से मन टूट जाता है और नकारात्मकता की ओर अग्रसर हो जाता है | मन की दिशा और दशा को सुधारकर सकारात्मक करने के लिए मनुष्य को अपने जीवन की दिशा बदलकर सकारात्मक करनी होगी | क्योंकि यदि जीवन नहीं बदलेगा , जीवनशैली नहीं बदलेगी तो भला मन कैसे बदल सकता है ? मन नहीं तब तक नहीं बदलेगा जब तक संग नहीं बदलेगा | प्राचीनकाल में मन का रख रखाव करने के लिए , उसे शक्तिसम्पन्न एवं सकारात्मक बनाने के लिए अनेकों साधन थे जिसके माध्यम से मनुष्य अपने मन पर नियंत्रण रख पाने में सफल होता था | जहाँ एक मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम ने सकारात्मकता...

मानव शरीर में त्रिदेव

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸           ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼         🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻                 *प्रत्येक शरीर में एक आत्मा निवास करती है जिस प्रकार भगवान शिव के हाथ में सुशोभित त्रिशूल में ती शूल होते हैं उसी प्रकार आत्मा की तुलना भी एक त्रिशूल से की जा सकती है, जिसमें तीन भाग होते हैं- मन, बुद्धि और संस्कार | इनको त्रिदेव भी कहा जा सकता है | मन सृजनकर्ता ब्रह्मा , बुद्धि संहारकारी शिव तथा संस्कार को पालनकर्ता विष्णु कहा जाय तो अतिशयोक्ति नहीं होगी | आत्मारूपी त्रिशूल में मन एवं संस्कार दायें और बायें शूल हैं, जबकि बुद्धि मध्य में स्थित है, जो कि कुछ लम्बा और अन्य दो शूलों अर्थात् मन एवं संस्कार से अधिक महत्वपूर्ण होता है | मन आत्मा की चिंतन शक्ति है जो कि विभिन्न प्रकार के विचार उत्पन्न करती है |  अच्छे - बुरे , व्यर्थ , साधारण, इत्यादि | कुछ विचार स्वैच्छिक होते हैं, और कुछ अनियंत्रित, जो कि पिछले जन्मों के कर्मों के हिसाब-किताब के कारण उत्पन्न होते हैं | कुछ विचार शब्दों तथा कर्मो...

मन पर नियंत्रण

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸           ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼     🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻                                      *इस धराधाम पर परमात्मा द्वारा सृजित सभी प्रकार के जड़ - चेतन में सबसे शक्तिशाली मनुष्य ही है | सब पर विजय प्राप्त कर लेने वाला मनुष्य किसी से पराजित होता है तो वह उसका स्वयं का मन है , मनुष्य का मन ही उसको ऐसे निर्णय व कार्य करने के लिए विवश कर देता है जो कि वह कभी भी करना पसंद नहीं करता | कभी - कभी तो मन के बहकावे में उत्पन्न उत्तेजना के वशीभूत होकर मनुष्य ऐसे कृत्य भी मनुष्य के द्वारा हो जाते हैं जिसके लिए वह जीवन भर पश्चाताप की अग्नि में झुलसता रहता है | मनुष्य को संचालित करने वाला मन इतना चंचल एवं शक्तिशाली है कि मनुष्य इस पर नियंत्रण कर पाने में स्वयं को सक्षम नहीं  पाता | ऐसा नहीं है इस मन पर नियंत्रण हो ही नहीं सकता | हमारे महापुरुषों ने , ऋषि - महर्षियों ने इस मन पर नियंत्रण करके एक उदाहरण प्रस्तुत किया है | यह सत्य है कि...

मन की शत्रुता

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸           ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼       🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻                   *इस संसार में जन्म लेने के बाद मनुष्य अपने संपूर्ण जीवन काल में अनेकों मित्र एवं शत्रु बनाता है | वैसे तो इस संसार में मनुष्य के कर्मों के अनुसार उसके अनेकों शत्रु हो जाते हैं जिनसे वह युद्ध करके जीत भी आता है , परंतु मनुष्य का एक प्रबल शत्रु है जिससे जीत पाना मनुष्य के लिए बहुत ही कठिन होता है | वह शत्रु है स्वयं मनुष्य का मन | जैसे शत्रु से युद्ध करते समय इस बात का ध्यान रखना होता है कि ना जाने कब आक्रमण हो जाए , कब ,  किस ओर से , किस रूप में शत्रु प्रगट हो जाए उसी प्रकार मन रूपी शत्रु के प्रत्येक कार्य पर दिव्य दृष्टि रखना चाहिए | जहां मन तुम्हें अपने बस में करके उल्टा सीधा कराना चाहे वहाँ उसके व्यवहार में हस्तक्षेप करके स्वयं को संभाल लेना चाहिए |  क्योंकि मन बड़ा बलवान शत्रु है इस से युद्ध करना भी अत्यंत दुष्कर कार्य हैं | इससे युद्धकाल में एक विचित्रता है यदि युद्ध करने वाला दृढ़...

भरहिं निरंतर होंहिं न पूरे

*इस संसार में मनुष्य ने अपनी कार्यकुशलता से अनहोनी को भी होनी करके दिखाया है | अपनी समझ से कोई भी ऐसा कार्य न बचा होगा जो मनुष्य ने कपने का प्रयास न किया हो | संसार में समय के साथ बड़े से बड़े घाव , गहरे से गहरे गड्ढे भी भर जाते हैं | समुद्र के विषय में बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी ने मानस में लिखा है कि :- "भरहिं निरंतर होंहिं न पूरे" अर्थात संसार में समुद्र ऐसा है जिसमें संसार भर की नदियों का जल निरंतर समाता रहता है परंतु कभी भरता नहीं है , लेकिन कभी-कभी समुद्र में भी लहरें उठ कर के समुद्री तूफान सुनामी आदि के रूप में अपने जल को बाहर फेंक देती है | परंतु इस संसार में यदि कुछ नहीं भरा है तो वह है मनुष्य का मन | मनुष्य का मन कभी संतुष्ट नहीं होता और ना कभी भरता है किसी भी विषय से कुछ क्षण के लिए मनुष्य का मन भर सकता है परंतु थोड़ी देर बाद उसी चीज की कामना इस मन में उत्पन्न होने लगती है ,  क्योंकि यह मन कभी भी संतुष्ट नहीं होता | और दूसरी चीज है मनुष्य का पेट , जो कभी भी भरता नहीं है | सुबह सोकर उठने के बाद रात में जब तक मनुष्य सो नहीं जाता है तब तक पेट भरने के लिए अनेकों उद्योग...