सुख एवं दुख
*इस संसार को दु:खालय की संज्ञा दी गई है , जिसका अर्थ हुआ दु:ख का घर | इस संसार में कोई भी ऐसा नहीं हुआ जिसे कभी किसी दुख ने न घेरा हो क्योंकि सुख और दु:ख ब्रह्मा जी की सृष्टि है | बड़े - बड़े महापुरुष , अवतारियों को भी इस दु:ख का सामना करना पड़ा है | दु:ख एवं सुख मनुष्य को अपने कर्मों के अनुसार ही प्राप्त होते हैं | कभी - कभी मनुष्य को लगता है कि अमुक व्यक्ति के कारण हमें यह दु:ख प्राप्त हुआ परंतु परमपूज्यपाद गोस्वामी जी मानस में इस तथ्य को नकारते हुए लिखते हैं --- "काहु न कोउ सुख - दु:ख कर दाता ! निज कृत कर्म भोग सब ताता !! अर्थात यहाँ न तो कोई किसी को सुख देता है और न ही दु:ख वरन् सभी अपने कर्मों के अनुसार ही सुख एवं दु:ख का भोग भोगते हैं | मनुष्य के दु:ख का कारण मात्र उसकी मन:स्थिति ही होती है | यदि मनुष्य के अनुकूल कार्य हो गया तो वह सुख का अनुभव करता हुआ प्रसन्न हो जाता है और यदि परिणाम उसकी सोंच के विपरीत होता है तो वह दु:खी हो जाता है | मनुष्य अपने कर्मों के फल का निर्धारण स्व अनुमान से करने लगता है , जबकि मनुष्य का कर्तव्य है कि वह सत्कर्म करता रहे उसका यथोचित फल यथासमय प्राप्त हो ही जायेगा | गीता में योगेश्वर श्रीकृष्ण उद्घोष करते हैं --"कर्मण्येवाधिकारास्ते मा फलेषु कदाचन" अर्थात कर्म करते रहो फल की चिन्ता न करों | क्योंकि आपके कर्मों का आंकलन करके ही आपको फल प्राप्त होता है | कभी - कभी सत्कर्म करने पर भी सत्फल न प्राप्त होने पर मनुष्य दु:खी होकर परमात्मा को दोष देने लगता है जबकि मनुष्य को अपने किये हुए कर्मों का आंकलन करते हुए आत्मंथन करना चाहिए कि आखिर कहाँ पर कौन सी कमी रह गयी जिससे कि उसे ऐसा फल मिला | ऐसी स्थिति में दु:खी न होते हुए पुन: अपने कर्मपथ पर अग्रसर हो जाना चाहिए |*
*आज तो लगभग प्रत्येक मनुष्य दुखी ही है | आज के मनुष्य को आध्यात्मिक कम भौतिक दु:ख ज्यादा है | दुख तीन प्रकार के होते हैं (१) दैविक (२) दैहिक (३) भौतिक | दैविक दुख वे कहे जाते हैं जो मन को होते हैं जैसे चिन्ता, आशंका, क्रोध, अपमान, शत्रुता, बिछोह, भय, शोक आदि | दैहिक दुख वे होते हैं जैसे रोग, चोट, आघात, विष आदि के प्रभाव से होने वाले कष्ट | भौतिक दुःख वे हैं जो अचानक अदृश्य प्रकार से आते हैं जैसे भूकम्प, दुर्भिक्ष, अतिवृष्टि, महामारी, युद्ध आदि | इन्हीं तीन प्रकार के दुखों की वेदना से मनुष्यों को तड़पता हुआ देखा जाता है | यह तीनों दुख हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कर्मों के फल हैं | मानसिक पापों के परिणाम से दैविक दुख आते हैं, शारीरिक पापों के फलस्वरूप दैहिक और सामाजिक पापों के कारण भौतिक दुख उत्पन्न होते हैं | मेरा "आचार्य अर्जुन तिवारी" का मानना है कि इन दुखों को मिलने का सबसे बड़ा कारण यह है कि हम अपने परमात्मा , अपनी संस्कृति एवं अपने संस्कार से दूर होते जा रहे हैं | जब - जब मनुष्य अपनी संस्कृति एवं संस्कार को भूलकर वाममार्गी हुआ है तब - तब उसे दुखों ने आकर घेर लिया है | आज अर्थयुग में मनुष्य के दुख का सबसे बड़ा कारण है धनाभाव | धनाभाव का दुख करने से उसकी पूर्ति नहीं होगी वरन् हमें धन प्राप्त करने के लिए कर्म करने होंगे | कुछ लोग चिॉतातुर होकर बैठकर दुख मनाने लगते हैं ऐसा करने से सुख नहीं मिलने वाला है सुख तो तब मिलेगा जब आप अपने अभीष्ट को प्राप्त करने के लिए सद्मार्ग पर चलते हुए कर्म करोगे |*
*सुख और दुख आते रहते हैं दुख में घबराकर अपने कर्मों का त्याग नहीं करना चाहिए | वरन् असफलता मिलने पर पुन: दृढता के साथ उस कार्य को सम्पन्न करने का प्रयास करना चाहिए |*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें