प्रणाम
🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸 ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ हमारी भारतीय संस्कृति सदैव से ग्राह्य रही है | हमारे यहाँ आदिकाल से ही प्रणाम एवं अभिवादन की परम्परा का वर्णन हमारे शास्त्रों में सर्वत्र मिलता है | कोई भी मनुष्य जब प्रणाम के भाव से अपने बड़ों के समक्ष जाता है तो वह प्रणीत हो जाता है | प्रणीत का अर्थ है :- विनीत होना , नम्र होना या किसी वरिष्ठ के समक्ष शीश झुकाना आदि | प्रणाम करने की विधि भी हमारे शास्त्रों में बताई गयी है | दोनों हाथ जोड़कर वक्षस्थल से लगाकर ही बड़ों को प्रणाम करना चाहिए , प्रणाम करते समय दोनों हाथ की अंजलि वक्षस्थल से जुड़ी होनी चाहिए ऐसा करने का भाव यह होता है कि :- हृदय को साक्षी मानकर , हृदय से प्रतीकस्वरूप सम्पूर्ण अस्तित्व सम्मानीय के समक्ष नतमस्तक हो रहा है | इसके अतिरिक्त प्राचीनकाल की गुरुकुल परम्परा में गुरु जी के सामने लेटकर "साष्टांग प्रणाम" करने का विधान था जिसका तात्पर्य यह था कि गुरु जी चरणों क...