धर्माचार्यों के कर्तव्य
*परिवर्तन सृष्टि का नियम है ! प्रातकाल सूर्य उदय होता है तो सायंकाल को उसको ढलना भी पड़ता है ! जब से सृष्टि का प्रारंभ हुआ तब से लेकर अब तक प्राय: यह देखने को मिला है कि उन्नति एवं अवनति होती रहती है ! हमारे भारत देश में जिस समय सनातन धर्म का ह्रास होने लगा था उस समय आदिगुरु शंकराचार्य जी का प्राकट्य हुआ और धर्म की रक्षा करने के लिए , सनातन धर्म का प्रसार करने के लिए एवं सनातन धर्म में फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने के लिए भगवान आदिगुरु शंकराचार्य ने भारत देश के चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की और उस पर अपने शिष्यों को अभिषिक्त किया , तथा उन्हें शंकराचार्य की पदवी प्रदान की ! इनका मुख्य कार्य था सनातन धर्म में फैले हुए भ्रम को समाप्त करना , सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होना एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना ! आदिगुरु शंकराचार्य जी अपने इस प्रयास में सफल भी हुए ! शंकराचार्य के पद को हिंदू धर्म का सर्वोच्च पद माना जाता है ! शंकराचार्य का पद बहुत ही महत्वपूर्ण है ! सनातन धर्म को विस्तृत कैसे बनाया जाय , सनातन धर्म पर हो रहे प्रहार क...