मातृभाषा
🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸 ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼ 🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻 *हमारे देश भारत में विभिन्न जाति / सम्प्रदाय के लोग रहते हैं | कई प्रदेशों की विभिन्न संस्कृतियों / सभ्यताओं का मिश्रण यहाँ देखने को मिलता है | सबकी वेशभूषा , रहन - सहन एवं भाषायें भी भिन्न हैं | प्रत्येक प्रदेश की अपनी एक अलग मातृभाषा भी यहाँ देखने को मिलती है | हमारी राष्ट्रभाषा तो हिन्दी है परंतु भिन्न - भिन्न आंचलिक क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषा भी कम महत्वपूर्ण नहीं है | इसे ही मातृभाषा कहा जाता है | जन्म लेने के बाद मनुष्य अपने परिवार में जो पहली भाषा सीखता है वही उसकी मातृभाषा कहलाती है | मातृभाषा किसी भी व्यक्ति के परिवेश के साथ ही सामाजिक एवं भाषाई पहचान होती है | मातृभाषा मात्र संवाद ही नहीं अपितु संस्कृति और संस्कारों की संवाहिका है | भाषा और संस्कृति केवल भावनात्मक विषय नहीं, अपितु देश की शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान और तकनीकी विकास से जुड़ा है |...