संदेश

अप्रैल 30, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन की दिशा तय करते हैं मनुष्य के विचार

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                                 मानव जीवन में उसका जीवन किस दिशा में जाता है यह उसकी सोच पर निर्भर करता है | मनुष्य में दो प्रकार की सोच होती है पहली सकारात्मक और दूसरी नकारात्मक | मनुष्य जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है | इस तरह से मनुष्य की सोच ही उसके व्यक्तित्व के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है , क्योंकि किसी के विचारों को जानकर सहज ही उसके व्यक्तित्व के स्तर का पता चल जाता है | अच्छे या बुरे व्यक्ति की पहचान उसके विचारों से होती है ! किसी भी व्यक्ति की सुव्यवस्थित सोच उसे महान वैज्ञानिक बना देती है तो वही उसकी उत्कृष्ट सोच उसे महामानव बना देती है | निकृष्ट सोच उसे मनोरोगी व सामान्य सोच उसे सामान्य इंसान बना देती है | दिन भर में हम जितना कुछ करते हैं उससे कहीं अधिक सोचते हैं , लेकिन जितना भी हम सोचते हैं उतना कर नहीं पाते |  क्योंकि सोच को व्यवहारिक धरातल पर उतरने में कुछ समय लगता है | हम जो भी सोचते हैं वह एक प्र...

सृष्टि के पालक - नारायण

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                                          सनातन धर्म में अनेक देवी - देवताओं के मध्य मुख्यरूप से त्रिदेवों की प्रधानता मानी गयी है | पितामह ब्रह्मा - सृष्टिकर्ता ! जिनके द्वारा समस्त सृष्टि रची गयी | श्रीहरि नारायण - जो सकल सृष्टि का पालन करते हैं | और भूतभावन भोलेनाथ ! जिन्हें संहारक कहा गया है | अब विचार किया जाय कि इन तीनों में प्रमुख कौन है ?? वह जिसने जन्म दिया या वह जो पालन करता है या फिर वह जो कि संहार करे | विद्वानों के मत एवं पुराणों के अध्ययन से यह तथ्य देखने को मिलता है कि जन्म देने वाले से पालन करने वाले का महत्व ज्यादा होता है | तो सकल सृष्टि के पालक श्री हरि विष्णु की जिम्मेदारियां सृष्टि के प्रति ज्यादा हो जाती हैं | जिस प्रकार एक पिता अपने बच्चे के सुंदर भविष्य के लिए बच्चे को प्रेम तो करता ही परंतु अवसर आने पर डाँटता एवं मारता भी है , उसी प्रकार श्री हरि नारायण भी सांसारिक जीवों के प्रेम व डाँट दोनों प...

जिज्ञासु मानव

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                               इस समस्त संसार में कोई भी ऐसा मनुष्य न हुआ है और न ही होगा जिसके मन में कभी कोई जिज्ञासा न प्रकट हुई हो | प्रत्येक मनुष्य के हृदय प्रतिपल नये - नये प्रश्न उठा करते हैं | प्रश्न मनुष्य के अन्तर्मन में उपजे हुए वे सवाल होते हैं जिनका समाधान पाने के लिए मनुष्य स्वयं उत्सुक , जिज्ञासु तो रहता ही है, साथ ही कभी - कभी तो उचित समाधान न मिलने पर जिज्ञासु पहले तो परेशान परंतु बाद में व्यग्र एवं उग्र हो जाता है | मन में उपजते प्रश्न काँटे की तरह मनुष्य के हृदय में तब तक चुभते रहते हैं जब तक उसे उचित उत्तर नहीं मिल जाता | व्यक्ति के अंदर कुछ नया जानने की इच्छा ही प्रश्न उत्पन्न करती है | किसी भी तरह की समस्या हो तो वह भी प्रश्न के साथ सम्मुख खड़ी हेकर आगे बढने का मार्ग अवरुद्ध करती रहती है | प्रश्न का समाधान ही मानसिक शांति के मार्ग के अवरोधों को दूर करता है | प्रश्न जितना विकट व गहरा होता है , उसका समाधान भी उसी स्तर का होता है ...

मूर्ख की परिभाषा

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                                                इस संसार में भाँति - भाँति के मनुष्य हैं | ईश्वर द्वारा मनुष्य की अनोखी रचना की यह विशेष विशेषता है कि सारे अंग - उपांग एक ही तरह के होने पर भी प्रत्येक मनुष्य के हाव भाव , व्यवहार एवं आचरण में भिन्नता पाई जाती है | मनीषी लोग मनुष्य को उसके आचार और व्यवहार से परखते हैं कि वह कितने पानी में है अर्थात वह बुद्धिमान है अथवा मूर्ख है | विद्वत्ता विद्वानों का आभूषण होता है और दूसरी ओर मूर्खों की मूर्खता उन्हें सबसे अलग कर देती है | उनके हाव-भाव, उनकी छिछली बातें उनकी मूर्खता का प्रत्यक्ष प्रमाण बनती हैं | विचारणीय विषय है कि समाज कुछ लोगों को मूर्ख क्यों कहता है ??? उनमें ऐसी क्या बुराई होती है, जिसके कारण उन्हें मूर्ख कहकर तिरस्कृत किया जाता है |  वे भी हमारी तरह ही मनुष्य होते हैं, फिर उनके लिए पशुओं जैसे सम्बोधनों का प्रयोग किसलिए किया जाता है ?? किसी मन...

वृक्षों की महत्ता

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                                     जब से सृष्टि की उत्पत्ति हुई तब से ही इस धरती पर वनों एवं वृक्षों का इतिहास देखने को मिलता है | मानव सभ्यता के विकास में इन वृक्षों का बहुत बड़ा योगदान रहा है | शायद इसीलिए सनातन संस्कृति में वृक्षों को पूज्यनीय माना जाता रहा है | भिन्न - भिन्न वृक्षों की भिन्न - भिन्न उपयोगिता तो है ही साथ ही उनका महत्त्व भी भिन्न ही है | वृक्षों की महिमा के गुणगान से अनेकानेक पुराण भके पड़े हैं | वृक्षों की उपयोगिता पर दृष्टि डाली जाय तो हमारे पुराणों में केवल पीपल के वृक्ष और वटवृक्ष का ही गुणगान नहीं किया है बल्कि अनेकानेक वृक्षों को लगाने और पूजा-अर्चना करने से मिलने वाले अमुल्य वरदानों की भी चर्चा की गई है |  जैसे- अशोक का पेड़ लगाने से शोक नहीं होता, पाकड़-वृक्ष स्त्री प्रदान करवाता है, ज्ञान रुपी फल भी देता है | बिल्व वृक्ष दीर्घ आयु प्रदान करता है | जामुन का वृक्ष धन देता है, तेंदू का वृक्ष कुलवृद्धि कर...

प्रलय

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् !! सनातन शास्त्रों में मूल रूप से प्रलय के चार प्रकार बताए गए |  पहला किसी भी धरती पर से जीवन का समाप्त हो जाना, दूसरा धरती का नष्ट होकर भस्म बन जाना, तीसरा सूर्य सहित ग्रह-नक्षत्रों का नष्ट होकर भस्मीभूत हो जाना और चौथा भस्म का ब्रह्म में लीन हो जाना अर्थात फिर भस्म भी नहीं रहे, पुन: शून्यावस्था में हो जाना | प्रलय के और भी प्रकार हैं जैसे ----- १- नित्य प्रलय :- वेदांत के अनुसार जीवों की नित्य होती रहने वाली मृत्यु को नित्य प्रलय कहते हैं | जो जन्म लेते हैं उनकी प्रतिदिन की मृत्यु अर्थात प्रतिपल सृष्टी में जन्म और मृत्य का चक्र चलता रहता है | कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं को भी नित्य प्रलय के अंतर्गत रखा जाता है |  यह छोटी-मोटी जल प्रलय भी हो सकती है और तूफान भी | प्रत्येक मौसम या ऋतु के बदलाव के समय यह प्रलय होती रहती है |  व्यक्ति के भीतर भी नित्य प्रलय चलती रहती है | इस समय धरती और ब्रह्मांड में प्रतिसेकंड नित्य प्रलय जारी है | २- आत्यन्तिक प्रलय :-आत्यन्तिक प्रलय योगीजनों के ज्ञान के द्वारा ब्रह्म में ...

लोभ

!! भगवत्कृपा हि केवलम् !!  सनातन धर्म में काम , क्रोध , मद , लोभ आदि मनुष्य के शत्रु बताये गये हैं | मानस में बाबा जी लिखते हैं --- " काम क्रोध मद लोभ सब नाथ नरक के पंथ "  वैसे तो ये चारों ही मनुष्य को पतन की ओर ले जाते हैं ! परंतु इनमें सबसे घातक है लोभ | लोभ कषाय सभी कषायों में भयंकर कषाय है | लालच को लोभ कहते हैं, लालच अर्थात लोभ के फन्दे में फंसकर भोले प्राणी अपना धन-वैभव खो बैठते हैं इतना ही नहीं, कभी-कभी तो इसके फन्दे में फंसकर अपनी जान तक दे दिया करते हैं | संसार में जितने घोर पाप होते हैं, वह लोभ के ही कारण होते हैं | यह सभी कुकर्मों का (अनर्थों) का राजा है | लोक में देखा जाता है कि एकेन्द्रिय से लेकर पंचेन्द्रिय पर्यन्त जीव लोभ में फंसकर अपने प्राण खो बैठते हैं | देखो महाकाया हस्ती विषय भोगों की लालसा से बंधन में पड़ जाता हैं मछली आटे के लोभ में आकर अपना गला फंसा देती है, भौंरा सुगन्धि के लोभ में आकर कभी-कभी कमल में बन्द होकर अपनी जान से हाथ धो बैठता है, प्रकाश के लोभ में आकर पतंगा भी जान दे बैठता है राग-रागिनी के प्रलोभनों में आकर महान् विषधर व हिरण बंधन में पड़ ...

देवता एवं राक्षस

          ‼ भगवत्कृपा हि केवल ‼                           सनातन ग्रंथों में देवताओं और राक्षसों के विषय में वृहद वर्णन मिलता है | शायद ही कोई ऐसा ग्रंथ बचा हो जिसमें देवताओं और दैत्यों के बीच युद्ध का वर्णन ना हो | देवताओं का नाम सुनते ही मन मस्तिष्क में एक कुछ सुंदर आकृति उभर कर सामने आ जाती है ! वही राक्षसों का वर्णन पढ़ते समय मन मस्तिष्क में एक भयंकर चेहरा उभर कर आता है |  अपनी सद्वृत्तियों के कारण जहां देवता पूजित हैं वहीं दूसरी ओर अपने कुकृत्यों के ही कारण दैत्य उपेक्षा एवं घृणा के पात्र बने | देवता और दैत्य दोनों ही एक ही पिता की संतान है परंतु अपने अपने आचरण के अनुसार समाज में उनको उसी दृष्टि से देखा जाता है | जहां देवताओं के विषय में यह जाता जाता है कि देवता सदैव से सकल सृष्टि के लिए सकारात्मक रहे हैं वहीं राक्षसों ने सदैव सृष्टिक्रम में बाधा उत्पन्न करने का कार्य किया है | इन देवताओं एवं राक्षसों के केन्द्र में बैठा है मनुष्य | देवताओं और राक्षसों का आकार प्रकार, निवास स्थान, बल...