ज्ञानगंगा
जैसा बीज बोओगे,
वैसा ही फल मिलेगा
➖➖➖➖➖➖➖
🔷 प्रतिध्वनि ध्वनि का ही अनुसरण करती है । हमें दुसरों से वही मिलता है, जो हम उन्हें देते हैं । यदि हम सुख चाहते हैं तो दुसरों को सुख दें, मान चाहते हैं तो मान प्रदान करें, भला चाहते हैं तो भलाई करो और बुरा चाहते हैं तो बुराई करो । जैसा बीज बोओगे, वैसा ही फल मिलेगा ।
🔷 हिंसा परायण लोग अपनी हिंसा के फल से स्वयं ही नष्ट हो जाते हैं और साधु अपनी साधुता के परिणाम स्वरुप समस्त पापों से बच जाते हैं । हिंसक लोग समाज में बैरभाव, निर्दयता, क्रोध और अनात्मियता का प्रसार करते हैं । वैसे ही साधु स्वभाव के लोग स्वाभाविक आचरणों से जगत में प्रेम, करुणा, शान्ति, क्षमा और एकात्मता का विस्तार करते हैं ।
🔷 हिंसक इस संसार में दुःख बढ़ाते हैं और अपना परलोक बिगाड़ लेते हैं । वैसे ही साधुता से संसार में सुख - शान्ति फैलती है और साधु लोग अपना परलोक सवार लेते हैं । हिंसा जहर है और साधुता अमृत है । साधुता का फल भले ही देर से मिले, लेकिन होता अमृतमय है !
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें