भय एवं प्रेम
*इस सकल सृष्टि में सर्वोच्च मानव योनि पाकर हम कृतकृत्य हो रहे हैं | इस मानव जीवन के लिए लिखा गया है कि यह देवताओं के लिए भी दुर्लभ है | यह जीवन पाकरके भी हम कभी कभी इस जीवम को समाप्त कर लेने का प्रयास करते हैं , कुछ लोग तो यह कृत्य कर भी डालते हैं | कुछ लोगों को यह मानव जीवन बहुत ही कठिनाईयों भरा लगता है | यदि विचार किया जाय तो यह जीवन बहुत ही साधारण है , परंतु हम ही उसे तरह - तरह के भ्रम में उलझाकर जटिल बनाते चले जाते हैं | हम स्वयं ही अपने लिए परेशानियों का जाल बुनते हैं और उसी में उलझकर रह जाते हैं | यदि इस भ्रमजाल से हम स्वयं को उबार लें तो यह जीवन हमारे लिए आसान हो सकता है और हमें शांति भी मिल सकती है | इसके लिए हमें परेशानियों से जूझते मन को सही राह पर लाना होगा और अपना ध्यान खींचने वाले अनेक आकर्षणों को बदलना होगा , जो हमें भ्रमित करते हैं | यह सत्य है कि दुनिया की चराचौंध से स्वयं को बचा पाना आसान काम नहीं है | परंतु उन आकर्षणों से मोहित होकर जिस प्रकार संघर्ष करना पड़ता है उससे तो आसान है ही | इन सबके चक्कर में हमारे मन में एक अज्ञात भय बैठ जाता है | इस भय से छुटकारा पाने के लिए हमें प्रेम का सहारा लेना पड़ेगा | जहाँ प्रेम का प्रकाश सत्य का मार्गदर्शन कराता है वहीं भय हमें अंधकार में रखकर हमारे हौंसलों को कुंद करता रहता है |*
*यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम प्रेम को चुनते हैं या भय को | हमारे जीवन में बहुत कुछ ऐसा होता है जिसे हम बदलना चाहते हैं और पहले से अच्छा बनाना चाहते हैं ! और इसमें बदलाव तब तक नहीं आता जब तक हम अपनी सीमाओं का विस्तार नहीं करते | यह विस्तार तभी संभव है जब हम प्रेम से भर कर अपनी जिंदगी को स्वीकारते हैं | उसके लिए अपनी बाहों को फैला देते हैं | हमारे जीवन के यही फैसले ही हमें सही बदलाव की ओर ले जाते हैं | जीवन में बड़े बदलाव तभी आते हैं जब हम उन चीजों को बदलने का फैसला करते हैं जो हमारे हाथ में है , न कि उनके लिए प्रयास करते हैं जो हमारे हाथ में नहीं है | भय एक भ्रम है जिसे हम अपना माने हुए हैं , और उस में जकड़े हुए हैं | जबकि प्रेम एक वास्तविकता है जिसे हम नजरअंदाज करते हैं और उसके प्रति संकीर्ण हो जाते हैं | प्रेम ही आत्मा का प्रकाश है , जो इस प्रकाश में जीवन पथ पर अग्रसर होता है उसे संसार में शूल नहीं फूल ही नजर आते हैं | इस संसार में दो तरह की मूल प्रेरक शक्तियां काम करती हैं पहला प्रेम और दूसरा भय | जब हम भयभीत होते हैं तब अपने जीवन से भागने लगते हैं , अपने आप को संकुचित कर लेते हैं | और जब हम प्रेम से भरे हुए होते हैं तब जीवन का खुली बाहों से स्वागत करते हैं | प्रेम में उत्साह, उत्सुकता और स्वीकार्यता होती है ! जबकि भय में बेचैनी घबराहट निराशा व अस्वीकार्यता होती है |*
*यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो हमें भय का त्याग करके प्रेम को स्वीकारना होगा | और इसके लिए हमें सबसे पहले अपनी सभी कमियों को स्वीकारते हुए स्वयं से प्रेम करना सीखना होगा |*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें