सृजन एवं प्रलय
!! भगवत्कृपा हि केवलम् !!
सनातन धर्म में सृष्टि की रचना एवं प्रलय का वृहद वर्णन पढ़ने को मिलता है | मानव मन सदैव यह जानने को उत्सुक रहता है कि आखिर प्रलय क्या है ?? कैसी होगी प्रलय ?? इस विषय में अनेकानेक प्रश्न मनुष्य के मस्तिष्क में गूंजा करते हैं | प्रलय के पहले सृष्टि के विषय में जानना परम आवश्यक है | सृष्टि विषयक जिज्ञासा को शांत करते हुए हमारे विभिन्न ग्रंथों में बताया है कि सृष्टि के पहले यहाँ कुछ भी नहीं था सियाय जल के | संसार के सबसे प्राचीन ग्रंथ - ऋग्वेद में तो स्पष्ट लिखा है -"न सदासीन्नो ,सदासीत्त दानी । न सीद्र्जो नो व्योमपरोयत ॥ एवं;"आनंदी सूत स्वधया तदेकं । तस्माद्वायान्न परःकिन्चनासि ॥ " (ऋग्वेद , नासदीय सूक्त १०/१२९) अर्थात प्रारंभ में सिर्फ़ वह एक अकेला ही स्वयं की शक्ति से (स्वयाम्भाव ) गति शून्य होकर स्थित था ,इसके अतिरिक्त कुछ नहीं था | अब बात करते हैं प्रलय की | कभी-कभी कुछ विद्वानों के मन में यह विचार उत्पन्न होता है कि शायद प्रलय कभी हो ही नहीं सकती | क्योंकि प्रलय का अर्थ हुआ सबकुछ मिट जाना | परंतु जिनसे चराचर की सृष्टि हुई हुए पंचमहाभूत तो सर्वथा अविनाशी है , जब तक उनका अंत नहीं होता तब तक कैसे माना जाए कि प्रलय हो गई ?? इस विषय में मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" उपरवर्णित ऋग्वेद के सूक्त पर ध्यानाकर्षण कराते हुए मात्र इतना ही कहना चाहूँगा कि पंचमहाभूतों के अन्तर्गत क्षिति , जल , अग्नि , आकाश एवं पवन में से उस समय न तो वायु थी न आकाश और न ही पृथ्वी |
श्रीमद्भागवत महापुराण के द्वितीय स्कन्ध / पंचम अध्याय के उन्तीसवें श्लोक में वेदव्यास जी लिखते हैं कि सृष्टि के समय जल के विकार से पृथ्वी की उत्पत्ति हुई | यदि यह मान भी लिया जाय कि ये पंचमहाभूत पहले से ही थे अर्थात ये अविनाशी हैं तो यह भी सत्य है कि इनकी उपस्थिति उसी प्रकार थी जैसे गाँवों में बिजली के खम्बे लगाकर तार भी बाँध दिया जाय परंतु उनमें विद्युत न प्रवाहित की जाय तो उन खम्बों एवं तारों को लगाने का क्या औचित्य हुआ ?? ठीक उसी प्रकार ये पंचमहाभूत निष्क्रिय अवस्था में इन्हें परमात्मा ने अपनी शक्ति से प्रेरित किया तब वे तत्त्व परस्पर एक - दूसरे के साथ मिल गये और और पिण्ड एवं ब्रहाण्ड री रचना हुई (श्री म० भा० २/५/३३) वही परमात्मा महाप्रलय के अवसर पर इन पंचमहाभूतों को पुन: निष्क्रिय कर देता है | प्रय एवं महाप्रलय में भी भेद है | प्रलय तो संसार में नित्य हो रही है ! जन्म लेना सृजन (सृष्टि) है ! जन्म लेकर मनुष्य यह जान लेता है कि यहाँ मृत्यु निश्तित है और उसी की प्रतीक्षा में वह जीवन व्यतीत कर देता है | यहाँ मृत्यु का अर्थ है प्रलय | यहाँ यह सिद्ध हो जाता है कि प्रतीक्षा की पराकाष्ठा ही प्रलय है | परंतु महाप्रलय का अर्थ है सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड का महाविनाश | जो जन्मा है सबको ही मरना है , यहाँ समस्त जड़ - चेतन को एक निश्चित आयु प्राप्त है | आयु के चक्र को समझने वाला प्रलय का अर्थ भी जानता है | यहाँ जन्म यदि सृजन है तो मृत्यु ही प्रलय है |
महाप्रलय के अवसर पर समस्त ब्रह्माण्ड उस परमसत्ता में विलीन हो जाता है और प्रतीक्षा करता है एक नये सृजन की | यह क्रम सतत् चलता रहता है |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें