संदेश

अप्रैल 8, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आत्मा ही परमात्मा

                          आदिकाल से मनुष्य के जीवन का उद्देश्य रहा है सद्कार्य करते हुए परमात्मा की प्राप्ति करना | अनेक ऋषि - मुनियों / महापुरुषों ने ध्यान एवं तपस्या के बल पर परमात्मा को प्राप्त भी किया है | पुराण / इतिहास हमें अनेक कथायें बताते हैं जहाँ इन महापुरुषों का व्याख्यान मिलता है | हमारे वेदों ने उद्घोष किया है कि मनुष्य जीवन का परम उद्देश्य परमात्मा को प्राप्त करना ही है | परमात्मा को प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम भगवान के प्रति भक्त बनना पड़ेगा | भक्त बनने से पहले आवश्यक है कि मनुष्य के हृदय में प्रेम हो | पूजा, पाठ, जप, ध्यान, अनुष्ठान आदि जो भी क्रियायें की जाती हैं, उनका मूल उद्देश्य परमात्मा के प्रति अपनी निष्ठा को गहरा करना होता है |  ज्यों-ज्यों निष्ठा गहरी होती जाती है, त्यों-त्यों परमात्मा के प्रति प्रेम भाव बढ़ता जाता है | यही प्रेम भाव धीरे-धीरे परिपक्व होकर भक्ति का रूप धारण कर लेता है |  इस प्रकार उपासना का मूल तात्पर्य ईश्वर के प्रति प्रेम का विकास करना ही है | परमात्मा के प्रति विकस...