संदेश

अप्रैल 6, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

धैर्य एवं संयम

मानव जीवन में अनेक प्रकार की विसंगतियां सदैव चारों ओर व्याप्त रहती हैं | ये विसंगतियां मनुष्य को उसके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करती रहती हैं | ऐसे समय में जिसने सकारात्मकता के साथ धैर्य धारण रखते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखा वह सफल हो जाता है , और जिसका धैर्य समाप्त हो जाता है वह नकारात्मकता की ओर मुड़कर जीवन के अंधेरों में खोने लगता है | मनुष्य जीवन में अनेक आवश्यक आवश्यकताओं के साथ ही धैर्य का होना भी परमावश्यक है | किसी कार्य का शुभारम्भ करने के बाद मनुष्य को तब तक धैर्यपूर्वक उसमें रत रहना चाहिए जब तक कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर ले | हमारे पुराण बताते हैं कि अनेक ऋषि - महर्षियों ने तपस्या के बल पर अनेकानेक सिद्धियां प्राप्त की हैं | उनकी इस तपस्या में अनेकानेक विघ्न भी उपस्थित हुए परंतु अपने संयम एवं धैर्य के बल पर ही उन्हें यह सिद्धियां प्राप्त हुई हैं | यदि उनका संयम एवं धैर्य बीच में ही समाप्त हो जाता तो क्या उनको या हमें वे उपलब्धियां मिल पातीं ??? शायद नहीं | विचार करने योग्य बात यह है कि मनुष्य का धैर्य क्यों टूट जाता है ! मनुष्य असंयमित क्यों हो जाता है ??...
*मानव जीवन में अनेक प्रकार की विसंगतियां सदैव चारों ओर व्याप्त रहती हैं | ये विसंगतियां मनुष्य को उसके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करती रहती हैं | ऐसे समय में जिसने सकारात्मकता के साथ धैर्य धारण रखते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखा वह सफल हो जाता है , और जिसका धैर्य समाप्त हो जाता है वह नकारात्मकता की ओर मुड़कर जीवन के अंधेरों में खोने लगता है | मनुष्य जीवन में अनेक आवश्यक आवश्यकताओं के साथ ही धैर्य का होना भी परमावश्यक है | किसी कार्य का शुभारम्भ करने के बाद मनुष्य को तब तक धैर्यपूर्वक उसमें रत रहना चाहिए जब तक कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर ले | हमारे पुराण बताते हैं कि अनेक ऋषि - महर्षियों ने तपस्या के बल पर अनेकानेक सिद्धियां प्राप्त की हैं | उनकी इस तपस्या में अनेकानेक विघ्न भी उपस्थित हुए परंतु अपने संयम एवं धैर्य के बल पर ही उन्हें यह सिद्धियां प्राप्त हुई हैं | यदि उनका संयम एवं धैर्य बीच में ही समाप्त हो जाता तो क्या उनको या हमें वे उपलब्धियां मिल पातीं ??? शायद नहीं | विचार करने योग्य बात यह है कि मनुष्य का धैर्य क्यों टूट जाता है ! मनुष्य असंयमित क्यों हो जाता है ?...