सनातन धर्म की दिव्यता पर आघात
‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ इस संसार में मनुष्य आज तक समस्त प्रणियों को हराकर सब पर शासन करता आया है | जितने भी जीव इस सृष्टि में सभी को येन केन प्रकारेण अपने वश में करके मनुष्य ने अपने अधीन किया है | मनुष्य की विजय यात्रा अनवरत् जारी है | वह किसी से भी नहीं हारा | परंतु एक ऐसा समय मनुष्य के जीवन में उपस्थित हुआ कि मनुष्य सिर्फ और सिर्फ मनुष्य से ही हार गया | अपनी ही योनि के प्राणियों अर्थात अपने ही भाईयों से यह मनुष्य हार गया | इतिहास गवाह है कि जब भी किसी देश पर किसी शत्रु ने आक्रमण किया है तो वहाँ की सेना एवं देशवासियों ने शत्रुसेना का डटकर मुकाबला करते हुए उसके दाँत खट्टे कर दिये हैं | परंतु इतनी वीरता दिखाने के बाद भी यदि वह देश गुलाम हुआ है तो उसी देश के कुछ नकारात्मक विचारों से परिपूर्ण गद्दारों के कारण ही दासता की बेड़ियों में जकड़ा है | यदि ये चंद गद्दार न होते तो शायद इतिहास में गुलामी की कथायें न पढने को मिलतीं | कहने का तात्पर्य यह है कि सर्वविजयी मन...