प्रायश्चित


           
                             *इस संपूर्ण सृष्टि में यदि मनुष्य सर्वश्रेष्ठ बनकर उभरा है तो मनुष्य को गलतियों का पुतला भी कहा गया है | भूल हो जाना मनुष्य का स्वभाव है | कोई भी ऐसा मनुष्य ना हुआ होगा जिससे कि अपने जीवन में कभी कोई भूल ना हुई है | कभी - कभी मनुष्य की एक भूल उसके जीवन की दिशा और दशा परिवर्तित कर देती है | प्राचीन काल में जब मनुष्य के ऊपर सामाजिक दबाव होता था तब मनुष्य कुछ भी करने या कुछ भी बोलने से पहले सोचता था कहीं ऐसा ना हो जाए कि हमसे कुछ गलत हो जाए और हमको सामाजिक दंड का भागी बनना पड़े | मनुष्य के अंदर व्याप्त है भय उसे गलतियां करने से रोकता था और यदि मनुष्य से कोई भूल हो भी जाती थी तो वह समाज के सामने अपनी गलती मान कर के उसका प्रायश्चित करने के लिए भी तैयार हो जाता था | जब मनुष्य प्रायश्चित करने के लिए तैयार हो जाता है तो वह अपने सबसे बड़े वैरी अपने अहं को मारता है , क्योंकि जब तक मनुष्य में अहंभाव रहेगा तब तक वह अपनी भूल कदापि स्वीकार नहीं कर सकता है , और जब तक मनुष्य भूल नहीं स्वीकार करेगा तब तक प्रायश्चित का प्रश्न ही नहीं उठ़ता है | जहां मनुष्य अपनी भूल को न स्वीकार करके अपनी गलत बात पर अड़ा रहता है वहाँ आपस में वैमनस्यता तो फैलती ही है और समाज में बिखराव भी आ जाता है |*

*आज समाज बदला , लोग बदले हैं और बदल गई है मनुष्य की सोंच | मनुष्य को यह लगता है कि मैं जो कर रहा हूं या मैं जो कह रहा हूं वही सत्य है बाकी सब झूठ है | अपनी बात को सही साबित करने के लिए मनुष्य अनेकों तर्क कुतर्क करते हुए गलत तथ्यों को प्रस्तुत करता रहता है | आज के तथाकथित कुछ विद्वानों के वक्तव्य पढ़कर मुझे "आचार्य अर्जुन तिवारी" को बड़ा आश्चर्य होता है की जिस पौराणिक विषय को वे प्रस्तुत कर रहे हैं उनका प्रस्तुत किया हुआ वह तथ्य पुराण में कहीं मिलता ही नहीं | अपनी मनगढंत या फिर गूगल से उठाए हुए कथानक को ऐसे विद्वान प्रस्तुत करके फिर उसे सत्य साबित करने का प्रयास करने लगते हैं | जैसा की सभी जानते हैं की एक झूठ को छुपाने के लिए सौ झूठ बोलना पड़ता है इसी प्रक्रिया में यह विद्वान पुराणों का प्रमाण भी नहीं मानते हैं | जिन पुराणों से सम्बंधित विषय की चर्चा वे कर रहे होते हैं | आश्चर्य के साथ दुख भी होता है कि यह हमारे सनातन धर्म के आधारस्तंभ कहे जाने वाले कुछ विद्वान हैं | यह अपनी आने वाली पीढ़ी को क्या शिक्षा देकर के जाएंगे ?/ यह वही विद्वान है जिन्होंने कभी पौराणिक ग्रंथों का अध्ययन करने का प्रयास नहीं किया | आज सोशल मीडिया पर उपलब्ध गूगल के माध्यम से समस्त जानकारियां एकत्र करके यह विद्वान बने हुए हैं | और हंसी तो तब लगती है जब ये अपने द्वारा प्रस्तुत संदेश से ही किए गए किसी प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाते हैं | तभी इनकी विद्वता परिभाषित हो जाती है के कितने बड़े विद्वान हैं | ऐसे विद्वानों को मैं सलाह देना चाहूंगा गूगल से आप जानकारियां जरूर एकत्र करें परंतु कम से कम अपने पौराणिक ग्रंथों का अध्ययन करने की कृपा करें जिससे की आप आने वाली पीढी के लिए मार्गदर्शक बन सकें |*


*भूल हो जाना मानव स्वभाव है  परंतु प्रत्येक मनुष्य को समय रहते हुए अपनी भूल को स्वीकार करके प्रायश्चित कर लेना चाहिए |  इससे उसका सम्मान तो बढता ही रहेगा साथ ही उसकी अंतरात्मा पर भी कोई बोझ नहीं रहेगा |*



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"बाणलिंग" का महत्व

धनतेरस

वाणी का संयम