संदेश

पद एवं मर्यादा

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸           ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼ 🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻                               *चौरासी लाख योनियों भ्रमण करने के बाद जीव को इन योनियों में सर्वश्रेष्ठ मानव योनि प्राप्त होती है | मनुष्य जन्म लेने के बाद जीव की पहचान उसके नाम से होती है |  मानव जीवन में नाम का बड़ा प्रभाव होता है | आदिकाल में पौराणिक आदर्शों के नाम पर अपने बच्चों का नाम रखने की प्रथा रही है | हमारे पूर्वजों का ऐसा मानना था कि नाम के अनुसार ही बालक के गुण होते हैं | कहा भी गया है " यथा नाम तथा गुण" | मानस में परम पूज्यपाद गोस्वामी तुलसीदास जी लिखते हैं कि नाम एवं रूप में नाम का प्रभाव ज्यादा होता है | "राम ते अधिक राम कर नामू" | इस विचार से महापुरुषों के नाम से अपने अपने बालक एवं बालिकाओं का नाम रखा जाता रहा है , और यह भी सत्य है कि नाम का प्रभाव जीवन में बहुत अधिक पड़ता है | मनुष्य अपने नाम एवं समाज के द्वारा मिली पद व उपाधि के अनुसार कार्य करता रहा है , क्योंकि उसे अपने नाम एवं समाज...

अहंकार

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸           ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼ 🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻                                        *इस सृष्टि में मानव ने बहुत विकास किये | आदिकाल से मानव प्रतिभावान व प्रगतिशील रहा है | संसार में अपने विवेक के बल पर अपना भला - बुरा , मित्र - शत्रु आदि को पहचानने में भी मनुष्य प्रारम्भ से ही सफल रहा है | संसार के शत्रुओं को तो वह पहचान जाता है परंतु स्वयं के भीतर ही बैठे अहं को पहचानने में असफल रहता है | इतिहास गवाह रहा है कि इसी अहं के चलते लंका जैसा समृद्धिशाली राष्ट्र व कुरुवंश जैसा विशाल परिवार नष्ट हो गया है | मनुष्य के भीतर ही बैठा मनुष्य का प्रबल शत्रु उसका अहंभाव कुछ लोगों में इतना बलवान हो जाता है कि वह स्वयं के अतिरिक्त अन्य सभी को ही गलत समझने पर विवश कर देता है | इसी भाव के चलते मनुष्य में "एको$हं द्वितीयो नास्ति , न भूतो न भविष्यत्" की भावना का जन्म हो जाता है , और मनुष्य को यह लगने लगता है कि मैं जो कह रहा हूँ वही सत्य है शेष ...

तिलक रहस्य

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸           ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼ 🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻                               *सनातन धर्म इतना प्राचीन, व्यापक एवं विस्तृत है कि इसका वर्णन कर पाना असम्भव सा प्रतीत होता है | सनातन धर्म सभी धर्मों का मूल है | विश्व के जितने भी धर्म हैं सबका स्रोत सनातन धर्म ही है | सारे धर्म इसी सनातनरूपी वृक्ष की शाखायें हैं | अनेक धर्मों का आभिप्राय एवं उद्देश्य परमात्मा की ही प्राप्ति बताया गया है | जो कि कहीं न कहीं से सनातनता का ही प्रतीक है | अन्य धर्मों की अपेक्षा सनातन धर्म इतना व्यापक है कि यहाँ ३३ करोड़ देवी - देवताओं की मान्यतायें हैं | जितने भी हिन्दू परिवार हैं सबके अलग - अलग कुलदेवी या देवता माने गये हैं | सभी लोग अपनी कुल परम्परा के अनुसार उनका समयोचित पूजन करके परिवार के कल्याण की कामना करते हैं | आज सनातन में ही अनेक सम्प्रदाय हो गये हैं | जो कि अपनी - अपनी रीति - परम्पराओं का निर्वहन अपने सम्प्रदायानुसार कर रहे हैं | सनातन में सम्प्रदाय चाहे जितने हो ज...

मानवता

*सकल सृष्टि में परमात्मा द्वारा बनाई गई चौरासी लाख योनि भ्रमण करती हैं | इन सभी योनियों में सर्वश्रेष्ठ बन करके मानव योनि आयी | इस संसार में जन्म लेने के बाद प्रत्येक मनुष्य का एक लक्ष्य होता है | यह अलग बात है कि वह अपने लक्ष्य को पूरा कर सके या ना कर सके परंतु मनुष्य के जन्म लेते ही उसके साथ उसके जीवन का उद्देश्य जुड़ जाता है | विचार कीजिए यदि मानव जीवन का कोई लक्ष्य ना होता तो मनुष्य में और अन्य जीवो में कोई बड़ा अंतर न रह जाता | जहां अन्य जीवो के उद्देश्य सिर्फ उदर पूर्ति एवं प्रजनन करना होता है वहीं मनुष्य जीवन देकर के परमात्मा ने जीव को चिंतन की , भावनाओं की एवं दृष्टिकोण की क्षमता प्रदान की है | मनुष्य को यह विशेषताएं देने के पीछे उस परमशक्ति का यह उद्देश्य था कि मनुष्य हमारे युवराज के रूप में सृष्टि में कार्य करेगा एवं मानव जीवन के परम लक्ष्य मानवता को प्राप्त कर सकेगा , क्योंकि मानव जीवन का उद्देश्य मानवता के अतिरिक्त और कुछ नहीं हो सकता है | अनेक धर्म - सम्प्रदाय को मानने वाले मनुष्य के लिए मानवता सबसे बड़ा धर्म है |  मानवता की परिभाषा वैसे तो बहुत वृहद है परंतु यदि थोड़...

देवता व असुर

*आदिकाल से ही यह संपूर्ण सृष्टि दो भागों में बटी हुई है :- सकारात्मक एवं नकारात्मक |  वैदिक काल में सकारात्मक शक्तियों को देवतुल्य एवं नकारात्मक शक्तियों को असुर की संज्ञा दी गयी | देवतुल्य उसी को माना गया है जो जीवमात्र का कल्याण करने हेतु सकारात्मक कार्य करें | मनुष्य एवं समाज का कल्याण जिस में निहित हो वही कार्य करने वाला देव तुल्य महापुरुष कहा गया है | इसके विपरीत समाज को क्षति पहुंचाने वाला ईश्वर की सृष्टि में विघ्न डालने वाला असुर के नाम से जाना गया | देव तुल्य कौन हो सकता है ? समाज का कल्याण कौन कर सकता है ? यह विचार करने का विषय है | मनुष्य का जीवन परिचय प्रारंभ होता है परिवार से | जो अपने परिवार में अपने बड़ों का सम्मान करना नहीं जानता है वह समाज का कल्याण कभी नहीं कर सकता | मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के विषय में बाबा तुलसीदास जी लिखते हैं :--  प्रात काल उठिके रघुनाथा ! मातु पिता गुरु नावहिं माथा !!  जो देवतुल्य होता है उसका दिन माता - पिता एवं गुरुजनों की चरण वन्दना से प्रारम्भ होता है | और जो अपने माता पिता और गुरुओं का सम्मान नहीं कर सकता है सुबह उठकर के उनक...

देव दीपावली

*सनातन धर्म की विशेषता रही है कि अपने पर्व / त्यौहारों के माध्यम से मानवमात्र को एक दूसरे के समीप लाता रहा है | यहाँ प्रत्येक महीने में दिव्य त्यौंहारों की एक लम्बी सूची है , परंतु कार्तिक मास इसमें विशेष है | स्वयं में अनेक दिव्य त्योहारों को समेटे हुए कार्तिक मास का आज समापन हो रहा है | जाते हुए दिव्य कार्तिक मास का अंतिम पर्व आज कार्तिक पूर्णिमा के रूप में मनाया जाएगा | कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बहुत बड़ा महत्व है ` वर्ष भर गंगा स्नान का जो फल नहीं मिल पाता है वह कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा जी में स्नान करने से मिल जाता है | इसको "त्रिपुरी अमावस्या" भी कहा जाता है |  आज के दिन काशी मेॉ देव दीपावली मनाई जाती है | मनुष्यों की दीपावली के ठीक पन्द्रह दिन बाद देवताओं के द्वारा दीपावली मनाने का यह पर्व आज भी काशी में पारंपरिक ढंग से मनाया जाता है | पुराणों की कथाओं के अनुसार त्रिपुरासुर नामक दैत्य जो कि देवताओं के लिए दुखदायी हो गया था , उसका वध भूत भावन भोलेनाथ के द्वारा आज ही किया गया | त्रिपुरा का अर्थ यह हुआ आकाश में स्थित तीन पुरियां और तीनों पुरियों में एक एक...

जीवन की नींव - बुजुर्ग

*इस सकल सृष्टि में परमात्मा ने बड़े - बड़े पहाड़ , विशाल वृक्ष की रचना तो की ही साथ ही इस सृष्टि के सर्वोत्तम प्राणी (मनुष्य) को सृजित किया | मनुष्य ने अपना विकास करके तरह - तरह के निर्माण किये | विशाल अट्टालिकायें आज नगरों की शोभा बढा रही हैं | इन सब निर्माणों का अस्तित्व टिका है उसकी नींव पर ! यदि पृथ्वी पर विशाल से विशालतम वृक्ष शोभायमान हो रहे हैं तो उनके संरक्षण का भार उनकी जड़ों पर पर ही है | जिस प्रकार वृक्षों का अस्तित्व जड़ों से , पहाड़ो का अस्तित्व उनके मूल से एवं विशाल अट्टालिकाओं (भवनों) का अस्तित्व उनकी नींव के बल पर टिका है | उसी प्रकार मानवमात्र की नींव के रूप में होते हैं परिवार के बुजुर्ग | घर के बुजुर्ग ही संरक्षक की भूमिका में परिवार का मार्गदर्शन करते हैं | आज यदि मनुष्य तरह तरह के आविष्कार कर रहा है , विद्वान बनकर सभाओं में कथा - प्रवचन या भाषण दे रहा है तो उसमें बुजुर्गों का बहुत बड़ा योगदान है | इन्हीं बुजुर्गों के कारण ही मनुष्य संसार में आता है , मनुष्य का अस्तित्व इन्हीं बुजुर्गों से है | पैदा होते ही मनुष्य किसी योग्य नहीं हो जाता है बल्कि मनुष्य को किसी योग...

भातृप्रेम

*इस धराधाम पर जन्म लेने के बाद मनुष्य रिश्तों के जाल में फंस जाता है , या यूँ कहिए कि इन्हीं रिश्तों के सहारे मनुष्य का जीवन व्यतीत होता है | वैसे तो जीवन में सभी रिश्ते महत्त्वपूर्ण होते हैं परंतु भाई - भाई का रिश्ता सबसे अनमोल कहा गया है | भाई तो संसार में किसी को भी बनाया जा सकता है परंतु एक माँ के उदर से पैदा हुए सहोदर भाई सबकी किस्मत में नहीं होते हैं | भाई को भाई की भुजा कहा गया है | भातृप्रेम का अनुपम उदाहरण हमारे पुराणों में देखने को मिलता है | रम्भ - करम्भ नाम के दो दैत्य जो कि भाई थे ! देवताओं को परास्त करने के लिए तपस्यारत थे ! इसी मध्य करम्भ को जब इन्द्र ने छल से मार दिया तब रम्भ उसके विरह में व्याकुल होकर प्राण त्यागने को तैयार हो जाता है ! इसके अतिरिक्त रामायण का भातृप्रेम भला कौन भूल सकता है | जब मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम के वनवास की घोषणा हुई तो नि:स्वार्थ भा़व से उनकी सेवा करने को एक भाई (लक्ष्मण जी) चल देते हैं तो दूसरे भाई भरत उनको मनाने चित्रकूट तक न्गे पांव पैदल यात्रा करते हैं ! प्रभु के न लौटने पर भरत जी , श्री राम की ही तरह राज्य का सुख त्याग वल्कल वसन धारण कर...

श्री शीतलाष्टकम्

प्राचीनकाल से ही शीतला माता का बहुत अधिक माहात्म्य रहा है। स्कंद पुराण में शीतला देवी शीतला का वाहन गर्दभ बताया है। ये हाथों में कलश, सूप, मार्जन (झाडू) तथा नीम के पत्ते धारण करती हैं। इन बातों का प्रतीकात्मक महत्व होता है। चेचक का रोगी व्यग्रतामें वस्त्र उतार देता है। सूप से रोगी को हवा की जाती है, झाडू से चेचक के फोड़े फट जाते हैं। नीम के पत्ते फोडों को सड़ने नहीं देते। रोगी को ठंडा जल प्रिय होता है अत:कलश का महत्व है। गर्दभ की लीद के लेपन से चेचक के दाग मिट जाते हैं। शीतला-मंदिरों में प्राय: माता शीतला को गर्दभ पर ही आसीन दिखाया गया है।स्कन्द पुराण में इनकी अर्चना का स्तोत्र शीतलाष्टक के रूप में प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस स्तोत्र की रचना भगवान शंकर ने लोकहित में की थी। शीतलाष्टक शीतला देवी की महिमा गान करता है, साथ ही उनकी उपासना के लिए भक्तों को प्रेरित भी करता है | इस रोग (चेचक) से पीड़ित होने पर मनुष्य को "श्री शीतलाष्टक" का पाठ योग्य ब्राह्मण को बुलवाकर करवाने से इस रोग से निवृत्ति मिल जाती है |                    ...

विश्वास

                                         *इस सकल सृष्टि में चौरासी लाख योनियों का विवरण मिलता है | जिसमें सर्वश्रेष्ठ मानव योनि कही गई है | परमपिता परमात्मा ने  मनुष्य शरीर देकरके हमारे ऊपर जो उपकार किया है इसकी तुलना नहीं की जा सकती है | मानव जीवन पाकर के यदि मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास न हो तो यह जीवन व्यर्थ ही समझना चाहिए |  क्योंकि मानव जीवन तभी सार्थक माना जा सकता है जब जीवन के प्रत्येक क्षण को आत्मविश्वास के साथ निश्चिंतता , निर्द्वंदता एवं निर्भीकता के साथ व्यतीत किया जाय | जहां पर मनुष्य डरते हुए आशंकाओं से ग्रस्त रहते हुए जीवन व्यतीत करता है उसे दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है |  क्योंकि मानवयोनि वह योनि है जिसे प्राप्त करने के लिए देव , दानव , यक्ष , गंधर्व तक लालायित रहते हुए परमपिता परमात्मा से एक बार मनुष्य योनि में भेजने की प्रार्थना किया करते हैं | ऐसे दुर्लभ मानव जीवन को पा करके यदि मात्र चिंता करते हुए या आशंकित रहते हुए यह जीवन व्यतीत किया जाए तो यह दुर...

पूजा करने का अर्थ

                                        *सनातन हिन्दू धर्म में पूजा - पाठ का विशेष महत्व है | पूजा कोई साधारण कृत्य नहीं है | यदि आध्यात्मिकता की दृष्टि से देखा जाय तो पूजा करने का अर्थ है स्वयं को परिमार्जित करना | पूजा में सहयोग करने वाली सामग्रियों पर यदि ध्यान दिया जाय तो उनकी अलौकिकता परिलक्षित हो जाती है | किसी भी पूजन में आसन का विशेष महत्व है , यह मात्र चटाई का टुकड़ा नहीं अपितु यह मानना चाहिए कि साधक इस समय कर्तव्य की कठोर प्रतिज्ञा के ऊपर आरूढ होकर इसी स्थान पर अविचल भाव से बैठकर सत्य को प्राप्त करने के लिए सतत् प्रयासरत होता है | साधक को यह ध्यान में रखना चाहिए कि मैं एक तरफ से प्रलोभनों का ताना तो दूसरी ओर से कठिनाईयों का बाना डालकर बने हुए इस सांसारिक घटनाक्रम रूपी यह आसन मेरे पैरों के नीचे रहेगा ,  और मैं इसे दबाये रखने में सक्षम हूँ | ऐसा विचार एवं प्रतिज्ञा करके जब साधक कोई पूजा करने बैठता है तो उसका आसन कभी विचलित नहीं हो सकता | किसी भी पूजा में दूसरा विशेष पदार्थ...

भक्ति एवं मोक्ष

                                         *सनातन धर्म मानव शरीर को मोक्ष प्राप्ति का साधन बताते हुए परम पूज्य बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी लिखते हैं :---- "साधन धाम मोक्ष कर द्वारा ! पाई न जे परलोक संवारा !!" अर्थात :-  यह मानव शरीर साधना करने का धाम और मोक्ष प्राप्ति का द्वार है ,  इस मानव शरीर में आकर के जीव यह द्वार खोल सकता है , और इसी मानव शरीर के माध्यम से जीव को मोक्ष प्राप्ति हो सकती है | सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि मोक्ष प्राप्त कैसे किया जाय ?  मोक्ष प्राप्त करने के साधन क्या है ? अब तक अनेक महापुरुषों , ऋषियों / महर्षियों के विचारों को पढ़ने के बाद यही समझ में आता है कि मोक्ष प्राप्त करने का सबसे बड़ा साधन है भगवद्भक्ति | प्रायः सभी धर्म ग्रंथों में मोक्ष प्राप्त करने का साधन भक्ति को ही माना गया है | कभी कभी मस्तिष्क में यह प्रश्न कौंधने लगता है कि यदि मानव जीवन का लक्ष्य मोक्ष प्राप्त करना है और मोक्ष प्राप्त करने का साधन भक्ति है तो इन दोनों में श्रेष्ठ किसे...

अवतार का कारण

                                       *सनातन धर्म में ब्रह्मा , विष्णु , महेश के अतिरिक्त तैंतीस करोड़ देवी देवताओं की मान्यता है ,  इनके साथ ही समय-समय पर भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन मिलता है | प्रश्न यह है कि जब परमात्मा के द्वारा बनाई हुई सृष्टि उन्हीं के अनुसार चल रही है तो भगवान को अवतार लेने की आवश्यकता क्यों पड़ी | भगवान के अवतार लेने के कारण स्पष्ट करते हुए हमारे धर्मग्रंथों ने लिखा है कि जब धरती पर पाप बढ़ जाता है और अधर्म का विस्तार होने लगता है , दीनों की आर्त्तपुकार गूंजने लगती है तब भगवान का अवतार होता है | गीता में भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं :-- "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत !  अभ्युत्थानम् अधर्मस्य तदात्मानम् सृजाम्यहम् !!  परित्राणाय साधुनाम् विनाशाय च दुष्कृताम् ! धर्म संस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे !!" यदि इस का हिंदी भावार्थ किया जाए भगवान कहते हैं :-  "पाप बढ़ता धर्म घटता विश्व में अर्जुन जभी ! धर्म रक्षा के लिए ...

अहोई अष्टमी

                                         *कार्तिक मास त्यौहारों एवं पर्वों का महीना है | पूरे महीने नये नये व्रत एवं पर्व इसकी पहचान हैं | अभी चार दिन पहले महिलाओं ने अपने पतियों के दीर्घायु होने के लिए दिन भर निर्जल रहकर "करवा चौथ" का कठिन व्रत किया था | आज फिर अपने परिवार की कुशलता के लिए , विशेषकर अपनी संतान की कुशलता एवं लम्बी आयु के लिए पुन: निर्जल रहकर व्रत करेंगी , आज महिलाओं द्वारा "अहोई अष्टमी" का व्रत किया जायेगा | अहोई अर्थात अनहोनी से बचाने वाला | अपने बच्चों को किसी भी अनिष्ट से बचाने एवं संतान प्राप्ति के लिए भी महिलाओं द्वारा दिन भर निर्जल रहकर यह व्रत करके सायंकाल को पूजन करके तारों के उदय होने पर यह व्रत समाप्त करती हैं | विधान तो चन्द्रोदय पर व्रत समाप्त करने का है परंतु चन्द्रोदय देर रात में होने के कारण कुछ एक महिलाओं को छोड़कर अधिकतर महिलायें तारों को ही अर्घ्य देकर यह व्रत समाप्त कर देती हैं | अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की कुशलता की कामना घर की महिलाओं के ...

मायारूपी नारि

                                       *इस विशाल एवं अलोकिक सृष्टि की रचना करते समय ब्रह्मा जी ने नारी जाति की महत्ता को समझते हुए नर - नारी का युगल जोड़ा उत्पन्न करके सृष्टि को गतिमान किया | आदिकाल से सृष्टि के सृजन एवं संयोजन में नारी के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है | हमारे धर्मग्रंथों में नारियों की महानता, उनके त्याग एवं तपस्या की कथायें देखने को मिलती हैं ! नारियों के ऋण को पुरुष समाज कभी भी नहीं उतार सकता | यदि धार्मिक ग्रंथों की बात की जाय तो समाज में सबसे लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा पढा जाने वाला ग्रंथ "श्री रामचरित मानस" ही कहा जा सकता है | मानस में गोस्वामी बाबा जी ने नारियों के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया है | कुछ विद्वानों ने गोस्वामी जी को नारी विरोधी तक की संज्ञा दे डाली | मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम एवं नारद जी का सम्वाद सबसे ज्यादा प्रचलित हुआ , जहाँ नारद जीसे स्वयं भगवान कहते हैं :---"काम क्रोध लोभादि मद प्रबल मोह कै धारि ! तिन्ह महँ अति दारुन दुखद मायारू...

सत्य

                                         *मानव जीवन में तप या तपस्या का बहुत महत्व है | प्राचीनकाल में ऋषियों-महर्षियों-राजाओं आदि ने कठिन से कठिनतम तपस्या करके लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है | गोस्वामी तुलसीदास जी ने तो तपस्या के महत्व को दर्शाते हुए कहा है कि :- तप के ही बल पर ब्रह्मा जी सृष्टि, विष्णु जी पालन एवं शंकर जी संहार करते हैं | आगे लिखते हैं कि -  "तप अधार सब सृष्टि भवानी" | अर्थात बिना तपस्या का अवलम्ब लिए सृष्टि की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती | परंतु आधुनिक जीवन में तपस्या करना ही दुष्कर है तो मनुष्य क्या करे ?? गृहस्थी में रहकर तपस्या कैसे की जाय ?? ऐसी परिस्थितियों में कबीर जी का दोहा याद आता है कि:- "सांच बराबर तप नहीं" | यदि इस सूक्ति का वास्तविक अर्थ समझ लिया जाए तो हमारे जीवन के कई संताप एवं दु:ख काफी सीमा तक कम हो सकते हैं | सत्य का स्वरूप अत्यंत विस्तृत एवं महान है | यह अटल होता है | इसका प्रारूप भूत वर्तमान तथा भविष्य तीनों ही कालों में एक समान रह...

पूजा का रहस्य

                                       *संसार के सभी धर्मों का मूल सनातन धर्म को कहा जाता है |  सनातन धर्म की दिव्यता का कारण यह है कि इस विशाल एवं महान धर्म समस्त मान्यतायें एवं पूजा पद्धतियाँ स्वयं में वैज्ञानिकता को समेटे हैं | सनातन धर्म के किसी भी शुभकार्य में पूजा करना शुभ माना जाता है | किसी भी पूजन में ॐ का उच्चारण , स्वास्तिक का निर्माण एवं कलश का स्थापन प्रमुखता से किया जाता है | बिना इनका प्रयोग किये कोई भी पूजा / अनुष्ठान सफल नहीं कहा जाता है | किसी भी पूजा के प्रारम्भ में ब्राह्मण चौक बनाता है ! जिसे आज के आधुनिक रंगोली भी कहते हैं | चौक बनाना मंगलसूचक माना गया है | यजमान सर्वप्रथम आचमन करके तिलक धारण करता है जिसका अर्थ स्वयं को ध्यानस्थ करते हुए ब्रह्माण्ड में स्थापित करना | यजमान द्वारा शिखाबन्धन करके अपनी ऊर्जा को एकत्रित किया जाता है | तब ब्राह्मण स्वस्तिवाचन करता है | नाम से ही प्रतीत होता है कि ब्राह्मण द्वारा किया गया स्वस्तिवाचन यजमान के कल्याण एवं ग्रहों की श...

वचन , विचार एवं व्यवहार

                                         *इस सकल सृष्टि में अनेकों प्राणियों के मध्य मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जिसमें कुछ विशेष विशेषतायें हैं जो कि अन्य प्राणियों में नहीं मिलती हैं | मनुष्य की तीन विशेष मौलिक विशेषतायें हैं :- विचार , वचन एवं व्यवहार | किसी अन्य प्राणी की अपेक्षा किसी भी विषय पर विचार करने की जो क्षमता है वह अन्य में नहीं पायी जाती | वचन की जो शक्ति मनुष्य में है वह किसी और में नहीं है | तीसरी सबसे प्रमुख विशेषता है मनुष्य का व्यवहार | ये तीन मुख्य विशेषतायें मनुष्य के अतिरिक्त और किसी भी प्राणी में नहीं पाई जाती हैं | यही तीनों विशेषताएं मनुष्य को विशिष्ट प्राणी बनाती हैं | विचार अर्थात अपने चिंतन करने की क्षमता के कारण मनुष्य ने आज तक बहुत विकास किये | आज जो संसार का बदला हुआ स्वरूप दिख रहा है वह मनुष्य के चिंतन का ही परिणाम है | विचार शक्ति ने साहित्य को जन्म देकर उसे अनेकानेक विभागों में विभक्त करके पूरी संस्कृति को कहाँ से कहाँ पहुँचा दिया | यह कहा जा सकता है...

परिवार

                                       *इस पृथ्वी पर मनुष्य की उत्पत्ति के साथ ही उत्पन्न हुआ परिवार | विभिन्न परिवारों से मिलकर बना समाज और समाज ने राष्ट्रों का सृजन किया | समाज की पहली इकाई परिवार को ही कहा जाता है | परिवार किसे माना जाय ??;इस पर यदि विचार करते हैं तो यही मिलता है कि :- जहां आपसी प्रेम हो , अपनत्व हो , एक दूसरे के प्रति सम्मान हो तथा एक दूसरे के विकास का भाव वही परिवार कहा जा सकता है |  परिवार के सदस्य आपस में एक दूसरे से जुड़े होते हैं , उनके बीच रिश्तो की कोई ना कोई डोर होती है जो उन्हें आपस में बांधे रखती है | इन रिश्तो के केंद्र में होती हैं भावनाएं | इन्हीं भावनाओं के कारण पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं | यदि आपसी भावनाओं में खटास हो जाती है तो रिश्तो में दरार आने लगती है और परिवार बिखरने लगता है | संपन्न और विकासशील परिवार वही होता है जहां आपसी सामंजस्य और समझ होती है क्योंकि परिवार के प्रत्येक सदस्य की परिस्थितियां एवं उनकी समस्याएं अलग होती हैं | परिवार...

प्रायश्चित

                                         *इस संपूर्ण सृष्टि में यदि मनुष्य सर्वश्रेष्ठ बनकर उभरा है तो मनुष्य को गलतियों का पुतला भी कहा गया है | भूल हो जाना मनुष्य का स्वभाव है | कोई भी ऐसा मनुष्य ना हुआ होगा जिससे कि अपने जीवन में कभी कोई भूल ना हुई है | कभी - कभी मनुष्य की एक भूल उसके जीवन की दिशा और दशा परिवर्तित कर देती है | प्राचीन काल में जब मनुष्य के ऊपर सामाजिक दबाव होता था तब मनुष्य कुछ भी करने या कुछ भी बोलने से पहले सोचता था कहीं ऐसा ना हो जाए कि हमसे कुछ गलत हो जाए और हमको सामाजिक दंड का भागी बनना पड़े | मनुष्य के अंदर व्याप्त है भय उसे गलतियां करने से रोकता था और यदि मनुष्य से कोई भूल हो भी जाती थी तो वह समाज के सामने अपनी गलती मान कर के उसका प्रायश्चित करने के लिए भी तैयार हो जाता था | जब मनुष्य प्रायश्चित करने के लिए तैयार हो जाता है तो वह अपने सबसे बड़े वैरी अपने अहं को मारता है , क्योंकि जब तक मनुष्य में अहंभाव रहेगा तब तक वह अपनी भूल कदापि स्वीकार नहीं कर सकता ह...