अहंकार
🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸
‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼
🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻
*इस सृष्टि में मानव ने बहुत विकास किये | आदिकाल से मानव प्रतिभावान व प्रगतिशील रहा है | संसार में अपने विवेक के बल पर अपना भला - बुरा , मित्र - शत्रु आदि को पहचानने में भी मनुष्य प्रारम्भ से ही सफल रहा है | संसार के शत्रुओं को तो वह पहचान जाता है परंतु स्वयं के भीतर ही बैठे अहं को पहचानने में असफल रहता है | इतिहास गवाह रहा है कि इसी अहं के चलते लंका जैसा समृद्धिशाली राष्ट्र व कुरुवंश जैसा विशाल परिवार नष्ट हो गया है | मनुष्य के भीतर ही बैठा मनुष्य का प्रबल शत्रु उसका अहंभाव कुछ लोगों में इतना बलवान हो जाता है कि वह स्वयं के अतिरिक्त अन्य सभी को ही गलत समझने पर विवश कर देता है | इसी भाव के चलते मनुष्य में "एको$हं द्वितीयो नास्ति , न भूतो न भविष्यत्" की भावना का जन्म हो जाता है , और मनुष्य को यह लगने लगता है कि मैं जो कह रहा हूँ वही सत्य है शेष सब मिथ्या है | ऐसी प्रवृत्ति के मनुष्य दूसरों की छोटी सी छोटी गलती पर भी पैनी नजर रखते हुए उसे भरे समाज में अपमानित करने का पूरा प्रयास करते हुए स्वयं को सकारात्मक एवं सही सिद्ध करने पर अड़ जाते हैं ! जिसका परिणाम यह होता है कि कहीं न कहीं से एक पुष्पित - पल्लवित संस्कृति अपने विनाश के द्वार पर पहुँच जाती है | उस समय पर अन्य लोगों के बारम्बार समझाने पर भी अहंभावी अपनी ही बात को सत्य व स्वयं को स्थापित रखने के लिए समस्त समाज को ही काल के गाल में पहुँचाने से नहीं चूकता है | और जब कोई इस प्रकार की दुर्घटना या विनाश होता है तो भी वह अपना दोष न मानकर सामने वाले व्यक्ति या ईश्वर को ही सारा दोष लगाने का प्रयास करते हुए स्वयं भी समाप्त हो जाता है |*
*आज के आधुनिक युग में जहाँ मनुष्य ने चन्द्रमा की सतह पर पहुँचकर एक नयी सफलता अर्जित की है वहीं उसका अहंभाव भी बढ गया है | आज यदि एकल परिवारों का प्रचलन तेजी से बढा है तो उसमें भी कहीं न कहीं से अहंभाव ही प्रमुख देखा जा सकता है | घर के अभिभावक या किसी भी समाज / समूह के संचालक का स्थान सर्वोच्च होता है | उनके सारे निर्णय परिवार/समाज के हित में ही होते हैं | परिवार में जब अभिभावक या माता - पिता की बात पर परिवार के सदस्य अपने अहंभाव में आकर बात - बात पर टीका - टिप्पणी करने लगते हैं तो शीघ्रता से उस परिवार का विघटन प्रारम्भ हो जाता है | क्योंकि वहाँ मनुष्य परिवार में किसी की छोटी गलती को भी बहुत बड़ी बनाकर प्रदर्शित करते हुए दूसरों को गलत एवं स्वयं सही साबित करने की जिद पर अड़ जाता है , और इसका परिणाम होता है परिवार का टूटना | अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना जाता है कि "जब विद्वता आती है तो अहंभाव आ ही जाता है | मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" इस तथ्य को नकारते हुए दृढतापूर्वक यह कहना चाहता हूँ कि जहाँ पर विद्वता है वहाँ पर अहंभाव हो ही नहीं सकता ! अहंभाव वहीं पर ज्यादा देखा गया है जहाँ विद्वता होती ही नहीं है | क्योंकि हमारे महापुरुषों ने बताया है "विद्या ददाति विनयं" विद्या प्राप्त करके मनुष्य विनयशील होता है | यदि किसी को विद्वान भी कहा जाय और वह अपनी विद्वता के अहं में दूसरों की कमियां ही प्रदर्शित करता रहे तो वह विद्वान कतई हो ही नहीं सकता |*
*मनुष्य से भूल हो जाना एक मानवीय प्रवृत्ति है | परंतु की भूल पर महाभारत की रचना कर देना ही अहंभाव है | आज आवश्कता है इस सबसे बड़े शत्रु (अहं) से बचने की |*
🌺💥🌺 *जय श्री हरि* 🌺💥🌺
🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥
*सनातन धर्म से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा (सतसंग) करने के लिए हमारे व्हाट्सऐप समूह----*
*‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ से जुड़ें या सम्पर्क करें---*
आचार्य अर्जुन तिवारी
प्रवक्ता
श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा
संरक्षक
संकटमोचन हनुमानमंदिर
बड़ागाँव श्रीअयोध्याजी
(उत्तर-प्रदेश)
9935328830
🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें