जीवन की नींव - बुजुर्ग
*इस सकल सृष्टि में परमात्मा ने बड़े - बड़े पहाड़ , विशाल वृक्ष की रचना तो की ही साथ ही इस सृष्टि के सर्वोत्तम प्राणी (मनुष्य) को सृजित किया | मनुष्य ने अपना विकास करके तरह - तरह के निर्माण किये | विशाल अट्टालिकायें आज नगरों की शोभा बढा रही हैं | इन सब निर्माणों का अस्तित्व टिका है उसकी नींव पर ! यदि पृथ्वी पर विशाल से विशालतम वृक्ष शोभायमान हो रहे हैं तो उनके संरक्षण का भार उनकी जड़ों पर पर ही है | जिस प्रकार वृक्षों का अस्तित्व जड़ों से , पहाड़ो का अस्तित्व उनके मूल से एवं विशाल अट्टालिकाओं (भवनों) का अस्तित्व उनकी नींव के बल पर टिका है | उसी प्रकार मानवमात्र की नींव के रूप में होते हैं परिवार के बुजुर्ग | घर के बुजुर्ग ही संरक्षक की भूमिका में परिवार का मार्गदर्शन करते हैं | आज यदि मनुष्य तरह तरह के आविष्कार कर रहा है , विद्वान बनकर सभाओं में कथा - प्रवचन या भाषण दे रहा है तो उसमें बुजुर्गों का बहुत बड़ा योगदान है | इन्हीं बुजुर्गों के कारण ही मनुष्य संसार में आता है , मनुष्य का अस्तित्व इन्हीं बुजुर्गों से है | पैदा होते ही मनुष्य किसी योग्य नहीं हो जाता है बल्कि मनुष्य को किसी योग्य बनाने में घर के यही बुजुर्ग अपना सबकुछ लगा देते हैं | ये बुजुर्ग कभी यह आशा नहीं करते हैं कि आप कुछ बन करके इनकी सेवा करें या इनके लिए धनार्जन करें | इनका एक ही लक्ष्य होता है कि हमारा बच्चा बड़ा होकर किसी योग्य बने तथा समाज में स्थापित हो | नि:स्वार्थ भाव से अपने बालक को संवारने एवं गढने का कार्य इन बुजुर्गों के द्वारा किया जाता है | इनके ऋण से कभी उऋण नहीं हुआ जा सकता है |*
*आज जिस प्रकार संयुक्त परिवार टूट रहे और एकल परिवारों का प्रचलन बढ़ रहा है , ऐसे परिवारों के बच्चे अपने माता-पिता तक ही अपना परिवार सीमित मानते हैं | उनमें संस्कारों की कमी आ रही है | इसका एक कारण और भी है कि आज के माता पिता के पास इतना समय नहीं है कि अपने बच्चों को बैठकर संस्कारित करें , उनको अपने बुजुर्गों के बारे में बताएं कि यही वह बुजुर्ग हैं जिन्होंने पाल पोस कर हम को बड़ा किया है | समाज में उच्च स्थान पर बैठा हुआ मनुष्य आज अपने बुजुर्गों को सम्मान नहीं दे पा रहा है | आज की पीढ़ी जल्द से जल्द आसमान को तो छू लेना चाहती है परंतु अपनी संस्कृति और सभ्यता को भूलती जा रही है | घर के बुजुर्गों को भी घर का पुराना सामान समझा जाने लगा है | आज के बुजुर्ग परिवार के लोगों की कृपा पर आश्रित दिखाई पड़ रहे हैं | जबकि मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" कहना चाहूंगा कि ये हमारी कृपा के नहीं बल्कि सम्मान की हकदार हैं , परंतु आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किसी के पास भी समय नहीं है कि इन बुजुर्गों के अस्तित्व की रक्षा करें | या उनके विषय में अपने बच्चों को बताएं | इसीलिए आज जगह - जगह वृद्धाश्रम अस्तित्व में आया | क्योंकि आज बुजुर्ग अधिकतर लोगों को एक भार लगने लगे हैं | यदि ऐसा ही होता रहा तो आने वाला भविष्य बहुत सुंदर नहीं कहा जा सकता | क्योंकि आज जो ऐसा कर रहे हैं कल वे भी इन्हीं बुजुर्गों की श्रेणी में आने वाले हैं ! तब जब उनकी संताने उनके साथ यही व्यवहार करेंगी तो असहनीय कष्ट होगा |*
*आप यदि चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा न हो तो अपने बुजुर्गों का स्वयं तो सम्मान करें ही , साथ ही बच्चों को उनका आदर करना सिखायें |*

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें