श्री शीतलाष्टकम्

प्राचीनकाल से ही शीतला माता का बहुत अधिक माहात्म्य रहा है। स्कंद पुराण में शीतला देवी शीतला का वाहन गर्दभ बताया है। ये हाथों में कलश, सूप, मार्जन (झाडू) तथा नीम के पत्ते धारण करती हैं। इन बातों का प्रतीकात्मक महत्व होता है। चेचक का रोगी व्यग्रतामें वस्त्र उतार देता है। सूप से रोगी को हवा की जाती है, झाडू से चेचक के फोड़े फट जाते हैं। नीम के पत्ते फोडों को सड़ने नहीं देते। रोगी को ठंडा जल प्रिय होता है अत:कलश का महत्व है। गर्दभ की लीद के लेपन से चेचक के दाग मिट जाते हैं। शीतला-मंदिरों में प्राय: माता शीतला को गर्दभ पर ही आसीन दिखाया गया है।स्कन्द पुराण में इनकी अर्चना का स्तोत्र शीतलाष्टक के रूप में प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस स्तोत्र की रचना भगवान शंकर ने लोकहित में की थी। शीतलाष्टक शीतला देवी की महिमा गान करता है, साथ ही उनकी उपासना के लिए भक्तों को प्रेरित भी करता है | इस रोग (चेचक) से पीड़ित होने पर मनुष्य को "श्री शीतलाष्टक" का पाठ योग्य ब्राह्मण को बुलवाकर करवाने से इस रोग से निवृत्ति मिल जाती है |

                    !! श्री शीतलाष्टक स्तोत्रम् !!


विनियोग :-- अस्य श्रीशीतलास्तोत्रस्य महादेव ऋषि:, अनुष्टुप् छन्द:, शीतला देवता, लक्ष्मी बीजम्, भवानी शक्ति:, सर्व-विस्फोटकनिवृत्तये जपे विनियोग: !!

                     !! ईश्वर उवाच !!
 
ॐ वन्देSहं शीतलां देवीं रासभस्थां दिगम्बराम् !
मार्जनीकलशोपेतां शूर्पालंकृतमस्तकाम् !! १ !!
वन्देSहं  शीतलां  देवीं सर्वरोगभयापहाम् !
यामासाद्य निवर्तेत विस्फोटकभयं महत् !! २ !!
शीतले शीतले चेति यो ब्रूयाद्याहपीडित: !
विस्फोटकभयं घोरं क्षिप्रं तस्य प्रणश्यति !! ३ !!
यस्त्वामुदकमध्ये तु  धृत्वा पूजयते नर: !
विस्फोटकभयं  घोरं गृहे तस्य  न जायते !! ४ !!
शीतले  ज्वरदग्धस्य पूतिगन्धयुतस्य च !
प्रणष्टचक्षुष: पुंसस्त्वामाहुर्जीवनौषधम् !! ५ !!
शीतले तनुजान् रोगान्नृणां हसरि दुस्त्यजान् !
विस्फोटककविदीर्णानां त्वमेकामृतवर्षिणी !! ६  !!
गलगण्डग्रहा रोगा ये चान्ये दारुणा नृणाम् !
त्वदनुध्यानमात्रेण शीतले यान्ति संक्षयम् !!७!!
न मन्त्रो नौषधं तस्य पापरोगस्य विद्यते !
त्वामेकां शीतले धात्रीं नान्यां पश्यामि देवताम् !!८!!
मृणालतन्तुसदृशीं नाभिहृन्मध्यसंस्थिताम् !
यस्त्वां संचिन्तयेद्देवि तस्य मृत्युर्न जायते !!९!!
अष्टकं शीतलादेव्या यो नर: प्रपठेत्सदा !
विस्फोटकभयं  घोरं गृहे तस्य  न जायते !!१०!!
श्रोतव्यं पठितव्यं च श्रद्धाभक्तिसमन्वितै: !
उपसर्गविनाशाय  परं  स्वस्त्ययनं  महत् !!११!!
शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता !
शीतले  त्वं  जगद्धात्री  शीतलायै  नमो नम: !!१२!!
रासभो गर्दभश्चैव खरो वैशाखनन्दन: !
शीतलावाहनश्चैव दूर्वाकन्दनिकृन्तन: !!१३!!
एतानि खरनामानि शीतलाग्रे तु य: पठेत् !
तस्य गेहे शिशुनां च शीतलारुड़् न जायते !!१४!!
शीतलाष्टकमेवेदं न देयं यस्य कस्यचित् !
दातव्यं च सदा तस्मै श्रद्धाभक्तियुताय वै !!१५!!


।। इति श्रीस्कन्दमहापुराणे शीतलाष्टकं सम्पूर्णम् ।।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"बाणलिंग" का महत्व

धनतेरस

वाणी का संयम