तिलक रहस्य

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸

          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼

🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻
 
                            *सनातन धर्म इतना प्राचीन, व्यापक एवं विस्तृत है कि इसका वर्णन कर पाना असम्भव सा प्रतीत होता है | सनातन धर्म सभी धर्मों का मूल है | विश्व के जितने भी धर्म हैं सबका स्रोत सनातन धर्म ही है | सारे धर्म इसी सनातनरूपी वृक्ष की शाखायें हैं | अनेक धर्मों का आभिप्राय एवं उद्देश्य परमात्मा की ही प्राप्ति बताया गया है | जो कि कहीं न कहीं से सनातनता का ही प्रतीक है | अन्य धर्मों की अपेक्षा सनातन धर्म इतना व्यापक है कि यहाँ ३३ करोड़ देवी - देवताओं की मान्यतायें हैं | जितने भी हिन्दू परिवार हैं सबके अलग - अलग कुलदेवी या देवता माने गये हैं | सभी लोग अपनी कुल परम्परा के अनुसार उनका समयोचित पूजन करके परिवार के कल्याण की कामना करते हैं | आज सनातन में ही अनेक सम्प्रदाय हो गये हैं | जो कि अपनी - अपनी रीति - परम्पराओं का निर्वहन अपने सम्प्रदायानुसार कर रहे हैं | सनातन में सम्प्रदाय चाहे जितने हो जायं परंतु सबका लक्ष्य अंततोगत्वा एक ही होकर "राम" में ही समाहित हो जाता है | यह ठीक उसी प्रकार है जैसे एक पिता के चार पुत्र जीविकोपार्जन हेतु चार अलग - अलग कार्यक्षेत्रों मों निकलते हैं | वे दिन भर चाहे जहाँ रहकर चाहे जो करें ! परंतु सायंकाल को चारों का लक्ष्य एक ही होता है , वह है अपने घर को प्रस्थान |*

*आज इस बात पर विचार करना आवश्यक है कि सनातन धर्म में मुख्य रूप से तीन सम्प्रदाय हैं:- शैव, वैष्णव, एवं शाक्त | इनकी वेषभूषा एवं तिलक सब भिन्न - भिन्न होते हुए भी अनेकता में एकता का भाव समेटे हुए है | यदि हम कभी इन सप्रदाय विशेष के तिलकों को ध्यान से देखें तो इनमें बड़ा रहस्य दिखाई पड़ता है | यह सर्वविदित है कि राम एवं शिव में कोई भेद नहीं है | हरि हर को भिन्न समझने वाले को स्वयं भगवान श्रीराम ने नरक वासी की संज्ञा दी है | मानस के माध्यम से भगवान राम के वचन सुनने को मिलते हैं ---- "शंकरप्रिय मम द्रोही, शिव  द्रोही मम दास | ते नर करहिं कलप भर, घोर नरक महुं वास ||" अर्थात इनमें भिन्नता करने वाला पातकी है | मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" ध्यानाकर्षण कराना चाहूँगा कि :- वैष्णव सम्प्रदाय में तिलक ऊर्ध्वपुण्ड सा लगाया जाता है | ध्यान से देखें तो यह भगवान शिव के त्रिशूल के तीनों शूल की आकृति स्वयं में समेटे है | अर्थात वैष्णव भगवान शिव को स्वयं के मस्तक पर धारण करता है | शैव सम्प्रदाय त्रिपुण्ड धारण करता जो कि भगवान राम के धनुष का आकार स्वयं में सहेजे है | जो इस बात का द्योतक है कि शैव भक्त भगवान राम (विष्णु) को धारण करता है | इसके अतिरिक्त शाक्त सम्प्रदाय के साधक गोल विंदी या एक सीधी रेखा लाल रोली से मस्तक पर धारण करते हैं | जो कि सौभाग्य का प्रतीक है | जिस प्रकार सौभाग्यवती स्त्रियां विंदी व मांग में सिंदूर की एक रेखा खींचती है उसी प्रकार शक्ति के उपासक भी यह तिलक धारण करते हैं | शक्ति भी भगवान विष्णु की ही माया है | कहने का तात्पर्य यह है कि आप किसी का भी स्वरूप धारण करें अंत सबका श्री हरि में ही समाहित होना है |*

*मनुष्य को इनमें भेददृष्टि न करके अपने आराध्य का भजन करना चाहिए ! क्योंकि अंत में सबका गंतव्य एक ही है |*

🌺💥🌺 *जय श्री हरि* 🌺💥🌺

🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳

*सनातन धर्म से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा (सतसंग) करने के लिए हमारे व्हाट्सऐप समूह----*
*‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ से जुड़ें या सम्पर्क करें---*

आचार्य अर्जुन तिवारी
           प्रवक्ता
श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा
          संरक्षक
संकटमोचन हनुमानमंदिर
 बड़ागाँव श्रीअयोध्याजी
      (उत्तर-प्रदेश)
   9935328830

🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"बाणलिंग" का महत्व

धनतेरस

वाणी का संयम