संदेश

सत्यमार्ग के पथिक

                                     इस संसार में वैसे तो मनुष्य द्वारा अपनाने योग अनेक आचरण व वस्तुएं विद्यमान हैं परंतु यदि मनुष्य द्वारा सत्याचरण अपनाया जाता है तो वही सर्वश्रेष्ठ है | क्योंकि सत्य मानव-जीवन की अनमोल विभूति है | जो अपने प्रति, अपनी आत्मा के प्रति, अपने कर्तव्यों के प्रति, परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति मन-वचन-क्रम से सच्चा रहता है वह इसी जीवन, इसी देह और इसी संसार में स्वर्गीय आनन्द प्राप्त करता है | उसके लिए सुख-शाँति और साधन संतोष की कमी नहीं रहती | सत्य का आश्रय लेकर चलने पर प्रारम्भ में कुछ कठिनाई हो सकती है | किन्तु आगे चलकर उसका आशातीत लाभ होता है। सत्य, पुण्य की खेती है | जिस प्रकार अन्न की कृषि करने में प्रारम्भ में कुछ कठिनाई उठानी पड़ती हैं और उसकी फसल के लिए थोड़ी प्रतीक्षा भी करनी पड़ती है | किन्तु बाद में जब वह कृषि फलीभूत होती है तो घर, धन-धान्य से भर देती है | उसी प्रकार सत्य की कृषि भी प्रारम्भ में थोड़ा त्याग, बलिदान और धैर्य लेती है | किन्तु जब वह फलती...

सच के बनें सारथी

                          मानव जीवन में झूठ और सच की कहानी बहुत ही लंबी और उलझी हुई है | उनमें फर्क करना और उन्हें पहचानना बहुत मुश्किल होता है | बचपन से ही यह सिखाया जाता है झूठ नहीं बोलना चाहिए लेकिन बचपन से ही बच्चे झूठ बोलना शुरू कर देते हैं , और बड़े होने तक झूठ बोलने के इतने अभ्यस्त हो जाते हैं कि उन्हें यह भी पता चलना बंद हो जाता है कि वह जो बोल रहे हैं वह सच है कि झूठ | झूठ को सच की पोशाक पहनाना आज लोगों के लिए आसान हो गया है | अपने झूठ को छुपाने के लिए तर्क प्रस्तुत किए जाते हैं , साक्ष्य  उपस्थित किए जाते हैं | परंतु झूठ को चाहे कितना ही सजा कर प्रस्तुत किया जाए वह सच में बदल नहीं सकता | थोड़े समय के लिए झूठ सच की तरह दिख सकता है लेकिन उसमें स्थायित्व नहीं होता | तात्पर्य है कि झूठ का कोई अस्तित्व नहीं होता है वह तो केवल भ्रम मात्र होता है , जो थोड़ी देर के लिए हमें भटका भर देता है लेकिन लंबे समय तक उसका अस्तित्व नहीं रह सकता |  हर व्यक्ति के अंदर  खूबियां व कमियां होती हैं | मनुष्य अपनी खूबियों...

आदत

                                     मनुष्य का स्वभाव है कि जिस काम को वह एक बार कर लेता है उसी काम को वह पुन: करना चाहता है | जो विचार एक बार उसके मन में आ जाता है वही विचार वह अपने मन में बार - बार लाता रहता है |  अपने अनुभवों की आवृत्ति से उसे तृप्ति मिलती है | इस प्रकार जब कोई भाव चित्त में ठहर जाता है और मनुष्य द्वारा उसे बार - बार दोहराया जाता है तो वह मनुष्य की नई आदत बन जाती है | मनुष्य में उदासीनता तथा आनंद , क्रोध तथा शान्ति , लोभ उदारता - वस्तुत: समस्त मानसिक वृत्तियां अपनी रुचि से ग्रहण की गयी आदतें हैं | जिस प्रकार कोई कागज एक बार जिस जगह से मुड़ जाता है दुबारा उसी स्थान से मोड़ना आसान होता है उसी प्रकार मनुष्य द्वारा पुराने अनुभवों को दुहराना सरल है | मनुष्य की यही वृत्ति आदतों का मूल है | और जो अनुभव विचार जितना ही दोहराया जाता है उसका संस्कार उतना ही दृढ़ होता जाता है | फिर वह जैसे हमारे स्वभाव का अंग ही बन जाता है ,  और दृढ़ आदत का रूप धारण कर लेता है | ये ही आदतें...

दिव्यदृष्टि कैसे मिले

                          सनातन धर्म एक वैज्ञानिक धर्म है ! प्राय: लोग कथाओं में जब "दिव्यदृष्टि" का वर्णन पढते हैं तो उन्हें यह बकवास व कोरी कल्पना से अधिक कुछ भी नहीं प्रतीत होता | जबकि मैं दावा करता हूँ कि आज भी यदि मनुष्य चाहे तो दिव्यदृष्टि प्राप्त कर सकता है | यह दिव्यदृष्टि प्राप्त करने के लिए मानव को साधक बनना पड़ेगा | मानवी विद्युत का अत्यधिक प्रवाह नेत्रों द्वारा ही होता है, अस्तु जिस प्रकार कल्पनात्मक विचार शक्ति को सीमाबद्ध करने के लिए ध्यान योग की साधना की जाती है, उसी प्रकार मानवी विद्युत प्रवाह को दिशा विशेष में प्रयुक्त करने के लिए नेत्रों की ईक्षण शक्ति को सधाया जाता है | इस प्रक्रिया को त्राटक का नाम दिया गया है | सरसरे तौर से और चंचलतापूर्वक उथली दृष्टि से हम प्रति क्षण असंख्यों वस्तुएँ देखते रहते हैं | इतने पर भी उनमें से किन्हीं विशेष आकर्षक वस्तुओं की ही मन पर छाप पड़ती है |  अन्यथा सब कुछ यो ही आँख के आगे से गुजर जाता है | यदि गम्भीरता और स्थिरतापूर्वक किसी पदार्थ या घटना का निरीक्षण किया जाय...

वाणी का संयम

परमपिता परमात्मा ने मनुष्य को सुंदर शरीर देकर सुंदर - सुंदर अंग प्रदान किये | इन अंगों में एक अतिमहत्वपूर्ण अंग जिह्वा देकर मनुष्य को अभिव्यक्ति का अधिकार दिया | मनुष्य को सदैव इस जिह्वा का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए क्योंकि ---- श्रीमद्भागवत में तीन प्रकार के तपों की चर्चा है। इनमें शारीरिक तप, मानसिक तप तथा वाचिक तप शामिल है | वाचिक तप के संबंध में कहा है कि उद्वेग उत्पन्न न करने वाले वाक्य, हित कारक तथा सत्य पर आधारित वचन एवं स्वाध्याय वाचिक तप है | किसी के प्रति अप्रिय न बोलना तथा जो कुछ बोला जाए उसकी अच्छाइयों से संबंधित ही बोला जाए तो इस वाणी से सुनने वाला तो प्रसन्न होगा ही, बोलने वाला भी आनंदित होगा | वास्तव में वाणी को संयम में रखने वाला व्यक्ति ऊंचाइयों तक पहुंच जाता है | इसके विपरीत अनियंत्रित वाणी वाले व्यक्ति को प्राय: जीवन भर सफलता प्राप्त नहीं हो पाती |  जो व्यक्ति वाणी से सदैव मीठा बोलता है उसके मित्रों का क्षेत्र भी विस्तारित होता है | मृदुभाषी होने की स्थिति में लोगों के सहयोग और समर्थन में वह अत्यधिक ऊर्जा का संग्रह कर लेता है, जबकि कटु वचन बोलने वाला व्यक्ति ...

स्वयं को बदलो

मानव जीवन विचित्रताओं से परिपूर्ण है | आज अक्सर लोगों को यह कहते सुना जाता है कि --- यह संसार बहुत ही बुरा हो गया है , लोग बहुत ही बुरे हो गये हैं | कभी कभी तो लोग यह भी कह देते हैं कि -- अब यह दुनिया भले लोगों के लायक बची ही नहीं हैं | क्योंकि यहाँ अच्छे लोगों के लिए जगह ही नहीं बची है आदि | जबसे सृष्टि चली तबसे ही इस धरा पर अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के लोग साथ साथ ही रहते आये हैं | इन विचारों के बीच एक महान आश्चर्य की बात यह है कि आज मनुष्य ने यह तो विचार कर लिया कि दुनिया एवं दुनिया के लोग बुरे हैं | अन्य लोगों के विषय में अपने विचार स्थापित कर लेने वाले मनुष्य ने आज तक यह विचार करना उचित नहीं समझा कि मैं कौन हूँ ???? या मैं कैसा हूँ ???? विचार कीजिए कि यदि आप किसी कुएँ में लटककर जोर की आवाज दें कि ---- " तुम बुरे हो" तो वह कुआँ भी तुरन्त चिल्लाने लगता है कि -- तुम बुरे हो | अब आप कहें कि -- तुम सज्जन हो तो वह कुआँ भी आपको कहेगा कि -- तुम सज्जन हो | कहने का तात्पर्य यह है कि जैसा हम कहते हैं या सोंचते हैं वैसी ही प्रतिध्वनि या विचार हमें वापस मिलते हैं | इस प्रकार व्यक्त...

आज की मर्यादा

                                          मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है |कोई भी राष्ट्र, समाज, या परिवार एक मर्यादा में बंधा होता है | रिश्ते, प्रेम, व्यवहार, मित्रता सब मर्यादा पर ही आधारित होते हैं क्योंकि "मर्यादा मनुष्य का आभूषण होती है | अपना सम्पूर्ण जीवन मर्यादित होकर व्यतीत कर देना ही मानव की सबसे बड़ी तपस्या है | मर्यादा किसे कहते हैं इसका ज्ञान मनुष्य को परिवार से ही होता है | मनुष्य को संस्कार परिवार से ही प्राप्त होते हैं और इन्हीं संस्कारों में समाहित होते हैं मर्यादा के गुण | संस्कार विहीन मनुष्य पशुवत् होता है | जिस प्रकार एक पशु अपनी दिनचर्या पूरी करता है उसी प्रकार संस्कारविहीन मनुष्य भी होते हैं | हमारा देश अपनी सनातन संस्कृति , संस्कार एवं मर्यादाओं के पालन के बल पर ही विश्वगुरु कहा जाता था | हमारे आराध्य भगवान श्रीराम अपने मर्यादा का पालन करने के कारण ही "मर्यादापुरुषोत्तम" कहलाये हैं | इतिहास में अनेक ऐसे उदाहरण हैं जो भारत भूमि की यशगाथा का कारण बने | परंतु आज...

कलि कर परम पुनीत प्रतापा

🔥🎄🔥🎄🔥🎄🔥🎄🔥🎄🔥           ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼ 🍁☘🍁☘🍁☘🍁☘🍁☘🍁 कलियुग का एक पुनीत (पवित्र) प्रताप यह है कि इसमें मानसिक पुण्य तो फलदायी होते हैं, परंतु मानसिक पापों का फल नहीं होता | ‘पुनीत प्रताप’ इसलिए कहा गया है कि जिस प्रकार सत्ययुग, त्रेता और द्वापर में मानसिक पापों के भी फल जीवों को भोगने पड़ते थे उस प्रकार कलियुग में नहीं होता | यहीं कलि की एक विशेषता है |  मानसिक पुण्य तो जैसे अन्य युगों में फल देते हैं | अतएव मानसिक पुण्य के विचार से नहीं, बल्कि मानसिक पाप के फल न देने के विचार से ही कलियुग के पुनीत प्रताप का यहां उल्लेख किया गया है | इसी से ‘मानस पुन्य होहिं नहिं पापा’ अर्थात् मानस - पुण्य तो होते ही रहेंगे और मानसिक पाप नहीं लगेगा - ऐसा कहा गया है |  इसी पुनीत प्रताप के कारण कलि में जीवों के लिए कुशल है, नहीं तो उनका पाप से उद्धार होना अत्यंत कठिन हो जाता | क्योंकि - यह मलिन कलियुग केवल मल का मूल है | मनुष्यों के मन पापरूपी समुद्र में मछली की भांति मग्न रहते हैं | भला मछली कब जल से उपर होना चाहती है | इसी प्रकार कलि में ...

संगत का असर

मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है |  और प्रत्येक मनुष्य को इस समाज में जिन्दा रहने एवं अपनी आवश्यकताओं को पूर्ण करने के लिए एक - दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता है | प्रत्येक मनुष्य कभी न कभी दूसरे मनुष्य की सहायता करता अवश्य है | जब दो व्यक्ति कहीं साथ बैठते हैं या साथ रहते हैं तो उन पर एक - दूसरे का अच्छा या बुरा प्रभाव अवश्य पड़ता है |  मनुष्य जिस प्रकार के मनुष्यों के बैठता है उसके स्वभाव का प्रभाव अवश्य पड़ता है | यदि उसकी संगत बुरे लोगों के साथ है तो वह चाहे जितने अच्छे स्वभाव का हो एक दिन वह बुराई उसके अंदर भी आने लगती है | और अच्छी संगत में बुरा मनुष्य भी अच्छाई के मार्ग का अनुसरण करने लगता है | कहते हैं कि व्यक्ति योगियों के साथ योगी और भोगियों के साथ भोगी बन जाता है |  व्यक्ति को जीवन के अंतिम क्षणों में गति भी उसकी संगति के अनुसार ही मिलती है | संगति का जीवन में बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। संगति से मनुष्य जहां महान बनता है, वहीं बुरी संगति उसका पतन भी करती है | छत्रपति शिवाजी बहादुर बने , ऐसा इसलिए, क्योंकि उनकी मां ने उन्हें वैसा वातावरण दिया | माता-पिता के साथ-साथ बच्चे प...

जैसी करनी वैसा फल

हमारे अनेक ग्रंथों में इस संसार सागर को कर्म क्षेत्र कहा गया है |  यहां मनुष्य जैसा कर्म करता है उसको वैसा ही फल प्राप्त होता है | आप यहां जैसा कर्म करेंगे वैसा ही फल आप को प्राप्त होना है | कर्मों के लिए जाना जाने वाला ही संसार इस बात का द्योतक है कि यहां कोई किसी को न सुख देता है न दुख देता है | प्रत्येक मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार ही यहां सुख और दुख प्राप्त करता है | सीधी सी बात है कि आप यहां जैसा बीज डालेंगे वैसा ही फल आपको मिलना है | यदि आपने अपने खेत में गेहूं बो रखा है तो उसके बदले में आपको धान की फसल नहीं मिलेगी , आपने गेहूं बोया है तो आपको मिलेगा गेहूं ही ! और उसके लिए भी आपको प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि किए हुए कर्म का प्रतिफल मिलने में समय लगता है लगता है | परंतु मनुष्य यह भूल जाता है कि आज हमको जो फल मिल रहा है वह हमारे ही कर्मों का फल है | अपने दुख की घड़ी में या किसी दुर्घटना हो जाने पर मनुष्य भूल जाता है कि आज जो हमको फल मिला है भूतकाल में हमने ऐसा कर्म किया था जिसके बदले हमको आज यह फल मिला | मनुष्य सब कुछ भूल कर सारा दोष परमात्मा के माथे पर लगा देता है | अपने पू...

तपस्या का अर्थ

इस धरा पर मानव जीवन स्वयं एक रहस्य है | और यह रहस्यमयी जीवन लेकर मनुष्य संसार के रहस्यों को जान लेने अपना सारा जीवन व्यतीत कर देता है | जब मनुष्य किसी रहस्य को जानने की इच्छा लिए खोज प्रारम्भ करता है और उसके द्वारा जब रहस्य को जान लिया जाता है तो उसे आत्मिक संतुष्टि मिलती है एवं वह सकारात्मकता से भर जाता है ! परंतु जब वही मनुष्य अपने प्रयास में असफल हो जाता है तो वह नकारात्मक होकर उस रहस्य का ही विरोध करने लगता है | ठीक इसी प्रकार आज कुछ नकारात्मक लोग सनातन साहित्यों की रहस्यात्मक कथाओं के रहस्य को न जाने पाने की दशा पर तरह - तरह के नकारात्मक विचार प्रस्तुत करते रहते हैं |नकारात्मक विचार उसी के मस्तिष्क में प्रकट हो सकते हैं जो सकारात्मकता को नहीं प्राप्त कर पाता | सकारात्मक तथ्यों को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करना पड़ता है | कठिन परिश्रम करके ही यह प्राप्त किया जा सकता है | परिश्रम भी शारीरिक नहीं बल्कि बौद्धिक करना होगा | अध्ययन - मनन - चिंतन से ही यह सम्भव है | परंतु आज हम किसी भी पुस्तक का एक पृष्ठ या एक अध्याय पढकर सबकुछ जान लेना चाहते हैं | जबकि यह सम्भव नहीं है | आज सनातन विर...

मंत्रों का रहस्य

विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है सनातन धर्म ! सनातन धर्म का मूल हैं ईश्वर द्वारा प्रदत्त चारों वेद | इन चारों वेदों में उद्धृत मंत्र ही इस सृष्टि के संचालन में सहायक सिद्ध हुए या यह भी कहा जा सकता है कि सृष्टि के सबसे प्राचीन ग्रंथ इन वेदों के अनुसार ही सृष्टि का संचालन सम्भव हो सका है | वेदों में मंत्रों का अतुलनीय भण्डार है | इन मंत्रों के तत्व को समझकर ही हमारे मनीषियों ने अनेक आविष्कार पूर्वकाल में ही कर डाले थे | विमान , शब्दभेदी वाण, अनेकों प्रकार के रहस्यमयी अस्त्र - शस्त्र जिनको आज के वैज्ञानिक बनाकर स्वयं में प्रसन्न हो रहे हैं ये सभी आविष्कार हमारे मनीषियों ने इन्हीं मंत्रों के बल पर बहुत पहले ही कर दिया था | मंत्रों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए गोस्वामी तुलसीदास जी ने मानस में लिखा है ----- "मंत्र परम लघु जासु वश , विधि हरि हर सुर सर्व ! महामत्त गजराज कहुँ , बस कर अंकुश खर्ब !! जिस प्रकार छोटा सा दिखने वाला अंकुश मतवाले हाथी को भी अपने वश में कर लेता है ! उसी प्रकार छोटे से दिखने वाले मंत्रों में भी वह अतुलनीय शक्ति है कि वह त्रिदेवों सहित सकल सृष्टि को अपने वश में कर ले...

सनातन धर्म की वैज्ञानिकता

आज जहाँ देखो वहीं से आवाज आती है कि यह सनातनी है | सनातन धर्म का आज सभी धर्म मिलकर विरोध कर रहे हैं | चतुर्दिक विरोधों का प्रबार झेलने के बाद भी स ातन हिन्दू-धर्म की ज्येष्ठता व श्रेष्ठता संसार में सर्वत्र मान्य हैं | विश्व के अगणित विद्वानों, विचारकों तथा दार्शनिकों ने इस तथ्य को स्वीकार किया है कि यह धर्म कुछ सिद्धान्तों, संस्कारों या विश्वासों की धर्म-व्यवस्था मात्र नहीं, वरन् उन आधारभूत वैज्ञानिक तथ्यों पर व्यवस्थित है, जिनसे युग-युगान्तरों से यहाँ का नैतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक जीवन विकसित होता रहा हैं, और उनसे यह विशाल भू-खण्ड शक्ति एवं सम्पन्नता अनुभव करता रहा है | जो ज्ञान इस ऋषि-देश में प्रादुर्भूत हुआ है, वह कल्पना-भूत नहीं साधना-निर्गत होने के कारण ही प्रामाणिक माना गया हैं | उस में शंकाओं के लिये कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गई | जो सिद्धान्त बनाये गये है, वे पूर्ण वैज्ञानिक हैं | यही कारण है कि अनेक ऐतिहासिक आघातों के बावजूद आज भी यह फल-फूल रहा है | कठिनाइयों में भी उसकी आन्तरिक शक्ति ज्यों की त्यों विद्यमान रही है और आगे भी बनी रहेगी | इस जीवन व्यवस्था को “हिन्दू-धर्म” नाम द...

कर्म

🌿💥🌿💥🌿💥🌿💥🌿💥🌿           ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ 🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻🌼🌻 कर्म तीन प्रकार के होते हैं-संचित,प्रारब्ध और क्रियमाण| संचित का अर्थ है-संपूर्ण,कुलयोग | अर्थात मात्र इस जीवन के ही नहीं अपितु पूर्वजन्मों के सभी कर्म जो आपने उन जन्मों में किये हैं |  आपने इन कर्मों को एकत्र करके अपने खाते में डाल लिया है | ‘प्रारब्ध’,‘संचित’ का एक भाग है,इस जीवन के कर्म | आप सभी संचित कर्म इस जन्म में नहीं भोग सकते क्यूंकि यह बहुत से पूर्वजन्मों का बहुत बड़ा संग्रह है | इसलिए इस जीवन में आप जो कर्म करते हैं, प्रारब्ध, वो आप के संचित कर्म में से घटा दिया जायेगा |  इस प्रकार इस जीवन में आप केवल प्रारब्ध भोगेंगे,जो आप के कुल कर्मों का एक भाग है | तीसरा कर्म क्रियमाण है,वो कर्म जो आप इस जीवन में प्रतिदिन करते हैं | और क्रियामान कर्म से ही संचित कर्मों का निर्माण होता है | तो यह जोड़ घटाना कैसे चलता है?  हमने पहले ही कर्म के प्रति आसक्ति और अनासक्ति के बारे में बता चुके हैं | और जो भी कर्म हम पूर्ण चैतन्यता से नहीं करते वो क्रिया नहीं प्रतिक्र...

संस्कार

 मानव जीवन में संस्कारों का बड़ा महत्व होता है और यह संस्कार मानव में गर्भकाल से ही आने प्रारम्भ हो जाते हैं| गर्भावस्था में माँ का जैसा आचरण होता है नवजात शिशु वही आचरण लेकर संसार में पदार्पण करता है | इसका उदाहरण है भक्त प्रहलाद , इन्द्र द्वारा गर्भवती महारानी कयाधू का अपहरण हत्या के उद्देश्य से किया गया, परंतु नारद द्वारा कयाधू को बचाकर संतों के आश्रम में रखना जहाँ का वातावरण भक्तिमय होता है कयाधू को प्रहलाद जैसा पुत्ररत्न प्रदान करती है|सनातन काल से अभी कुछ दिन पहले तक यह परिवार की परम्परा रही है कि जब मातायें गर्भ धारण करतीथीं तो उनके आस पास का वातावरण चित्रों या पौराणिक ब्याख्यों से भक्तिमय बनाया जाता था तो प्रहलाद, ध्रुव, विवेकानंद जैसी संतानें प्राप्त होती थीं|परंतु बदलते युग के साथ आधुनिकता के रंग में रंगे भारत में अब वह बातें लुप्तप्राय सी प्रतीत हो रही हैं|अब गर्भवती माताओं के आस पास का भक्तिमय वातावरण का स्थान "टेलीविजन" ने ले लिया है , और गर्भवती मातायें दिन भर मारधाड़ वाली फिल्में देखकर अपना समय व्यकीत करती हैं जिसके परिणामस्वरूप संतानें भी अक्षय कुमार और गु...

धर्म / अधर्म

 |

सामूहिक भोजन के लाभ

हमारी सनातन संस्कृति रही है साथ में बैठकर भोजन करना | क्योंकि ऐसा हमारे महापुरुषों एवं आधुनिक वैज्ञानिकों दोनों का मानना है कि साथ में बैंठकर भोजन करने से आपस में प्रेम बढता है | साथ में परिवार के साथ बैठकर भोजन करने से दिन भर की थकान गायब हो जाती थी | अपने दिन भर के क्रिया - कलापों को परिवार के सदस्यों के साथ साझा करके लोग अपने हृदय के बोझ को हल्का कर लेते थे | इन्हीं सब तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हमारे समाज में परिवार में होने वाले किसी भी शुभ आयोजन के अवसर पर भोज की व्यवस्था की गई थी | जिसमें समाज के सम्मानित लोगों को निमंत्रण देकर भोजन कराने की व्यवस्था बनाई गई थी | उस भोज में चाहे कोई अमीर हो या गरीब हो सब को एक साथ जमीन पर बैठा कर के एक समान पत्तल में भोजन परोसा जाता था | यहां पर सबके साथ समान व्यवहार कर किए ऊँच - नीच की खाई को मिटाने का प्रयास किया जाता रहा है | अपने घर में आप भले ही सोने की थाली में चांदी के चम्मच से भोजन करते हैं परंतु जब सामाजिक आयोजन में जाना होता था तो वहाँ समाज के साथ बैठ कर के समान रूप से पत्तल में भोजन कराने की व्यवस्था को मानना पड़ता था | ऐसा करके हम...

विवेकवान बनें

मनुष्य को समाज में स्थापित करने का कार्य मुख्य रूप से माता - पिता , सम्बन्धी एवं सद्गुरु द्वारा किया जाता है | आपके भीतर का दुर्गुण निकालकर आपको एक जगमग ज्योति की भांति प्रकाशमान करके समाज में एक उचित स्थान दिलाने का कार्य इन्हीं महान आत्माओं के द्वारा किया है ! समाज आपकी क्षमता का आंकलन करते समय आपके माता - पिता द्वारा दिया गया संस्कार एवं सद्गुरु द्वारा दिये गये ज्ञान को तौलता है |जब आप यह जानते हैं कि आपका जो अस्तित्व आज है उस अस्तित्व को बनाने के लिए आपके माता - पिता एवं गुरु ने दिन रात मेहनत किया है | ऐसे में आपका यह कर्तव्य बनता है कि उनके उपकारों को जीवन भर नहीं भूलना चाहिए | जहाँ माता - पिता एवं गुरु का विरोध करने वाले हों वहाँ कदापि नहीं जाना चाहिए | कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास करते रहेंगे परंतु वहाँ आपको अपने विवेक का सहारा लेकर ऐसे लोगों एवं स्थान का निर्भयता से त्याग कर देना चाहिए जहाँ इन महान आत्माओं का विरोध हो |ऐसा न करके हम अपने माता - पिता एवं गुरु के प्रति कृतघ्न हो जाते हैं | कुछ लोग (जो कि आपके माता - पिता एवं गुरु के विरोधी होते हैं ) अवसर ढूंढा करते हैं कि...
जीवन में गुरु का बहुत बड़ा महत्व होता है | गुरु वह होता है जो हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाता है | जब हम घोर अंधकार में भ्रमित होते रहते हैं तब परमात्मा का भेजा हुआ एक देवदूत "गुरु" का रूप धारण करके हमारे जीवन में प्रवेश करता है ! और हमें अपने ज्ञान के बल पर उस घोर अंधकार से निकालकर उजाले में लाकर स्थापित करता है | अब देखना यह होता है कि हम गुरु किसे मानें ??? जो हमें प्रारम्भिक ज्ञान देता है उसे ?? या जो हमें जीवन की विसंगतियों से निकालता है उसे ?? या फिर जिसने हमें दीक्षा दी उसे ?? जीवन में इन गुरुओं में श्रेष्ठ किसे माना जाय ?? प्रारम्भिक ज्ञान देने वाली माता ही सबकी प्रथम गुरु होती है | उसी के संस्कार लेकर मनुष्य एक ऐसे व्यक्ति की तलाश करता है जो हमें जीवन की विसंगतियों से निकलने का रास्ता बताकर छोटी - छोटी बातों को सिखाने का प्रयास करता हैं | जीवन के कुछ अनुभव जब उस गुरु से हमें प्राप्त होते है तो हमें दीक्षा गुरु की आवश्यकता मालूम पड़ती है | इन तीनों गुरुओं में सर्वश्रेष्ठ गुरु वह होता है जिसने आपको जीवन - दर्शन का अनुभव कराया | दत्तात्रेय जी के २७ गुरु थे | जीव...

पुरुष व नारी के धर्म

हमारे देश भारत का इतिहास आदिकाल से गौरवशाली एवं स्वर्णिम रहा है | देश की संस्कृति को संवारने में यदि हमारे महापुरुषों का योगदान रहा है तो हमारे देश की महान नारियों का योगदान भी कहीं से कम नहीं कहा जा सकता | जिस प्रकार बिना दो पहिये के गाड़ी नहीं चल सकती उसी प्रकार बिना नर - नारी के जोड़े के कोई भी संस्कृति नहीं पनप सकती | हमारे देश की नारियों ने जहाँ पातिव्रत धर्म का अलौकिक उदाहरण प्रस्तुत किया है वहीं मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम एवं स्वामी विवेकाननंद जैसे महापुरुषों ने भी अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है | जलंधर की पत्नी वृंदा के सतीत्व के कारण ही भूतभावन भोलेनाथ भी जलंधर का वध तब तक नहीं कर पाये जब तक श्री हरि के द्वारा वृंदा का सतीत्व नहीं भंग किया गया | वहीं जब स्वामी विवेकानंद से एक अंग्रेज महिला ने विवाह करके उनके समान ओजस्वी पुत्र की कामना की तो स्वामी विवेकानंद जी ने उसे यह कहकर निरुत्तर कर दिया कि आप मुझसे विवाह करके मुझसा ओजस्वी पुत प्राप्त ूकरने के बजाय मुझे ही अपना पुत्र मान लीजिए | परमसती माता अनुसुईया ने सीता जी को शिक्षा देते हुए बताया कि पत्नी के लिए पति ही सबसे बड़ा देवत...