जैसी करनी वैसा फल
हमारे अनेक ग्रंथों में इस संसार सागर को कर्म क्षेत्र कहा गया है | यहां मनुष्य जैसा कर्म करता है उसको वैसा ही फल प्राप्त होता है | आप यहां जैसा कर्म करेंगे वैसा ही फल आप को प्राप्त होना है | कर्मों के लिए जाना जाने वाला ही संसार इस बात का द्योतक है कि यहां कोई किसी को न सुख देता है न दुख देता है | प्रत्येक मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार ही यहां सुख और दुख प्राप्त करता है | सीधी सी बात है कि आप यहां जैसा बीज डालेंगे वैसा ही फल आपको मिलना है | यदि आपने अपने खेत में गेहूं बो रखा है तो उसके बदले में आपको धान की फसल नहीं मिलेगी , आपने गेहूं बोया है तो आपको मिलेगा गेहूं ही ! और उसके लिए भी आपको प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि किए हुए कर्म का प्रतिफल मिलने में समय लगता है लगता है | परंतु मनुष्य यह भूल जाता है कि आज हमको जो फल मिल रहा है वह हमारे ही कर्मों का फल है | अपने दुख की घड़ी में या किसी दुर्घटना हो जाने पर मनुष्य भूल जाता है कि आज जो हमको फल मिला है भूतकाल में हमने ऐसा कर्म किया था जिसके बदले हमको आज यह फल मिला | मनुष्य सब कुछ भूल कर सारा दोष परमात्मा के माथे पर लगा देता है | अपने पूर्व के किए कर्मों पर ना तो उसका ध्यान जाता है ना ही वह ध्यान देना चाहता है ! हां अगर मनुष्य चिंतन करें तो उसे पता चलेगा कि आज जो मेरे साथ घटना या दुर्घटना हुई है इसका कारण कहीं ना कहीं से वह स्वयं है | इसका दोष किसी दूसरे को न दे कर के स्वयं जिम्मेदार बनना चाहिए |
आज मनुष्य के अंदर उतावलापन देखने को मिल रहा है वह अपना सारा कार्य मंदिर जाकर के या किसी ब्राम्हण से पूछकर उसके द्वारा बताए गए अनुष्ठान को करवा कर तुरंत उसका प्रतिफल चाहता है | आप मंदिर जाइए अच्छी बात है अनुष्ठान करवाइए वह भी अच्छी बात है परंतु मंदिर जाने से या अनुष्ठान करवा लेने से आपके द्वारा पूर्व में किए हुए कर्म आपका पीछा नहीं छोड़ते हैं उनका फल भोग आपको भोगना ही होगा | वर्तमान में आप मंदिर गए हैं या अपने घर पर अनुष्ठान करवाया है तो उसका फल मिलेगा परंतु उसके लिए आपको प्रतीक्षा करनी होगी पूर्व के किए हुए कर्मों को आज की हुए अनुष्ठानों के द्वारा काटा नहीं जा सकता है हां यह हो सकता है कि जो मिलने वाला फल है वह कुछ कम हो जाए | परंतु आज मनुष्य अपने अंदर की कमी को नहीं देखना चाहता है वह सारा का सारा दोष दूसरों पर लगा कर के अपने मन को संतुष्ट करता है | मनुष्य की छोड़ो आजकल तो लोग परमात्मा को भी दोषी मानने लगे हैं और अवसर आने पर कह देते हैं कि मैंने तो मेहनत किया था लेकिन परमात्मा का ही सारा दोष है कि मेरा काम नहीं हुआ | अब विचार कीजिए इसमें परमात्मा का क्या दोष है ??? परमात्मा ने आपको सुंदर मानव शरीर दिया , सुंदर समाज दिया परंतु जब मनुष्य उनके बताए मार्ग पर ना चल कर के अपने बनाए हुए मार्ग पर चलकर गड्ढे में गिरता है तो गड्ढे में गिरने के बाद वह सारा दोष परमात्मा को देता है |
किसी के ऊपर कोई दोषारोपण ना करके यदि मनुष्य स्वयं का अवलोकन करते हुए कर्म करें तो मनुष्य का जीवन स्वर्ग में आनंद देने वाला सुंदर बन सकता है |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें