तपस्या का अर्थ
इस धरा पर मानव जीवन स्वयं एक रहस्य है | और यह रहस्यमयी जीवन लेकर मनुष्य संसार के रहस्यों को जान लेने अपना सारा जीवन व्यतीत कर देता है | जब मनुष्य किसी रहस्य को जानने की इच्छा लिए खोज प्रारम्भ करता है और उसके द्वारा जब रहस्य को जान लिया जाता है तो उसे आत्मिक संतुष्टि मिलती है एवं वह सकारात्मकता से भर जाता है ! परंतु जब वही मनुष्य अपने प्रयास में असफल हो जाता है तो वह नकारात्मक होकर उस रहस्य का ही विरोध करने लगता है | ठीक इसी प्रकार आज कुछ नकारात्मक लोग सनातन साहित्यों की रहस्यात्मक कथाओं के रहस्य को न जाने पाने की दशा पर तरह - तरह के नकारात्मक विचार प्रस्तुत करते रहते हैं |नकारात्मक विचार उसी के मस्तिष्क में प्रकट हो सकते हैं जो सकारात्मकता को नहीं प्राप्त कर पाता | सकारात्मक तथ्यों को प्राप्त करने के लिए परिश्रम करना पड़ता है | कठिन परिश्रम करके ही यह प्राप्त किया जा सकता है | परिश्रम भी शारीरिक नहीं बल्कि बौद्धिक करना होगा | अध्ययन - मनन - चिंतन से ही यह सम्भव है | परंतु आज हम किसी भी पुस्तक का एक पृष्ठ या एक अध्याय पढकर सबकुछ जान लेना चाहते हैं | जबकि यह सम्भव नहीं है | आज सनातन विरोधी या सनातन प्रेमी (जिज्ञासु) के मस्तिष्क में सनातन को लेकर उहापोह या भ्रम की स्थिति देखी जा सकती है | कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि - मान में सोंचने मात्र से ब्रह्मा जी ने पुत्र कैसे उत्पन्न कर दिये ! वेदव्यास जी द्वारा आंखों से देखने मात्र से धृतराष्ट्र आदिक का जन्म कैसे हो गया ! हव्य के खाने मात्र से महारानी कौशल्या आदि ने गर्भ कैसे धारण कर लिया ?? आदि - आदि ! इस संसार में असम्भव कुछ भी नहीं है | बस आवश्यकता है उसे जानने की और वह शक्ति अर्जित करने की जिसके माध्यम से ऐसा किया जा सके |
हमारे महर्षियों ने तपस्या के बल पर अनेकानेक सिद्धियां प्राप्त की थीं ! जिनके द्वारा सृष्टि का संचालन सुचारु रूप से संपादित करने में सहायता मिली | आज लेग तपस्या का नाम सुनकर हंसी उडा़ते हैं क्यों ???? क्योंकि वे तपस्या का अर्थ नहीं जानते हैं | तपस्या को लेकर उनके मस्तिष्क में नकारात्मकता भर गयी है | आज विश्व भर में नित्य नये आविष्कार हो रहे हैं | हम अपने घरों में बैठकर विद्युत , टेलीविजन , मोबाईल का उपयोग कर रहे हैं | यह हमें एक दिन में नहीं प्राप्त हुआ है | यह आविष्कार करने के लिए इसके आविष्कारकों ने दिन - रात तपस्या की है तब यह संसाधन हमें प्राप्त हो पाये हैं | एक साधारण मनुष्य एवं एक आविष्कारक में यही अंतर है कि आविष्कारक दिन रात अपने लक्ष्य के लिए तपता रहता है | ओर अपना ध्यान उस विषय पर केन्द्रित करता है तब उसे वरदान स्वरूप वह आविष्कार प्राप्त होता है | घर - घर में प्रवाहित होती हुई विद्युत (बिजली) को किसी ने नहीं देखा है ! जब विद्युतीय उपकरण चलना (जलना) प्रारम्भ करते हैं तो हमें यह आभास मात्र होता है कि अब विद्युत प्रवाहमान है | जब आधुनिक काल में अपनी मेहनत से दिन रात अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करके विश्व के वैज्ञानिक अपनी उसी तपस्या के बल पर असम्भव को सम्भव करके दिखा रहे हैं तो प्राचीनकाल की तपस्याओं एवं असम्भव को सम्भव बनाने वाली कथाओं पर प्रश्नचिन्ह क्यों ???
ऐसे प्रश्नचिन्ह वही लगाते हैं जो कुण्ठित मानसिकता के शिकार हैं | किसी भी विषय वस्तु को समझने के लिए उसमें रत होना पड़ेगा तभी वह रहस्य बेपर्दा हो पायेगा |

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें