भगवान शिव का आदर्श परिवार
*संसार में आदर्श समाज एक उदाहरण प्रस्तुत करता है ! आदर्श समाज का निर्माण आदर्श परिवार से ही होता है ! जहां आदर्श परिवार होते हैं वही आदर्श समाज की आधारशिला रखी जाती है ! पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की चर्चा के अंतर्गत यदि आदर्श परिवार की बात की जाय तो भगवान शिव का कुटुम्ब भी बड़ा विचित्र होते हुए भी आदर्श प्रस्तुत करता है ! माता अन्नपूर्णा का भंडार सदा भरा रहता है पर भोले बाबा सदैव खाली रहते हैं ! कार्तिकेय जी सदा युद्ध के लिए तैयार रहते हैं परंतु गणेश जी स्वभाव से ही शांतिप्रिय है ! परिवार में कार्तिकेय जी का वाहन मयूर , गणपति का वाहन मूषक , पार्वती जी का वाहन सिंह और स्वयं भगवान शिव का वाहन नंदी एवं उनके गले में सांपों के आभूषण ! विचार करने योग्य बात है कि सभी एक दूसरे के शत्रु हैं पर गृहपति की छत्रछाया में सभी सुख और शांति से रहते हैं ! यही आदर्श परिवार का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है ! #किसी भी घर में प्राय विचित्र स्वभाव और रुचि के लोग रहते हैं जिसके कारण आपस में खटपट चलती ही रहती है ! घर की शांति के आदर्श की शिक्षा भी शिव से ही मिलती है ! आदर्श परिवार वहीं स्थ...