भगवत्कृपा - भाग - १

🩸💧🩸💧🩸💧🩸💧🩸💧🩸💧 *‼️ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼️* 🚩 *सनातन परिवार* 🚩 *की प्रस्तुति* *‼️ भगवत्कृपा ‼️* 🌹 *प्रथम - भाग* 🌹 🏵️🎈♻️🎈♻️🎈♻️🎈♻️🎈♻️🏵️ *!! श्री राम: शरणम् मम् !!* ➖➖➖➖➖➖ ➖➖➖➖ ➖➖ ➖ ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ *भक्त भक्ति भगवंत गुरु चतुर नाम वपु एक !* *तिन्ह के पद वन्दन किये नाशत विघ्न अनेक !!* *××××××××××××××××××××××××××××* *आप सभी सुधी पाठक जनों को सादर जय जय सियाराम* 🙏🙏 *आप सबके अपरिमित प्रेम एवं माता पिता का आशीर्वाद तथा गुरुजनों की विशेष कृपा प्राप्त करके आप सबके समक्ष एक नवीन संखला प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा हूं ! हमारी इस श्रृंखला में जो भी त्रुटियां होंगी उसे आप सभी बालक समझकर क्षमा प्रदान करेंगे और इस पूरी श्रृंखला में से सार तत्व को ग्रहण करने की कृपा करेंगे !* *××××××××××××××××××××××××××××××* हम इस सुंदर संसार में रहते हैं , अपने मनमाने क्रियाकलाप करते हैं ! संसार को इतना सुंदर किसने बनाया ? यह विचार करने वाली बात है कि यह सारा संसार भगवान की कृपा अर्थात *भगवत्कृपा* से ही बना है ! यदि *भगवत्कृपा* न होती तो न यह संसार होता और न ही हम होते ! इसीलिए मन में विचार आता है:-- *भगवत्कृपा सकल संसारा !* *भगवत्कृपा सृष्टि विस्तारा !!* *भगवत्कृपा सकल जग माहीं !* *भगवत्कृपा बिना कछु नाहीं !!* कहने का तात्पर्य है कि *भगवत्कृपा* के बिना इस संसार में कुछ भी होना असंभव है ! यह *भगवत्कृपा* मनुष्य को अनेकों रूप में प्राप्त होती है ! *मातृकृपा , पितृकृपा , गुरुकृपा , हरिकृपा , कृष्णकृपा , रामकृपा , हनुमत्कृपा यह सब भगवत्कृपा की ही शाखाएं हैं !* जब तक मनुष्य के ऊपर *भगवत्कृपा* नहीं होगी तब तक किसी अन्य की कृपा प्राप्त ही नहीं हो सकती ! आज के कुछ दिन पहले जब हमने इस पर विचार किया तो मेरे अंतर्मन से एक आवाज इतनी कि इस संसार में *भगवत्कृपा* के अतिरिक्त और कुछ है ही नहीं ! इसीलिए मैंने एक परिवार बनाया और उस परिवार का नाम रख दिया *‼️ भगवत्कृपा हि केवलम ‼️* क्योंकि इस संसार में केवल *भगवत्कृपा* से ही सारे कार्य हो रहे हैं इसलिए हमने अपने परिवार का नाम *‼️ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼️* रखा ! जीव इस संसार में जब पहुंचने की तैयारी करता है उसके पहले ही *भगवत्कृपा* पहुंच जाती है ! जीव का जन्म तो बाद में होता है परंतु *भगवत्कृपा* के रूप में मां के स्तनों में दूध पहले ही उतर आता है ! जीवन में *भगवत्कृपा* का क्या महत्व है यह विचार करने की बात है ! इस संसार में *भगवत्कृपा* के अतिरिक्त और कुछ है ही नहीं , परंतु हम इस *भगवत्कृपा* को अनदेखा कर देते हैं ! सनातन धर्म के आदिग्रंथ *ऋग्वेद* में *भगवत्कृपा* प्राप्त करने की अभिलाषा की गई है ! वेद भगवान कहते हैं:- *स्वस्ति पन्थामनु चरेम्* (ऋग्वेद/५/५१/१५) *अर्थात्:-* हे प्रभो ! हम पर यह कृपा करो कि हम कल्याण मार्ग के पथिक बनें ! *भगवतकृपा* प्राप्त करने की लालसा हमें प्रारंभिक शिक्षा से ही दिलाई जाती थी ! जब हम विद्यालय में जाते थे तो वहां पर कोई भी विषय पढ़ने के पहले गुरुजनों के द्वारा सभी विद्यार्थियों को एकत्र करके *भगवत्कृपा* प्राप्त करने हेतु भगवान की प्रार्थना कराई जाती थी जिसके स्वर होते थे:-- *वह शक्ति हमें दो दयानिधे ,* *कर्तव्य मार्ग पर डट जावें !* *पर सेवा पर उपकार में हम ,* *जग जीवन सफल बना जावें !!* *हम दीन दुखी निर्बलों विकलों ,* *के सेवक बन संताप हरे !* *जो हैं अटके भूले भटके ,* *उनको तारें खुद तर जावें !* *छल दम्भ द्वेष पाखण्ड झूठ ,* *अन्याय से निशि दिन दूर रहे !* *जीवन हो शुद्ध सरल अपना ,* *सुचि प्रेम सुधारस बरसावें !!* *निज आन मान मर्यादा का ,* *प्रभु ध्यान रहे अभिमान रहे !* *जिस देश जाति में जन्म लिया ,* *बलिदान उसी पर हो जावें !!* बचपन में की गयी यह प्रार्थना सबको ही लगभग कंठस्थ होगी , परंतु प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त करते समय इस प्रार्थना का अर्थ नहीं समझ में आया ! बहुत चिंतन करने के बाद यह बात समझ में आई कि यह *भगवत्कृपा* की याचना थी जो हमारे गुरुजन बचपन से ही हमारे अंदर आरोपित करने का प्रयास करते रहे हैं क्योंकि इस संसार में *भगवत्कृपा* के अतिरिक्त और कुछ है ही नहीं ! अतः प्रेम से बोलो *‼️ भगवत्कृपा हि केवलम्‼️* 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿 *!! श्री राम जय राम जय जय राम !!* ➖➖➖➖➖➖➖➖ ➖➖➖➖➖➖ ➖➖➖➖ ➖➖ ➖ *क्रमश:---* 🌸🌳🌸🌳🌸🌳🌸🌳🌸🌳🌸🌳 आचार्य अर्जुन तिवारी प्रवक्ता श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा संरक्षक संकटमोचन हनुमानमंदिर बड़ागाँव श्रीअयोध्याजी (उत्तर-प्रदेश) 9935328830 🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"बाणलिंग" का महत्व

धनतेरस

वाणी का संयम