पार्थिव पूजन का महत्व
*सनातन धर्म में प्रत्येक महीने का भिन्न भिन्न महत्व है ! विशेषकर चातुर्मास के महीनों का अधिक ही महत्व बताया गया है ! चातुर्मास का प्रथम माह है श्रावण ! श्रावण मास में शिवपूजा का विशेष महत्व बताया गया है ! शिवार्चन में पार्थिव पूजन का कलियुग में अति विशिष्ट स्थान बताते हुए श्री शिवमहापुराण में लिखा है कि :-- "कृते रत्नमयं लिंगम् त्रेतायां हेमसम्भवम् ! द्वापरे पारदे श्रेष्ठं पार्थिवं तु कलौ युगे !! अर्थात्:- सतयुग में मणिलिंग , त्रेता में स्वर्णलिंग , द्वापर में पारदलिंग और कलियुग में पार्थिवलिंग श्रेष्ठ कहा गया है ! पृथ्वी , जल , तेज , वायु , आकाश , सूर्य , चन्द्रमा एवं यजमान आदि आठ मूर्तियां बताई गयी है ! इन सभी मूर्तियों में पार्थिव मूर्ति श्रेष्ठ है ! पार्थिव पूजन करते समय यह विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पार्थिव पूजन कहां पर करने का विधान है ! इस विषय में हमारे पुराण बताते हैं - नदी या तालाब के किनारे , पर्वत पर , वन में , शिवालय में अथवा किसी भी पवित्र स्थान में पार्थिव पूजन करने का विधान है ! पार्थिव बनाने के लिए शुद्ध स्थान से निकाली हुई मिट्टी की यत्नपूर्वक लाकर साव...