संदेश

कठिन है सरल होना

चित्र
                                                        *यह मानव जीवन बहुत ही दुष्ष्कर है ,  इस मानव जीवन में मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार कठिन से कठिन लक्ष्य प्राप्त कर लेता है क्योंकि यह संसार कर्म प्रधान है यहां कर्म योगी के लिए कुछ भी कठिन नहीं है | मनुष्य अपने जीवन में यद्यपि कठिन से कठिन लक्ष्य प्राप्त कर लेता है , जो चाहता है वह बन भी जाता है परंतु वह सरल नहीं बन पाता , क्योंकि इस संसार में जितना हारना सरल है ,  पाना एवं खोना भी सरल है , जीना एवं मरना भी सरल है परंतु सरल बनना बहुत कठिन है | मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने शबरी माता से नवधा भक्ति का वर्णन किया है और सबसे अंत में अर्थात नवीं भक्ति सरलता को बताया है | सत्संग करते हुए आठ प्रकार की भक्ति जब मनुष्य कर लेता है तब उसे नवीं भक्ति अर्थात सरलता प्राप्त होती है |  सरलता का अर्थ क्या है इसका भाव देते हुए भगवान कहते हैं "नवम सरल सब सन छलहीना" अर्थात सरल वही है जिसके हृद...

विवाह एवं मनुष्य की भावना

 *मानव जीवन में प्रचलित सोलह संस्कारों में प्रमुख संस्कार है - विवाह संस्कार ! सनातन धर्म के चार आश्रम हैं - ब्रह्मचर्य , गृहस्थ , वानप्रस्थ एवं सन्यास ! इन चारों में प्रमुख है गृहस्थ आश्रम , क्योंकि हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि - "धन्यो गृहस्थाश्रम:" और गृहस्थाश्रम का प्रारम्भ तब होता है जब मनुष्य का विवाह संस्कार संपन्न होता है ! पूर्वकाल में विवाह संस्कार सनातन पद्धति से तो होते ही थे साथ उनमें दो अजनबी पथ के पथिक (वर-कन्या) एक दूसरे से अपरिचित होते हुए एक दूसरे के साथ सामंजस्य बैठाकर पूरा जीवन प्रेम एवं सौहार्द्र के साथ व्यतीत कर देते थे ! तब न तो वर कन्या को देखने जाता था और न ही कोई औपचारिकताएं होती थीं , परिवार के श्रेष्ठजन जहाँ विवाह निश्चित कर देते थे वही स्वीकार कर लिया जाता था और जीवन भी सुखमय व्यतीत होता था , इसका मुख्य कारण था मनुष्य के हृदय में भावनायें होती थीं वर एवं कन्या एक दूसरे के प्रति विश्वास से परिपूर्ण होते थे , यही विश्वास एवं एक दूसरे प्रति हृदय में आदर - सम्मान एवं प्रेम की भावना ही वैवाहिक जीवन की सफलता के पर्याय हैं , कन्या के साथ उनके माता...

कथाव्यास के लक्षण

चित्र
 *सनातन धर्म का आधार सनातन धर्म के धर्म ग्रंथ है ! सारा ज्ञान इन्हीं धर्म ग्रंथो में समाहित है कोई साधारण व्यक्ति इन धर्म ग्रंथो के ज्ञान को नहीं प्राप्त कर सकता इसलिए हमारे महापुरूषों ने कथा के माध्यम से आम जनमानस को यह ज्ञान प्रदान किया ! कथावाचक पुराण एवं शास्त्रों के कठिन से कठिन विषय को सरल करके आम जनमानस को समझाते हुए धर्म के प्रति जागरुक करते हैं ! कथावाचक कैसा होना चाहिए इसका वर्णन पद्म पुराण के अंतर्गत श्रीमद्भागवत महापुराण के माहात्म्य में लिखते हुए वेदव्यास जी कहते हैं :-- "विरक्तो वैष्णवो विप्रो वेदशास्त्र विशुद्धिकृत ! दृष्टांत कुशलो धीरे वक्ता कार्योऽतिनिःस्पृहः !! अनेकधर्मविभ्रान्ताः स्त्रैणाःपाखण्डवादिनः ! शुकशास्त्रकथोच्चारे त्याज्यास्ते यदि पण्डिता: !! " अर्थात्: - जो वेद शास्त्र की स्पष्ट व्याख्या करने में समर्थ हो ! तरह-तरह के दृष्टांत दे सकता हो तथा विवेकी और अत्यंत निष्पृह हो , ऐसे विरक्त और विष्णु भक्त ब्राह्मण को वक्ता बनाना चाहिए ! यदि इस भावार्थ को विश्लेषित किया जाय तो कथा व्यास कैसा होना चाहिए यह स्पष्ट हो जाता है , क्योंकि जो धर्म शास्त्र की व्याख...

धर्माचार्यों के कर्तव्य

चित्र
 *परिवर्तन सृष्टि का नियम है ! प्रातकाल सूर्य उदय होता है तो सायंकाल को उसको ढलना भी पड़ता है ! जब से सृष्टि का प्रारंभ हुआ तब से लेकर अब तक प्राय: यह देखने को मिला है कि उन्नति एवं अवनति होती रहती है ! हमारे भारत देश में जिस समय सनातन धर्म का ह्रास होने लगा था उस समय आदिगुरु शंकराचार्य जी का प्राकट्य हुआ और धर्म की रक्षा करने के लिए , सनातन धर्म का प्रसार करने के लिए एवं सनातन धर्म में फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने के लिए भगवान आदिगुरु शंकराचार्य ने भारत देश के चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की और उस पर अपने शिष्यों को अभिषिक्त किया , तथा उन्हें शंकराचार्य की पदवी प्रदान की ! इनका मुख्य कार्य था सनातन धर्म में फैले हुए भ्रम को समाप्त करना , सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होना एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना ! आदिगुरु शंकराचार्य जी अपने इस प्रयास में सफल भी हुए ! शंकराचार्य के पद को हिंदू धर्म का सर्वोच्च पद माना जाता है ! शंकराचार्य का पद बहुत ही महत्वपूर्ण है ! सनातन धर्म को विस्तृत कैसे बनाया जाय ,  सनातन धर्म पर हो रहे प्रहार क...

जीवन में आवश्यक है स्वाध्याय

 *मानव जीवन प्राप्त करके मनुष्य का उद्देश्य होता है परम लक्ष्य की प्राप्ति करना !  परम लक्ष्य अर्थात मोक्ष प्राप्त करना ! चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद मानव शरीर पाकर मनुष्य चौरासी लाख योनियों में आवागमन से छुटकारा पाने का उपाय करता है ! मानव जीवन बहुत ही दुर्लभ है इसे समझना बहुत आसान नहीं है ! इसे समझने के लिए हमारे मनीषियों ने एक सुंदर मार्ग बताया है और वह है स्वाध्याय का मार्ग , क्योंकि स्वाध्याय की उपयोगिता असाधारण एवं अद्भुत है !  स्वाध्याय मानसिक आरोग्यता एवं वैचारिक संवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि मन और विचार के शुद्ध परिष्कृत हुए बगैर स्वस्थ शरीर एवं व्यवहार की कल्पना नहीं की जा सकती ! स्वाध्याय के द्वारा पहले मन स्वस्थ होता है फिर जीवन को स्वस्थ होने से कोई रोक नहीं सकता ! सोच विचार के तंत्र में विकृति बनी रहने पर शारीरिक एवं व्यवहारिक परेशानियां तथा समस्याएं बनी ही रहती है ! वही स्वाध्याय इन सबको ठीक करने के लिए सर्वप्रथम विचार तंत्र को परिष्कृत एवं परिमार्जित करता है और अपने स्व अर्थात अस्तित्व का बोध कराता है ! जब तक मनुष्य को स्वास्थ्य अस्तित्व ...

सत्कर्म करते रहें

 *मानव जीवन प्राप्त करके प्रत्येक मनुष्य को सत्कर्म एवं परमार्थ करने का प्रयास करना चाहिए ।  इस जीवन में कोई भी मनुष्य कर्म करने से नहीं बच सकता या यह कहा जाय कि निरंतर मनुष्य के द्वारा कर्म किए जाते हैं , परंतु अपने द्वारा किए गए कर्मों को सत्कर्मों में परिवर्तित करने का प्रयास प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए , क्योंकि सत्कर्मों की पुण्य प्रवृत्ति मन में कभी-कभी ही पैदा होती है और यह पुण्य प्रवृत्ति भगवान की प्रेरणा और पूर्व संचित शुभ कर्मों के उदय होने पर ही जागृत होती है अन्यथा मनुष्य स्वार्थ और पाप की बातें सोचने में ही दिन-रात व्यतीत करता रहता है । इसलिए जब कभी भी मन में परमार्थ की पुण्य प्रवृत्तियां उत्पन्न हों तो उसको टालना नहीं चाहिए अपितु साहस करके उसे कर ही डालना चाहिए । प्राय: मनुष्य सत्कर्मों की बात मन में प्रकट होने पर उन्हें टालने का प्रयास करता रहता है परंतु ऐसे अवसर को कभी टालना नहीं चाहिए क्योंकि हो सकता है कि ऐसा अवसर जीवन में कभी दोबारा न आए और परमार्थ की आकांक्षाएं या सत्कर्म करने की इच्छा कल्पना बनकर ही रह जाय ।  वर्तमान समय में हमारे पास जो भी साधन प्र...

नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट :- आचार्य अर्जुन तिवारी

      एकतत्त्वरूप श्रीराम-सीता में परस्पर तुल्य प्रेम का होना स्वाभाविक है । परंतु *‘ये यथा मां प्रपद्यन्ते तांस्तथैव भजाम्यहम्’* (गीता ४/११) जो मेरा जिस प्रकार सेवन करते हैं, मैं भी उनका उसी प्रकार सेवन करता हूँ – इस न्याय से सीताजी के हृदय में प्रतिष्ठित श्रीरामप्रेम के कारण श्रीरामभद्र के हृदय में सीताजी के प्रति पूर्वप्रतिष्ठित तुल्य प्रेम से सम्बलित सीता प्रतिफलित प्रेम के योग से द्विगुण (दूना) प्रेम सिद्ध है –  *जनि जननी मानहु जियँ ऊना । तुम्ह ते प्रेमु राम के दूना ।।* भक्तप्रवर श्रीहनुमानजी का उक्त वचन तत्त्वप्रेम की उज्ज्वल मीमांसा से विनियुक्त है ।  रामकार्य सम्पन्न करके श्रीहनुमानजी जब लंका से लौटे तब श्रीरामजी ने कहा – *कहहु तात केहि भाँति जानकी । रहति करति रच्छा स्व प्रान की ।।*       हे तात ! कहो, सीता किस प्रकार रहती है और अपने प्राणों की रक्षा करती है । श्रीहनुमानजी ने कहा – *नाम पाहरू दिवस निसि ध्यान तुम्हार कपाट ।* *लोचन निज पद जंत्रित जाहिं प्रान केहि बाट ।।*       जब रामजी ने सीताजी कैसे रह रही हैं, यह प्रश्न पूछा...

भगवत्कृपा - भाग - १

🩸💧🩸💧🩸💧🩸💧🩸💧🩸💧 *‼️ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼️* 🚩 *सनातन परिवार* 🚩 *की प्रस्तुति* *‼️ भगवत्कृपा ‼️* 🌹 *प्रथम - भाग* 🌹 🏵️🎈♻️🎈♻️🎈♻️🎈♻️🎈♻️🏵️ *!! श्री राम: शरणम् मम् !!* ➖➖➖➖➖➖ ➖➖➖➖ ➖➖ ➖ ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ *भक्त भक्ति भगवंत गुरु चतुर नाम वपु एक !* *तिन्ह के पद वन्दन किये नाशत विघ्न अनेक !!* *××××××××××××××××××××××××××××* *आप सभी सुधी पाठक जनों को सादर जय जय सियाराम* 🙏🙏 *आप सबके अपरिमित प्रेम एवं माता पिता का आशीर्वाद तथा गुरुजनों की विशेष कृपा प्राप्त करके आप सबके समक्ष एक नवीन संखला प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहा हूं ! हमारी इस श्रृंखला में जो भी त्रुटियां होंगी उसे आप सभी बालक समझकर क्षमा प्रदान करेंगे और इस पूरी श्रृंखला में से सार तत्व को ग्रहण करने की कृपा करेंगे !* *×××××××××××××××××××××××××...

श्री राम एवं नाम महिमा - भाग - १ ⚾🍄⚾🍄⚾🍄⚾🍄⚾🍄⚾🍄 *‼️ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼️* 🚩 *सनातन परिवार* 🚩 *की प्रस्तुति* 🏹 *"श्री राम एवं नाम महिमा"* 🏹 🌹 *प्रथम - भाग* 🌹 🎈💧🎈💧🎈💧🎈💧🎈💧🎈💧 *!! श्री राम: शरणम् मम् !!* ➖➖➖➖➖➖ ➖➖➖➖ ➖➖ ➖ *राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे !* *सहस्रनाम तत्तुल्यं श्री राम नाम बरानने !!* ➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖ *श्री गुरु पद रज नमन कर , संत चरन सिर नाय !* *राम नाम महिमा कहहुँ , हम पर होहुँ सहाय !!* *××××××××××××××××××××××××××××* *श्री सद्गुरु देव भगवान* के चरणों में नमन करके गोलोकवासी *परमपूज्य पिताजी* का सूक्ष्म आशीर्वाद लेकर *श्री राम एवं नाम महिमा* अनेक सद्ग्रन्थों का सहारा लेकर लिखने का सूक्ष्म प्रयास कर रहा हूँ ! *यद्यपि मैं कोई लेखक या कवि नहीं हूँ* फिर भी भगवान के नाम का आश्रय लेकर *नाम महिमा* का वर्णन करने का प्रयास कर रहा हूँ ! *आशा है कि विद्वतसमाज बालक समझकर मेरे द्वारा लिखे जा रहे शब्दों में हुई गलतियों को अनदेखा करके आशीर्वाद प्रदान करने की कृपा करेंगे !* किसी भी ओर चलने के पहले एक तथ्य जान लिया जाय कि :-- *राम कृष्ण दोउ एक हैं , अन्तर नहीं निमेष !* *एक के नयन गंभीर हैं , एक के चपल विशेष !!* राम एवं कृष्ण में कोई भी भेद नहीं है ! भेद है तो मात्र युगों का ! जहाँ जैसी आवश्यकता पड़ी वैसा अवतार धारण करके भगवान को आना पड़ा ! अवतारों में देश - काल परिस्थिति की भिन्नता अवश्य है परंतु सबमें समानता एक है वह है - *नाम की महिमा* ! इस संसार में अनेकों जीव आते जाते रहते हैं परंतु जाने के बाद भी उनके कर्मों के अनुसार उनका *नाम* यहीं रह जाता है ! इसलिए कहना पड़ रहा है:- *"अर्जुन" यहि संसार में , आवत जीव तमाम !* *समय बीति चलि जात हैं , अचल रहत है नाम !!* *नाम अमर संसार में , नामी ते अधिकाय !* *नामी जग ते जात है , नाम कतहुँ नहिं जाय !!* चाहे हमारे आदर्श , हमारे आराध्य हों चाहे कोई साधारण मनुष्य सबकी पहचान उसके नाम से ही होती है ! इसलिए *नाम की महिमा* संसार में जितनी कही जाय उतनी कम ही है ! नाम और नामी के विषय में *तुलसीदास जी* कहते हैं :-- *समुझत सरिस नाम अरु नामी !* *प्रीति परसपर प्रभु अनुगामी !!* *नाम रूप दुइ ईस उपाधी !* *अकथ अनादि सुसामुझि साधी !!* *नाम* और नामी में बहुत ही सूक्ष्म भेद है ! समझने में नाम और नामी दोनों एक से हैं, किन्तु दोनों में परस्पर स्वामी और सेवक के समान प्रीति है (अर्थात्‌ नाम और नामी में पूर्ण एकता होने पर भी जैसे स्वामी के पीछे सेवक चलता है, उसी प्रकार *नाम के पीछे नामी चलते हैं !* प्रभु श्री रामजी अपने 'राम' नाम का ही अनुगमन करते हैं (नाम लेते ही वहाँ आ जाते हैं) ! नाम और रूप दोनों ईश्वर की उपाधि हैं, ये (भगवान के नाम और रूप) दोनों अनिर्वचनीय हैं, अनादि हैं और सुंदर (शुद्ध भक्तियुक्त) बुद्धि से ही इनका (दिव्य अविनाशी) स्वरूप जानने में आता है !! श्री राम जी को तो परब्रह्म एवं विष्णु जी का अवतार कहा जाता है परंतु *नाम* को ब्रह्मा , विष्णु एवं शिव का मुलाजुला स्वरूप बताते हुए *तुलसीदास जी* लिखते हैं:-- *बंदउँ नाम राम रघुबर को !* *हेतु कृसानु भानु हिमकर को !!* *बिधि हरि हरमय बेद प्रान सो !* *अगुन अनूपम गुन निधान सो !!* *तुलसीदास जी* कहते हैं :- मैं श्री रघुनाथजी के *नाम* 'राम' की वंदना करता हूँ , *कौन नाम ?* जो कृशानु (अग्नि), भानु (सूर्य) और हिमकर (चन्द्रमा) का हेतु अर्थात्‌ *'र' 'आ' और 'म' रूप से बीज है !* वह *'राम' नाम ब्रह्मा, विष्णु और शिवरूप है !* वह वेदों का प्राण है, निर्गुण, उपमारहित और गुणों का भंडार है | *राम नाम की महिमा* की व्याख्या करते हुए *श्रीराधा जी* स्वयं कहती हैं :-- *राशब्दो विश्ववचनो मश्चापीश्वरवाचक: !* *विश्वानामीश्वरो यो हि , तेन राम: प्रकीर्तित: !!* *रमते रमया सार्वं , तेन रामं बिदुर्बुधा !* *रमाया रमणस्थानं , रामं राम विदो विदु: !!* *राश्चेति लक्ष्मीवचनो , मश्चापीश्वरवाचक: !* *लक्ष्मीपतिं गतिं रामं , प्रवदन्ति मनीषिण: !!* (ब्रह्मवैवर्त पुराण / श्रीकृष्णजन्म खण्ड / १११/१८-२०) *अर्थात् :-* राधा जी कहती हैं:- रा शब्द विश्ववाचक है और म शब्द ईश्वरवाचक है ! अत: लोकों का ईश्वर होने के कारण उन्हें *राम* कहा जाता है ! रमा के साथ रमण करने के कारण वे राम कहलाते हैं ! रा लक्ष्मीवाचक है और म ईश्वरवाचक इसलिए विद्वत मनीषीगण उन्हें राम कहते हैं ! *श्री राम और उनके नाम की महिमा* अकथनीय है ! इनकी महिमा का वर्णन करना सूर्य को पकड़ने जैसा उपक्कम करने के अतिरिक्त और कुछ भी नहीं है ! *अस्तु जपो निरंतर जय सियाराम* 🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿 *!! श्री राम जय राम जय जय राम !!* ➖➖➖➖➖➖➖➖ ➖➖➖➖➖➖ ➖➖➖➖ ➖➖ ➖ *क्रमश:---* 🌸🌳🌸🌳🌸🌳🌸🌳🌸🌳🌸🌳 आचार्य अर्जुन तिवारी प्रवक्ता श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा संरक्षक संकटमोचन हनुमानमंदिर बड़ागाँव श्रीअयोध्याजी (उत्तर-प्रदेश) 9935328830 🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟

संक्रमणरोधी सनातन मान्यतायें

 *सनातन धर्म की मान्यतायें एवं जड़ें इतनी मजबूत हैं कि यदि इनको ध्यान से देखा एवं समझा जाय तो मानव समाज को कभी कोई समस्या का सामना करना ही न पड़े | हमारी मान्यतायें प्राचीन भले ही हों परंतु मानवमात्र का कल्याण हमारी मान्यताओं में स्पष्ट देखने को मिलता है | मानव समाज को अनेक प्रकार के दिशा निर्देश हमारी सनातन मान्यताओं से प्राप्त होते हैं अब यह अलग विषय है कि हम उन्हें पुरानी एवं बेकार की मान्यताएं मानने लगे हैं | आज समस्त विश्व जिस कोरोना नामक बीमारी से संघर्ष कर रहा है उससे बचने का एक ही उपाय चिकित्सकों एवं सरकार के द्वारा किया जा रहा है और वह है उचित दूरी ! जिससे कि एक दूसरे को संक्रमण न फैलने पाये | यह आज हो रहा है और वही हमारी सनातन संस्कृति में संक्रमण से बचने के लिए बहुत पहले से ही उपाय बताए गए हैं | जब हमारे यहां किसी बच्चे का जन्म होता था तो माँ एवं बच्चे को कम से कम ग्यारह दिन के लिए एक अलग कमरे में रखा जाता था जिससे कि जच्चा एवं बच्चा को कोई संक्रमण न होने पावे | यह हमारा प्राचीन आइसोलेशन था | वहीं जब घर में किसी की मृत्यु होती थी तो दाहकर्म करने वाले को पूरे परिवार एवं स...

भक्ति स्वतंत्र सकल गुन खानी

 *सनातन धर्म में भक्ति का बहुत बड़ा महत्व है | भक्ति क्या है ? इसका विश्लेषण हमारे शास्त्रों में बहुत ही विधिवत किया गया है | वैसे तो भक्ति नौ पिरकार की कही गयी है परंतु मुख्यत: भक्ति दो प्रकार की बताई गई हैं :- साध्य भक्ति एवं साधन भक्ति | साध्य भक्ति क्या है ? इसके विषय में कहा गया है कि तत्वत: साध्य भक्ति नित्य , विभु एवं आत्मशक्ति ही है | अंतः करण की वृत्ति प्रकाशक बल्ब की भांति है | प्रकाशक होने से उपचारत: उसे भक्ति कहा गया है , तत्वत: नहीं | वह साध्य भक्ति साधक के पौरुष से नहीं बल्कि श्रीराम की कृपा से मिलती है | साध्य भक्ति से भगवान का साक्षात्कार हो सकता है परंतु क्या वह साक्षात्कार अंतः करण की जड़ वृत्ति से संभव है ? क्या जड़ वृत्तिमयी भक्ति ही मानस के साक्ष्य पर यही स्वरूप दर्शाती है ? जी नहीं | साध्य भक्ति के अधीन ज्ञान अर्थात वाक्य ज्ञान , तर्कलब्ध ज्ञान और विज्ञान अर्थात अपरोक्षानुभूति दोनों है | यद्यपि तुलसीदास जी के मानस में साध्य भक्ति एवं साधन भक्ति में अंतर्विरोध दिखाई पड़ता है , जहां साध्य भक्ति को स्वतंत्र कहा गया है वही साधन भक्ति को साधना के अधीन बता दिया गया ...

मैं कौन हूँ

 *ईश्वर द्वारा बनाई हुई यह सृष्टि बहुत ही रहस्यमय है | इस रहस्यमय सृष्टि में अनेकों अनसुलझे प्रश्न मनुष्य को परेशान करते रहते हैं , इन सभी प्रश्नों का उत्तर तो वह किसी न किसी ढंग से ढूंढ लेता है परंतु सबसे जटिल प्रश्न यह है कि "मैं कौन हूँ ?" मनुष्य आज तक यह स्वयं नहीं जान पाया कि "मैं कौन हूँ ?" किसी से भी पूछ लो कि आप कौन हैं ? तो वह झटपट अपना नाम बता देता है , यदि उसका पता पूछा जाए तो वह अपने गांव का एक शहर का नाम बता देता है , परंतु क्या उसके शरीर को या उसके नाम को यह माना जा सकता है यह वही है | यदि नाम से मनुष्य यह कहे कि मैं यही हूं तो नाम तो संसार में आने के बाद मिलता है ,  शरीर भी मां के गर्भ में प्राप्त होता है तो आखिर मनुष्य क्या है ? सांसारिक पहचान से मनुष्य अपना जीवन यापन तो करता रहता है परंतु वह यह नहीं जान पाता कि वास्तव में वह क्या है और सच्चाई तो यह है कि वह जानना भी नहीं चाहता कि आखिर वह है क्या ? हमारे महापुरुषों ने इस विषय में स्पष्ट संकेत दिया है कि जीव के भीतर निवास करने वाली आत्मा ही उसका सच्चा स्वरूप होती है | शरीर , नाम , पद एवं अनेकों उपाधिय...

आत्मविश्वास

 *मानव जीवन बहुत ही दुर्लभ है इसे पा करके सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है | किसी भी इच्छित फल को प्राप्त करने के लिए श्रद्धा एवं विश्वास होना आवश्यक है इससे कहीं अधिक किसी भी कार्य में सफल होने के लिए आत्मविश्वास की आवश्यकता होती है |  यदि मनुष्य का आत्मविश्वास प्रबल होता है तो उसे एक ना एक दिन सफलता अवश्य मिलती है , बिना आत्मविश्वास के कुछ भी नहीं प्राप्त किया जा सकता है |  कम संसाधन होने पर भी यदि आत्मविश्वास प्रबल है तो मनुष्य कठिन से कठिन कार्य भी सफलता के साथ संपन्न करते हुए अभीष्ट को प्राप्त कर सकता है | सौ योजन का समुद्र लांघने के लिए अनेक वानर वीरों ने अपने अपने बल का बखान किया परंतु उनका आत्मविश्वास समुद्र को लांघने की बात पर डगमगा गया वहीम पवनपुत्र हनुमान पूर्ण आत्मविश्वास के साथ समुद्र को लाँघ कर सीता जी का दर्शन करके पुनः वापस लौट आए | मनुष्य को किसी अन्य की अपेक्षा अपने ऊपर विश्वास होना चाहिए|  स्वयं पर विश्वास ही आत्मविश्वास कहा जाता है और यही सफलता का सर्वोपरि रहस्य है | स्वयं पर स्वयं का विश्वास डगमगा जाना ही असफलता का कारण बनता है | अपने कार्य पर या अ...

उत्पन्ना एकादशी

*सनातन धर्म में अनेकों व्रत उपवास बताए गए है जो मनुष्य को भौतिकता से कुछ क्षण के लिए उबार कर सात्त्विकता की ओर अग्रसर करते हैं | अपनी संस्कृति एवं संस्कार को.जानने का सशक्त साधन हैं समय समय पर पड़ने वाले हमारे व्रत एवं उपवास | वैसे तो सनातन धर्म में व्रत उपवासों की वृहद श्रृंखला है परंतु कुछ व्पत विशेष होते हैं | इन्हीं विशेष व्रतों में से एक है एकादशी का व्रत | सभी प्रकार के व्रतों का मुकुट एकादशी को कहा जाता है | सनातन धर्म में जन्म लेने के बाद यदि एकादशी का व्रत न किया जाय तो अनेक प्रकार व्रत उपवास सब व्यर्थ हैं | वर्ष भर में चौबीस एकादशियाँ होती हैं जिस वर्ष अधिकमास लगता है उस वर्ष इनकी संख्या छब्बीस हो जाती है | प्राय: एक प्रश्न आम जनमानस में उठता है कि एकादशी का व्रत करना कब से प्रारम्भ किया जाय ? इस प्रश्न का उत्तर हमारे शास्त्रों में प्राप्त होता है कि मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष की एकादशी अर्थात आज से ही वर्ष पर्यन्त एकादशी व्रत रहने का शुभारम्भ किया जाता है | आज से ही यह व्रत क्यों रहा जाय ? इसके समाधान में हमारे शास्त्र बताते हैं कि आज के ही दिन अर्थात मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष को ही भग...

लोकहित में कार्य करने वाला ही महापुरुष है

हम स्वयं हैं अपने भाग्य विधाता

 *सुंदर सृष्टि का निर्माण करके परमात्मा चौरासी लाख योनियों के मध्य मनुष्य को अनगिनत विभूतियों एवं अनन्त संपदाओं से सुसज्जित करके इस धरा धाम पर भेजा है | सही एवं गलत का निर्णय करने के लिए उसमें विवेक नामक शक्ति आरोपित कर दी है | सही समय पर उठाए गए सही कदम जीवन की सही दिशा का निर्धारण करते हैं एवं जीवन में उठा हुआ एक भी गलत कदम मनुष्य को पतन की ओर ले जाता है | इस बहुमूल्य जीवन को पतन के बंधनों में बंधकर व्यतीत करने के स्थान पर परिष्कार व प्रभुत्व के मार्ग पर ले चलना ही श्रेष्ठ है |  मनुष्य अपने जीवन काल में सभी निर्णय स्वयं करता है , हमें क्या करना है ! क्या बनना है !! या हम क्या कर रहे हैं !! इसका चयन स्वयं मनुष्य करता है | ईश्वर ने भाग्य का निर्माण करके मनुष्य को तो भेज दिया है परंतु मनुष्य स्वयं अपना "भाग्यविधाता" है जैसा चाहे वैसे मार्ग का निर्माण कर सकता है | मनुष्य को आदिकाल से यह अधिकार प्राप्त है कि वह मनचाहे विचारों को आकर्षित करें व उनके अनुरूप कर्म करें | कर्म करने की स्वतंत्रता मनुष्य का जन्म सिद्ध अधिकार है | यदि वह कुछ नहीं कर सकता है तो वह अपने किए हुए कर्मों के ...

जीवन की क्षणभंगुरता को समझें

*इस धरा धाम पर जन्म लेने के बाद मनुष्य अपने जीवन भर में अनेकों क्रियाकलाप करता है परंतु जो करना चाहिए वह शायद नहीं कर पाता है | हमारे महापुरुषों ने इस जीवन को क्षणभंगुर कहा है , इस जीवन को क्षणभंगुर मानते हुए हमारे महापुरुषों ने जीवन के प्रारंभिक समय से ही आध्यात्मिक बनने का एवं बनाने का प्रयास किया है | ईश्वर को प्राप्त करने के लिए या धर्माचरण करने के लिए मनुष्य को वृद्धावस्था की प्रतीक्षा नहीं करनी चाहिए , यही शिक्षा हमको हमारे पूर्वजों से मिली है | क्योंकि वृद्धावस्था आएगी कि नहीं आएगी इसका कोई भरोसा ही नहीं है , यह जीवन कब समाप्त हो जाएगा इसको जानने वाला परमात्मा के अतिरिक्त कोई दूसरा नहीं है , इसलिए मनुष्य को जीवन के प्रारंभिक स्तर पर ही आध्यात्मिक बनने का प्रयास प्रारंभ कर देना चाहिए | परंतु मनुष्य की मानसिकता बड़ी विचित्र है कि बचपन तो खेलकूद में निकल जाता है और युवावस्था विषय भोग में , जब वृद्धावस्था आती है तब मनुष्य धर्माचरण करने का प्रयास करता है , तीर्थाटन करने का प्रयास करता है परंतु तब उसके शरीर के अंग उसका साथ देने से मना कर देते हैं | ऐसी स्थिति में मनुष्य के पास वृद्धाव...

विवेकशक्ति जागृत करें

 *ईश्वर ने सभी प्राणियों में सर्वश्रेष्ठ मनुष्य को बनाकर भेजा , मनुष्य सभी प्राणियों में श्रेष्ठ इसलिए है क्योंकि अन्य प्राणियों की अपेक्षा ईश्वर ने मनुष्य को बुद्धि एवं विवेक प्रदान किया है | अपनी विवेक शक्ति को जागृत करके मनुष्य सारे संसार पर शासन कर रहा है | विवेक शक्ति जागृत करने के लिए मनुष्य को सांसारिक प्रयास की अपेक्षा आंतरिक प्रयास अधिक करना होता है | विवेकवान मनुष्य अंधेरों में भी मार्ग ढूंढ लेता है | यह सृष्टि का नियम है कि जब सूर्य अस्त हो जाता है तो गहरा अंधकार इस धरा धाम पर छा जाता है तब मनुष्य को कुछ भी सुझाई नहीं पड़ता है | ऐसे समय में चंद्रमा की चांदनी या फिर सितारों का प्रकाश मनुष्य को मार्ग दिखा सकता है परंतु यदि बादल छाए हैं और किसी प्रकाश की व्यवस्था ना हो तो मनुष्य मार्ग कैसे ढूंढेगा ? तब मनुष्य को अपने सूझबूझ के सहारे ही मार्ग ढूंढना पड़ेगा और यह सूझबूझ विवेक शक्ति के माध्यम से ही सम्भव है | विवेक का प्रकाश सबके पास होता है यह कभी नहीं बुझता बस आवश्यकता है इसे प्रकाशित करें | यह शक्ति प्रत्येक मनुष्य के पास होती है और इसे जागृत करने के लिए मनुष्य को सद्गुरुओं...

देव दीपावली

 🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞              ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼               🔴 *आज का प्रात: संदेश* 🔴            🚩 *"कार्तिक पूर्णिमा" पर विशेष* 🚩 🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘️                                                           *आदिकाल से इस धरा धाम पर प्रतिष्ठित होने वाला एकमात्र धर्म सनातन धर्म मानव मात्र का धर्म है क्योंकि सनातन धर्म ही ऐसा दिव्य है जो मानव मात्र के कल्याण की कामना करते हुए एक दूसरे को पर्व त्योहारों के माध्यम से समीप लाने का कार्य करता है | सनातन धर्म में वर्ष के प्रत्येक माह में कुछ ना कुछ पर्व ऐसे मनाए जाते हैं जो स्वयं में दिव्य है | इनमें विशेष कार्तिक मास में मनाए जाने वाले पर्व एवं त्योहार धराधाम को प्रकाशित करने वाले तो है ही साथ ही मानव मात्र के कल्याण में भी सहायक है | धरती पर प्रकाश फैलाने का पर्व दीपावली अभ...

इन्द्रिय प्रलोभनों से सावधान

                                                          *इस धरा धाम पर जन्म लेने के बाद मनुष्य अपने जीवन में पग पग पर सावधानी के साथ कदम बढ़ाता है | संसार में किससे अपना हित होना है और किससे अहित होना है इस विषय में मनुष्य बहुत ही सावधान रहता है , परंतु जिससे उसे सावधान रहना चाहिए वह उससे सावधान नहीं रह पाता | मनुष्य को किस से सावधान रहना चाहिए ? इसके विषय में हमारे महर्षियों ने बताया है कि मनुष्य का सबसे ज्यादा अहित यदि कोई करता है तो वह उसकी स्वयं की इंद्रियां होती है | मनुष्य अपनी इंद्रियों के वशीभूत होकर उसके प्रलोभन में इस प्रकार डूब जाता है कि फिर उससे बाहर निकल पाना उसके लिए संभव नहीं हो पाता , इसलिए सर्वप्रथम मनुष्य को अपने इंद्रिय प्रलोभनों से सावधान रहने की आवश्यकता है | इंद्रिय प्रलोभनों का स्वरूप ही कुछ ऐसा होता है यह व्यक्ति को पहले तो लुभाते हैं और जब व्यक्ति उसके समीप आ जाता है तो उसे अपने नागपाश में बांध कर विषय भोगों में लिप्...