संदेश

भातृप्रेम

*इस धराधाम पर जन्म लेने के बाद मनुष्य रिश्तों के जाल में फंस जाता है , या यूँ कहिए कि इन्हीं रिश्तों के सहारे मनुष्य का जीवन व्यतीत होता है | वैसे तो जीवन में सभी रिश्ते महत्त्वपूर्ण होते हैं परंतु भाई - भाई का रिश्ता सबसे अनमोल कहा गया है | भाई तो संसार में किसी को भी बनाया जा सकता है परंतु एक माँ के उदर से पैदा हुए सहोदर भाई सबकी किस्मत में नहीं होते हैं | भाई को भाई की भुजा कहा गया है | भातृप्रेम का अनुपम उदाहरण हमारे पुराणों में देखने को मिलता है | रम्भ - करम्भ नाम के दो दैत्य जो कि भाई थे ! देवताओं को परास्त करने के लिए तपस्यारत थे ! इसी मध्य करम्भ को जब इन्द्र ने छल से मार दिया तब रम्भ उसके विरह में व्याकुल होकर प्राण त्यागने को तैयार हो जाता है ! इसके अतिरिक्त रामायण का भातृप्रेम भला कौन भूल सकता है | जब मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम के वनवास की घोषणा हुई तो नि:स्वार्थ भा़व से उनकी सेवा करने को एक भाई (लक्ष्मण जी) चल देते हैं तो दूसरे भाई भरत उनको मनाने चित्रकूट तक न्गे पांव पैदल यात्रा करते हैं ! प्रभु के न लौटने पर भरत जी , श्री राम की ही तरह राज्य का सुख त्याग वल्कल वसन धारण कर...

श्री शीतलाष्टकम्

प्राचीनकाल से ही शीतला माता का बहुत अधिक माहात्म्य रहा है। स्कंद पुराण में शीतला देवी शीतला का वाहन गर्दभ बताया है। ये हाथों में कलश, सूप, मार्जन (झाडू) तथा नीम के पत्ते धारण करती हैं। इन बातों का प्रतीकात्मक महत्व होता है। चेचक का रोगी व्यग्रतामें वस्त्र उतार देता है। सूप से रोगी को हवा की जाती है, झाडू से चेचक के फोड़े फट जाते हैं। नीम के पत्ते फोडों को सड़ने नहीं देते। रोगी को ठंडा जल प्रिय होता है अत:कलश का महत्व है। गर्दभ की लीद के लेपन से चेचक के दाग मिट जाते हैं। शीतला-मंदिरों में प्राय: माता शीतला को गर्दभ पर ही आसीन दिखाया गया है।स्कन्द पुराण में इनकी अर्चना का स्तोत्र शीतलाष्टक के रूप में प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि इस स्तोत्र की रचना भगवान शंकर ने लोकहित में की थी। शीतलाष्टक शीतला देवी की महिमा गान करता है, साथ ही उनकी उपासना के लिए भक्तों को प्रेरित भी करता है | इस रोग (चेचक) से पीड़ित होने पर मनुष्य को "श्री शीतलाष्टक" का पाठ योग्य ब्राह्मण को बुलवाकर करवाने से इस रोग से निवृत्ति मिल जाती है |                    ...

विश्वास

                                         *इस सकल सृष्टि में चौरासी लाख योनियों का विवरण मिलता है | जिसमें सर्वश्रेष्ठ मानव योनि कही गई है | परमपिता परमात्मा ने  मनुष्य शरीर देकरके हमारे ऊपर जो उपकार किया है इसकी तुलना नहीं की जा सकती है | मानव जीवन पाकर के यदि मनुष्य के अंदर आत्मविश्वास न हो तो यह जीवन व्यर्थ ही समझना चाहिए |  क्योंकि मानव जीवन तभी सार्थक माना जा सकता है जब जीवन के प्रत्येक क्षण को आत्मविश्वास के साथ निश्चिंतता , निर्द्वंदता एवं निर्भीकता के साथ व्यतीत किया जाय | जहां पर मनुष्य डरते हुए आशंकाओं से ग्रस्त रहते हुए जीवन व्यतीत करता है उसे दुर्भाग्य ही कहा जा सकता है |  क्योंकि मानवयोनि वह योनि है जिसे प्राप्त करने के लिए देव , दानव , यक्ष , गंधर्व तक लालायित रहते हुए परमपिता परमात्मा से एक बार मनुष्य योनि में भेजने की प्रार्थना किया करते हैं | ऐसे दुर्लभ मानव जीवन को पा करके यदि मात्र चिंता करते हुए या आशंकित रहते हुए यह जीवन व्यतीत किया जाए तो यह दुर...

पूजा करने का अर्थ

                                        *सनातन हिन्दू धर्म में पूजा - पाठ का विशेष महत्व है | पूजा कोई साधारण कृत्य नहीं है | यदि आध्यात्मिकता की दृष्टि से देखा जाय तो पूजा करने का अर्थ है स्वयं को परिमार्जित करना | पूजा में सहयोग करने वाली सामग्रियों पर यदि ध्यान दिया जाय तो उनकी अलौकिकता परिलक्षित हो जाती है | किसी भी पूजन में आसन का विशेष महत्व है , यह मात्र चटाई का टुकड़ा नहीं अपितु यह मानना चाहिए कि साधक इस समय कर्तव्य की कठोर प्रतिज्ञा के ऊपर आरूढ होकर इसी स्थान पर अविचल भाव से बैठकर सत्य को प्राप्त करने के लिए सतत् प्रयासरत होता है | साधक को यह ध्यान में रखना चाहिए कि मैं एक तरफ से प्रलोभनों का ताना तो दूसरी ओर से कठिनाईयों का बाना डालकर बने हुए इस सांसारिक घटनाक्रम रूपी यह आसन मेरे पैरों के नीचे रहेगा ,  और मैं इसे दबाये रखने में सक्षम हूँ | ऐसा विचार एवं प्रतिज्ञा करके जब साधक कोई पूजा करने बैठता है तो उसका आसन कभी विचलित नहीं हो सकता | किसी भी पूजा में दूसरा विशेष पदार्थ...

भक्ति एवं मोक्ष

                                         *सनातन धर्म मानव शरीर को मोक्ष प्राप्ति का साधन बताते हुए परम पूज्य बाबा गोस्वामी तुलसीदास जी लिखते हैं :---- "साधन धाम मोक्ष कर द्वारा ! पाई न जे परलोक संवारा !!" अर्थात :-  यह मानव शरीर साधना करने का धाम और मोक्ष प्राप्ति का द्वार है ,  इस मानव शरीर में आकर के जीव यह द्वार खोल सकता है , और इसी मानव शरीर के माध्यम से जीव को मोक्ष प्राप्ति हो सकती है | सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि मोक्ष प्राप्त कैसे किया जाय ?  मोक्ष प्राप्त करने के साधन क्या है ? अब तक अनेक महापुरुषों , ऋषियों / महर्षियों के विचारों को पढ़ने के बाद यही समझ में आता है कि मोक्ष प्राप्त करने का सबसे बड़ा साधन है भगवद्भक्ति | प्रायः सभी धर्म ग्रंथों में मोक्ष प्राप्त करने का साधन भक्ति को ही माना गया है | कभी कभी मस्तिष्क में यह प्रश्न कौंधने लगता है कि यदि मानव जीवन का लक्ष्य मोक्ष प्राप्त करना है और मोक्ष प्राप्त करने का साधन भक्ति है तो इन दोनों में श्रेष्ठ किसे...

अवतार का कारण

                                       *सनातन धर्म में ब्रह्मा , विष्णु , महेश के अतिरिक्त तैंतीस करोड़ देवी देवताओं की मान्यता है ,  इनके साथ ही समय-समय पर भगवान के विभिन्न अवतारों का वर्णन मिलता है | प्रश्न यह है कि जब परमात्मा के द्वारा बनाई हुई सृष्टि उन्हीं के अनुसार चल रही है तो भगवान को अवतार लेने की आवश्यकता क्यों पड़ी | भगवान के अवतार लेने के कारण स्पष्ट करते हुए हमारे धर्मग्रंथों ने लिखा है कि जब धरती पर पाप बढ़ जाता है और अधर्म का विस्तार होने लगता है , दीनों की आर्त्तपुकार गूंजने लगती है तब भगवान का अवतार होता है | गीता में भगवान योगेश्वर श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं :-- "यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत !  अभ्युत्थानम् अधर्मस्य तदात्मानम् सृजाम्यहम् !!  परित्राणाय साधुनाम् विनाशाय च दुष्कृताम् ! धर्म संस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे !!" यदि इस का हिंदी भावार्थ किया जाए भगवान कहते हैं :-  "पाप बढ़ता धर्म घटता विश्व में अर्जुन जभी ! धर्म रक्षा के लिए ...

अहोई अष्टमी

                                         *कार्तिक मास त्यौहारों एवं पर्वों का महीना है | पूरे महीने नये नये व्रत एवं पर्व इसकी पहचान हैं | अभी चार दिन पहले महिलाओं ने अपने पतियों के दीर्घायु होने के लिए दिन भर निर्जल रहकर "करवा चौथ" का कठिन व्रत किया था | आज फिर अपने परिवार की कुशलता के लिए , विशेषकर अपनी संतान की कुशलता एवं लम्बी आयु के लिए पुन: निर्जल रहकर व्रत करेंगी , आज महिलाओं द्वारा "अहोई अष्टमी" का व्रत किया जायेगा | अहोई अर्थात अनहोनी से बचाने वाला | अपने बच्चों को किसी भी अनिष्ट से बचाने एवं संतान प्राप्ति के लिए भी महिलाओं द्वारा दिन भर निर्जल रहकर यह व्रत करके सायंकाल को पूजन करके तारों के उदय होने पर यह व्रत समाप्त करती हैं | विधान तो चन्द्रोदय पर व्रत समाप्त करने का है परंतु चन्द्रोदय देर रात में होने के कारण कुछ एक महिलाओं को छोड़कर अधिकतर महिलायें तारों को ही अर्घ्य देकर यह व्रत समाप्त कर देती हैं | अपने परिवार के प्रत्येक सदस्य की कुशलता की कामना घर की महिलाओं के ...

मायारूपी नारि

                                       *इस विशाल एवं अलोकिक सृष्टि की रचना करते समय ब्रह्मा जी ने नारी जाति की महत्ता को समझते हुए नर - नारी का युगल जोड़ा उत्पन्न करके सृष्टि को गतिमान किया | आदिकाल से सृष्टि के सृजन एवं संयोजन में नारी के महत्वपूर्ण योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है | हमारे धर्मग्रंथों में नारियों की महानता, उनके त्याग एवं तपस्या की कथायें देखने को मिलती हैं ! नारियों के ऋण को पुरुष समाज कभी भी नहीं उतार सकता | यदि धार्मिक ग्रंथों की बात की जाय तो समाज में सबसे लोकप्रिय एवं सबसे ज्यादा पढा जाने वाला ग्रंथ "श्री रामचरित मानस" ही कहा जा सकता है | मानस में गोस्वामी बाबा जी ने नारियों के विभिन्न स्वरूपों का वर्णन किया है | कुछ विद्वानों ने गोस्वामी जी को नारी विरोधी तक की संज्ञा दे डाली | मर्यादापुरुषोत्तम श्री राम एवं नारद जी का सम्वाद सबसे ज्यादा प्रचलित हुआ , जहाँ नारद जीसे स्वयं भगवान कहते हैं :---"काम क्रोध लोभादि मद प्रबल मोह कै धारि ! तिन्ह महँ अति दारुन दुखद मायारू...

सत्य

                                         *मानव जीवन में तप या तपस्या का बहुत महत्व है | प्राचीनकाल में ऋषियों-महर्षियों-राजाओं आदि ने कठिन से कठिनतम तपस्या करके लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया है | गोस्वामी तुलसीदास जी ने तो तपस्या के महत्व को दर्शाते हुए कहा है कि :- तप के ही बल पर ब्रह्मा जी सृष्टि, विष्णु जी पालन एवं शंकर जी संहार करते हैं | आगे लिखते हैं कि -  "तप अधार सब सृष्टि भवानी" | अर्थात बिना तपस्या का अवलम्ब लिए सृष्टि की परिकल्पना ही नहीं की जा सकती | परंतु आधुनिक जीवन में तपस्या करना ही दुष्कर है तो मनुष्य क्या करे ?? गृहस्थी में रहकर तपस्या कैसे की जाय ?? ऐसी परिस्थितियों में कबीर जी का दोहा याद आता है कि:- "सांच बराबर तप नहीं" | यदि इस सूक्ति का वास्तविक अर्थ समझ लिया जाए तो हमारे जीवन के कई संताप एवं दु:ख काफी सीमा तक कम हो सकते हैं | सत्य का स्वरूप अत्यंत विस्तृत एवं महान है | यह अटल होता है | इसका प्रारूप भूत वर्तमान तथा भविष्य तीनों ही कालों में एक समान रह...

पूजा का रहस्य

                                       *संसार के सभी धर्मों का मूल सनातन धर्म को कहा जाता है |  सनातन धर्म की दिव्यता का कारण यह है कि इस विशाल एवं महान धर्म समस्त मान्यतायें एवं पूजा पद्धतियाँ स्वयं में वैज्ञानिकता को समेटे हैं | सनातन धर्म के किसी भी शुभकार्य में पूजा करना शुभ माना जाता है | किसी भी पूजन में ॐ का उच्चारण , स्वास्तिक का निर्माण एवं कलश का स्थापन प्रमुखता से किया जाता है | बिना इनका प्रयोग किये कोई भी पूजा / अनुष्ठान सफल नहीं कहा जाता है | किसी भी पूजा के प्रारम्भ में ब्राह्मण चौक बनाता है ! जिसे आज के आधुनिक रंगोली भी कहते हैं | चौक बनाना मंगलसूचक माना गया है | यजमान सर्वप्रथम आचमन करके तिलक धारण करता है जिसका अर्थ स्वयं को ध्यानस्थ करते हुए ब्रह्माण्ड में स्थापित करना | यजमान द्वारा शिखाबन्धन करके अपनी ऊर्जा को एकत्रित किया जाता है | तब ब्राह्मण स्वस्तिवाचन करता है | नाम से ही प्रतीत होता है कि ब्राह्मण द्वारा किया गया स्वस्तिवाचन यजमान के कल्याण एवं ग्रहों की श...

वचन , विचार एवं व्यवहार

                                         *इस सकल सृष्टि में अनेकों प्राणियों के मध्य मनुष्य एक ऐसा प्राणी है जिसमें कुछ विशेष विशेषतायें हैं जो कि अन्य प्राणियों में नहीं मिलती हैं | मनुष्य की तीन विशेष मौलिक विशेषतायें हैं :- विचार , वचन एवं व्यवहार | किसी अन्य प्राणी की अपेक्षा किसी भी विषय पर विचार करने की जो क्षमता है वह अन्य में नहीं पायी जाती | वचन की जो शक्ति मनुष्य में है वह किसी और में नहीं है | तीसरी सबसे प्रमुख विशेषता है मनुष्य का व्यवहार | ये तीन मुख्य विशेषतायें मनुष्य के अतिरिक्त और किसी भी प्राणी में नहीं पाई जाती हैं | यही तीनों विशेषताएं मनुष्य को विशिष्ट प्राणी बनाती हैं | विचार अर्थात अपने चिंतन करने की क्षमता के कारण मनुष्य ने आज तक बहुत विकास किये | आज जो संसार का बदला हुआ स्वरूप दिख रहा है वह मनुष्य के चिंतन का ही परिणाम है | विचार शक्ति ने साहित्य को जन्म देकर उसे अनेकानेक विभागों में विभक्त करके पूरी संस्कृति को कहाँ से कहाँ पहुँचा दिया | यह कहा जा सकता है...

परिवार

                                       *इस पृथ्वी पर मनुष्य की उत्पत्ति के साथ ही उत्पन्न हुआ परिवार | विभिन्न परिवारों से मिलकर बना समाज और समाज ने राष्ट्रों का सृजन किया | समाज की पहली इकाई परिवार को ही कहा जाता है | परिवार किसे माना जाय ??;इस पर यदि विचार करते हैं तो यही मिलता है कि :- जहां आपसी प्रेम हो , अपनत्व हो , एक दूसरे के प्रति सम्मान हो तथा एक दूसरे के विकास का भाव वही परिवार कहा जा सकता है |  परिवार के सदस्य आपस में एक दूसरे से जुड़े होते हैं , उनके बीच रिश्तो की कोई ना कोई डोर होती है जो उन्हें आपस में बांधे रखती है | इन रिश्तो के केंद्र में होती हैं भावनाएं | इन्हीं भावनाओं के कारण पारिवारिक रिश्ते मजबूत होते हैं | यदि आपसी भावनाओं में खटास हो जाती है तो रिश्तो में दरार आने लगती है और परिवार बिखरने लगता है | संपन्न और विकासशील परिवार वही होता है जहां आपसी सामंजस्य और समझ होती है क्योंकि परिवार के प्रत्येक सदस्य की परिस्थितियां एवं उनकी समस्याएं अलग होती हैं | परिवार...

प्रायश्चित

                                         *इस संपूर्ण सृष्टि में यदि मनुष्य सर्वश्रेष्ठ बनकर उभरा है तो मनुष्य को गलतियों का पुतला भी कहा गया है | भूल हो जाना मनुष्य का स्वभाव है | कोई भी ऐसा मनुष्य ना हुआ होगा जिससे कि अपने जीवन में कभी कोई भूल ना हुई है | कभी - कभी मनुष्य की एक भूल उसके जीवन की दिशा और दशा परिवर्तित कर देती है | प्राचीन काल में जब मनुष्य के ऊपर सामाजिक दबाव होता था तब मनुष्य कुछ भी करने या कुछ भी बोलने से पहले सोचता था कहीं ऐसा ना हो जाए कि हमसे कुछ गलत हो जाए और हमको सामाजिक दंड का भागी बनना पड़े | मनुष्य के अंदर व्याप्त है भय उसे गलतियां करने से रोकता था और यदि मनुष्य से कोई भूल हो भी जाती थी तो वह समाज के सामने अपनी गलती मान कर के उसका प्रायश्चित करने के लिए भी तैयार हो जाता था | जब मनुष्य प्रायश्चित करने के लिए तैयार हो जाता है तो वह अपने सबसे बड़े वैरी अपने अहं को मारता है , क्योंकि जब तक मनुष्य में अहंभाव रहेगा तब तक वह अपनी भूल कदापि स्वीकार नहीं कर सकता ह...

जीवन यात्रा

                                       *जीवन एक यात्रा है | इस संसार में मानव - पशु यहाँ तक कि सभी जड़ चेतन इस जीवन यात्रा के यात्री भर हैं | जिसने अपने कर्मों के अनुसार जितनी पूंजी इकट्ठा की है उसको उसी पूंजी के अनुरूप ही दूरी तय करने भर को टिकट प्राप्त होता है | इस जीवन यात्रा में हम खूब आनंद लेते हैं | हमें इस यात्रा में कहीं नदियां घाटियां सुरम्य स्थान देखने को मिलते हैं तो कहीं रेगिस्तान भयावह जंगल आदि | यह सब देखता हुआ मनुष्य एक यात्री की भांति चलता रहता है | यात्रा रुकती नहीं है | इस यात्रा में आपके पहले से कुछ यात्री उपस्थित रहते हैं | जैसे - माता पिता चाचा ताऊ , आदि , तो कुछ यात्री आपको बीच में मिलते हैं जैसे :- पत्नी , पुत्र या अन्य नये रिश्तेदार या मित्र आदि | जब जिसका स्टेशन आता वह इस यात्रा में सम्मिलित हो जाता है | और जिसका गंतव्य आ गया उसकी यात्रा पूरी हो गयी उसे उतर कर जाना ही होता है | और मनुष्य इन आने - जाने वालों को देखता भर रह जाता है | न भगा सकता है और न ही रोकने क...

गोवत्स द्वादशी

                                         *सनातन धर्म को अलौकिक एवं विशाल धर्म इसलिए कहा जाता है क्योंकि सनातन धर्म में मात्र देव पूजा ही नहीं बल्कि पशु - पक्षी ,  वृक्षों , पर्वतों  एवं नदियों की भी पूजा की गई है | सनातन धर्म ने प्रकृति पूजा को महत्वपूर्ण मानते हुए इसकी परंपरा बनाई | इसी कड़ी में पशुओं में सर्वश्रेष्ठ गौ माता को मानकरके गो पूजन की व्यवस्था सनातन धर्म में बनाई गई | गाय में तैंतीस करोड़ देवताओं का वास माना गया है | वैज्ञानिक दृष्टि से भी गाय इस धरती पर एकमात्र ऐसी प्राणी है जो मनुष्य के लिए सबसे अधिक लाभकारी है , क्योंकि जहां सभी जीव कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन करके ऑक्सीजन ग्रहण करते हैं वहीं गाय ऑक्सीजन को ग्रहण करके ऑक्सीजन का ही उत्सर्जन करती है | गाय के शरीर से  निकलने वाले दूध एवं गोमूत्र से  मनुष्य के लिए लाभकारी अनेक औषधियों का निर्माण होता है | आज "गोवत्स द्वादशी" के पावन अवसर पर सभी मनुष्यों को गाय का पूजन करना चाहिए | कार्तिक मास के ...

गाय का महत्व

                                       *इस धरा धाम पर गो वंश का इतिहास मनुष्य एवं सृष्टि के प्रारंभ से शुरू होता है | मनुष्य के संरक्षण , कृषि और अन्य कई उत्पादन में गोवंश का अटूट सहयोग प्राचीन काल से मिलता रहा है | यही कारण है कि हमारे विभिन्न धर्मशास्त्र गोमहिमा से भरे पड़े हैं | जहां गाय हमारे लिए एक उचित साधन है वहीं उसके द्वारा उत्सर्जित गोबर एवं गोमूत्र पर्यावरण के रक्षक के रूप में माना जाता था | किसी भी धार्मिक कृत्य में गोदान करना एक विशेष कार्य था , क्योंकि सभी दानों में सर्वश्रेष्ठ गोदान कहा गया है | इस सृष्टि में भगवान शिव को कल्याण कारक देवता कहा जाता है और भगवान शिव का वाहन यह गोवंश अर्थात बैल ही है | प्राचीन काल में गाय के साथ साथ बैल हमारे भारत की कृषि एवं ग्रामीण परिवहन के उपयुक्त साधन के रूप में मानव का सहयोग करता रहा है | हमारे वेदों में गाय को सर्वोच्च स्थान प्राप्त था | प्राचीन काल में मानव सभ्यता , समृद्धि , आजीविका और जैविक पारिवारिक पर्यावरण के अनुकूल टिकाऊ , कम ...

धनतेरस

                                         *सनातन धर्म वैसे तो समय-समय पर पर्व एवं त्यौहार मनाए जाते रहते हैं , परंतु कार्तिक मास में पांच त्योहार एक साथ उपस्थित होकर के पंच पर्व या पांच दिवसीय महोत्सव मनाने का दिव्य अवसर प्रदान करते हैै | आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन से प्रारंभ होकर के शुक्ल पक्ष की द्वितीया का पर्वों का मेला लगता है | इसी क्रम में आज आयुर्वेद के आदि आचार्य भगवान धन्वंतरि की जयंती पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है | आज के दिन को धनतेरस के नाम से भी माना जाता है | जब देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन प्रारंभ किया तो उसमें चौदह दिव्य रत्न प्रकट हुए | इन्हीं चौदह रत्नों के अंतर्गत स्वयं भगवान नारायण अपने अंश के साथ धनवंतरी के रूप में हाथ में अमृत का दिव्य कलश लेकर के प्रकट हुये | आज के ही दिन भगवान धन्वंतरि की प्रकट होने के कारण ही "धन्वंतरि जयंती" मनाई जाती है | धन्वन्तरि देवताओं के चिकित्सक हैं और चिकित्सा के दे...

धन

                                       *मानव जीवन में धन का होना बहुत आवश्यक है | धन के अभाव में मनुष्य दीन - हीन सा दिखने लगता है | प्राचीनकाल के मनुष्यों को भी धन की आवश्यकता रहा करती थी | परंतु आज की तरह धनलोलुपता नहीं देखने को मिलती थी | पहले मनुष्यों का सबसे बड़ा धन उनका आचरण हुआ करता था , जिसका आचार - विचार सही होता था , जो सदाचारी थे वही धनी माने जाते थे | गरीबी एवं अमीरी का आंकलन विद्वता एवं नम्रता से होता था | यदि ज्ञान एवं विद्वता का महत्व न होता तो बड़े - बड़े राजाओं - महाराजाओं को कोई कार्य पड़ जाने पर ऋषियों के आश्रम पर न जाना पड़ता बल्कि वे ऋषियों को अपने दरबार में बुलवा सकते थे परंतु यहाँ विद्यालक्ष्मी के समक्ष धनलक्ष्मी गौड़ हो जाती थीं | इतिहास गवाह है कि जिसने भी धनलक्ष्मी में वृद्धि करने के लिए अनीति , अनाचार का आश्रय लिया उसका पतन ही हुआ है | आज धनतेरस के पावन पर्व पर प्रत्येक मनुष्य को यह सोंचना चाहिए कि हमारे द्वारा अर्जित किया जा रहा धन किस मार्ग से आ रहा है | धन...

नरक चतुर्दशी

                                         *कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष में मनाए जाने वाली पंच पर्व का दूसरा दिन अर्थात कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को "नरक चतुर्दशी" के नाम से जाना जाता है | आज के दिन भगवान श्याम सुंदर कन्हैया ने नरकासुर दैत्य का वध करके उसके कारागार से  सोलह हजार कन्या , युवती एवं नारियों को मुक्त कराकर एक नया जीवन प्रदान किया | प्राचीनकाल में नर्क से मुक्ति पाने के लिए महाराज रंतिदेव ने नरक चतुर्दशी का व्रत करके नर्क जाने से मुक्ति पाई , तभी से इस पृथ्वी लोक में नरक चतुर्दशी का व्रत किया जाने लगा | नरक चतुर्दशी को छोटी दीपावली भी कहते हैं | इसे छोटी दीपावली इसलिए कहा जाता है क्योंकि दीपावली से एक दिन पहले, रात के समय उसी प्रकार दीए के प्रकाश पुंज से रात के तिमिर को दूर भगा दिया जाता है जैसे दीपावली की रात को | यह दीपमालिकायें नरकासुर के वध की प्रसन्नता एवं आततायी के आतंक से छुटकारा मिलने की प्रसन्नता के उपलक्ष्य में सजाई जाती हैं | ऐसी मान्यता है कि कार्ति...

वैराग्य

                                       *इस संसार में सब का अंत निश्चित है ! चाहे वह जीवन हो  या जीवन में होने वाली अनुभूतियां ! मानव जीवन भर एक हिरण की तरह कुछ ढूंढा करता है | हर जगह मानव को आनंद की ही खोज रहती है चाहे वह भोजन करता हो, या भजन करता , हो कथा श्रवण करता हो सब का एक ही उद्देश्य होता है आनंद की प्राप्ति करना | आनंद भी कई प्रकार का होता है | ब्रम्हानंद, परमानंद, आत्मानंद आदि आदि | आनंद की खोज में कभी-कभी मानव अपनों से बहुत दूर होता चला जाता है | कहते हैं अधिकता हर चीज की घातक होती है यदि किसी चीज का प्रारंभ हुआ है तो उसका अंत निश्चित है | ठीक उसी प्रकार आनंद का भी अंत है | आनंद जब अपनी पराकाष्ठा पर पहुंचता है , मनुष्य आनंद के चरमोत्कर्ष को प्राप्त कर लेता है सब उसको यह लगता है यह संसार व्यर्थ है और उसमें वैराग्य उत्पन्न हो जाता है | प्राय: वैराग्य का अर्थ लिया जाता है कि घर बार छोड़ कर उदास हो कर गंगा किनारे बैठ जाना | इसीलिए कुछ लोग कहते हैं कि हम तो गृहस्थ वाले हैं अत...