जैसी करनी वैसा फल
हमारे अनेक ग्रंथों में इस संसार सागर को कर्म क्षेत्र कहा गया है | यहां मनुष्य जैसा कर्म करता है उसको वैसा ही फल प्राप्त होता है | आप यहां जैसा कर्म करेंगे वैसा ही फल आप को प्राप्त होना है | कर्मों के लिए जाना जाने वाला ही संसार इस बात का द्योतक है कि यहां कोई किसी को न सुख देता है न दुख देता है | प्रत्येक मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार ही यहां सुख और दुख प्राप्त करता है | सीधी सी बात है कि आप यहां जैसा बीज डालेंगे वैसा ही फल आपको मिलना है | यदि आपने अपने खेत में गेहूं बो रखा है तो उसके बदले में आपको धान की फसल नहीं मिलेगी , आपने गेहूं बोया है तो आपको मिलेगा गेहूं ही ! और उसके लिए भी आपको प्रतीक्षा करनी पड़ेगी क्योंकि किए हुए कर्म का प्रतिफल मिलने में समय लगता है लगता है | परंतु मनुष्य यह भूल जाता है कि आज हमको जो फल मिल रहा है वह हमारे ही कर्मों का फल है | अपने दुख की घड़ी में या किसी दुर्घटना हो जाने पर मनुष्य भूल जाता है कि आज जो हमको फल मिला है भूतकाल में हमने ऐसा कर्म किया था जिसके बदले हमको आज यह फल मिला | मनुष्य सब कुछ भूल कर सारा दोष परमात्मा के माथे पर लगा देता है | अपने पू...