*मानव जीवन में अनेक प्रकार की विसंगतियां सदैव चारों ओर व्याप्त रहती हैं | ये विसंगतियां मनुष्य को उसके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करती रहती हैं | ऐसे समय में जिसने सकारात्मकता के साथ धैर्य धारण रखते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखा वह सफल हो जाता है , और जिसका धैर्य समाप्त हो जाता है वह नकारात्मकता की ओर मुड़कर जीवन के अंधेरों में खोने लगता है | मनुष्य जीवन में अनेक आवश्यक आवश्यकताओं के साथ ही धैर्य का होना भी परमावश्यक है | किसी कार्य का शुभारम्भ करने के बाद मनुष्य को तब तक धैर्यपूर्वक उसमें रत रहना चाहिए जब तक कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर ले | हमारे पुराण बताते हैं कि अनेक ऋषि - महर्षियों ने तपस्या के बल पर अनेकानेक सिद्धियां प्राप्त की हैं | उनकी इस तपस्या में अनेकानेक विघ्न भी उपस्थित हुए परंतु अपने संयम एवं धैर्य के बल पर ही उन्हें यह सिद्धियां प्राप्त हुई हैं | यदि उनका संयम एवं धैर्य बीच में ही समाप्त हो जाता तो क्या उनको या हमें वे उपलब्धियां मिल पातीं ??? शायद नहीं | विचार करने योग्य बात यह है कि मनुष्य का धैर्य क्यों टूट जाता है ! मनुष्य असंयमित क्यों हो जाता है ??? मनुष्य की सबसे बड़ी शत्रु मनुष्य की इन्द्रियां होती हैं | जो मनुष्य को अपने वश में करने का निरंतर प्रयास करती हैं | जो अपने संयम व धैर्य के बल पर इनसे बच गया वही सफल हो जाता है |*
*जब मन इन्द्रियों के वशीभूत होता है, तब संयम की लक्ष्मण रेखा लाँघे जाने का खतरा बन जाता है | भावनाएँ बेकाबू हो जाती हैं | असंयम से मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है, इंसान असंवेदनशील हो जाता है , मर्यादाएँ भंग हो जाती हैं | इन सबके लिए मनुष्य की भोगी वृत्ति जिम्मेदार है | भौतिक सुख-सुविधाएँ, अति महत्वाकांक्षाएँ, तेजी से सब कुछ पाने की चाहत मन को असंयमित कर देती है | जिसके कारण मन में तनाव, अवसाद, संवेदनहीनता, दानवी प्रवृत्ति उपजती है फलस्वरूप हिंसा, भ्रष्टाचार, अत्याचार, उत्पीड़न, घूसखोरी, नशे की लत जैसे परिणाम सामने आते हैं | काम, क्रोध, लोभ, ईर्ष्या असंयम के जनक हैं व संयम के परम शत्रु हैं | इसी तरह नकारात्मक प्रतिस्पर्धा आग में घी का काम करती है | जीवन में सारे गुणों की डोर संयम से बँधी होती है | जब यह डोर टूटती है तो सारे गुण पतंग की भाँति हिचकोले खाते हुए व्यक्तित्व से गुम होते प्रतीत होते हैं | कुछ क्षण के लिए असंयमित मन कभी भी ऐसे दुष्कर्म को अंजाम देता है कि पूर्व में किए सारे सद्कर्म उसकी बलि चढ़ जाते हैं | असंयम अनैतिकता का पाठ पढ़ाता है | अपराध की ओर बढ़ते कदम असंयम का ही परिणाम होते हैं | इन्द्रियों को वश में रखना, भावनाओं को वश में कर पाना संयम को परिभाषित करता है | मनुष्य को मनुष्य बनाए रखने में इसकी मुख्य भूमिका होती है | विवेक, सहनशीलता, सद्विचार, संवेदनशीलता, अनुशासन, संतोष संयम के आधार स्तंभ हैं | धैर्य और संयम सफलता की पहली सीढ़ी हैं | अच्छे संस्कार, शिक्षा, सत्संग आदि से विवेक को बल मिलता है | मेहनत, सेवाभाव, सादगी से सहनशीलता बढ़ती है | चिंतन, मंथन आदि से विचारों का शुद्धिकरण होता है | प्रभु की प्रार्थना, भक्ति से मनुष्य संवेदनशील हो जाता है | दृढ़ निश्चय से जिंदगी अनुशासित होती है | यह सब प्राप्त करने के लिए मनुष्य को अध्यात्म की ओर मुड़ना होगा |*
*अध्यात्म वह यज्ञ है जिसमें सारे दुर्गणों की आहुति दी जा सकती है एवं गुणों को सोने-सा निखारा जा सकता है | आधुनिक दौर में भोग से योग की ओर लौटना मुश्किल है, लेकिन दोनों में संतुलन बनाए रखना नितांत आवश्यक है | आज जीवनशैली व दिनचर्या में बदलाव की आवश्यकता है | मनुष्य में ही देवता और दानव दोनों बसते हैं | अतः हम भले ही देवता न बन पाएँ, लेकिन दानव बनने से हमें बचना चाहिए

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें