संदेश

धैर्य एवं संयम

मानव जीवन में अनेक प्रकार की विसंगतियां सदैव चारों ओर व्याप्त रहती हैं | ये विसंगतियां मनुष्य को उसके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करती रहती हैं | ऐसे समय में जिसने सकारात्मकता के साथ धैर्य धारण रखते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखा वह सफल हो जाता है , और जिसका धैर्य समाप्त हो जाता है वह नकारात्मकता की ओर मुड़कर जीवन के अंधेरों में खोने लगता है | मनुष्य जीवन में अनेक आवश्यक आवश्यकताओं के साथ ही धैर्य का होना भी परमावश्यक है | किसी कार्य का शुभारम्भ करने के बाद मनुष्य को तब तक धैर्यपूर्वक उसमें रत रहना चाहिए जब तक कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर ले | हमारे पुराण बताते हैं कि अनेक ऋषि - महर्षियों ने तपस्या के बल पर अनेकानेक सिद्धियां प्राप्त की हैं | उनकी इस तपस्या में अनेकानेक विघ्न भी उपस्थित हुए परंतु अपने संयम एवं धैर्य के बल पर ही उन्हें यह सिद्धियां प्राप्त हुई हैं | यदि उनका संयम एवं धैर्य बीच में ही समाप्त हो जाता तो क्या उनको या हमें वे उपलब्धियां मिल पातीं ??? शायद नहीं | विचार करने योग्य बात यह है कि मनुष्य का धैर्य क्यों टूट जाता है ! मनुष्य असंयमित क्यों हो जाता है ??...
*मानव जीवन में अनेक प्रकार की विसंगतियां सदैव चारों ओर व्याप्त रहती हैं | ये विसंगतियां मनुष्य को उसके लक्ष्य से भटकाने का प्रयास करती रहती हैं | ऐसे समय में जिसने सकारात्मकता के साथ धैर्य धारण रखते हुए अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित रखा वह सफल हो जाता है , और जिसका धैर्य समाप्त हो जाता है वह नकारात्मकता की ओर मुड़कर जीवन के अंधेरों में खोने लगता है | मनुष्य जीवन में अनेक आवश्यक आवश्यकताओं के साथ ही धैर्य का होना भी परमावश्यक है | किसी कार्य का शुभारम्भ करने के बाद मनुष्य को तब तक धैर्यपूर्वक उसमें रत रहना चाहिए जब तक कि वह अपने लक्ष्य को प्राप्त न कर ले | हमारे पुराण बताते हैं कि अनेक ऋषि - महर्षियों ने तपस्या के बल पर अनेकानेक सिद्धियां प्राप्त की हैं | उनकी इस तपस्या में अनेकानेक विघ्न भी उपस्थित हुए परंतु अपने संयम एवं धैर्य के बल पर ही उन्हें यह सिद्धियां प्राप्त हुई हैं | यदि उनका संयम एवं धैर्य बीच में ही समाप्त हो जाता तो क्या उनको या हमें वे उपलब्धियां मिल पातीं ??? शायद नहीं | विचार करने योग्य बात यह है कि मनुष्य का धैर्य क्यों टूट जाता है ! मनुष्य असंयमित क्यों हो जाता है ?...

अज्ञानता ही भय का कारण

मनुष्य अपने जीवनकाल में अनेक प्रकार की अनुभूतियां करता है | उन अनुभवों में एक प्रमुख अनुभव है डर/भय का |मनुष्य में डर का प्राकट्य तब होता है जब अज्ञान का अंधेरा उसके मस्तिष्क में छाया रहता है क्योंकि----डर का सबसे बड़ा कारण है अज्ञान | जिसे हम ठीक तरह नहीं जानते उससे प्रायः डरा करते हैं | सृष्टि के आरम्भ में आदिम मनुष्य सूर्य, चन्द्र, समुद्र, बादल, बिजली, नदी, पर्वत, आँधी, आग, सर्प का स्वरूप ठीक तरह समझ न पाया था, इसलिए चेतना विकास के प्रथम चरण में उनकी स्थिति शक्ति और मर्यादा की समुचित जानकारी न थी, फलस्वरूप उनसे डर लगा | अधिकाँश भय अवास्तविक होते हैं | साँप से आमतौर से लोग डरा करते हैं पर सही बात यह है कि केवल सत्तरह प्रतिशत साँप ही ऐसे होते हैं जिनमें मारक विष रहता है | यह वास्तविकता जिन्हें विदित होती है, जो साँपों के स्वभाव की गहरी जानकारी रखते हैं वे उनसे जरा भी नहीं डरते वरन् कई बार तो उनसे अपना मनोरंजन लाभ भी करते हैं |  सरकस के कर्मचारी खूँखार जानवरों के बारे में अधिक जानकारी होने के कारण उनसे डरना तो दूर उलटा अचरज भरे काम कराते रहते हैं | नदी में थोड़ा पानी होने पर भी अन...

अजर अमर हैं हनुमान जी

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸           ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ 🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻                                   सनातन साहित्यों में रुद्रावतार पवनपुत्र वीर हनुमान को अजर और अमर कहा गया है | अशोक वाटिका में उन्हें स्वयं जगतजननी माता सीता ने आशीर्वाद दिया था ---- "अजर अमर गुननिधि सुत होंहूं !" अर्थात हे हनुमान ! तुम सदैव अमर और अजर रहोगे ! हमारे पुराणों ने सात ऐसी महान आत्माओं का वर्णन मिलता जो चिरंजीवी कहे गये हैं ! ----- "अश्वत्थामा बलिर्व्यासो हनूमाश्चविभीषण: ! कृपा परशुरामश्च सप्तैते चिरजीविन: !! अश्वत्थामा , महाराजा बलि , भगवान वेदव्यास, हनुमान जी , विभीषण , कृपाचार्य एवं परशुराम जी आदिक को चिरंजीवी अर्थात अमर कहा गया है | आज "हनुमान जयन्ती" के पावन अवसर पर श्री हनुमन्त लाल जी की अमरता पर विचार करने को हृदय लालायित हो उठा | सदा सदा से जीवित रहने वाले हनुमान की उपस्थिति सदैव मनुष्यों को अनुभव के रूप प्राप्त होती रही है | वैज्ञानिक या सनातन धर्म विरोधी इस बात को कभी भी मानने ...

समय को पहचानो

इस सृष्टि में ईश्वर प्रदत्त कई अनमोल उपहार हमें प्राप्त हुए हैं | जिनकी गिनती कर पाना शायद हमारे लिए सम्भव नहीं है | यहाँ हमें मिले इन उपहारों में सर्वश्रेष्ठ है हमारा जीवन | इस प्रकृति में सब कुछ परिवर्तनशील है | जीवन का अर्थ है गतिशीलता , इस प्रकृति में सूर्य, चन्द्र, तारे, पृथ्वी सबके सब सदैव गतिमान ही हैं | क्योंकि इसमें प्पतिपल कुछ न कुछ नया होता रहता है | इन सभी की तुलना यदि किया जाय तो यह निष्कर्ष निकलता है कि जीवन से भी अनमोल है ईश्वर द्रारा हमें प्राप्त हुआ समय | समय से बढकर अमूल्य इस सकल सृष्टि में कुछ भी नहीं है | समय का प्रवाह इतना तीव्र है कि एक व्यक्ति एक ही नदी की धारा में दो बार नहीं नहा सकता है | क्योंकि उसने पहली बार जिस धारा में स्नान किया था वह दुबारा उसे नहीं मिलेगी क्योंकि वह धारा तो आगे निकल चुकी होती है | जब तक व्यक्ति दुबारा स्नान करने जाता है तब तक तो वह धारा पता नहीं कहाँ निकल चुकी होती है | इसी प्रकार हमारे जीवन में जो एक बार हो चुका वह समय दुबारा आना कठिन ही नहीं बल्कि असम्भव है | अब यह अलग बात है कि हमें इसका भान नहीं हो पाता है , इसका भान तब होता है जब ह...

नश्वर जीवन

इस नश्वर जगत में सब कुछ नाशवान है ! यह बात सभी जानते हैं ! किसी का भी एक पल का भरोसा नहीं है कि उसके जीवन मों कब क्या घटित हो जायेगा | समय आने पर यहाँ सब कुछ एक न एक दिन नष्ट हो ही जाता है | जहाँ हम निवास करते हैं उस लोक को "मृत्युलोक" कहा गया है , जिसका अर्थ होता है -- "मौत का घर" | यहाँ पर जिसकी भी उत्पत्ति हुई उसका विनाश निश्चित है | बड़े - बड़े ऋषि - महर्षि , महापुरुष यहाँ तक कि स्वयं भगवान के अवतार भी इस संसार में एक निश्चित समय व्यतीत करके स्वधाम को पधार गये | कहने का तात्पर्य यह है कि यहाँ कोई रहने नहीं वल्कि अपना समय व्यतीत करने आया है | हम सभी जानते हैं कि हमें ईश्वर द्वारा एक निश्चित समय मिला हुआ है और इसी मिले हुए समय का सदुपयोग करके हमें इस जन्म जन्मान्तर के आवागमन से मुक्ति पाने का प्रयास कर लेना चाहिए | वृक्षों को काटने के लिए हम उनके सुदृढ हो जाने की प्रतीक्षा करते हैं और जब वे मजबूत हो जाते तब हम उनकी जीवन लीला समाप्त करके अपने काम में ले लेते हैं | फलों के पकने की प्रतीक्षा की जाती | और भी ऐसे अनेक उदाहरण इस लोक में उपलब्ध हैं जो यह दिखाते हैं कि ज...
*इस नश्वर जगत में सब कुछ नाशवान है ! यह बात सभी जानते हैं ! किसी का भी एक पल का भरोसा नहीं है कि उसके जीवन मों कब क्या घटित हो जायेगा | समय आने पर यहाँ सब कुछ एक न एक दिन नष्ट हो ही जाता है | जहाँ हम निवास करते हैं उस लोक को "मृत्युलोक" कहा गया है , जिसका अर्थ होता है -- "मौत का घर" | यहाँ पर जिसकी भी उत्पत्ति हुई उसका विनाश निश्चित है | बड़े - बड़े ऋषि - महर्षि , महापुरुष यहाँ तक कि स्वयं भगवान के अवतार भी इस संसार में एक निश्चित समय व्यतीत करके स्वधाम को पधार गये | कहने का तात्पर्य यह है कि यहाँ कोई रहने नहीं वल्कि अपना समय व्यतीत करने आया है | हम सभी जानते हैं कि हमें ईश्वर द्वारा एक निश्चित समय मिला हुआ है और इसी मिले हुए समय का सदुपयोग करके हमें इस जन्म जन्मान्तर के आवागमन से मुक्ति पाने का प्रयास कर लेना चाहिए | वृक्षों को काटने के लिए हम उनके सुदृढ हो जाने की प्रतीक्षा करते हैं और जब वे मजबूत हो जाते तब हम उनकी जीवन लीला समाप्त करके अपने काम में ले लेते हैं | फलों के पकने की प्रतीक्षा की जाती | और भी ऐसे अनेक उदाहरण इस लोक में उपलब्ध हैं जो यह दिखाते हैं कि ...

सनातन धर्म की श्रेष्ठता

इस संसार में तरह तरह के क्रिया - कलाप मनुष्यों द्वारा किये जाते हैं | मनुष्य के स्वभाव का ही एक अंग होता है किसी से ईर्ष्या करना व किसी का विरोध करना | प्राय: यह देखा गया है कि किसी भी वस्तु को जब मनुष्य प्राप्त नहीं कर पाता या उसके विषय में अनभिज्ञ रह जाता है तो वह उससे प्रथम तो ईर्ष्या करने लगता है और बाद में यह ईर्ष्या विरोध का रूप ले लेती है | परंतु मनुष्य यह भूल जाता है कि किसी से ईर्ष्या य विरोध करने पर उस वस्तु की चमक नहीं धूमिल होती है अपितु विरोध करने वाला ही मुंह की खाकर गिर जाता है | किसी विद्यालय के कुशाग्रबुद्धि के विद्यार्धी से कम पढने वाले या परीक्षा में निरंतर अनुत्तीर्ण होने वाले अन्य विद्यार्थी ईर्ष्या व विरोध करने लगते हैं ! परंतु कुशाग्रबुद्धि का विद्यार्थी उन विरोधों की परवाह न करके निरंतर अपने लक्ष्य की अग्रसर रहता है और कालांतर में उसका अनुसरण करने वाले विद्यार्थियों की संख्या स्वत: बढ जाती है | और वह किसी का विरोध न करके अपनी चाल में चलता हुआ सफलता की ऊंचाईयों को प्राप्त करता है | वही हाल आज के परिवेश में सनातन धर्म का है | संसार के अनेक धर्म जहाँ हिंसा आदि करक...

भटका मनुष्य

परमपिता की रची हुई यह विशाल सृष्टि इतनी विचित्र एवं रहस्यमय है कि इसे पूर्ण रूप से समझ व जान पाना असम्भव है | परमात्मा की रचनाओं में सर्वश्रेष्ठ है मानव की रचना | मनुष्य भी सदैव से इन रहस्यों को जानने का जिज्ञासु रहा है | नित्य नये - नये प्रयोग व अन्वेषण करके मनुष्य प्रतिदिन एक नये रूप में दिख रहा है | जिस प्रकार परमात्मा ने चौरासी लाख योनियों सर्वश्रेष्ठ मनुष्य को बनाया उसी प्रकार उसमें असीमित शक्ति का संचार भी किया है , जो मनुष्य को अन्य जीवों से श्रेष्ठ बनाती है | आज मनुष्य अपनी इसी शक्ति के बल पर अथाह समुद्र की गहराईयों में बैठकर उसमें छुपे रत्नों तक को बाहर ले आया | यह मनुष्य के बुद्धिकौशल का ही परिणाम है कि विशाल एवं अथाह समुद्र अब उसके लिए एक खेल हो गया है | मनुष्य आज आसमान का सीना चीरकर अन्य ग्रह के प्राणियों से सम्बन्ध बनाने का प्रयास कर रहा है | मनुष्य ने जहाँ सर्वोच्च पर्वत एवरेस्ट को जीता है वहीं द्रुतगति से प्रवाहित बड़ी - बड़ी नदियों की धाराओं को रोककर बाँध भी बना दिया है | भयानक जंगलों को भी आज एक पर्यटक स्थल बनाकर मनोरंजन करने का स्थान बना लिया है | कहने का तात्पर्य यह...

आंतरिक प्रसन्नता

Arjuntiwari978@gmail.com इस नश्वर संसार में मनुष्य जीवन पाकर आज हम अपने जीवन के मूल्य को नहीं समझ पा रहे हैं |  जबकि युगदृष्टा गोस्वामी तुलसीदास जी ने लिखा है कि ----- "बड़े भाग मानुष तन पावा !  सुर दुर्लभ सद्ग्रन्थहिं गावा !!  यह मनुष्य तन देवताओं के लिए भी दुर्लभ है | ऐसे सुंदर शरीर को पा करके हम इसकी उपयोगिता को नहीं समझ पा रहे हैं | आज प्रत्येक मनुष्य अपने खुशहाल जीवन के लिए तरह तरह के निवेश करता है , और यह निवेश करने का उद्देश्य एक ही होता है उसके जीवन में प्रसन्नता हो !  उसका भविष्य सुंदर हो लोग अपना घर परिवार छोड़ कर परिवार की प्रसन्नता के लिए विदेशों में जाकर रहने लगते हैं |  और वहीं सब बैठ कर के एक दीर्घकालिक योजना बनाया करते हैं | जबकि यह प्रत्येक मनुष्य जानता है यह जीवन क्षणभंगुर है , परंतु परिवार एवं अपनी प्रसन्नता के लिए वह सारे क्रियाकलाप करता है | बाहरी निवेश से आज मनुष्य को तरह तरह की सुविधाएं मिल रही है | इन सुविधाओं को प्राप्त करके मनुष्य प्रसन्न भी हो जाता है |  उसका सारा समय इन्हीं सब व्यवस्थाओं को करने में बीत जाता है और उसका अंत समय क...

सतसंग की आवश्यकता

इस सृष्टि में जितने भी जीव हैं उन सभी जीवों में मनुष्य सर्वश्रेष्ठ है | क्योंकि मनुष्य को जो सुविघायें प्राप्त हैं वह किसी अन्य जीव को कदापि नहीं मिल पाई हैं | प्रकृति की ओर से तो सभी जीवों का पोषण समान रूप से किया जाता है | सूर्य सबको बराबर प्रकाश देता है तो हवा , पानी , अग्नि आदि प्रकृति प्रदत्त वरदान सभी जीवों के लिए उपलब्ध है | परंतु इन सभी तत्वों का प्रयोग अपनी सुविघाओं के लिए सबसे अधिक मनुष्य ही करता आया है | मनुष्य को इन तत्वों का प्रयोग करने का ज्ञान कैसे मिला यह जानने के लिए हमें  सनातन धर्म का आश्रय लेना पड़ेगा क्योंकि इससे पुरातन कुछ भी नहीं है | सनातन धर्म के पुरोधाओं ने इन तत्वों का विशेष प्रयोग करके उन्हें समस्त मानवजाति के लिए उपलब्ध कराया एवं यह भी बताने का प्रयास किया कि इनका प्रयोग कब कहाँ और कैसे किया जाय | सनातन के गूढ एवं जटिल विषयों को समाज के समक्ष रखने का एक सरल उपाय हमारे महर्षियों ने बनाया | वह उपाय था सतसंग | प्रकृति विषयक या गूढ रहस्यों पर अनुसंधान करने वाले ऋषियों - महर्षियों से मिल पाना साधारण के लिए असम्भव था तो हमारे ऋषियों ने एक व्यवस्था बनाई सतसंग...