संदेश

"बाणलिंग" का महत्व

 *सनातन धर्म में  प्राकृतिक शिवलिंग पूजा का विशेष महत्व है !  विशेषकर स्वयंभू (स्वयंसिद्ध) शिवलिंग पूजा से गहरी धार्मिक आस्था जुड़ी है ! ऐसे ही प्राकृतिक और स्वयंभू शिवलिंगों में प्रसिद्ध है- बाणलिंग अर्थात नर्मदेश्वर शिवलिंग ! पवित्र नर्मदा नदी के किनारे पाया जाने वाला एक विशेष गुणों वाला पाषाण ही बाणलिंग कहलाता है !  बाणलिंग शिव का ही एक रूप माना जाता है ! इसकी विशेषता यह है कि यह प्राकृतिक रूप से ही बनता है , इसलिए यह स्वयंसिद्ध शिवलिंग माना जाता है ! इन स्वयमभू शिवलिंगों के दर्शनमात्र को ही भाग्य संवारने वाला बताया गया है ! नर्मदा नदी में पाए जाने से बाणलिंग को नर्मदेश्वर लिंग भी कहकर पुकारा जाता है ! सनातन धर्म के विभिन्न शास्त्रों तथा धर्मग्रंथों के अनुसार मां नर्मदा को यह वरदान प्राप्त था कि नर्मदा का हर बड़ा या छोटा पाषण (पत्थर) बिना प्राण प्रतिष्ठा किये ही शिवलिंग के रूप में सर्वत्र पूजित होगा ! अतः नर्मदा के प्रत्येक पत्थर को नर्मदेश्वर महादेव के रूप में घर में लाकर बिना प्रतिष्ठा किये ही पूजा अभिषेक किया जा सकता है ! नर्मदेश्वर शिवलिंग की पूजा से सुख-समृद्...

भिन्न भिन्न शिवलिंगों का महत्व

 *पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा सर्वत्र हो रही है ! शिवलिंग का पूजन करके भक्तजन अपनी अभिलाषाएं / मनोकामना पूर्ण करने का प्रयास कर रहे हैं ! भगवान शिव क्या हैं ? लिंग क्या है ? कितने प्रकार का होता है ? इसके विषय में बताया गया है कि समस्त अभीष्ट वस्तुओं को देने वाला प्रणव ही "प्रथम लिंग" है जो कि सूक्ष्म प्रणवरूप है "सूक्ष्मलिंग" निष्कल होता है और स्थूललिंग सकल !  पंचाक्षर मंत्र को ही "स्थूललिंग" कहा जाता है !  "स्थूललिंग" एवं "सूक्ष्मलिंग" दोनों ही साक्षात मोक्ष प्रदान करने वाले हैं ! इसके अतिरिक्त "पौरुषलिंग" एवं "प्रकृतिलिंग" के बहुत से रूप है , जिनमें से कुछ मुख्य कह गए हैं ! जैसे :- स्वयंभूलिंग , बिंदुलिंग , प्रतिष्ठितलिंग , चरलिंग एवं गुरुलिंग आदि ! देवर्षियों की तपस्या से संतुष्ट होकर उनके समीप प्रकट होने के लिए पृथ्वी के अंतर्गत बीजरूप से व्याप्त हुए भगवान शिव वृक्षों के अंकुर की भांति भूमि को भेदकर "नादलिंग" रूप में व्याप्त हो जाते हैं ! वह स्वतः व्यक्त हुए शिव ही प्रकट होने के कारण स्वयंभ...

पार्थिवलिंग निर्माण एवं पूजन विधि

चित्र
 *भगवान शिव की पूजा भोग एवं मोक्ष दोनों प्रदान करती हैं ! कलियुग में पार्थिव शिवलिंग के पूजन का बहुत बड़ा महत्व है ! पार्थिव का निर्माण करने की विधि शिव महापुराण में विधिवत बताई गई है ! सर्वप्रथम "ॐ नमः शिवाय" का उच्चारण करते हुए पूजन सामग्री पर जल का प्रोक्षण करना चाहिए उसके बाद "आपो अस्मान्०" मंत्र से जल का संस्कार करें फिर "नमस्ते रुद्र मन्यव०" बोलते हुए स्फटिकाबंध बनाने का प्रयास करें ! "नम शम्भवाय०"  कहते हुए क्षेत्रशुद्धि और पंचामृत का प्रोक्षण , तत्पश्चात "नमोस्तु नीलग्रीवाय०" इस मंत्र से शिवलिंग की उत्तम प्रतिष्ठा करते हुए रुद्राष्टाध्यायी के पंचम अध्याय अर्थात रुद्रसूक्त से वैदिक विधान के अंतर्गत भगवान शिव का विधिवत षोडशोपचार पूजन करें !  पूजन के बाद श्रद्धा सहित भगवान की आरती करें और भगवान रुद्रदेव को पुष्पांजलि अर्पित करके साष्टांग प्रणाम करें !  प्रणाम करने के बाद शिवमुद्रा , अभयमुद्रा , ज्ञानमुद्रा महामुद्रा एवं धेनुमुद्रा आदि पांच मुद्राओं का प्रदर्शन भगवान शिव के समक्ष करके पंचाक्षर मंत्र का जप या वेदज्ञ पुरुष "शतरुद...

रुद्राक्ष का महत्व - आचार्य अर्जुन तिवारी

चित्र
 *भगवान शिव के परम प्रिय आभूषणों में से एक है रुद्राक्ष !  रुद्राक्ष भगवान शिव को बहुत ही प्रिय है ! प्रत्येक मनुष्य को इस रुद्राक्ष को परम पावन समझना चाहिए ! रुद्राक्ष की महिमा इतनी है कि इसके दर्शन से , स्पर्श से तथा उस पर जप करने से समस्त पापों का हरण हो जाता है ! रुद्राक्ष भगवान शिव के अश्रुबिंदुओं से प्रकट हुआ है !  सर्वप्रथम भगवान शिव से इस परम पावन रुद्राक्ष को श्री हरि विष्णु को प्राप्त किया था , उसके अतिरिक्त चारों वर्णों के लिए रुद्राक्ष धारण करना लिखा गया है ! जिस प्रकार मनुष्य के चार वर्ण बताए गए हैं उसी प्रकार ब्राह्मण , क्षत्रिय , वैश्य एवं शूद्र जाति के रुद्राक्ष भगवान शिव की आज्ञा से इस पृथ्वी पर प्रकट हुए हैं ! अब इनकी पहचान कैसे की जाय ? इसके लिए शिव पुराण में वर्णन आता है कि ब्राह्मण वर्ण के लिए श्वेत रुद्राक्ष , क्षत्रिय वर्ण के लिए रक्त रुद्राक्ष , वैश्य वर्ण के लिए पीला रुद्राक्ष और शूद्र वर्ण के लिए कृष्ण रुद्राक्ष बताया गया है ! प्रत्येक वर्ण को अपने अनुसार ही रुद्राक्ष धारण करना चाहिए !  भोग और मोक्ष की इच्छा रखने वाले चारों वर्णों के लोगों ...

भगवान शिव एवं उनका कैलाश

 *भगवान शिव कल्याणकारी है !  भगवान शिव का दर्शन करके भक्तों को आनंद की अनुभूति होती है उसी प्रकार यदि ध्यान से भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश को देखा जाय तो जो आंतरिक आनंद की अनुभूति होती है वह शिव तत्व की हल्की झलक सी देती है ! कैलाश पर्वत अपनी स्वामी शिव की तरह ही अनंत शक्तिसंपन्न प्रतीत होता हैं , उसकी उज्जवल कांति तो देखते ही बनती है ! जिस प्रकार भगवान शिव की जटा से गंगा जी निकलती हैं उसी प्रकार कैलाश से निकलने वाली नदियां विशेष कर कैलाश से गिरने वाले झरने शिव की जटाओं से गंगा के निकलने का स्मरण कराते हैं ! मानव शरीर का ७०% भाग जल से बना है ,  जल ही प्राण का आधार है ! जिस प्रकार भगवान शिव संपूर्ण सृष्टि के आधार हैं उसी प्रकार कैलाश से निकलने वाली नदियां और झरनी इसी प्राण तत्व को प्रसारित करते हैं ! विश्व की एक चौथाई जनसंख्या का भरण पोषण कैलाश से निकलने वाली नदियों के जल से ही होता है ! अतः भगवान शिव की तरह कैलाश भी प्राण तत्व का आधार है ! भगवान शिव भस्म धारण करते हैं उसी प्रकार कैलाश पर छाई हुई हिम भस्म के समान ही प्रतीत होती है ! भस्म संसार की अनित्यता का बोध कराती ह...

भगवान शिव एवं तुलसी

चित्र
 *भगवान भोलेनाथ देवों के देव महादेव हैं ! इनकी भक्ति एवं पूजा यदि निश्छल मन से किया जाय तो ये अवढरदानी सब कुछ प्रदान कर देते हैं ! भगवान शिव बहुत ही विचित्र है पूजा से प्रसन्न होकर के भक्तों को वरदान देने में परम प्रसिद्ध है , चाहे वह मनुष्य हों ,  देवता हो या फिर दैत्य हो , वरदान देते समय भगवान शिव यह विचार नहीं करते हैं क्योंकि उनको अपनी भक्ति प्रिय है ! जो भी भक्ति भाव से उनका पूजन करता है उसे वे सब कुछ प्रदान करने में तनिक भी देर नहीं करते ! जिस प्रकार भगवान शिव विचित्र हैं उसी प्रकार उनका परिवार तो विचित्र है ही साथ ही उनकी पूजा करने का विधान भी बड़ा विचित्र है ! जहां अन्य देवताओं की पूजा करने में अनेक सामग्रियां लगती है वहीं भगवान शिव की पूजा बहुत ही सरल है क्योंकि भगवान शिव को यदि भक्ति के साथ मात्र एक बेलपत्र चढ़ा दिया जाय तो भी प्रसन्न हो जाते हैं ! भांग , धतूरा , मदार , शमी पत्र , कमल पुष्प एवं "तुलसी की पत्ती" उनको परमप्रिय है ! जो भी भक्त इन औषधियों से उनका पूजन करता है उससे भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं ! अनेक प्रकार की औषधियों से इनकी पूजा की जाती है ! भांग - धत...

बिल्वपत्र की महिमा - आचार्य अर्जुन तिवारी

*संपूर्ण भारत देश में इस समय पवित्र श्रावण मास के अवसर पर हर हर महादेव / जय शिव शंभू का जयकारा गूंज रहा है ! भक्तजन अपनी मनोकामना के अनुसार प्रतिदिन भगवान शिव का जलाभिषेक / रुद्राभिषेक कर रहे हैं ! भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं उनका पूजन सभी कामनाओं को पूर्ण करने वाला कहा गया है ! भगवान शिव को परमप्रिय सामग्रियों में सबसे प्रमुख सामग्री है बेलपत्र ! बेलपत्र के विषय में लिखा गया है कि भगवान शिव को बेलपत्र समर्पित करने से तीन जन्मों के पापों का संहीर हो जाता है ! एक बेलपत्र चढ़ाने पर करोड़ों कन्यादान का फल मिल जाता हैं ! किस प्रकार का और कैसा बेलपत्र भगवान शिव को समर्पित करना चाहिए इसके विषय में बताया गया है कि "त्रिशाखै: बिल्वपत्रैश्च अछिद्रै: कोमलै: शुभम् ! अर्थात्: - तीन पत्तियों वाला , कोमल और जिसमें कोई छिद्र न हो , कटा फटा ना हो ऐसा बेलपत्र भगवान शिव के लिए शुभ कहा गया है !  बिल्व पत्र के दर्शन एवं स्पर्श करने मात्र से सभी प्रकार के पापों का शमन हो जाता है ! अखंड बिलपत्र से भगवान शिव का पूजन करने वाला सभी प्रकार के पापों से मुक्त हो जाता है ! दस हजार अश्वदान करने का , करोड़ों अ...

भगवान शिव एवं नशे का व्यसन

चित्र
 *पवित्र श्रावण मास में चारों ओर भगवान शिव की आराधना एवं जयघोष सुनाई पड़ रहा हैं !  भगवान शिव कल्याणस्वरूप , सर्वव्यापी , सर्वेश्वर , सर्वरूप ,  सर्वज्ञ एवं कल्याणमय हैं ! कल्याणकारी भी इतने कि संसार का कल्याण करने के लिए समुद्र मंथन से निकले हुई हलाहल विष का पान कर लिया ! विष इतना तीव्र था कि उसको हृदय में भी नहीं उतार सकते थे इसलिए उसको कंठ में धारण कर लिया !  कंठ में धारण करने के बाद एक क्षण के लिए भगवान महाकाल अचेत हो गये तब देवताओं ने उनके ऊपर जल की धारा डालना प्रारंभ किया ! धतूर एवं मदार के पत्ते , बेलपत्र तथा विजया (भाँग) उनके शीश पर रखी गई जिससे कि उनकी चेतना वापस आई !  तभी से भगवान शिव को जलाभिषेक , भांग ,  धतूर एवं मदार अधिक प्रिय है ! भक्तजन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद उनको धतूर , मदार एवं विजया अर्थात भांग समर्पित करते हैं ! भगवान शिव ने विष का पान इसलिए किया जिससे कि उस विनाशकारी विष से संसार की रक्षा हो सके ! उनके विष की ज्वाला को शांत करने के लिए अनेक प्रकार की औषधियां उनको समर्पित की गई ! संसार का कल्याण वही कर सकता है जो कल्याणमय और र...

भगवान शिव का आदर्श परिवार

 *संसार में आदर्श समाज एक उदाहरण प्रस्तुत करता है ! आदर्श समाज का निर्माण आदर्श परिवार से ही होता है ! जहां आदर्श परिवार होते हैं वही आदर्श समाज की आधारशिला रखी जाती है ! पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की चर्चा के अंतर्गत यदि आदर्श परिवार की बात की जाय तो भगवान शिव का कुटुम्ब भी बड़ा विचित्र होते हुए भी आदर्श प्रस्तुत करता है ! माता अन्नपूर्णा का भंडार सदा भरा रहता है पर भोले बाबा सदैव खाली रहते हैं ! कार्तिकेय जी सदा युद्ध के लिए तैयार रहते हैं परंतु गणेश जी स्वभाव से ही शांतिप्रिय है ! परिवार में कार्तिकेय जी का वाहन मयूर ,  गणपति का वाहन मूषक , पार्वती जी का वाहन सिंह और स्वयं भगवान शिव का वाहन नंदी एवं उनके गले में सांपों के आभूषण !  विचार करने योग्य बात है कि सभी एक दूसरे के शत्रु हैं पर गृहपति की छत्रछाया में सभी सुख और शांति से रहते हैं ! यही आदर्श परिवार का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है ! #किसी भी घर में प्राय विचित्र स्वभाव और रुचि के लोग रहते हैं जिसके कारण आपस में खटपट चलती ही रहती है ! घर की शांति के आदर्श की शिक्षा भी शिव से ही मिलती है !  आदर्श परिवार वहीं स्थ...

मंगला गौरी व्रत

 *पवित्र श्रावण मास में प्रत्येक दिन कल्याणकारी है क्योंकि श्रवण को भगवान शिव का महीना कहा जाता है ! भगवान शिव स्वयं कल्याणकारी हैं क्योंकि शिव का अर्थ ही कल्याण होता हैं ! वैसे तो प्रत्येक दिन कल्याणकारी है परंतु फिर भी श्रवण के सोमवार का विशेष महत्व है ! सोमवार के दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक करके भक्तजन स्वयं के कल्याण की कामना करती हैं ! जिस प्रकार सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रिय होने के कारण विशेष महत्व रखता है उसी प्रकार श्रावणमास में मंगलवार का भी विशेष महत्व है ! इस दिन "मंगलागौरी" का व्रत किया जाता है ! मंगला गौरी का व्रत करके स्त्रियां भगवती पार्वती की कृपा प्राप्त करती हैं और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए माता पार्वती की पूजा करती हैं !  श्रावण मास के प्रथम मंगलवार से यह व्रत प्रारंभ किया जाता है !  मंगला गौरी का व्रत बहुत ही लाभकारी है , इसके विषय में हमारे शास्त्र बताते हैं कि मंगलवार के दिन गौरी का पूजन करने के कारण यह मंगला गौरी व्रत कहलाता है ! यह व्रत विवाह के बाद प्रत्येक स्त्री को पाँच  वर्षों तक करना चाहिए ! इसे प्रत्येक श्रावण मास के प्रत्येक म...

विभिन्न कामनाओं हेतु पार्थिव निर्माण विधि

 *सनातन धर्म में दो प्रकार की पूजा बताई गई है प्रथम निष्काम पूजा एवं दूसरी सकाम पूजा !  निष्काम पूजा में साधक अपने आराध्य के प्रति समर्पित होता है पूजा करने में उसकी कोई कामना नहीं होती वही सकाम पूजा में मन में एक कामना रखकर उसे लक्ष्य बनाकर तब पूजन आराधन किया जाता है ! सकाम पूजा के अंतर्गत पवित्र श्रावण मास में विभिन्न कामनाओं के लिए भगवान शिव का पूजन पार्थिव लिंग के माध्यम से भिन्न-भिन्न प्रकार से किया जाता है ! शिव महापुराण के अनुसार किस कामना के लिए कितने पार्थिवलिंगों का निर्माण करके पूजन किया जाय इसका वर्णन करते हुए वेदव्यास जी लिखते हैं कि- विद्या प्राप्ति के लिए एक हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन , धन चाहने वाले पाँच सौ पार्थिव शिवलिंग , पुत्र चाहने वाले डेढ हजार और वस्त्रों की आकांक्षा वाले को पाँच सौ पार्थिव शिवलिंगों का पूजन करना चाहिए ! मोक्ष की कामना वाले व्यक्ति को एक करोड़ , भूमि की अभिलाषा वाले को दस हजार , दया प्राप्त की इच्छा वाले को तीन हजार और तीर्थाटन की इच्छा वाले को दो हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजा करना चाहिए ! मित्रप्राप्ति की इच्छा वाले को तीन हजार ,अभ...

पार्थिव पूजन का महत्व

चित्र
 *सनातन धर्म में प्रत्येक महीने का भिन्न भिन्न महत्व है ! विशेषकर चातुर्मास के महीनों का अधिक ही महत्व बताया गया है ! चातुर्मास का प्रथम माह है श्रावण ! श्रावण मास में शिवपूजा का विशेष महत्व बताया गया है ! शिवार्चन में पार्थिव पूजन का कलियुग में अति विशिष्ट स्थान बताते हुए श्री शिवमहापुराण में लिखा है कि :-- "कृते रत्नमयं लिंगम् त्रेतायां हेमसम्भवम् ! द्वापरे पारदे श्रेष्ठं पार्थिवं तु कलौ युगे !! अर्थात्:- सतयुग में मणिलिंग , त्रेता में स्वर्णलिंग , द्वापर में पारदलिंग और कलियुग में पार्थिवलिंग श्रेष्ठ कहा गया है ! पृथ्वी , जल , तेज , वायु , आकाश , सूर्य , चन्द्रमा एवं यजमान आदि आठ मूर्तियां बताई गयी है ! इन सभी मूर्तियों में पार्थिव मूर्ति श्रेष्ठ है ! पार्थिव पूजन करते समय यह विशेष ध्यान रखना चाहिए कि पार्थिव पूजन कहां पर करने का विधान है ! इस विषय में हमारे पुराण बताते हैं -  नदी या तालाब के किनारे , पर्वत पर , वन में , शिवालय में अथवा किसी भी पवित्र स्थान में पार्थिव पूजन करने का विधान है ! पार्थिव  बनाने के लिए शुद्ध स्थान से निकाली हुई मिट्टी की यत्नपूर्वक लाकर साव...

अंतस् का शोधन ही आध्यात्म है

चित्र
 *हमारे मार्गदर्शक ऋषि मुनियों ने मानव जीवन के कल्याण हेतु प्रत्येक मनुष्य को आध्यात्म का मार्ग चुनने का निर्देश दिया है । अध्यात्म आखिर है क्या ? इसके विषय में हमारे शास्त्र बताते हैं कि - हम सब भगवान की सेवा तो करना चाहते हैं परंतु उसके अनुकूल भावना को विकसित नहीं कर पाते और जब यही भावना मन में विकसित हो जाती है तो उसे ही अध्यात्म कहा गया है । अध्यात्म और कुछ नहीं बल्कि अपने मनोभावों की परिष्कृति का ही स्वरुप है । इसे जिसने जान लिया वह जीवन में करने योग्य एक ही कार्य समझता है वह है अपनी आत्मा की शुद्धि और उत्कृष्ट जीवन क्रम की दिशा में बढ़ते रहना और ऐसा तभी संभव है जब मनुष्य अपने अंतर्मन अर्थात अंतस् का शोधन करें और अंतस् के शोधन का एकमात्र उपाय आध्यात्म ही है ।  जिस किसी विधि के द्वारा अंतस् का परिष्कार होता है , भावनाएं निर्मल होती हैं तथा चरित्र महान बनता है वह आध्यात्म का ही एक अंग है तथा इसका उद्देश्य व्यक्ति को उस योग्य बनाना है जिसमें कि उसकी आत्मा का प्रयोजन सिद्ध हो सके । अध्यात्म वही उत्कट भाव अवस्था है । उसे किसी चमत्कृत कर देने वाले पुरुषार्थ से कम ना समझा जाय ।...

मोह विनाशक श्रीमद्भगवद्गीता

चित्र
 *सनातन धर्म के आदिग्रन्थ (चारों वेद ) का अध्ययन करके वेदव्यास जी ने उनका विन्यास किया और पुराण लिखे उन पुराणों एवं वेदों को आत्मसात करके हमारे ऋषियों अनेक उपनिषद लिखे ! इन तमाम धर्मग्रंथों में जीवन का सार तो है ही साथ ही जीवन की गुत्थियों को सुलझाने का रहस्य भी छुपा हुआ है | सनातन धर्म में भगवान श्री कृष्ण के मुखारविन्द से उद्धृत गीता अपना प्रमुख स्थान रखती है | इस ग्रंथ का प्रमुख स्थान इसलिए है क्योंकि श्रीमद्भगवद्‌गीता महाभारत के भीष्मपर्व के अन्तर्गत दिया गया एक उपनिषद है | इसमें एकेश्वरवाद, कर्म योग, ज्ञानयोग, भक्ति योग की बहुत सुन्दर ढंग से चर्चा हुई है | इसमें देह से अतीत आत्मा का निरूपण किया गया है | इस ग्रंथ में मनुष्य की विकलता का उत्कृष्ट वर्णन मिलता है | जब युद्ध के लिए तैयार वीरवर अर्जुन को मोह हो जाता है और वे अस्त्र त्यागकर युद्ध से विमुख हो जाते हैं तब योगेश्वर श्री कृष्ण उन्हें कर्म की प्रधानता एवं संसार की नश्वरता का ज्ञान देकर मोह मुक्त करते हैं | मनुष्य के जन्म से लेकर इस संसार में रहते हुए आत्मज्ञान प्राप्त करने का सर्वोच्च साधन है श्रीमद्भगवद्गीता | जिसका अध्य...

कठिन है सरल होना

चित्र
                                                        *यह मानव जीवन बहुत ही दुष्ष्कर है ,  इस मानव जीवन में मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार कठिन से कठिन लक्ष्य प्राप्त कर लेता है क्योंकि यह संसार कर्म प्रधान है यहां कर्म योगी के लिए कुछ भी कठिन नहीं है | मनुष्य अपने जीवन में यद्यपि कठिन से कठिन लक्ष्य प्राप्त कर लेता है , जो चाहता है वह बन भी जाता है परंतु वह सरल नहीं बन पाता , क्योंकि इस संसार में जितना हारना सरल है ,  पाना एवं खोना भी सरल है , जीना एवं मरना भी सरल है परंतु सरल बनना बहुत कठिन है | मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम ने शबरी माता से नवधा भक्ति का वर्णन किया है और सबसे अंत में अर्थात नवीं भक्ति सरलता को बताया है | सत्संग करते हुए आठ प्रकार की भक्ति जब मनुष्य कर लेता है तब उसे नवीं भक्ति अर्थात सरलता प्राप्त होती है |  सरलता का अर्थ क्या है इसका भाव देते हुए भगवान कहते हैं "नवम सरल सब सन छलहीना" अर्थात सरल वही है जिसके हृद...

विवाह एवं मनुष्य की भावना

 *मानव जीवन में प्रचलित सोलह संस्कारों में प्रमुख संस्कार है - विवाह संस्कार ! सनातन धर्म के चार आश्रम हैं - ब्रह्मचर्य , गृहस्थ , वानप्रस्थ एवं सन्यास ! इन चारों में प्रमुख है गृहस्थ आश्रम , क्योंकि हमारे शास्त्रों में बताया गया है कि - "धन्यो गृहस्थाश्रम:" और गृहस्थाश्रम का प्रारम्भ तब होता है जब मनुष्य का विवाह संस्कार संपन्न होता है ! पूर्वकाल में विवाह संस्कार सनातन पद्धति से तो होते ही थे साथ उनमें दो अजनबी पथ के पथिक (वर-कन्या) एक दूसरे से अपरिचित होते हुए एक दूसरे के साथ सामंजस्य बैठाकर पूरा जीवन प्रेम एवं सौहार्द्र के साथ व्यतीत कर देते थे ! तब न तो वर कन्या को देखने जाता था और न ही कोई औपचारिकताएं होती थीं , परिवार के श्रेष्ठजन जहाँ विवाह निश्चित कर देते थे वही स्वीकार कर लिया जाता था और जीवन भी सुखमय व्यतीत होता था , इसका मुख्य कारण था मनुष्य के हृदय में भावनायें होती थीं वर एवं कन्या एक दूसरे के प्रति विश्वास से परिपूर्ण होते थे , यही विश्वास एवं एक दूसरे प्रति हृदय में आदर - सम्मान एवं प्रेम की भावना ही वैवाहिक जीवन की सफलता के पर्याय हैं , कन्या के साथ उनके माता...

कथाव्यास के लक्षण

चित्र
 *सनातन धर्म का आधार सनातन धर्म के धर्म ग्रंथ है ! सारा ज्ञान इन्हीं धर्म ग्रंथो में समाहित है कोई साधारण व्यक्ति इन धर्म ग्रंथो के ज्ञान को नहीं प्राप्त कर सकता इसलिए हमारे महापुरूषों ने कथा के माध्यम से आम जनमानस को यह ज्ञान प्रदान किया ! कथावाचक पुराण एवं शास्त्रों के कठिन से कठिन विषय को सरल करके आम जनमानस को समझाते हुए धर्म के प्रति जागरुक करते हैं ! कथावाचक कैसा होना चाहिए इसका वर्णन पद्म पुराण के अंतर्गत श्रीमद्भागवत महापुराण के माहात्म्य में लिखते हुए वेदव्यास जी कहते हैं :-- "विरक्तो वैष्णवो विप्रो वेदशास्त्र विशुद्धिकृत ! दृष्टांत कुशलो धीरे वक्ता कार्योऽतिनिःस्पृहः !! अनेकधर्मविभ्रान्ताः स्त्रैणाःपाखण्डवादिनः ! शुकशास्त्रकथोच्चारे त्याज्यास्ते यदि पण्डिता: !! " अर्थात्: - जो वेद शास्त्र की स्पष्ट व्याख्या करने में समर्थ हो ! तरह-तरह के दृष्टांत दे सकता हो तथा विवेकी और अत्यंत निष्पृह हो , ऐसे विरक्त और विष्णु भक्त ब्राह्मण को वक्ता बनाना चाहिए ! यदि इस भावार्थ को विश्लेषित किया जाय तो कथा व्यास कैसा होना चाहिए यह स्पष्ट हो जाता है , क्योंकि जो धर्म शास्त्र की व्याख...

धर्माचार्यों के कर्तव्य

चित्र
 *परिवर्तन सृष्टि का नियम है ! प्रातकाल सूर्य उदय होता है तो सायंकाल को उसको ढलना भी पड़ता है ! जब से सृष्टि का प्रारंभ हुआ तब से लेकर अब तक प्राय: यह देखने को मिला है कि उन्नति एवं अवनति होती रहती है ! हमारे भारत देश में जिस समय सनातन धर्म का ह्रास होने लगा था उस समय आदिगुरु शंकराचार्य जी का प्राकट्य हुआ और धर्म की रक्षा करने के लिए , सनातन धर्म का प्रसार करने के लिए एवं सनातन धर्म में फैली हुई कुरीतियों को समाप्त करने के लिए भगवान आदिगुरु शंकराचार्य ने भारत देश के चारों दिशाओं में चार मठों की स्थापना की और उस पर अपने शिष्यों को अभिषिक्त किया , तथा उन्हें शंकराचार्य की पदवी प्रदान की ! इनका मुख्य कार्य था सनातन धर्म में फैले हुए भ्रम को समाप्त करना , सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होना एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहना ! आदिगुरु शंकराचार्य जी अपने इस प्रयास में सफल भी हुए ! शंकराचार्य के पद को हिंदू धर्म का सर्वोच्च पद माना जाता है ! शंकराचार्य का पद बहुत ही महत्वपूर्ण है ! सनातन धर्म को विस्तृत कैसे बनाया जाय ,  सनातन धर्म पर हो रहे प्रहार क...

जीवन में आवश्यक है स्वाध्याय

 *मानव जीवन प्राप्त करके मनुष्य का उद्देश्य होता है परम लक्ष्य की प्राप्ति करना !  परम लक्ष्य अर्थात मोक्ष प्राप्त करना ! चौरासी लाख योनियों में भटकने के बाद मानव शरीर पाकर मनुष्य चौरासी लाख योनियों में आवागमन से छुटकारा पाने का उपाय करता है ! मानव जीवन बहुत ही दुर्लभ है इसे समझना बहुत आसान नहीं है ! इसे समझने के लिए हमारे मनीषियों ने एक सुंदर मार्ग बताया है और वह है स्वाध्याय का मार्ग , क्योंकि स्वाध्याय की उपयोगिता असाधारण एवं अद्भुत है !  स्वाध्याय मानसिक आरोग्यता एवं वैचारिक संवर्धन के लिए अत्यंत आवश्यक है क्योंकि मन और विचार के शुद्ध परिष्कृत हुए बगैर स्वस्थ शरीर एवं व्यवहार की कल्पना नहीं की जा सकती ! स्वाध्याय के द्वारा पहले मन स्वस्थ होता है फिर जीवन को स्वस्थ होने से कोई रोक नहीं सकता ! सोच विचार के तंत्र में विकृति बनी रहने पर शारीरिक एवं व्यवहारिक परेशानियां तथा समस्याएं बनी ही रहती है ! वही स्वाध्याय इन सबको ठीक करने के लिए सर्वप्रथम विचार तंत्र को परिष्कृत एवं परिमार्जित करता है और अपने स्व अर्थात अस्तित्व का बोध कराता है ! जब तक मनुष्य को स्वास्थ्य अस्तित्व ...

सत्कर्म करते रहें

 *मानव जीवन प्राप्त करके प्रत्येक मनुष्य को सत्कर्म एवं परमार्थ करने का प्रयास करना चाहिए ।  इस जीवन में कोई भी मनुष्य कर्म करने से नहीं बच सकता या यह कहा जाय कि निरंतर मनुष्य के द्वारा कर्म किए जाते हैं , परंतु अपने द्वारा किए गए कर्मों को सत्कर्मों में परिवर्तित करने का प्रयास प्रत्येक मनुष्य को करना चाहिए , क्योंकि सत्कर्मों की पुण्य प्रवृत्ति मन में कभी-कभी ही पैदा होती है और यह पुण्य प्रवृत्ति भगवान की प्रेरणा और पूर्व संचित शुभ कर्मों के उदय होने पर ही जागृत होती है अन्यथा मनुष्य स्वार्थ और पाप की बातें सोचने में ही दिन-रात व्यतीत करता रहता है । इसलिए जब कभी भी मन में परमार्थ की पुण्य प्रवृत्तियां उत्पन्न हों तो उसको टालना नहीं चाहिए अपितु साहस करके उसे कर ही डालना चाहिए । प्राय: मनुष्य सत्कर्मों की बात मन में प्रकट होने पर उन्हें टालने का प्रयास करता रहता है परंतु ऐसे अवसर को कभी टालना नहीं चाहिए क्योंकि हो सकता है कि ऐसा अवसर जीवन में कभी दोबारा न आए और परमार्थ की आकांक्षाएं या सत्कर्म करने की इच्छा कल्पना बनकर ही रह जाय ।  वर्तमान समय में हमारे पास जो भी साधन प्र...