मन की साधना
🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸 ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼ 🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻 *भारतीय परंपरा में आदिकाल से एक शब्द प्रचलन में रहा है साधना | हमारे महापुरूषों ने अपने जीवन काल में अनेकों प्रकार की साधनायें की हैं | अनेकों प्रकार की साधनाएं हमारे भारतीय सनातन के धर्म ग्रंथों में वर्णित है | यंत्र साधना , मंत्र साधना आदि इनका उदाहरण कही जा सकती हैं | यह साधना आखिर क्या है ? किसी उद्देश्य के प्रति स्वयं के चित्त को एकाग्र करना ही साधना कहा गया है | किसी भी साधना को करने के पहले आवश्यक है स्वयं के मन को साधना पड़ता है क्योंकि जब तक कोई साधक अपने मन को नहीं साधेगा तब तक कोई भी साधना फलीभूत नहीं हो सकती | वृक्ष का मूल मन को कहा गया है , मन ही मनुष्य का चालक है | मनुष्य अपने शरीर के वाह्य अंगों से तो परिचित होता है किंतु अपने स्वयं के मन से उतना परिचित नहीं हो पाता | वस्तुत: मनुष्य का व्यक्तित्व मनुष्य ...