स्वाभिमान व अहंकार

🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸

          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼

🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻

                                  *हमारे मनीषियों ने मनुष्य के षडरिपुओं का वर्णन किया है | जिसमें से एक अहंकार भी है | अहंकार मनुष्य के विनाश का कारण बनता देखा गया है | इतिहास गवाह है कि अहंकारी चाहे जितने विशाल साम्राज्य का अधिपति रहा हो , चाहे वह वेद - वेदान्तों में पारंगत क्यों न रहा हो उसका विनाश अवश्य हुआ है | विनाश तो इस संसार में एक दिन सबका ही होना है परंतु कुछ का विनाश इस प्रकार होता है कि वह इतिहास बन जाता है |  सबसे पहले यह जान लेना आवश्यक है कि अहंकार है क्या ?? अहंकार को सबसे बड़ा दुर्गुण माना गया है | अहंकारी अपने बल, बुद्धि, राज्य, भाषा, संस्कृति और अपनी प्रत्येक चीज पर "घमंड" करता है, उन्हें "श्रेष्ठतम" समझता है और अन्यों को तुच्छ या हीन | इस कारण वह आक्रान्ता (आक्रामक) हो जाता है | वह दूसरों पर विचारों या अस्त्र - शस्त्र से हमला करता रहता है, अपना वर्चस्व स्थापित करने की चेष्टा करता है | इस क्रम में वह धर्म (सत्य एवं न्याय) की भी अवहेलना करता रहता है | एवं अन्त में दुर्गति को प्राप्त हो जाता है | अहंकार का समानार्थी शब्द है स्वाभिमान | स्वाभिमानी व्यक्ति  अपने बल, बुद्धि, राज्य, भाषा, संस्कृति और अपनी प्रत्येक चीज पर "गर्व" करता है, उन्हें "श्रेष्ठ" समझता है (लेकिन श्रेष्ठतम नहीं) और अन्यों की भी इन्हीं चीजों का सम्मान करता है | वह दूसरों से भी कुछ-कुछ सीखकर व सहयोग लेकर अपने से जुड़ी हर चीज को और बेहतर बनाने की सतत चेष्टा करता रहता है | वह आक्रान्ता नहीं होता, परन्तु अपने पर किये आक्रमण को सहन भी नहीं करता, समुचित प्रत्युत्तर अवश्य देता है, प्रत्येक दशा में वह धर्म (सत्य एवं न्याय) का पक्ष लेता है |*

*आज के युग में स्वाभिमानी को अहंकारी कह देने की प्रथा सी चल पड़ी है | किसी की अनर्गल बात को न मानने वाला , असत्य एवं कदाचार का साथ न देने वाले को लोग अहंकारी की संज्ञा दे देते हैं | आज यदि आप किसी की बात का समर्थन नहीं करते हैं , किसी को बार बार उसकी गल्ती पर टोंकते हैं तो आप अहंकारी हो सकते हैं | पहले मनुष्य के क्रिया कलापों से , सामाज के विपरीत चलने वालों को , अपनी ही बात जबरन मनवाने वाले को लोग अहंकारी कहा करते थे परंतु अब इसकी परिभाषा बदल बदल गयी है | अब तो लोग जरा सी बात पर भी किसी को भी अहंकारी बताकर समाज में प्रचार करने का प्रयास करने लगते हैं | ऐसे लोगों से मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" यही कहना चाहता हूँ कि पहले वे अभिमान एवं स्वाभिमान में अंतर करना जान लें तब किसी पर मिथ्या दोषारोपण करें !  किसी के स्वाभिमान को उसका अभिमान कह देने का प्रचलन आज जोरों पर है | जहाँ एक ओर अहंकार घातक है तो वहीं स्वाभिमान परमावश्यक | मैं तो कहता हूँ कि सभी लोगों में अपने देश , भाषा , संस्कृति , कुल , गोत्र एवं परिवार का स्वाभिमान होना चाहिए | यदि किसी में यह स्वाभिमान नहीं है तो वह अपना जीवन पशुवत् व्यतीत कर रहा है | मेरा देश , मेरे देश की सेना मेरा स्वाभिमान है यदि पड़ोसी देश इसे मेरा अहंकार कहे तो कहता रहता क्योंकि यह उसकी अपनी मानसिकता है कि वह हमें अहंकारी मानता है |*

*अहंकार सबमें होता है परंतु इसे स्वाभिमान तक ही सीमित रखना चाहिए | स्वाभिमान जब मिथ्याभिमान में परिवर्तित हो जाता है तब वह अहंकार बनकर घातक होने लगता है |*

     🌺💥🌺 *जय श्री हरि* 🌺💥🌺

🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥

*सनातन धर्म से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा (सतसंग) करने के लिए हमारे व्हाट्सऐप समूह----*
*‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ से जुड़ें या सम्पर्क करें---*

आचार्य अर्जुन तिवारी
           प्रवक्ता
श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा
          संरक्षक
संकटमोचन हनुमानमंदिर
    बड़ागाँव श्रीअयोध्याजी
      (उत्तर-प्रदेश)
   9935328830

🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"बाणलिंग" का महत्व

धनतेरस

वाणी का संयम