अहंभाव
🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸
‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼
🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻
*सकल सृष्टि में मानव निरंतर विकास करते हुए प्रगतिशील ही रहा है | इस प्रगति के क्रम में वह कई आयामों को पार करता हुआ सफलता के उच्च शिखर को प्राप्त करता है , परंतु जब मनुष्य को कोई ज्ञान या कोई सफलता प्राप्त हो जाती है तो उसके अंदर एक दुर्गुण उत्पन्न होने लगता है वह है अहंकार | यह दुर्गुण मनुष्य में इतने चुपके से उत्पन्न होता है कि वह स्वयं नहीं जान पाता और यही अहंकार मनुष्य के जीवन में जगह जगह पर बाधक बनता है | इसके वशीभूत होकर चलने वाला मानव निरंतर पतन की ओर अग्रसर होता रहता है | जीवन पथ की यात्रा उसके दुर्गम बनती चली जाती है | अहंकार से भेदबुद्धि उत्पन्न होती है जो कि मनुष्य को मनुष्य से ही नहीं अपितु मूलस्रोत परमात्मा से भी दूर कर देती है | मनुष्य इस भेदबुद्धि के कारण परमात्मा से भी भिन्न हो जाता है | परमात्मा से भिन्न होते ही मनुष्य में पाप प्रवृत्तियां प्रबल हो जाती हैं और वह न करने योग्य कार्य भी करने लगता है | अहंकार से मति विपरीत हो जाती है और मनुष्य को गलत कार्य में भी सही का भान होने लगता है | कितना ही क्यों भोगा जाय विषयों की तृप्ति नहीं हो सकती | इसी अतृप्ति एवं असंतोष के कारण मनुष्य में क्रोध का समावेश हो जाता है वह समाज एवं संसार को अपने असंतोष का कारण मान लेता है और विषय बुद्धि के कारण उन्हें अपना शत्रु मान लेता है | और वह समाज व संसार से वैसा ही व्यवहार करने लगता है | उसके इस व्यवहार के कारण वह तो अशांत रहता ही है परंतु साथ में वह समाज में भी अशांति फैलाने का कारण बन जाता है |*
*आज के वर्तमान युग में प्राय: यह देखने को मिल रहा है कि जहाँ अहंकार होता है वहाँ लोभ स्वमेव प्रकट हो जाता है | क्योंकि ये दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं तथा एक-दूसरे के बिना रह ही नहीं सकते | अहंकार के दोष के कारण मनुष्य का लोभ इतना बढ़ जाता है कि वह संसार की प्रत्येक वस्तु कर अपना एकाधिकार चाहने लगता है | उसकी अधिकार लिप्सा असीमित हो जाती है एवं वह संसार के समस्त सूक्ष्मसाधनों का उपभोग केवल स्वयं करना चाहता है | वह उसमें किसी दूसरे की भागीदारी को नहीं देखना चाहता चाहता है | मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" यह भी देख रहा हूँ कि यदि कोई अपने गुण परिश्रम या ज्ञान से उन्नति करता भी है तो अहंकारी को ऐसा लगता है जैसे वह उसके अधिकारक्षेत्र में अतिक्रमण कर रहा है | उसकी सम्पत्ति और साधनों का भागीदार बन रहा है | ऐसा विचार मन में आते ही वह असहनशील हो जाता है | यहाँ यदि अहंकारी होने के साथ-साथ वह शक्तिशाली भी है तो बढते हुए व्यक्ति को गिराने व मिटाने का पूरा प्रयास करता रहता है | यदि वह ऐसा नहीं कर पाता है तो मन ही मन में जलता व कुढता रहता है | दोनों ही अवस्थाओं में अहंकारी व्यक्ति अपना ही नुकसान करता रहता है | दूसरे को पीछे खींचने वाला या धकेलने वाला आखिर कब तक क्षमा किया जा सकता है | एक न एक दिन समाज के लोग उसके इस अपराध के विरोध में खड़े हो जाते हैं और अहंकारी का अहंकार चूर करके ही दम लेते हैं | लोक-परलोक का कोई भी श्रेय प्राप्त करने में अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा विरोधी तत्व है |*
*लौकिक उन्नति या आत्मिक प्रगति पाने के लिए किये जाने वाले प्रयत्नों में अहंकार का त्याग सबसे प्रमुख व प्रथम प्रयत्न है इसमें मनुष्य को यथाशीघ्र तत्पर हो जाना चाहिए |*
🌺💥🌺 *जय श्री हरि* 🌺💥🌺
🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥
*सनातन धर्म से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा (सतसंग) करने के लिए हमारे व्हाट्सऐप समूह----*
*‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ से जुड़ें या सम्पर्क करें---*
आचार्य अर्जुन तिवारी
प्रवक्ता
श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा
संरक्षक
संकटमोचन हनुमानमंदिर
बड़ागाँव श्रीअयोध्याजी
(उत्तर-प्रदेश)
9935328830
🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें