सकारात्मक एवं नकारात्मक
🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸🌼🌸
‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼
🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻
*मनुष्य का मस्तिष्क विचारों का केन्द्र है | इन्हीं विचारों के माध्यम से मनुष्य अपने जीवन की दिशा निर्धारण करता है | जिसके मस्तिष्क में जैसे विचार उत्पन्न होते हैं वह उन्हीं के मायाजाल में मकड़ी की तरह फंस जाता है | जैसे मकड़ी स्वयं जाल बनाकर उसी में फंसी रहती है उसी प्रकार मनुष्य एवं उसके आस पास की परिस्थियां ही उसके विचारों को जन्म देकर मनुष्य को उसी में उलझा देती हैं | सकारात्मक विचार जहाँ मनुष्य को सफलता की ऊंचाइयों पर ले जाते हैं वही नकारात्मक विचार मनुष्य को अंधकार की गहरी खाई में धकेलने का काम करते हैं | इन विचारों का उदय अकस्मात ही नहीं हो जाता है , इनके पीछे कारण होता हैे मनुष्य के आसपास की परिस्थितियां | कभी-कभी तो मनुष्य की एक नकारात्मक सोच ही उसे ऐसा बना देती है कि उसकी सारी सकारात्मकता क्षणभर में विलुप्त हो जाती है | संपूर्ण सकारात्मकता के साथ महाभारत के युद्ध की तैयारी हुई दोनों सेनाएं आमने सामने डट गई ! परंतु एक क्षण ऐसा आया जब "महाबली अर्जुन" नकारात्मक हो गया और उसने अपने अस्त्र-शस्त्रों को अपने रथ पर रख दिया तब भगवान कन्हैया ने उसकी नकारात्मकता को दूर करने के लिए गीता का दिव्य उपदेश दिया | कभी-कभी तो मनुष्य की दशा हो यह जाती है यदि उसके सगे संबंधी , मित्रगण उसे कोई उचित सलाह भी देते हैं तो उसे यह लगता है कि सभी हमारे विरोधी हैं | अच्छी एवं ज्ञान युक्त बातें भी उसे सकारात्मक नहीं लगती हैं , क्योंकि उसके मस्तिष्क पर नकारात्मकता प्रभावी हो जाती है |*
*आज मनुष्यों में नकारात्मकता का भाव कुछ अधिक ही दिखाई पड़ रहा है | जबकि नकारात्मकता मानव जीवन में इतनी घातक होती है जिसका वर्णन करते हुए इतिहास के पन्ने भरे पड़े हैं | जब मनुष्य की कोई बात नहीं मानी जाती है या कोई उसकी बात का विरोध कर देता है या विरोध ना करके सिर्फ समझाने का प्रयास करता है तो संबंधित व्यक्ति को यह लगता है कि सभी मेरा विरोध कर रहे हैं , और नकारात्मकता उसके मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव जमा लेती है | तब मनुष्य सोचने लगता है कि यहां इस समाज में इस परिवार में सब तो हमारे विरोधी हो गए हैं , अब यहां रहने से हमारा कल्याण नहीं होना है ! और वह उस परिवार को त्यागने का पूरा प्रयास करता है | मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" अपने अनुभव से यह कह सकता हूँ कि ऐसी स्थिति में फंसा हुआ मनुष्य किसी को छोड़ना भी नहीं चाहता है परंतु मस्तिष्क में उत्पन्न नकारात्मकता उसे बार-बार उद्वेलित करती रहती है | उसे ऐसा लगता है कि मैं ही गलत हूं | जबकि वह गलत नहीं होता है गलत उसकी सोच हो जाती है जो कि नकारात्मकता के प्रभाव में सकारात्मक सोच को उत्पन्न ही नहीं होने देती | इस नकारात्मकता से बचने के लिए कोई दूसरा यदि आपकी सहायता कर सकता है तो वह है आपका सद्गुरू | और साथ में आपको स्वयं भी प्रयास करना होगा | नकारात्मकता से बचने के लिए सर्वप्रथम अपने मस्तिष्क को एक एक करके अपने साथ घटित सारी घटनाओं का एक-एक करके अवलोकन करना होगा | तब यह पता लगता है कि नकारात्मक हम हैं या हमारा परिवार | सकारात्मकता या नकारात्मकता जो भी है वह हमारे मस्तिष्क की उपज होती है | नकारात्मकता से सकारात्मक बनने के लिए अपने मस्तिष्क को प्रशिक्षित करना होगा |*
*असंभव इस संसार में कुछ भी नहीं है बस उसे संभव बनाने के लिए मनुष्य को आत्मचिंतन करना होता है |*
🌺💥🌺 *जय श्री हरि* 🌺💥🌺
🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥
*सनातन धर्म से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा (सतसंग) करने के लिए हमारे व्हाट्सऐप समूह----*
*‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ से जुड़ें या सम्पर्क करें---*
आचार्य अर्जुन तिवारी
प्रवक्ता
श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा
संरक्षक
संकटमोचन हनुमानमंदिर
बड़ागाँव श्रीअयोध्याजी
(उत्तर-प्रदेश)
9935328830
🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें