संदेश

आध्यात्मिकता

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸           ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼     🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻                                  *इस असार संसार में प्रत्येक व्यक्ति को आध्यात्मिक होना चाहिए | और जहाँ तक देखा गया है कि लगभग लोग आध्यात्मिक बनना चाहते हैं | परंतु उनमें आधायात्मिकता जीवन के अंतिम पड़ाव पर अर्थात वृद्धावस्था में ही जागृत होती है | आध्यात्मिक होने के लिए मनुष्य जीवन भर मनमाने कार्य करते हुए वृद्धावस्था की प्रतीक्षा करता रहता है जबकि आध्यात्मिक शक्ति प्रत्येक मनुष्य में जन्म से ही होती है | आवश्यकता होती है उसे जानने एवं क्रियान्वित करने की | आध्यात्मिक शक्ति क्या है, एवं इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है ? अपने जीवन को इस अमृत से सराबोर करने वाली महान् आत्माओं ने यह अनुभव करके निर्णय किया है कि इस समस्त सृष्टि में मन रूपी एक तत्व अखण्ड विस्तार से, एक रस से सर्वत्र व्याप्त है। मानव मन उसकी एक इकाई है | किन्तु जब आध्यात्मिक शक्ति से शून्य मानव अपनी देह बुद्धि से इस ...

अध्यात्म

यह संसार इतनी विचित्रताओं से भरा है , इसमें इतना रहस्य व्याप्त है कि इसे जानने - समझने को प्रत्येक व्यक्ति उत्सुक एवं लालायित रहता है | संसार की बात यदि छोड़ दिया तो हमारा सनातन धर्म एवं मानव जीवन अनेकानेक रहस्यों का पर्याय है | जिसे जानने की इच्छा प्रत्येक व्यक्ति को होती है और होनी भी चाहिए | व्यक्ति की यही इच्छा जिज्ञासा को जन्म देती है | और यह जिज्ञासा व्यक्ति किसी सद्गुरु से या विद्वतसमाज में समय आने पर व्यक्त करता है | जिसका यथोचित उत्तर पाकर व्यक्ति संतुष्ट हो जाता है या तो संतुष्ट होने का प्रयास करता है | कभी - कभी तो कुछ जिज्ञासायें इस प्रकार होती हैं जिसका विद्वानों की नजर में कोई महत्व नहीं होता परंतु वह जिज्ञासु के लिए बहुत महत्व रखती है | इस संसार में जानने योग्य अनेक बातें हैं | विद्या के अनेक क्षेत्र हैं | खोज के लिए, जानकारी प्राप्त करने के लिए अनेक मार्ग हैं | कई विज्ञान ऐसे हैं जिनकी बहुत कुछ जानकारी प्राप्त करना मनुष्य की स्वाभाविक वृत्ति है | क्यों? कैसे? कहां? कब? जैसे प्रश्न मनुष्य हर क्षेत्र के लिए करता है | इस जिज्ञासा भाव के कारण ही मनुष्य अब तक इतना ज्ञानी व ...

प्रणाम

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸           ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                                     हमारी भारतीय संस्कृति सदैव से ग्राह्य रही है | हमारे यहाँ आदिकाल से ही प्रणाम एवं अभिवादन की परम्परा का वर्णन हमारे शास्त्रों में सर्वत्र मिलता है | कोई भी मनुष्य जब प्रणाम के भाव से अपने बड़ों के समक्ष जाता है तो वह प्रणीत हो जाता है | प्रणीत का अर्थ है :- विनीत होना , नम्र होना या किसी वरिष्ठ के समक्ष शीश झुकाना आदि | प्रणाम करने की विधि भी हमारे शास्त्रों में बताई गयी है | दोनों हाथ जोड़कर वक्षस्थल से लगाकर ही बड़ों को प्रणाम करना चाहिए , प्रणाम करते समय दोनों हाथ की अंजलि वक्षस्थल से जुड़ी होनी चाहिए ऐसा करने का भाव यह होता है कि :- हृदय को साक्षी मानकर , हृदय से प्रतीकस्वरूप सम्पूर्ण अस्तित्व सम्मानीय के समक्ष नतमस्तक हो रहा है | इसके अतिरिक्त प्राचीनकाल की गुरुकुल परम्परा में गुरु जी के सामने लेटकर "साष्टांग प्रणाम" करने का विधान था जिसका तात्पर्य यह था कि गुरु जी चरणों क...

स्वयं को परिमार्जित करते रहें

          ‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼                                               इस संसार में जिस प्रकार संसार में उपलब्ध लगभग सभी वस्तुओं को अपने योग्य बनाने के लिए उसे परिमार्जित करके अपने योग्य बनाना पड़ता है उसी प्रकार मनुष्य को कुछ भी प्राप्त करने के लिए स्वयं का परिष्कार करना परम आवश्यक है | बिना परिष्कार के मानव जीवन एक बिडंबना बनकर रह जाता है | सामान्य मनुष्य , यों ही अपना जीवन तुच्छ प्रयोज्यों के लिए लगाते दिखाई पड़ते हैं परंतु जब उन्हें परिष्कार , परिशोधन व परिमार्जन की प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है तो वही मनुष्य स्वयं की गणना महापुरुषों व अवतारी सत्ताओं के रूप में कराते दिखाई पड़ते हैं | मनुष्य को मानव से महामानव बनने के लिए स्वयं का परिष्कार करना ही होता है | परिष्कार क्या है ??? हमारे सनातन ग्रंथों में परिष्कार के चार सोपान बताये गये हैं | १- आत्मनिरीक्षण , २- आत्मसुधार , ३- आत्मनिर्माण एवं ४- आत्मविकास | आध्यात्म क्षेत्र में र...

ज्ञान की प्रधानता

!! भगवत्कृपा हि केवलम् !! इस धरा धाम पर आदिकाल से लेकर वर्तमान तक अनेक शक्तिसम्पन्न विभूतियां अवतरित हुई हैं | जिनकी गणना कर पाना शायद सम्भव नहीं है | इन शक्तिसम्पन्न विभूतियों को प्राप्त शक्ति का स्रोत क्या रहा होगा , यदि इस पर विचार किया जाय तो परिणाम यही निकलेगा कि संसार भर उपस्थित सभी प्रकार की शक्तियों का स्रोत है -- ज्ञान | ज्ञान ही मनुष्य की वास्तविक शक्ति है | शक्ति उसी को कहा जा सकता है जो कभी नष्ट न हो | संसार में धन , यौवन , कुटम्ब , सम्पत्ति सभी कुछ यहाँ तक कि यह शरीर भी समय आने पर नष्ट हो जाते हैं ! परंतु इन्हीं सब में समाया हुआ ज्ञान ही ऐसा अक्षय तत्व है जो कभी नष्ट नहीं होता | धन को मनुष्य की शक्ति कहा जाता है परंतु धन कमाने के लिए व्यापार करना पड़ेगा और व्यापार करने के लिए उस व्यापार का ज्ञान होना अत्यावश्यक है | अर्थात बिना ज्ञान के न तो धनार्जन किया जा सकता है और न ही मनुष्य अपने शत्रु एवं मित्र की पहचान ही कर पाता है | किसी शक्ति के उपलब्ध हो जाने के बाद भी उसकी रक्षा और उसके उपयोग के लिये भी ज्ञान की आवश्यकता होती है | ज्ञान के अभाव में शक्ति का होना न होना बराबर...

बुजुर्गों की न करें अनदेखी

!! भगवत्कृपा हि केवलम् !! सनातन काल से हमारे समाज के सृजन में परिवार के बुजुर्गों का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है | हमारे ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ बुजुर्ग सदैव से हमारे मार्गदर्शक रहे हैं चाहे वे शिक्षित रहे हों या अशिक्षित | बुजुर्ग यदि अशिक्षित भी रहे हों तब भी उनके पास अपने जीवन के खट्टे - मीठे इतने अनुभव होते हैं कि वे उन अनुभवों के बल पर कई अध्यापक बनाकर तैयार कर सकते हैं | परिवार में बुजुर्गों ने सदैव नई पीढी (नाती - पोतों) को कहानियों के माध्यम से , उदाहरणों के माध्यम से नैतिक कर्तव्यों को , सामाजिकता को ही सिखाने का प्रयास किया है | हमारे ग्रंथों में पवनपुत्र हनुमान जी को "अतुलित बलधामं" अर्थात अतुलनीय बल के भण्डार एवं "ज्ञानिनामग्रगण्यम्" अर्थात ज्ञानियों में अग्रणी कहा गया है | परंतु जब सीता जी की खोज करने के लिए वानरदल समुद्र के किनारे सम्पाती के माध्यम से यह पता चलता है कि सीता जी लंका में है , तो हनुमान जी समुद्र लाँघने को तैयार हो गये परंतु जाने के पहले उन्होंने अपने उस दल के सबसे बुजुर्ग "जामवंत जी" से पूंछते हैं :-- जामवंत मैं पूंछहुं तोही ! उच...

दहेजरूपी दानव

!! भगवत्कृपा हि केवलम् !! सनातनकाल से इस धराधाम पर देवताओं के साथ दैत्यों का भी प्रादुर्भाव होता रहा है | और समय समय पर दानवों का वध देव पुरुषों / अवतारी पुरुषों के द्वारा होता रहा है | चाहे सतयुग रहा हो या त्रेता या फिर द्वापर इन सभी युगों में दैत्यों का तांडव हुआ है और इन तांडवों का केन्द्र रही है नारी | जिसने भी प्रकृतिस्वरूपा नारी को त्रास देने का प्रयास किया है उसका वध होता आया है | कंस ने बहन देवकी के बाल खींचे तो बालकृष्ण ने उसे सिंहासन से खींचकर मारा | रावण ने वेदवती का शीलभंग करना चाहा एवं सीताहरण जैसा जघन्य कृत्य किया तो उसका वध भगवान राम ने कर दिया | महिषासुर , भस्मासुर , कौरव आदिक दानव प्रवृत्ति वाली आत्माओं के वध का कारण भी नारी ही बनी | यह कहा जा सकता है कि दैत्य संस्कृति का विनाश करने में भगवान की बराबर की सहयोगी रही है नारी | बिना प्रकृति के पुरुष कुछ भी नहीं कर सकता | सदैव से सृष्टि के सृजन , पालन एवं संहार में सहयोग करने वाली नारी समय समय पर प्रताड़ित ही होती रही है इन राक्षसों के द्वारा ! जी हाँ ! वे राक्षस ही कहे जा सकते हैं जो नारीशक्ति का सम्मान नहीं कर पाते | ...

नारी

!! भगवत्कृपा हि केवलम् !! ईश्वर ने सृष्टि की सुंदर रचना की, जीवों को उत्पन्न किया | फिर नर-नारी का जोड़ा बनाकर सृष्टि को मैथुनी सृष्टि में परिवर्तित किया | सदैव से पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाली नारी समय समय पर उपेक्षा का शिकार होती रही है | और इस समाज को पुरुषप्रधान समाज की संज्ञा दी जाती रही है | जबकि यह न तो सत्य है और न ही मानने योग्य ही है | यदि नारी अपने बच्चों में वह संस्कार न डाले जो उसे समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने में सहायक सिद्ध होते हैं , तो पुरुष का अस्तित्व ही कहाँ बचता है | जन्म लेने के बाद सारा जीवन वह समर्पित होकर ही बिता देती है | शायद इसीलिए भारतीय वांग्मय में नारी उच्चश्रेणी में पूज्य मानते हुए लिख दिया गया है ------ यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता" अर्थात जहाँ नारियों की पूजा होती है वहाँ देवता निवास करते हैं | सनातनकाल से अनुसुईया, सती सावित्री, गार्गी, अपाला, महारानी लक्मीबाई, जीजाबाई आदि माताओं ने उच्च आदर्श स्थापित करके भारतीय मर्यादा को अक्षुण्ण बनाये रखा | आज के वर्तमान युग में भी अनेकानेक कीर्तिमान स्थापित करने वाली नारी को यह ...

प्रसन्नता

!! भगवत्कृपा हि केवलम् !! इस धरती पर मनुष्य का प्रसन्न होना एक मानसिक दशा है | प्रसन्नता प्राप्त करने के लिए धन - ऐश्वर्य का होना आवश्यक नहीं है | प्राय: देखा जाता है कि मध्यमवर्गीय लोग धनी लोगों से कहीं अधिक प्रसन्न रहते हैं , अपने परिवार व मित्रों के बीच उनके खुशी के ठहाके सुने जा सकते हैं | प्रसन्न रहने का रहस्य यही है कि मनुष्य के पास एक अच्छा संस्कारी परिवार हो , अच्छे मित्र हों तो वह सदैव प्रसन्न रहता है | मनुष्य के पास धन हो या न हो परंतु यदि उसके पास रिश्तों पूंजी है तो वह प्रसन्न रहा करता है | यह भी आवश्यक नहीं है कि सदैव प्रसन्न दिखने वाले मनुष्य के जीवन में विषमतायें नहीं होती हैं | क्योंकि प्रतिकूलता , सुख - दुख , संयोग - वियोग प्रकृति का नियम है | प्रतिकूल परिस्थितियां प्रत्येक मनुष्य के जीवन में होती हैं | एक सुखद जीवन जीने की इच्छा सबकी होती है परंतु इसका अर्थ यह नहीं हुआ कि अच्छा भविष्य प्राप्त करने के लिए मनुष्य को जो वर्तमान में मिल रहा है उसे भी बरबाद कर दे | मनुष्य को वर्तमान में प्रसन्न रहते हुए उस क्षण का सदुपयोग करते हुए कर्म करते रहना चाहिए | क्योंकि दुखी रहक...

याचक नहीं दाता बनो

इस सकल सृष्टि में उत्पन्न चौरासी लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ , इस सम्पूर्ण सृष्टि के शासक / पालक ईश्वर का युवराज मनुष्य अपने अलख निरंजन सत चित आनंग स्वरूप को भूलकर स्वयं ही याचक बन बैठा है | स्वयं को  दीन हीन व दुर्बल दर्शाने वाला मनुष्य उस अविनाशी ईश्वर का अंश होने के कारण आत्मा रूप में अजर अमर अविनाशी है | उसकी आत्मा नित्य , सनातन एवं पुरातन है | ईश्वर अंश होने के कारण मनुष्य में ब्रह्नस्वरूप हो जाने की क्षमता एवं सामर्थ्य है क्योंकि इस संसार के मालिक का सच्चा उत्तराधिकारी तो मनुष्य ही है परंतु मनुष्य को यह बात शायद विस्मृत हो गयी है | मनुष्य स्वयं की शक्ति की अनभिज्ञता के कारण ही याचक बनता रहा है | प्राय: वह वासना , तृष्णा एवं कामना का भिक्षापात्र लिए दूसरों के सामने फैलाता रहता है | वह कभी वासना की याचना करता है तो कभी कामना की , कभी लोभ में गिरता है तो कभी क्रोध में फुंफकारता है , कभी मोह में अपने कर्तव्यों की अवहेलना तक करता दिखाई पड़ता है | विचारणीय यह है कि जो मनुष्य अपने कर्नों के माध्यम से ब्रह्मलोक तक को प्राप्त करने की क्षमता रखता हो उसके द्वारा दीन हीन बनकर याचक का का...

रक्षाबन्धन का महत्त्व

सनातन संस्कृति इतनी मनोहारी है कि समय समय पर आपसी प्रेम सौहार्द्र को बढाने वाले त्यौहार ही इसकी विशिष्टता रही है | शायद ही कोई ऐसा महीना हो जिसमें कि कोई त्यौहार न हो , इन त्यौहारों के माध्यम से समाज , देश एवं परिवार के बिछड़े तथा अपनों से दूर रह रहे कुटुंबियों को एक दूसरे से मिलने का अवसर मिलता है | इन्हीं त्यौंहारों की श्रृंखला में आज का त्यौहार विशिष्ट है क्योंकि यह स्नेह के बंधन का पर्व है | "रक्षाबंधन" का पर्व प्रेम के साथ स्नेहबंधन व रक्षा के संकल्प का भाव लेकर आता है | यह त्यौहार राखी अर्थात "रक्षासूत्र" के बिना पूरा नहीं होता | प्राचीनकाल में जब भगवान वामन ने राजा बलि को पाताल जाने को कहा तब राजा बलि ने भगवान से इच्छा प्रकट की कि आप भी हमारे साथ वाताल चलें | भगवान उनके स्नेहबंधन में बंधकर पाताल चले गये | लक्ष्मी जी को जब इस बात का पता चला तो श्रावण शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को रक्षासूत्र लेकर राजा बलि के यहाँ पहुँच गयीं | जब राजा बलि हाथ में लक्ष्मी जी ने वह राखी बाँधी तो दानवेन्द्र बलि ने रक्षा करने का वचन तो दिया ही साथ ही कुछ भी माँग लेने कहा | लक्ष्मी जी ने...

रक्षाबन्धन कैसे हो गया ??

राखी के बंधन का जीवन में बहुत महत्त्व है | राखी बाँधने का अर्थ क्या हुआ इस पर भी विचार कर लिया जाय कि राखी का अर्थ है रक्षण करने वाला | तो आखिर यह रक्षा कि जिम्मेदारी है किसके ऊपर /? अनेक प्रबुद्धजनों से वार्ता का सार एवं पुराणों एवं वैदिक अनुष्ठानों से अब तक प्राप्त ज्ञान के आधार पर यही कह सकते हैं कि राखी बाँधने वाला एवं बंधवाने वाले दोनों एक दूसरे के पूरक माने गये हैं | राखी सिर्फ बहनों द्वारा भाई की कलाई पर ही नहीं अपितु पुरोहितों द्वारा यजमानों को व गुरुओं द्वारा शिष्यों को भी बाँधे जाने का प्रावधान है | परंतु आज भाई बहन के स्नेह बंधन के रूप में इस पर्व को अधिक मान्यता मिली है | जब बहन के द्वारा भाई की कलाई पर राखी बाँधी जाती है तो वह भाई के रक्षण का कार्य करते हुए रक्षासूत्र कहलाता है | अर्थात बहन अपने भाई की रक्षा करने का भार उस रक्षासूत्र को सौंप देती है और बदले में भाई आजीवन बहन के सुख - दुख का सहभागी बने रहते हुए उसे रक्षा का वचन देता है | जब शिशुपाल का वध करने में भगवान श्री कृष्ण की उंगली में चोट लगी और रक्त निकलने लगा तब बहन द्रौपदी ने अपनी कीमती साड़ी की चिंता न करके तुर...

लक्ष्य का निर्धारण आवश्यक है

मानव शरीर को गोस्वामी तुलसीदास जी ने साधना का धाम बताते हुए लिखा है :--- "साधन धाम मोक्ष कर द्वारा ! पाइ न जेहि परलोक संवारा !! अर्थात :- चौरासी लाख योनियों में मानव योनि ही एकमात्र ऐसी योनि है जिसे पाकर जीव लोक - परलोक दोनों ही सुधार सकता है | यहाँ तुलसी बाबा ने जो साधन लिखा है वह साधन आखिर क्या है ?? साधन का सीधा अर्थ है इष्ट ! सनातन धर्म में जहाँ ३३ करोड़ देवी - देवताओं को मान्यता मिली है प्रत्योक सनातन धर्मावलम्बी सभी को मानते हैं परंतु सबको मानने के बाद भी प्रत्येक व्यक्ति का कोई एक मुख्य देवता होता है जिसे ईष्ट देवता कहा जाता है | इस जीवन को सुधारने के लिए सभी के पास एक न एक ईष्ट का होना परमावश्यक है | जिस प्रकार वर्तमान में अदालत परिक्षेत्र में अनेक अधिवक्ता घूमा करते हैं और सबसे नमस्कार किया जाता है परंतु आपको अपना एक अधिवक्ता चुनना पड़ता है जो आपकी बात को न्यायाधीश तक पहुँचाता है | यही अधिवक्ता आपका ईष्ट हुआ | ईष्ट का सीधा अर्थ होता है लक्ष्य | आपको किसी भी कार्य को पूर्ण करने के लिए एक लक्ष्य का निर्धारण करना ही पड़ेगा | बिना लक्ष्य के सफलता मिलना असम्भव है | अनेक ऋषियो...

स्वयं की खोज

          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼                                     इस असार संसार में आने के बाद मनुष्य जैसे खो जाता और उसकी एक यात्रा प्रारम्भ हो जाती है | मनुष्य द्वारा नित्यप्रति कुछ न कुछ खोजने की प्रक्रिया शुरू होती है | मनुष्य का सम्पूर्ण जीवनकाल एक खोज में ही व्यतीत हो जाता है | कभी वह वैज्ञानिक बनकर नये - नये प्रयोगों की खोज करता है तो कभी विद्वान बनकर नये - नये मंत्रों - रहस्यों की खोज करता रहता है | समस्त मानव जाति जो वस्तु प्रमुखता से खोजती है वह है परमात्मा एवं स्वयं के जीवन का रहस्य | मनुष्य बड़े - बड़े तीर्थों एवं मन्दिरों में जाकर परमात्मा को खोजने का प्रयास करता रहता है | कुछ मनस्वियों ने परमात्मा को प्राप्त करने या उनको जानने के लिए हिमालय का भी आश्रय लिया | परंतु क्या उन्हें परमात्मा मिले या उनके विषय में वे विधिवत् जान पाये ???? मेरा "आचार्य अर्जुन तिवारी" का तो विचार यह है कि परमात्मा को जानने के लिए कहीं भी जाने की आवश्यकता ही नहीं है | कुछ भ...

सतसंग के अभाव में पतित होता मनुष्य

          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼                                                   आदिकाल से भारत देश में सतसंग , चर्चा - परिचर्चा का बड़ा महत्व रहा है | इन सतसंग कथाओं , परिचर्चाओं मे लोगों की रुचि रहा करती थी , एक विशाल जन समूह एकत्र होकर इन भगवत्कथाओंं (सतसंग) को बड़े प्रेम से श्रवण करके अपने जीवन में उतारने का प्रयास करता था तब भारत को विश्वगुरु की पदवी प्राप्त हुई थी | गाँवों में यदि कहीं ऐसा कोई आयोजन हो जाता था तो लोग बिना बुलाये पहुँच जाया करते थे ! यदि विछावन की व्यवस्था है तो ठीक नहीं तो वैसे ही बैठकर सतसंग का आनंद लिया करते थे | कुछ लोग तो अपने घर से भी बिछावन की व्यवस्था करके ले जाया करते थे | क्योंकि प्राचीनकाल में न तो इतनी प्रगति हुई थी और न ही इतनी व्यवस्थायें ही उपलब्ध थीं | परंतु उस समय इन सतसंगों में रुचि एवं आपसी सामंजस्य व मानवता प्रचुर मात्रा में थी | लोग अपने धर्म , देश , इतिहास व पुराणों के आख्यानों को जान...

शरीर एवं व्रत

          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼                                हमारे सनातन धर्म में जीवन जीने के लिए अनेक साधन बताए गए हैं | प्रत्येक कार्य के लिए प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग विधान सनातन धर्म में बताया गया है | धर्म की साधना करना हो या कोई अन्य कार्य इसके लिए आवश्यक है शरीर का स्वस्थ रहे रहे , क्योंकि जब तक हमारा शरीर स्वस्थ नहीं रहेगा तब तक हम कोई भी साधना या मेहनत-मजदूरी का कार्य नहीं कर सकते हैं | शायद इसीलिए महाकवि कालिदास जी ने लिख दिया है----- "शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्" ! अर्थात हमारा स्वस्थ शरीर ही धर्म(कर्म) का साधन है | शरीर शरीर स्वस्थ है तो हम अपने सामाजिक, मानसिक, नैतिक, धार्मिक कार्यों को कर सकते हैं , पारिवारिक दायित्यों को पूर्ण कर सकते हैं | शरीर जब अस्वस्थ हो जाता है तो हमें किसी की बात नहीं अच्छी लगती , कोई भी नहीं अच्छा लगता और मनुष्य चिड़चिड़ा हो जाता है | कहने का तात्पर्य है कि हमें कुछ भी नहीं अच्छा लगता है | शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस प्रकार...

निर्जला एकादशी एवं जल संरक्षण

          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼                                        सनातन धर्म में मनुष्य को सत्मार्ग पर चलने एवं हृदय में सद्विचार उत्पन्न करने के लिए हमारे ऋषियों - महर्षियों ने समय समय पर मार्गदर्शन करते हुए अनेकों व्रत - त्यौहार एवं यम - नियम के पालन करने का निर्देश करते रहे हैं | प्रत्येक मनुष्य हर नियम का पालन नहीं कर सकता इसको दृष्टिगत रखते हुए उसका उपाय भी यहाँ बताया गया है | सनातन धर्म में व्रतों - त्यौहारों की एक लम्बी सूची है , इन सभी व्रतों में सर्वोत्तम "एकादशी" का व्रत माना गया है |  प्रत्येक सनातनी को यह निर्देश है कि कोई व्रत रहे या न रहे परंतु एकादशी का व्रत अवश्य रहना चाहिए | यदि कोई वर्ष भर की "एकादशी" का व्रत न रह पाये तो उसके लिए ज्येष्ठमास के शुक्लपक्ष की "एकादशी" ( जिसे निर्जला एकादशी कहते हैं) का व्रत रह लेने से वर्ष भर की एकादशी के व्रत का फल प्राप्त हो जाता है | यह विधान स्वयं वेदव्यास जी ने पांडुपुत्र भीमसेन को बताया थ...

मृत्यु अटल है

          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼                           इस असार संसार में मृत्यु मनुष्य जीवन की एक अवश्यम्भावी घटना है | संसार में कुछ और सत्य अथवा अटल हो या न हो, किन्तु मृत्यु एक अटल एवं अतर्क्य सत्य है | मनुष्य जीवन का उदय और अस्त प्रकृति का एक अनिवार्य नियम है | जो संसार में उत्पन्न हुआ है उसे एक दिन जाना अवश्य है | मृत्यु के सम्बन्ध में इस अखण्ड अनिवार्यता को जानते हुये भी लोग न जाने मृत्यु से डरते क्यों हैं ? मृत्यु का विचार आते ही लोग अजीब तरह से हताश तथा उदास हो जाते हैं | मृत्यु का नाम हृदय पर एक ऐसा धक्का मारता है, जिससे, जब तक उसका प्रभाव दूर नहीं हो जाता, हृदय एक भयपूर्ण विरक्ति से भरा रहता है |  मृत्यु का भय उन्हें यहाँ तक कायर तथा मिथ्या पूर्ण बना देता है कि नित्यप्रति अनेक लोगों को मरते देखकर भी अपने मरने की कल्पना में संदिग्धता का समावेश कर लिया करते हैं | भय के कारण वे अपने हृदय में इस सत्य को पूरी तरह स्थान नहीं दे पाते कि एक दिन उन्हें इस संसार को छोड़ ही देना ह...

साधु कौन ????

          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼                                 भारत देश में सदैव से साधु संतों का सम्मान होता आया है | संत उसे कहते हैं जो मोह माया से दूर हो करके लोक कल्याण के कार्य में रत हो | परंतु साधु का अर्थ होता है सज्जन | साधु का अर्थ यह कदापि नहीं हुआ कि वह घर छोड़कर की अपने कपड़े को रंग करके , संत वेष धारण कर लेता वह साधु है | साधु का सीधा-सीधा अर्थ लघु सिद्धांत कौमुदी में बताया गया है --- 'साध्नोति परकार्यमिति साधुः' अर्थात :- जो दूसरे का कार्य कर देता है, वह साधु है | यह सज्जनता किसी में भी हो सकती है | चाहे वह देवता हो , मनुष्य हो या राक्षसकुल का ही क्यों न हो | कुछ लोग यह कह सकते हैं कि राक्षसकुल में साधु कैसे हो सकता है | बिल्कुल हो सकता है , इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं लंकाधिराज रावण के लघुभ्राता विभीषण जी | विभीषण में सज्जनता के समस्त गुण थें | सज्जनता के गुण क्या होते हैं यह भी जानना आवश्यक है | राजा भर्तृहरि ने अपने नीति शतकम् में साधु (सज्जनों ) के गुणों...

जीवन में संस्कार का महत्व

इस संसार में मनुष्य ने अभी तक बहुत प्रगति की है , बहुत ही विकास कर लिया है | इस विकास के पीछे घर - परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका होती है | व्यक्ति के विकास में सबसे महत्वपूर्ण होता है उसके घर का वातावरण | क्योंकि व्यक्तित्व विकास की पहली पाठशाला है उसका घर परिवार | बच्चों का सही लालन-पालन माता पिता की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है , और इसके लिए बहुत समझदारी की आवश्यकता होती है | बाल मन को समझना आसान नहीं होता और उसे समझते हुए उनके प्रति किया गया व्यवहार ही कालांतर में उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है |  जिस जगह उनका पालन पोषण किया जाता है वह घर परिवार ही होता है , और वहीं से इनका जीवन सुसंस्कारित होता है और विकास के नए आयामों को स्पर्श करता है | बच्चे का अपने जीवन में अगर सबसे पहले किसी जगह से परिचय होता है तो वह घर और परिवार ही है | यहीं पर उसे घर परिवार के मायने समझ में आते हैं और इसे वह एहसास होने लगता है कि वह एक सुरक्षित जगह पर है , जहां उसे भरपूर पोषण, प्यार, अपनापन, कई तरह का शिक्षण, उचित मार्गदर्शन मिला | हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों की स्वप्निल दुनिया घर से ही प्रारंभ होती है | ...