शरीर एवं व्रत
‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼
हमारे सनातन धर्म में जीवन जीने के लिए अनेक साधन बताए गए हैं | प्रत्येक कार्य के लिए प्रत्येक कार्य के लिए अलग-अलग विधान सनातन धर्म में बताया गया है | धर्म की साधना करना हो या कोई अन्य कार्य इसके लिए आवश्यक है शरीर का स्वस्थ रहे रहे , क्योंकि जब तक हमारा शरीर स्वस्थ नहीं रहेगा तब तक हम कोई भी साधना या मेहनत-मजदूरी का कार्य नहीं कर सकते हैं | शायद इसीलिए महाकवि कालिदास जी ने लिख दिया है----- "शरीर माध्यम खलु धर्म साधनम्" ! अर्थात हमारा स्वस्थ शरीर ही धर्म(कर्म) का साधन है | शरीर शरीर स्वस्थ है तो हम अपने सामाजिक, मानसिक, नैतिक, धार्मिक कार्यों को कर सकते हैं , पारिवारिक दायित्यों को पूर्ण कर सकते हैं | शरीर जब अस्वस्थ हो जाता है तो हमें किसी की बात नहीं अच्छी लगती , कोई भी नहीं अच्छा लगता और मनुष्य चिड़चिड़ा हो जाता है | कहने का तात्पर्य है कि हमें कुछ भी नहीं अच्छा लगता है | शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिस प्रकार पौष्टिक आहारों की आवश्यकता है ठीक उसी प्रकार सप्ताह में एक प्रकार से सभी प्रकार के आहारों का त्याग करना अर्थात व्रत रहना भी आवश्यक है |
संसार के लगभग सभी धर्मों ने व्रत की उपयोगिता को समझ कर अपने धर्म के अनुसार उसकी व्याख्या करके व्रत रहने का विधान बनाया है | व्रत का सीधा सा अर्थ है------ संकल्पित होना | किसी विषय विशेष को केंद्र में रखकर देव सत्ता का सानिध्य प्राप्त करना या सानिध्य प्राप्त करने के उद्देश्य से किया गया उपक्रम ही व्रत कहा गया है | इन्हीं व्रतों की श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण व्रत है "निर्जला एकादशी" का | जैसा कि इसका नाम ही है "निर्जला" अर्थात बिना जल पिये ही व्रत का पालन करना | ऐसी मान्यता है कि वर्ष में एक दिन ज्येष्ठमास के शुक्लपक्ष में पड़ने वाली एकादशी का निर्जल व्रत रहने मात्र से सभी व्रतों का फल प्राप्त हो जाता है | परंतु आज जहाँ सभी व्रत - उपवासों का स्वरूप बदल गया है वहीं इससे निर्जला - एकादशी भी अछूती नहीं रह गयी है | यद्यपि लोग जानते हैं कि इस विशेष व्रत का नाम ही "निर्जला" है परंतु फिर भी पूंछते हैं कि - क्या एक बार जल पिया जा सकता है ?? ऐसे लोगों से मैं "आचार्य अर्जुन तिवारी" इतना ही कहना चाहूँगा कि आत्मा को कष्ट देकर कोई भी व्रत नहीं रहना चाहिए | व्रत का अर्थ है , संकल्पित होना , तपस्या एवं त्याग करना | जब हम एक दिन के लिए अपनी चित्तवृत्तियों को शान्त करते हुए इन्द्रियों को वश में नहीं कर सकते तो व्रत रहने का कोई अर्थ नहीं है |
व्रत कोई भी रहे नियमपूर्वक ही रहना चाहिए | अपनी चित्तवृत्तियों को शान्त करते हुए व्रत के नियमों का पालन करने पर ही फल की प्राप्ति सम्भव है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें