आध्यात्मिकता

🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸🌞🌸

          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼

   


🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻☘🌻
 
                               *इस असार संसार में प्रत्येक व्यक्ति को आध्यात्मिक होना चाहिए | और जहाँ तक देखा गया है कि लगभग लोग आध्यात्मिक बनना चाहते हैं | परंतु उनमें आधायात्मिकता जीवन के अंतिम पड़ाव पर अर्थात वृद्धावस्था में ही जागृत होती है | आध्यात्मिक होने के लिए मनुष्य जीवन भर मनमाने कार्य करते हुए वृद्धावस्था की प्रतीक्षा करता रहता है जबकि आध्यात्मिक शक्ति प्रत्येक मनुष्य में जन्म से ही होती है | आवश्यकता होती है उसे जानने एवं क्रियान्वित करने की | आध्यात्मिक शक्ति क्या है, एवं इसे कैसे प्राप्त किया जा सकता है ? अपने जीवन को इस अमृत से सराबोर करने वाली महान् आत्माओं ने यह अनुभव करके निर्णय किया है कि इस समस्त सृष्टि में मन रूपी एक तत्व अखण्ड विस्तार से, एक रस से सर्वत्र व्याप्त है। मानव मन उसकी एक इकाई है | किन्तु जब आध्यात्मिक शक्ति से शून्य मानव अपनी देह बुद्धि से इस तत्व का अनुभव करता है तो केवल पंचतत्वों का क्षणभंगुर यह पुतला नजर आता है क्योंकि अपने क्षुद्र ज्ञान के कारण उसका पसरा केवल देह तक ही मालूम पड़ता है | इसी कारण मानव देह या इससे सम्बन्धित भौतिक वस्तुओं की क्षति को ही वह अपनी क्षति समझता है | इस देह पर दुःख आदि पड़ने पर ही स्वयं को दुःखी समझ लेता है | किन्तु ज्यों−ही मानव अपने परोक्ष ज्ञान से, स्वयं को एक रस रूप, सर्वत्र व्याप्त उस अखण्ड ईश्वरीय तत्व की इकाई समझता हुआ एवं उसी में स्थित हुआ अनुभव करता है तो सर्वत्र अपना ही अपना दृष्टिगोचर होता है | अपने पराये का भेद समाप्त हो जाता है | उस चर-अचर व्याप्त तत्व में स्थित हुआ व्यक्ति सृष्टि में हल-चल मचा देने वाली शक्ति की अनुभूति प्राप्त करता है |*

*आज यह जानना आवश्यक है कि जो महापुरुष होते हैं वे इस दृश्य जगत में उस ईश्वरीय तत्व की स्थिति ठीक उसी तरह अनुभव करते आये हैं जैसे माला के भीतर का सूत्र |  जब स्थूल नेत्रों से देखा जायगा तो माला में केवल मनिके ही नजर आएंगे और प्रथकत्व की भावना होगी, किन्तु यदि सूक्ष्म दृष्टि से देखा जाय तो सबको धारण करने वाला सूत्र नजर आयेगा जिसके अभाव में इस दृश्य रूपी माला का अस्तित्व ही नहीं है | मैंने "आचार्य अर्जुन तिवारी" ने जो अनुभव किया है उसके अनुसार हमारे महापुरुष ऋषि-महर्षि आदि इसी तत्व में स्थित होकर आत्मीयता के एक सूत्र में बँधे हुये “वसुधैव कुटुम्बकम” का मधुर संगीत सुनाते रहे हैं | वेदों, उपनिषदों, स्मृतियों व अन्य ऋषि प्रणीति ग्रन्थों में यह मधुर गान भरा पड़ा है जिससे मानव आत्मविभोर हो उठता है | आत्मीयता के इस चरम विकास को, परमानन्द को, जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर मानव धन्य हो जाता है, कृतार्थ हो जाता है | पूर्ण में पूर्ण मिलकर पूर्ण हो जाता है | इस मधुर अमृत का पान कर हमेशा के लिए अमर हो जाता है | इस आध्यात्मिक शक्ति के विकास के लिए ठीक उसी तरह मानसिक साधना करनी होगी, जीवन को उसी तरह संयत एवं नियमित करना होगा जिस तरह पहलवान अपने शरीर बल की वृद्धि के लिए करता है | आध्यात्मिक शक्ति से सम्पन्न होने के लिए प्रचुर मात्रा में अभ्यास एवं साधना आदि करनी ही होगी |*

*इस प्रकार पहले स्वयं को जानना होगा कि हम क्या हैं | महापुरुषों ने प्रथम स्वयं को पहचाना फिर अध्यात्म की ओर बढे | आईये हम स्वयं को पहचानने का प्रयास करें कि हम क्या हैं ???*

🌺💥🌺 *जय श्री हरि* 🌺💥🌺

🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥🌳🔥

सभी भगवत्प्रेमियों को *"आज दिवस की मंगलमय कामना*----🙏🏻🙏🏻🌹

♻🏵♻🏵♻🏵♻🏵♻🏵♻

*सनातन धर्म से जुड़े किसी भी विषय पर चर्चा (सतसंग) करने के लिए हमारे व्हाट्सऐप समूह----*
*‼ भगवत्कृपा हि केवलम् ‼ से जुड़ें या सम्पर्क करें---*

आचार्य अर्जुन तिवारी
           प्रवक्ता
श्रीमद्भागवत/श्रीरामकथा
          संरक्षक
संकटमोचन हनुमानमंदिर
    बड़ागाँव फैजाबाद
     श्रीअयोध्याजी
      (उत्तर-प्रदेश)
   9935328830

🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀🌟🍀

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"बाणलिंग" का महत्व

धनतेरस

वाणी का संयम