मृत्यु अटल है



          ‼ *भगवत्कृपा हि केवलम्* ‼



                          इस असार संसार में मृत्यु मनुष्य जीवन की एक अवश्यम्भावी घटना है | संसार में कुछ और सत्य अथवा अटल हो या न हो, किन्तु मृत्यु एक अटल एवं अतर्क्य सत्य है | मनुष्य जीवन का उदय और अस्त प्रकृति का एक अनिवार्य नियम है | जो संसार में उत्पन्न हुआ है उसे एक दिन जाना अवश्य है | मृत्यु के सम्बन्ध में इस अखण्ड अनिवार्यता को जानते हुये भी लोग न जाने मृत्यु से डरते क्यों हैं ? मृत्यु का विचार आते ही लोग अजीब तरह से हताश तथा उदास हो जाते हैं | मृत्यु का नाम हृदय पर एक ऐसा धक्का मारता है, जिससे, जब तक उसका प्रभाव दूर नहीं हो जाता, हृदय एक भयपूर्ण विरक्ति से भरा रहता है |  मृत्यु का भय उन्हें यहाँ तक कायर तथा मिथ्या पूर्ण बना देता है कि नित्यप्रति अनेक लोगों को मरते देखकर भी अपने मरने की कल्पना में संदिग्धता का समावेश कर लिया करते हैं | भय के कारण वे अपने हृदय में इस सत्य को पूरी तरह स्थान नहीं दे पाते कि एक दिन उन्हें इस संसार को छोड़ ही देना है | इसमें सन्देह नहीं कि जो मनीषी व्यक्ति मृत्यु के अनिवार्य सत्य को साहस के साथ हृदयंगम कर लेते हैं वे न केवल उसके भय से ही मुक्त रहते हैं, प्रत्युत जीवन का पूरा-पूरा लाभ भी उठाते हैं | जिन्हें यह विश्वास रहता है कि न जाने मृत्यु किस समय अपनी गोद में उठा ले, वे जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग कर लेने में बड़ी तत्परता तथा सतर्कता से लगे रहते हैं | वे बहुत कुछ, मृत्यु की बेला से पूर्व कर डालने के लिये प्रयत्नों में कमी नहीं रखते | मृत्यु का वास्तविक विश्वास उन्हें अधिकाधिक सक्रिय बना देता है | इसके विपरीत जो मिथ्या विश्वासी मृत्यु से डर-डर कर जीवन में रेंगते हैं वे बेचारे कुछ दूर भी ठीक से नहीं चल पाते और मृत्यु आकर उन्हें पकड़ ले जाती है | मृत्यु जब अटल है अनिवार्य है, तब उससे डरना क्या ?  मृत्यु से न डरने वाले ही उसे वरण करके चिरंजीवी बनते हैं | मृत्यु मनुष्य जीवन की एक अवश्यम्भावी घटना है | संसार में कुछ और सत्य अथवा अटल हो या न हो, किन्तु मृत्यु एक अटल एवं अतर्क्य सत्य है | मनुष्य जीवन का उदय और अस्त प्रकृति का एक अनिवार्य नियम है | जो संसार में उत्पन्न हुआ है उसे एक दिन जाना अवश्य है | मृत्यु के सम्बन्ध में इस अखण्ड अनिवार्यता को जानते हुये भी लोग न जाने मृत्यु से डरते क्यों हैं ??

मृत्यु का विचार आते ही लोग अजीब तरह से हताश तथा उदास हो जाते हैं | मृत्यु का नाम हृदय पर एक ऐसा धक्का मारता है, जिससे, जब तक उसका प्रभाव दूर नहीं हो जाता, हृदय एक भयपूर्ण विरक्ति से भरा रहता है |  मृत्यु का भय उन्हें यहाँ तक कायर तथा मिथ्या पूर्ण बना देता है कि नित्यप्रति अनेक लोगों को मरते देखकर भी अपने मरने की कल्पना में संदिग्धता का समावेश कर लिया करते हैं | भय के कारण वे अपने हृदय में इस सत्य को पूरी तरह स्थान नहीं दे पाते कि एक दिन उन्हें इस संसार को छोड़ ही देना है | इसमें सन्देह नहीं कि जो मनीषी व्यक्ति मृत्यु के अनिवार्य सत्य को साहस के साथ हृदयंगम कर लेते हैं वे न केवल उसके भय से ही मुक्त रहते हैं, प्रत्युत जीवन का पूरा-पूरा लाभ भी उठाते हैं | जिन्हें यह विश्वास रहता है कि न जाने मृत्यु किस समय अपनी गोद में उठा ले, वे जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग कर लेने में बड़ी तत्परता तथा सतर्कता से लगे रहते हैं | वे बहुत कुछ, मृत्यु की बेला से पूर्व कर डालने के लिये प्रयत्नों में कमी नहीं रखते | मृत्यु का वास्तविक विश्वास उन्हें अधिकाधिक सक्रिय बना देता है |

इसके विपरीत जो मिथ्या विश्वासी मृत्यु से डर-डर कर जीवन में रेंगते हैं वे बेचारे कुछ दूर भी ठीक से नहीं चल पाते और मृत्यु आकर उन्हें पकड़ ले जाती है | मृत्यु जब अटल है अनिवार्य है, तब उससे डरना क्या ?? मृत्यु से न डरने वाले ही उसे वरण करके चिरंजीवी बनते हैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

"बाणलिंग" का महत्व

धनतेरस

वाणी का संयम